IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा

IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा


रोहित शर्मा ने IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की, उन्होंने 78 रनों की धुआंधार पारी खेली. रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की, जिसने मुंबई इंडियंस को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ये आईपीएल इतिहास में MI का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

रोहित शर्मा ने 78 रनों की इस शानदार पारी में कई रिकार्ड्स बनाए. उन्होंने 205.26 की स्ट्राइक रेट से खेली इस तूफानी पारी में 6 छक्के और 6 चौके जड़े. यहां हम आपको रोहित द्वारा बनाए गए 5 बड़े रिकार्ड्स के बारे में बता रहे हैं.

IPL में सबसे तेज फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो IPL इतिहास में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है. इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 2015 में आया था, जब फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इस पारी में रोहित ने कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं, इसी के साथ वह किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड कोहली के नाम था, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं.

ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने रविवार को आईपीएल में 50वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. वह आईपीएल में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं.

टी20 में 550 ‘सिक्स’

रोहित शर्मा ने इस पारी में 550 टी20 छक्के पूरे किए. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को खेली 78 रनों की पारी में रोहित ने 6 छक्के जड़े थे. वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज के 450 छक्के भी नहीं हैं.

KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा. वार्नर ने अपने करियर में केकेआर के खिलाफ 1093 रन बनाए, रोहित 11 रन बनाते ही उनसे आगे हो गए थे.



Source link

Shahenn Afridi, Haris Rauf, Fakhar Zaman caught cheating on camera? PSL 2026 match explodes after shocking ball tampering call – Watch

Shahenn Afridi, Haris Rauf, Fakhar Zaman caught cheating on camera? PSL 2026 match explodes after shocking ball tampering call – Watch


The Pakistan Super League has a big problem now. Lahore Qalandars got a five-run penalty for changing the ball on purpose against Karachi Kings. This decision changed the games result. Karachi needed 14 runs in the over but the penalty made it nine. This helped Karachi win by four wickets. The incident is being. Disciplinary action is possible.


Add Zee News as a Preferred Source



What exactly happened in the final over?

The problem happened before the last over at Gaddafi Stadium in Lahore.

Karachi Kings needed 14 runs off six balls.

Bowler Haris Rauf was bowling.

Shaheen Shah Afridi, Fakhar Zaman and Haris Rauf handled the ball.

The umpires checked the ball. Decided its condition had been changed on purpose. They gave Karachi five penalty runs. Changed the ball.

The impact was huge:

* The target was reduced from 14 to nine.

* The momentum changed quickly.

* Karachi Kings chased it down in 19.3 overs.

Why the five-run penalty matters much:

* In T20 cricket small decisions can decide games. This was not small.

* A five-run penalty in the last over changes everything.

* It cuts the required run rate drastically.

* It changes the bowlers strategy under pressure.

* It alters the batters intent from risk to control.

From a standpoint Lahore lost control of the game when they needed to be precise.

What does the rule say about ball tampering?

* Under cricket laws and ICC playing conditions any artificial change to the balls condition is illegal.

* Umpires can impose penalty runs. Change the ball immediately.

* Severe cases can lead to Level 2 or Level 3 charges.

This is not a match-day call. It often leads to -match sanctions, including fines or bans.

PCB action: Fakhar Zaman charged, hearing underway

* The Pakistan Cricket Board has started proceedings.

* Fakhar Zaman has been charged with ball tampering.

* Match referee Roshan Mahanama is leading the hearing.

* Fakhar has denied the charge.

* The final verdict is expected within 48 hours.

If proven guilty:

* The minimum sanction is a one-match ban (Level 3 offence).

* Additional fines or demerit points are possible.

Shaheen Afridi’s response: cautious and non-committal

* Lahore captain Shaheen Shah Afridi avoided direct confrontation post-match.

* He said the team will review footage and “discuss internally ” while accepting that the penalty decision cannot be reversed.

This suggests:

* The franchise may wait for evidence.

* There is no appeal narrative yet.

* The focus remains on team performance than controversy.

Bigger issue: Evidence vs interpretation debate

* This incident has sparked a debate in cricket circles.

* Key questions being raised:

Was there clear visual proof of tampering?

Multiple players handled the ball. Why was one charged?

Should technology (zoom, slow-motion ball tracking) be mandatory in such calls?

Critics argue that subjective umpire decisions in high-pressure moments can affect outcomes in franchise leagues, like the Pakistan Super League.





Source link

मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, निकेत वर्मा की कहानी रुला दे

मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, निकेत वर्मा की कहानी रुला दे


Who Is Aniket Verma: इंडिया प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया. मैच में चेस मास्टर विराट कोहली ने आरसीबी को रिकॉर्ड जीत दिलाई. इस मुकाबले में हैदराबाद को मिली हार के बावजूद हर तरफ अनिकेत वर्मा की चर्चा हो रही है. झांसी के रहने वाले 24 साल के इस युवा खिलाड़ी ने सनराइजर्स के लिए आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर मैच का रुख ही बदल दिया था. बता दें कि अनिकेत की सफलता में उनके चाचा का बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने मां को खो दिया था और फिर उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली. अनिकेत को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके चाचा ने देखा और पूरा करके भी दिखाया है.

अनिकेत वर्मा रातों-रात बनें स्टार

आरसीबी के खिलाफ अनिकेत वर्मा के चार गगनचुंबी छक्कों ने उन्हें इंटरनेट पर रातों-रात स्टार बना दिया है. आईपीएल की चमक-दमक तक पहुंचने का अनिकेत का सफर हिम्मत और जज्बे की कहानी है. महज तीन साल की उम्र में मां को खोने के बाद अनिकेत का पालन-पोषण उनके चाचा ने किया. आर्थिक तंगी और खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद, अनिकेत भारतीय क्रिकेट के नए ‘फिनिशर’ के रूप में बनकर उभरे हैं.

कौन हैं आरसीबी के खिलाफ धमाका करने वाले अनिकेत वर्मा?

अनिकेत वर्मा की जिंदगी बचपन से ही उतार-चढ़ाव भरी रही है. जब उनकी मां की मौत हुई थी तो वो सिर्फ तीन साल के थे, तब उनके चाचा अमित वर्मा ने उनकी जिम्मेदारी उठाई थी. झांसी जैसे छोटे शहर से निकलकर आईपीएल के स्टार खिलाड़ी बनने का अनिकेत का सफर मुश्किलों भरा रहा है. 18 साल की उम्र में चाचा ने बड़े भाई की दूसरी शादी करने के बाद अनिकेत को अपने साथ रखने का फैसला किया था. अनिकेत के चाचा ने छोटी उम्र में काम पकड़ा और उनको क्रिकेटर बनाने का सपना देखा. भोपाल में एक कोच नंदजीत ने उनके चाचा के सपने को सहारा दिया. अनिकेत जब छोटे थे तो रोज दस घंटे तक मैदान में क्रिकेट खेलते रहते थे, जिससे वो घर का खालीपन को भूल सके. शुरुआती मुश्किलों ने ही अनिकेत को एक निडर खिलाड़ी बनाया है.





Source link

हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्

हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्


Hardik Pandya Heaped Praise On Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच बीती रात यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियन और कोलकाता नाइट राइडर्स के के बीच खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. कोलकाता नाइट राइडर्स पर मिली जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि सीजन का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है. टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच साल 2012 में जीता था, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था. टीम ने साल 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता, लेकिन इस लीग के पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा था.

ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में हार्दिक पंड्या ने कहा

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘सीजन का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सीजन की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा. पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए.’

हार्दिक ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 221 रनों के लक्ष्य को हासिल कर मुंबई ने मैच अपने नाम किया. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने के बारे में हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हासिल किया जा सकता है.’

रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की 

रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक में से किसी एक को चुनने के बारे में हार्दिक ने कहा, ‘रेयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं. वे समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं. ये तरीका काम आया. जब भी मैं रोहित शर्मा को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर किसी का मुंह खुला रह जाता है. उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं, बल्कि जबरदस्त है.’

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड



Source link

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब


आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, “छठा ओवर डालना एक चुनौती थी. मुझे चुनौतियां पसंद हैं. आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था. इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं. मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है. 2010 में मैं एक नेट बॉलर था. आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं. अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी. मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है.”

शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए.

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें एमआई के लिए खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी. 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है.

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली. इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.



Source link

पहले अजिंक्य रहाणे, फिर अंगकृष रघुवंशी मुंबई के गेंदबाजों पर बरसे; कोलकाता ने बनाए 220 रन

पहले अजिंक्य रहाणे, फिर अंगकृष रघुवंशी मुंबई के गेंदबाजों पर बरसे; कोलकाता ने बनाए 220 रन


आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें मैदान पर हैं. मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए अजिंक्या रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन स्कोर किए. इसके अलावा टीम के लिए नंबर चार पर उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कमाल करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. इस दौरान मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने खाते में डाले. 

मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पॉवरप्ले में यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन बना लिए थे. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 69 (32 गेंद) की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. 

शुरुआत के साथ-साथ कोलकाता का अंत भी ठीक-ठाक रहा. पारी के अंतिम 2 ओवर में 21 रन आए. शुरुआत में रहाणे में रहाणे ने मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगाई. फिर अंत में रघुवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी से टीम को 220 रन के आंकड़े तक पहुंचाया. 

केकेआर की पारी

कोलकाता के लिए पहले विकेट के लिए रहाणे और फिन एलन ने 69 रन जोड़े. इस दौरान एलन 37 रन बनाए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन ने मिलकर 40 (21 गेंद) रन जोड़े. फिर आगे बढ़ते हुए रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर 36 (28 गेंद) रनों की साझेदारी की. 

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 (30 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की. उपकप्तान रिंकू ने टीम के लिए 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 33* रन स्कोर किए.  

 

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp