भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड


India vs England Semi Final: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को भारत ने 7 रनों से जीत लिया. टीम इंडिया द्वारा मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रनों तक पहुंच गई थी, लेकिन जीत से सिर्फ 7 रन दूर रह गई. सांसे रोक देने वाले इस मैच में जैकब बैथेल ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उससे पहले संजू सैमसन ने 89 रन बनाए थे और कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सेमीफाइनल मैच में 499 रन बने. शुरू से लेकर अंत तक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन- भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में कुल 499 रन बने. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 459 रनों का था, जो 2016 में खेले गए इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने थे.

जैकब बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड- जैकब बैथेल ने 45 गेंदों में शत्तक पूरा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक है. इसी मैच में उन्होंने 19 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी भी है.

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में कुल 34 छक्के लगे. भारतीय पारी में 19 और इंग्लैंड की पारी में कुल 15 छक्के लगे. ये किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में लगे सबसे ज्यादा सिक्स हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 31 छक्कों का था, जो इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में लगे थे.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (टीम)- एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. अब तक भारत इस वर्ल्ड कप में 88 छक्के लगा चुका है, इस मामले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसने इसी वर्ल्ड कप में 76 सिक्स लगाए थे.

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ रन- मेंस टी20 क्रिकेट में यह कुल छठी बार रहा जब भारत ने 250 से बड़ा स्कोर बनाया. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है.



Source link

सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट

सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट


Axar Patel Catch Of The Tournament: अक्षर पटेल ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मानिए ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’ पकड़ा. अक्षर का यह कैच भारत के लिए जीत का टर्निंग प्वॉइंट रहा. इस कैच से पहले इंग्लैंड के लिए जीत बिल्कुल आसान दिख रही थी. लेकिन कैच के बाद मैच पलट गया. 

अक्षर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन के करीब इंग्लैंड के विल जैक्स का कैच पकड़ा. इस कैच को पूरा करने में शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया, जिसके चलते रिकॉर्ड में कैच शिवम दुबे के नाम पर ही दर्ज किया गया. कैच का वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने वाइड लाइन पर गेंद फेंकी, जिस पर जैक्स ने बल्ला घुमाया. गेंद को अपने करीब आता देख अक्षर ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को लपका, लेकिन उन्होंने बैलेंस खो दिया. अक्षर ने बाउंड्री में घुसने से पहले गेंद को बाहर फेंका, जहां मौजूद शिवम दुबे ने उसे लपककर कैच पूरा कर लिया. इस तरह रिकॉर्ड में कैच दुबे के नाम पर लिखा गया. 

कैच से पलटा मैच 

कैच पकड़ने के बाद इंग्लैंड को अंतिम 6 ओवर में 82 रनों की दरकार थी. टीम के लिए सेट बल्लेबाज के आउट हो जाने के बाद इतना बड़ा टोटल बनाना बहुत मुश्किल हो गया था. अगर जैक्स खड़े रहते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. 

मुकाबले का हाल 

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी इंग्लिश टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. टीम सिर्फ 7 रन पीछे रह गई. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 246/7 रन बना सकी. टीम के लिए जैकब बेथल ने शतकीय पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बना, लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका. 





Source link

चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत

चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत


India Qualify Final T20 World Cup: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल जगह बना ली है और अब खिताबी भिड़ंत में उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. जैकब बैथेल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को चौथी बार फाइनल में नहीं ले जा पाए. भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना डाले थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई. इस पूरे मैच में कुल 499 रन बने. 

2 ओवरों ने पलट दी बाजी

254 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने 17 ओवरों में 209 रन बना लिए थे. उसे अंतिम 3 ओवरों में 45 रन बनाने थे. जैकब बैथेल और सैम कर्रन सेट हो चुके थे और इंग्लैंड की जीत पूरी तरह मुमकिन नजर आ रही थी.

इसी बीच 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और यहीं से मैच का रुख भारत की ओर मुड़ चुका था. अब सबकी नजरें हार्दिक पांड्या पर थीं. 19वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर बैथेल ने सिक्स लगा दिया. इंग्लैंड वापसी के मूड में लग रही थी, लेकिन तीसरी गेंद पर हार्दिक ने सैम कर्रन को आउट कर दिया. अब 9 गेंदों में इंग्लैंड को 32 रन बनाने थे.

हार्दिक ने अगली 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए और इस ओवर में सिर्फ 9 रन आए. बुमराह और हार्दिक के 2 ओवरों में सिर्फ 15 रन आने से इंग्लैंड पूरी तरह मैच से बाहर हो चुका था. बाकी काम शिवम दुबे ने कर दिया, जिन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को 105 के स्कोर पर आउट कर दिया.

सैमसन-बुमराह चमके

बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने भारत के लिए 89 रनों की पारी खेली थी, उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन और ईशान किशन ने भी 39 रनों का योगदान दिया था. सभी ने मिलकर टीम इंडिया को 253 के स्कोर तक पहुंचाया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट लिया.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की हुई छुट्टी

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की हुई छुट्टी


Afghanistan New Captain: अफगानिस्तान के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब गुजरा. पिछले सीजन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान इस बार के टूर्नामेंट में सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी. टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट हो गई थी. टीम के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान राशिद खान की छुट्टी कर दी गई. 

टी20 विश्व कप में राशिद अफगानिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आए थे. अब टूर्नामेंट के बाद ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया है. यह फैसला गुरुवार (05 मार्च) को लिया गया, जब अफगानिसान बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का एलान किया. 

रिलीज में कहा गया कि इब्राहिम जादरान जो पहले टीम के लिए उपकप्तान का किरदार अदा कर रहे थे, अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के रूप में राशिद को रिप्लेस कर दिया है. हालांकि राशिद वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में स्पिनर के रूप में शामिल हैं.

तीन खिलाड़ियों का कटा पत्ता 

रिलीज में बताया गया कि टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को दोनों ही स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. 

13 से 25 मार्च के बीच होगी सीरीज 

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल सीरीज यूएई में खेली जाएगी. पहले दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके तीनों मैच क्रमश: 13 मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च को खेले जाएंगे. तीनों ही मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे.

इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 20 मार्च, दूसरा 22 मार्च और तीसरा 25 मार्च को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के तीनों ही मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएंगे. 

टी20 सीरीज का स्क्वॉड 

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई.

वनडे सीरीज का स्क्वॉड 

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी.





Source link

6,6,6,6,6…, जैकब बैथेल ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

6,6,6,6,6…, जैकब बैथेल ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक


Jacob Bethell Fastest Fifty: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में जैकब बैथेल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मात्र 19 गेंदों में पचास रन पूरे किए. यह इस वर्ल्ड कप में उनका दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने नेपाल के विरुद्ध 55 रनों की पारी खेली थी. साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी (इंग्लैंड के लिए)

जैकब बैथेल ने 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. यह इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज वर्ल्ड कप फिफ्टी का रिकॉर्ड विल जैक्स के नाम था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.

  • 19 गेंद – जैकब बैथेल
  • 21 गेंद – विल जैक्स
  • 25 गेंद – इयोन मॉर्गन
  • 25 गेंद – जोस बटलर

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में सबसे तेज फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भी जैकब बैथेल ने फिन एलन की बराबरी कर ली है. फिन एलन ने इसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मैच में 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. अब बैथेल ने भी इतनी ही गेंदों में पचासा पूरा किया है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी.



Source link

सेमीफाइनल में हुआ धोनी और रोहित का ‘रियूनियन’, साक्षी धोनी से गले मिलने का वीडियो वायरल

सेमीफाइनल में हुआ धोनी और रोहित का ‘रियूनियन’, साक्षी धोनी से गले मिलने का वीडियो वायरल


Rohit Sharma Meets MS Dhoni Video: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले को देखने कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची. अनिल कपूर से लेकर वरुण धवन और नीता अंबानी भी मैदान में मौजूद रहीं. इसी बीच एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने भी सुर्खियां बटोरीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा ने भी धोनी और साक्षी से मुलाकात की, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.

रोहित-धोनी का रियूनियन

पहले धोनी को सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाए गए शानदार सिक्स पर तालियां बजाते देखा गया था. इसके कुछ देर बाद ही कैमरा एक बार फिर धोनी की तरफ घूमा तो रोहित शर्मा भी उसी एंगल में दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने पहले धोनी को गले लगाया और फिर उनकी वाइफ साक्षी धोनी से भी गले मिले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

एमएस धोनी और साक्षी धोनी पहले से मुंबई में मौजूद थे, जहां वो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. 5 मार्च, गुरुवार के दिन अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बंध गए और उनकी वेडिंग सेरेमनी में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं. 

सेमीफाइनल मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार है जब भारत ने किसी मैच में 250 से ज्यादा स्कोर बनाया हो. इससे पहले उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में 256 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG Semi Final: सेमीफाइनल में भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, लिखा टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, सैमसन ने मचाया कोहराम





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp