RCB ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग, LSG के कई प्लेयर्स चोटिल; जानें प्लेइंग-11 में कितनी बदली

RCB ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग, LSG के कई प्लेयर्स चोटिल; जानें प्लेइंग-11 में कितनी बदली


आईपीएल 2026 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस सीजन पहले बैटिंग करने वाली टीम नहीं जीती है. लखनऊ सुपर जायंट्स के कई खिलाड़ी चोटिल हुए हैं. ऐसे में लखनऊ की टीम में कई बदलाव हुए हैं. वहीं आरसीबी ने कोई चेंज नहीं किया है. 

जानें टॉस के बाद क्या बोले रजत पाटीदार?

टॉस के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. चिन्नास्वामी जितना शोरगुल वाला तो नहीं है, लेकिन फिर भी शोरगुल है. पिच अच्छी दिख रही है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे. ब्रेक अच्छा रहा; सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हमने अच्छा अभ्यास किया. हम सेम टीम के साथ खेल रहे हैं.”

जानें टॉस के बाद क्या बोले ऋषभ पंत?

टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं. कुछ खिलाड़ियों को चोट लगी है. जोश इंग्लिश और मोहसिन खान नहीं खेल पाएंगे. सबसे जरूरी है कि हम स्पष्ट निर्णय लें. हम जानते हैं कि हम शीर्ष टीम हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात स्पष्टता है. हमने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए हैं. एक स्थिर माहौल जरूरी है, लेकिन समय-समय पर बदलाव करना भी जरूरी होता है. ऐसा लग रहा है कि यह 180-190 रन बनाने लायक विकेट है, जो बाकी मैचों के मुकाबले बेहतर है.”

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार और जोश हेजलवुड



Source link

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को दिया जन्म

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को दिया जन्म


भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार, 7 मई के दिन एक बेटी को जन्म दिया. इससे पहले खबर आई थी कि सूर्यकुमार निजी कारणों से MI टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं, जहां 10 मई को मुंबई की भिड़ंत RCB से होनी है.

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 सीजन अच्छा नहीं गुजरा है, लेकिन इस कठिन दौर के बीच उन्हें पिता बनने की खुशी मिली. परिवार के साथ समय बिताने की वजह से वे 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से बाहर बैठ सकते हैं.

2016 में की थी शादी

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं. वे आरए पोडार कॉलेज ऑफ ई-कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में पढ़ते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार. कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में शादी की. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीर साझा करते रहते हैं और देविशा समय-समय पर मुंबई इंडियंस और इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया को सपोर्ट करने मैदान में आती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक गेंद डॉट होने पर कितने पेड़ लगाती है BCCI? इस सीजन के आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव लंबे अरसे से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. IPL 2026 में अब तक 10 मैचों में केवल 195 रन बना पाए हैं और औसत सिर्फ 19.5 का है. पूरे सीजन में उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतकीय पारी निकली है. आमतौर पर 160-170 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट इस सीजन गिरकर 145 पर आ गया है.

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का मतलब मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह संघर्ष करता दिखा है, क्योंकि तिलक वर्मा भी इस सीजन एक शतकीय पारी के अलावा कुछ खास नहीं कर पाए हैं, दूसरी ओर कप्तान हार्दिक पांड्या भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. मुंबई का हाल इतना बुरा है कि वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है.

यह भी पढ़ें:

IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर मिलेगी सजा, निशाने पर हार्दिक-अर्शदीप समेत ये खिलाड़ी



Source link

IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर सजा, निशाने पर हार्दिक-अर्शदीप

IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर सजा, निशाने पर हार्दिक-अर्शदीप


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स पर सख्ती करने के मूड में है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है वे बहुत जल्द नए दिशा-निर्देश जारी करने जा रहे हैं. उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस सीजन खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचरण में कुछ अनियमितताएं देखी हैं.

देवजीत सैकिया ने कहा कि कुछ अनाधिकृत लोग टीम बस में खिलाड़ियों के साथ सफर कर रहे हैं और टीम होटल में ठहरे हुए हैं. ये लोग बिना अनुमति खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जा रहे हैं. सैकिया ने साफ किया कि यह व्यवहार बीसीसीआई के एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के बिल्कुल खिलाफ है. इस संबंध में गुरुवार की शाम नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

BCCI, इंडियन प्रीमियर लीग में टीम मालिकों के लिए भी सख्त नियम लागू करने पर विचार कर रहा है. देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घूम रहे हैं, जहां उन्हें प्रवेश करने की बिल्कुल अनुमति नहीं है. बता दें कि नियमानुसार टीम मालिकों को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति नहीं होती है.

IPL 2026 की शुरुआत से ही कुछ खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देखा गया है. इनमें से कुछ पार्टनर, खिलाड़ी के साथ टीम बस में सफर कर रहे हैं और कुछ तो होटल में खिलाड़ियों के साथ देखे गए हैं. अब तक हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन को भी अपनी पार्टनर के साथ घूमते देखा गया है.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान से वनडे सीरीज, क्या IPL छोड़ चले जाएंगे कंगारू खिलाड़ी; जानें अपडेट

IPL में फिर से ‘वेपिंग’ कांड, अब स्मोकिंग करते पकड़े गए युजवेंद्र चहल! वायरल वीडियो पर मचा बवाल





Source link

Virat Kohli’s ex-U-19 teammate Amanpreet Gill passes away at 36; star batter shares heartfelt message

Virat Kohli’s ex-U-19 teammate Amanpreet Gill passes away at 36; star batter shares heartfelt message


India’s charismatic batter Virat Kohli expressed grief over the passing of his former India Under-19 teammate Amanpreet Singh Gill, who died at the age of 36 in Chandigarh on Wednesday, leaving the cricket fraternity in mourning.

Kohli took to social media to pay tribute to Gill and extend condolences to his family and loved ones. The two had shared the dressing room during their early cricketing days in the India Under-19 setup.

“Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gill’s passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti,” Kohli wrote in his heartfelt message on X.


Add Zee News as a Preferred Source



ALSO READ – IPL 2026 RCB vs LSG: Why Virat Kohli’s Bengaluru’s top-two hopes hinge on this crucial match? scenario explained

Gill, a right-arm medium pacer, represented the Punjab cricket team in six first-class matches during his domestic career and was also part of Kings XI Punjab in the inaugural edition of the Indian Premier League (IPL). Though his playing career was brief, he remained closely connected with cricket and continued contributing to the sport in Punjab after retirement.

He represented India in several youth ODIs and a three-day youth Test in 2007, touring England, Malaysia, and Sri Lanka during that period. However, Gill missed out on selection for the ICC Under-19 Cricket World Cup 2008-winning India squad led by Kohli.

The Punjab Cricket Association mourned his demise in an official statement and remembered him as a committed servant of Punjab cricket.

“The Punjab Cricket Association deeply mourns the sad loss of Amanpreet Singh Gill, former Punjab cricketer and Member of the Senior Selection Committee, Punjab. He served Punjab cricket with dedication and passion, representing teams like India Under-19s, Kings XI Punjab, and Punjab,” the PCA said in its statement.

The association also extended condolences to Gill’s family and prayed for strength during the difficult time. According to the PCA, his cremation is scheduled to take place at the Manimajra Cremation Ground in Chandigarh.

Former Indian cricketer Shikhar Dhawan also expressed grief over Gill’s untimely demise and offered condolences to his family and friends.

“Deeply saddened to hear about the passing of former Punjab cricketer Amanpreet Singh Gill at such a young age. Heartfelt condolences to his family, friends, and everyone who knew him. Om Shanti,” Dhawan wrote on X.

Former India all-rounder Yuvraj Singh also paid tribute to his former teammate and friend. In a heartfelt message shared on social media, Yuvraj remembered Gill as a “quiet, hardworking cricketer who loved the game,” adding that they had shared the dressing room during their early cricketing years. He conveyed his condolences to Gill’s family and prayed for his soul to rest in peace.

“Deeply saddened to hear about Amanpreet Singh Gill’s passing. Shared the dressing room in our early days, he was a quiet, hardworking cricketer who loved the game. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti,” Yuvraj wrote on X.



Source link

Watch: After Riyan Parag, Yuzvendra Chahal allegedly spotted vaping on flight, Check legal implications as DGCA involved

Watch: After Riyan Parag, Yuzvendra Chahal allegedly spotted vaping on flight, Check legal implications as DGCA involved


Senior Punjab Kings (PBKS) leg-spinner Yuzvendra Chahal has landed in the middle of a major social media storm after a viral video allegedly showed him vaping aboard a flight while travelling with the team. The incident reportedly occurred during Punjab Kings’ journey to Hyderabad ahead of their IPL 2026 clash against Sunrisers Hyderabad on May 6.

The controversy has triggered intense debate online, with fans questioning both the disciplinary and legal implications of the alleged act.

Viral Clip From Arshdeep Singh’s Vlog Triggers Online Backlash

The controversy surfaced after PBKS pacer Arshdeep Singh uploaded a travel vlog on his YouTube channel. Eagle-eyed viewers claimed they spotted Chahal allegedly using an e-cigarette in the background during the flight.

ALSO READ – Pat Cummins offered whopping $12m deal by Cricket Australia to prioritise Test cricket over IPL until 2029


Add Zee News as a Preferred Source



Social Media Erupts

Screenshots and screen recordings from the clip quickly spread across platforms like X (formerly Twitter) and Instagram, with many users criticizing the veteran spinner.

Several social media users also alleged that the original vlog was later edited to remove the controversial footage. However, copies of the unedited clip continue to circulate online.

One viral post even accused Chahal of “sneaking” the device onboard, calling it a potential safety risk for passengers and crew.

 

No Official Statement Yet

As of now, neither Chahal, Punjab Kings, nor the BCCI has issued an official clarification regarding the authenticity of the video or whether any investigation has been initiated.

Second IPL 2026 Vaping Controversy After Riyan Parag Incident

This marks the second major vaping-related controversy during IPL 2026.

Earlier this season, Riyan Parag was caught on live television allegedly vaping inside the dressing room during Rajasthan Royals’ match against Punjab Kings in Mullanpur.

Parag was penalized under Article 2.21 of the IPL Code of Conduct, which relates to “conduct that brings the game into disrepute.” He was fined 25% match fees and 1 demerit point. Following that incident, the BCCI had warned that stricter disciplinary action could follow in future cases.

DGCA Rules Could Put Chahal in Bigger Trouble

Unlike Parag’s dressing-room controversy, Chahal’s alleged act could invite legal complications beyond cricket regulations.

Smoking & Vaping Strictly Prohibited on Flights

Under updated DGCA guidelines introduced in February 2026, smoking and vaping are strictly banned on domestic flights in India.

Airlines have the authority to impose:

Immediate penalties

Passenger blacklisting

Up to a 30-day flying ban for disruptive behaviour

Questions Over Airport Security

The incident has also raised fresh questions regarding airport screening procedures, especially considering India’s strict restrictions on e-cigarettes and vaping devices.

Authorities could investigate how the alleged device was carried onboard.

Chahal’s Efforts Overshadowed During SRH Clash

The off-field controversy came during a frustrating outing for Chahal against Sunrisers Hyderabad. Despite bowling with control and creating multiple wicket-taking opportunities, Chahal suffered due to poor fielding support from teammates.

Three Crucial Chances Dropped

Shashank Singh dropped a straightforward catch offered by Heinrich Klaasen

Lockie Ferguson and Prabhsimran Singh gave Ishan Kishan two lives through missed opportunities

SRH eventually capitalized on the errors to post a massive 235/4.

Unwanted IPL 2026 Record

Chahal now holds the unfortunate record for the most dropped chances off a bowler in IPL 2026, with six catches missed off his bowling this season. The veteran spinner still managed respectable figures of 1/32 in four overs, dismissing Travis Head during the innings.





Source link

टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा

टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा


पंजाब किंग्स लगातार तीसरा मैच हार गई. बुधवार को हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रनों से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 235 रन बनाए थे, हालांकि ये स्कोर कम हो सकता था अगर पंजाब के खिलाड़ी आसान से कैच को पकड़ लेते. 1 या 2 नहीं, हैदराबाद के खिलाड़ियों को कुल 4 जीवनदान मिले. शशांक सिंह ने एक बार फिर आसान सा कैच छोड़ दिया. मैच के बाद PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि अब थोड़ा ज्यादा ही हो रहा है.

पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार के बाद श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने कहा, “यह थोड़ा ज्यादा हो गया, क्योंकि हमने शुरुआत में ही कैच छोड़ दिए थे. इसके बाद विकेट धीमा होता गया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत किसी सपने जैसी रही, और हर कोई बहुत अच्छी स्थिति में था. अगर हम ऐसे ही खेलते रहे, तो इससे हमें कोई फायदा नहीं होगा.”

श्रेयस अय्यर ने कूपर कोनोली की तारीफ की, जिन्होंने नाबाद 107 रन बनाकर पंजाब की हार के अंतर को कम किया. अगर कोनोली ये शतक नहीं जड़ते तो शायद पंजाब 100 से अधिक रनों के अंतर से हारती. अय्यर ने कहा, “कोनोली कमाल के हैं. उनकी सोच बहुत ही उम्दा है. उनमें दबाव वाले हालात में भी बड़े रन बनाने की खास काबिलियत है.”

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की

अय्यर ने स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की, जिन्होंने विकेट के कई मौके बनाएं. कप्तान ने कहा, “चहल ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वह बिल्कुल निडर थे. मैंने उनसे कहा था कि वे आक्रामक होकर गेंदबाज़ी करें, खासकर तब, जब नए बल्लेबाज़ क्रीज पर हों. हमारी किस्मत खराब रही और हम कैच नहीं पकड़ पाए.”

यह भी पढ़ें- शशांक सिंह ने फिर टपकाया लड्डू कैच, चौका भी करवा दिया; रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने कल 3 कैच छोड़े थे. 8वें ओवर में कूपर कोनोली ने ईशान किशन का एक आसान कैच छोड़ दिया था. अगले ही ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर शशांक सिंह ने हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ दिया था. 11वें ओवर में ईशान किशन को दूसरा जीवनदान मिला था, लॉकी फर्ग्युसन ने ईशान का कैच छोड़ दिया था. इसके आलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी ईशान किशन के खिलाफ स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp