कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?


Who is Arjun Tendulkar Wife Saaniya Chandhok: भारतीय क्रिकेट जगत के पर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से शादी कर ली है. उनकी शादी का फंक्शन काफी भव्य रहा, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और फिल्मी जगत के तमाम सितारे पहुंचे. अब लोगों के मन में एक सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक कौन हैं? वह क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं? यहां आपको सभी डिटेल मिलेगी. 

कौन हैं सानिया चंडोक?

तो आपको बता दें कि सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. सानिया एक पेट केयर ब्रांड चलाती हैं. उन्हें जानवरों के प्रति खास लगाव है. उनके पेट केयर सेंटर में पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं. वहीं सानिया मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं सानिया चंडोक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई  BD Somani International School और The Cathedral and John Connon School स्कूल से की. यह दोनों ही भारत के जाने-माने स्कूलों में शुमार हैं. फिर आगे की पढ़ाई करने के लिए सानिया ने विदेश का रुख किया. 

उन्होंने हायर स्टडीज के लिए लंदन के London School of Economics and Political Science में दाखिला लिया, जहां बिजनेस से जुड़े सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया. 

सानिया चंडोक बिजनेस वूमेन

सानिया ने अपने प्यार को बिजनेत में तब्दील किया. उन्हें जानवरों से खास लगाव है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Mr. Paws Pet Spa and Stor के नाम से एक लक्जरी पेट ग्रूमिंग और केयर ब्रांड चलाती हैं. 

सानिया चंडोक कितनी अमीर?

बात करें सानिया चंडोक की नेटवर्थ की, तो वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी भारत के फूड और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में गहरी पकड़ है. वहीं उनके दादा रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया के परिवार के मालिकाना वाले ग्रेविस फूड्स ने 2023-24 में 624 करोड़ रुपये कमाए थे. 

अब बात कर लेते हैं कि सानिया की नेटवर्थ कितनी हैं? तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया अपने पेट स्पा से सालाना तकरीबन 90 लाख रुपये की कमाई करती हैं. 

 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद



Source link

LIVE: सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आए ओपनिंग; 250 बनाएगी टीम इंडिया?

LIVE: सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आए ओपनिंग; 250 बनाएगी टीम इंडिया?


2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी. भारत अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है. वहीं इंग्लैंड भी दो बार चैंपियन बन चुकी है. शाम साढ़े छह बजे इस महामुकाबले का टॉस होगा और सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. 

2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था. तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर फाइनल जीतकर चैंपियन भी बनी थी. अब आज टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का मौका है. हालांकि, पेपर पर इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत दिख रही है. ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है. 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है, लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है. हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था. भारत को अपने सलामी बल्लेबाज से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियोस्टार एप्प पर देख सकते हैं. हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ भी उठा सकते हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद



Source link

मिडल-ईस्ट में जंग के कारण वर्ल्ड कप के 6 मैच कैंसिल, जानें क्यों लिया गया बहुत बड़ा फैसला

मिडल-ईस्ट में जंग के कारण वर्ल्ड कप के 6 मैच कैंसिल, जानें क्यों लिया गया बहुत बड़ा फैसला


USA-Israel Iran War Affect on Cricket: मिडल-ईस्ट के खराब हालातों का असर क्रिकेट जगत पर भी पड़ने लगा है. यूएसए-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण नेपाल में होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के कुल 6 मुकाबलों को फिलहाल टाल दिया गया है. काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में नेपाल, ओमान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज के मैच होने वाले थे, सुरक्षा हालातों के मद्देनजर इस ट्राई सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर फिलहाल इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर बताया कि अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत के बाद सीरीज की नई तारीखों का एलान किया जाएगा.

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के ये मैच नेपाल की राजधानी काठमांडू में 10 मार्च से शुरू होने थे. सभी बोर्ड आपस में चर्चा करने के बाद ही ट्राई सीरीज को लेकर आगे कोई फैसला लेंगे.

क्या है मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2?

आईसीसी द्वारा आयोजित मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 अगले साल होने वाले 2027 ODI वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन प्रोसेस का अहम हिस्सा है. बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप अगले साल दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप लीग-2, यह 8 टीमों की लीग है जो लगभग तीन साल तक चलती है और जो भी टीम टॉप-4 में रहती हैं, उन्हें 10 टीमों वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह मिलती है. 10 मार्च से नेपाल, ओमान और यूएई के मैच शुरू होने थे, लेकिन मिडल-ईस्ट के खराब हालातों के कारण फिलहाल यह सीरीज नहीं हो पाएगी. लीग-2 का अगला राउंड अप्रैल की शुरुआत में खेला जाएगा, जिसमें स्कॉटलैंड, ओमान और नामीबिया खेलेंगे.

मिडल ईस्ट के खराब हालातों का अन्य खेलों पर भी असर पड़ा है. हाल ही में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई थीं. वो अब भारत वापस लौट आई हैं, लेकिन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं बन पाईं.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: बारिश से रद्द हुआ सेमीफाइनल तो भारत और इंग्लैंड में से कौन फाइनल में जाएगा? रिजर्व डे का क्या है नियम? जानें सबकुछ





Source link

बारिश से रद्द हुआ सेमीफाइनल तो भारत और इंग्लैंड में से कौन फाइनल में जाएगा? रिजर्व डे का नियम

बारिश से रद्द हुआ सेमीफाइनल तो भारत और इंग्लैंड में से कौन फाइनल में जाएगा? रिजर्व डे का नियम


IND vs ENG Semi Final Rain Chances: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में जा चुकी है और आज जो भी जीतेगा, वो 8 मार्च को फाइनल में कीवी टीम से भिड़ेगा. भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल (IND vs ENG Semi Final) मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मगर यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फाइनलिस्ट टीम का फैसला कैसे होगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

बारिश आई, तो फाइनल में कौन?

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है, तो इसके लिए रिजर्व डे का नियम है. इसका मतलब आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल नहीं खेला जा सका तो यह सेमीफाइनल मुकाबला रिजर्व डे यानी 6 मार्च को करवाया जाएगा.

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा था. आज सेमीफाइनल या फिर फाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं खेला जा सका, तो उसे अगले दिन यानी 9 मार्च को करवाया जाएगा.

अगर रिजर्व डे भी बारिश में धुला?

अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो पाता है तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला सुपर-8 की टेबल के आधार पर होगा. सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक बटोरे थे, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 2 जीत दर्ज कर पाई थी. रिजर्व डे के दिन भी भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच नहीं हो पाया, तो सुपर-8 में ज्यादा अंक बटोरने के कारण इंग्लैंड फाइनल में चला जाएगा.

भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि बारिश के कारण उसे नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा, क्योंकि आज मुंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है. मैच के समय तापमान 28 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यह भी पढ़ें:

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, जानें शादी समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल



Source link

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?


IND vs ENG: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. गुरुवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. हालांकि मैच से पहले एक बड़ा सवाल चर्चा में है – अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द हो गया तो फाइनल में कौन पहुंचेगा?

सेमीफाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है. भारत और इंग्लैंड का मैच 5 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन अगर उसी दिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता तो मुकाबला अगले दिन यानी 6 मार्च को जारी किया जा सकता है. मैच अधिकारियों के पास पहले दिन अतिरिक्त 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट का समय रहेगा, ताकि किसी तरह मुकाबले का नतीजा निकाला जा सके.

मैच का रिजल्ट निकालने के लिए कितने ओवर जरूरी

टी20 मैच में सामान्य तौर पर नतीजा आने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होते हैं, लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में नियम थोड़े अलग होते हैं. यहां मैच का आधिकारिक परिणाम तभी निकलेगा जब दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर खेल लें. अगर बारिश के कारण 10-10 ओवर भी नहीं हो पाते, तो मुकाबले का फैसला दूसरे नियमों के आधार पर किया जाएगा. 

पूरी तरह धुल गया मैच तो क्या होगा?

अगर बारिश इतनी ज्यादा हो जाए कि मैच और रिजर्व डे दोनों दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सके, तो फिर फैसला सुपर ओवर या बाउंड्री काउंट से नहीं होगा. ऐसी स्थिति में टीमों की सुपर-8 स्टेज की रैंकिंग देखी जाएगी. टीम इंडिया सुपर-8 के ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि इंग्लैंड ग्रुप-2 में पहले स्थान पर रहा था. ऐसे में अगर मुकाबला पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो इंग्लैंड को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

वानखेड़े में दोनों टीमों का प्रदर्शन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में कुछ मुकाबले खेले हैं. इंग्लैंड को यहां नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत मिली थी, जबकि वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं भारत को भी अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है.  



Source link

भारत-इंग्लैंड के बीच 39 साल बाद मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, किसकी कप्तानी में आखिरी बार खेला

भारत-इंग्लैंड के बीच 39 साल बाद मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, किसकी कप्तानी में आखिरी बार खेला


India-England Play The World Cup SemiFinal In Mumbai After 39 Years: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमें अब तक दो बार यानी साल 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें दोनों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है. भारत और इंग्लैंड की टीमें आज यानी 5 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में तीसरी बार खेलने उतरेंगी. ये मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेल जाएगा. क्या आपको पता है कि वानखेड़े स्टेडियम में जब आखिरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दोनों की टक्कर हुई थी, तो किस टीम ने बाजी मारी थी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं.

भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई में कब खेला गया था वर्ल्ड कप सेमीफाइनल?

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार 1987 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जिसे तब रिलायंस वर्ल्ड कप के नाम से खेला गया था. तब भी टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी थी. इस मुकाबले में ग्राहम गूच की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे. जवाब में, कपिल देव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सिर्फ 219 रन पर ही सिमट गई थी और इंग्लिश टीम ने 35 रन से मुकाबले में बाजी मारी थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहली बार हुई थी भिड़ंत

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहली बार साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत हुई थी. एडिलेड ओवल में खेला गया ये मुकाबला भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के इतिहास की सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे एकतरफा जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम द्वारा दिए गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सलामी जोड़ी जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में दूसरी बार दोनों टीमें थी आमने-सामने

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुईं थीं. टीम इंडिया को दो साल बाद जॉर्जटाउन के प्रोविडेंस स्टेडियम में बदला लेने का मौका मिला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171/7 रन बनाए, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के 57 रन और सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के अहम योगदान शामिल थे. इस बार भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड को सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट कर दिया था. ये नॉकआउट मुकाबले को भारत ने 68 रन से अपने नाम किया था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp