आज RR और RCB का मैच, जानें राजस्थान और बेंगलुरु की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज RR और RCB का मैच, जानें राजस्थान और बेंगलुरु की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आज आईपीएल 2026 में विराट कोहली के सामने होंगे युवा वैभव सूर्यवंशी. यानी मैच है राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भिडे़ंगी. आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. वहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग हैं. राजस्थान ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है. यह उनका चौथा मैच है, वहीं आरसीबी ने अब तक दो मैच खेले हैं, और दोनों में ही जीत दर्ज की है. वे आज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे. 

राजस्थान और बेंगलुरु में हेड टू हेड में कौन आगे?

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है. रजत पाटीदार की टीम 17-14 से आगे है. यानी बेंगलुरु ने अब तस राजस्थान को 17 बार हराया है, वहीं राजस्थान की टीम आरसीबी को 14 बार ही हरा सकी है. 

बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

बरसापारा स्टेडियम की पिच पर आज लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है. मौसम की बात करें तो मैच के समय बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि, आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं. नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है, क्योंकि पिछले कई दिनों से खराब मौसम की वजह से पिच ढकी हुई है.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि मुकाबला 50-50 का है. हालांकि, चेज करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं. दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. ऐसे में जीत के सिलसिले को जारी रखने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगी. 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा



Source link

Mohsin Naqvi embarrassed? PSL owner’s claim triggers massive backlash

Mohsin Naqvi embarrassed? PSL owner’s claim triggers massive backlash


Why are PSL 2026 matches being played without crowds? Conflicting explanations from Mohsin Naqvi and Islamabad United owner Ali Naqvi have triggered a major controversy, raising questions about transparency within the Pakistan Cricket Board. While the PCB cited a fuel shortage, a franchise owner has now linked the decision to Pakistan’s alleged diplomatic role in global peace efforts.

PSL 2026 controversy: Two narratives, one big question


Add Zee News as a Preferred Source



The ongoing Pakistan Super League season has been overshadowed by empty stadiums and reduced venues. Originally planned across six cities, the tournament is now restricted to just Lahore and Karachi, with no crowds allowed inside stadiums.

PCB chairman Mohsin Naqvi publicly attributed this to a nationwide fuel crisis, stating that restricted public movement made it impractical to host fans. However, Ali Naqvi’s remarks on social media have added a completely different dimension to the debate.

In a statement posted on X, Ali Naqvi suggested that Pakistan’s involvement in sensitive international diplomacy, particularly around a reported US-Iran ceasefire, required heightened security and logistical flexibility.

According to him:

  • Islamabad was potentially being used for high-level diplomatic discussions
  • Security resources were diverted from cricket operations
  • Public gatherings were restricted to prioritise national interests

His claim reframed the empty stands as a strategic decision rather than a logistical constraint. However, this explanation has been met with skepticism across cricket circles and fans alike.

PCB’s official stance: Fuel shortage and logistics

Contradicting the franchise owner’s version, Mohsin Naqvi had earlier clarified that the decision was driven purely by operational challenges linked to fuel availability.

Key points from PCB’s explanation:

  • Nationwide fuel shortage limited travel and crowd movement
  • Matches had to proceed due to tight scheduling and broadcast commitments
  • No alternative window was available to reschedule the league

The PCB also apologised to fans, especially in Peshawar, who were set to host PSL matches for the first time before venue changes were implemented.



Source link

KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही

KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही


मुकुल चौधरी गुरुवार को हुए मैच के हीरो रहे, जिनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हारे हुए मैच में जीत दिलाई. ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ के 7 विकेट 128 रन पर गिर गए थे, वहां से मैच निकालकर मुकुल ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया. KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार की चर्चा के बीच मुकुल की तारीफ की और उन्हें LSG की जीत का श्रेय दिया.

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “यह हार पचाना मुश्किल है. लड़कों पर सच में गर्व है, जिस तरह से हमने खेला. मुकुल की पारी निर्णायक थी. जिस तरह से उसने अपने शॉट्स खेले, ऐसे मैचों में, आप बहुत ज्यादा कमियां नहीं निकालना चाहते. थोड़ी-बहुत चूक हो सकती है, लेकिन इसका श्रेय मुकुल और उस साझेदारी को जाता है.” मुकुल और आवेश खान के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें आवेश का सिर्फ 1 रन था.

रहाणे ने आगे कहा, “जिस तरह से मुकुल ने बैटिंग की, कमाल का था. मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया. जब आप कोई मैच हारते हैं, तो आप सोचते हैं कि आप और बेहतर कैसे कर सकते थे. इस पिच पर 180-185 का स्कोर बहुत अच्छा था. मुझे लगा कि लखनऊ के बल्लेबाज़ों और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसका श्रेय उन्हें ही देना चाहिए.”

क्या बोले मुकुल चौधरी

जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने मैच के बाद बताया कि उन्हें पिता ने तो उनकी शादी से पहले ही सोच लिया था कि मेरे बेटे को मैं क्रिकेटर बनाऊंगा. उन्होंने कहा, “मेरे पिताजी की शादी से भी पहले, उनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले. शुरुआत में हमारी आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं थी. मैंने 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया. झुंझुनू में ज्यादा क्रिकेट अकैडमी नहीं थीं, इसलिए मैं जयपुर चला गया. मैंने देखा कि टी20 क्रिकेट कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए मैं गुड़गांव चला गया और वहीं पर 3-4 महीने रहा.”



Source link

नाम याद रखना, मुकुल चौधरी, लखनऊ को जिताया हारा हुआ मैच; अकेले कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत

नाम याद रखना, मुकुल चौधरी, लखनऊ को जिताया हारा हुआ मैच; अकेले कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत


KKR vs LSG Full Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. मुकुल चौधरी ने अकेले पूरा मैच पलट कर रख दिया और लखनऊ को हारी हुई बाजी जिताकर ही दम लिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. जवाब में LSG के लिए मुकुल चौधरी ने अंतिम गेंद पर एक रन भागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. मुकुल ने 27 गेंद में 54 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 छक्के निकले.

मुकुल चौधरी ने आखिरी 4 ओवर में पलट दिया मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी में 16वें ओवर तक KKR का जीतना तय लग रहा था. किसने सोचा था कि 21 साल के मुकुल चौधरी तबाही मचाते हुए पूरे मैच का रुख ही पलट कर रख देंगे. 16वें ओवर तक लखनऊ का स्कोर 128-7 था. 4 ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 54 रन बनाने थे. 17वें ओवर के अंत तक भी कोलकाता की जीत की संभावनाएं प्रबल थीं.

मैच का रुख पलटा 18वें ओवर में जब कार्तिक त्यागी के ओवर में मुकुल चौधरी ने गीयर बदलते हुए 2 छक्के जड़ दिए और ओवर में कुल 13 रन बटोरे. मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आया खड़ा हुआ था और अंतिम 2 ओवरों में लखनऊ को जीत के लिए 30 रन बनाने थे. 19वें ओवर में कैमरून ग्रीन 19 रन लुटा बैठे. ग्रीन की आखिरी गेंद पर जो छक्का आया, उसने लखनऊ के लिए जीत के दरवाजे खोल दिए थे.

अंतिम ओवर की कहानी, आखिरी गेंद पर आई जीत

अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रन बनाने थे. पहली ही गेंद पर आवेश खान ने सिंगल रन भागकर अपना सहयोग दिया. वैभव अरोड़ा गेंदबाजी कर रहे थे, जो दूसरी गेंद पर छक्का खा बैठे. LSG का खेमा खुश होने लगा था, लेकिन तभी वैभव अरोड़ा ने अगली दोनों गेंद डॉट करवा कर कोलकाता की क्षण भर के लिए वापसी करवाई.

KKR की सारी उम्मीदें जब धरी की धरी रह गईं, जब पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने छक्का जड़ दिया, जो केकेआर की जीत की उम्मीदों को लगे थप्पड़ के समान था. सुपर ओवर की संभावना अब भी बनी हुई थी. मुकुल गेंद और बल्ले का कनेक्शन नहीं कर पाए. वैभव अपना काम कार चुके थे क्योंकि उन्हें मुकुल को बीट करना था, लेकिन विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी स्टंप्स पर गेंद नहीं मार पाए. इस तरह अंतिम गेंद पर लखनऊ ने रोमांचक जीत दर्ज की.



Source link

आंध्र ओपन 2026 में जीत की दहलीज पर खालिन जोशी, करेंगे 4 साल के खिताबी सूखे का अंत

आंध्र ओपन 2026 में जीत की दहलीज पर खालिन जोशी, करेंगे 4 साल के खिताबी सूखे का अंत


Andhra Open 2026 Golf Championship: विशाखापत्तनम में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले आंध्र ओपन 2026 के तीसरे दिन खालिन जोशी ने एक अंडर 70 का स्कोर बनाया. तीसरे राउंड के बाद उनका कुल स्कोर सात अंडर 206 है और तीन शॉट की बढ़त के साथ पहले स्थान पर विराजमान हैं.

33 वर्षीय बेंगलुरु के खालिन जोशी (68-68-70), छह बार के विजेता रहे हैं. उन्होंने सप्ताह की शुरुआत डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई इवेंट में 68-68 के राउंड से की थी, अब अंतिम राउंड में मजबूत बढ़त के साथ उतरेंगे. दुबई निवासी यश मजमुदार (71-69-69) और दिल्ली के राशिद खान (70-72-67) चार अंडर 209 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. मजमुदार ने 69 का स्कोर किया, जबकि राशिद ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 67 स्कोर कर खिताब जीतने की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत की.

जोशी ने राउंड की खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की, जहाँ उन्होंने शुरुआती होल्स में तीन बार तीन-पट कार दिए. इसके बाद उन्होंने सातवें होल पर एप्रोच शॉट के बाद गेंद को होल के बिल्कुल करीब रोकते हुए आसान बर्डी बनाई. 12वें पार-5 होल पर उन्होंने 15 फीट का पट डालते हुए महत्वपूर्ण ईगल दर्ज किया.

खालिन जोशी ने कहा, “शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मैंने धैर्य बनाए रखा और अपनी बॉल स्ट्राइकिंग पर भरोसा किया. मैं ड्राइव अच्छी कर रहा हूं और आयरन शॉट्स मजबूत हैं, इसलिए पटिंग को उसी तरह बनाए रखना जरूरी है. खराब शुरुआत के बावजूद मैंने जिस तरह खुद को संभाला और बैक-नाइन में वापसी की, उससे संतुष्ट हूं. अंतिम राउंड में मैं पहले भी ऐसी परिस्थितियों में रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि मुझे अपने खेल पर ध्यान रखना है और अच्छे शॉट्स खेलने हैं, बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी.”

पार-5 सातवें होल को 477 यार्ड के पार-4 में परिवर्तित किया गया है, जिससे कोर्स का पार घटकर 71 हो गया है. सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र मजमुदार ने अपने अनोखे एक-हाथ वाले चिपिंग स्टाइल से प्रभावित किया और अंतिम होल तक दो शॉट के भीतर पहुंचते दिखे, लेकिन अंतिम होल पर बोगी के कारण वे फिर संयुक्त दूसरे स्थान पर रह गए.

दो बार के एशियन टूर विजेता राशिद ने 67 के मजबूत राउंड के साथ खिताबी दौड़ में वापसी की, जिसमें एक ईगल, पांच बर्डी और तीन बोगी शामिल रहे. कोलकाता के विराज मडप्पा (69-71-71), जो एशियन टूर के सबसे युवा भारतीय विजेता हैं और पिछले सीजन डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई विजेता रहे, दो अंडर 211 के स्कोर के साथ ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा (71-70-70) के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं. अर्जुन पीजीटीआई पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

वर्तमान में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 55वें स्थान पर काबिज जोशी अब चार साल के खिताबी सूखे को खत्म करने की मजबूत स्थिति में हैं. उनका पिछला खिताब अगस्त 2022 में कोयंबटूर में आया था. तीन शॉट की बढ़त के साथ जोशी अब अंतिम राउंड में संयम बनाए रखते हुए अपने सातवें पेशेवर खिताब पर नजर रखेंगे.



Source link

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 नई टीमों की एंट्री, ICC ने ओलंपिक्स पर भी बनाया मेगा प्लान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 नई टीमों की एंट्री, ICC ने ओलंपिक्स पर भी बनाया मेगा प्लान


ICC बहुत जल्द वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फॉर्मेट में बदलाव कर सकता है. अभी WTC में कुल 9 टीम भाग लेती हैं, लेकिन आईसीसी टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रहा है. क्रिकेट को विश्व क्रिकेट में खास पहचान दिलाने की ओर कदम उठाए जाएंगे और साथ ही लॉस एंजेलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों के लिए एक रोडमैप भी तैयार की जाने की खबर है.

तीन नई टीमों का आगमन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने वाली 9 टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं. इनमें प्रत्येक टीम 6 सीरीज (3 घरेलू और 3 बाहर) खेलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री मिल सकती है.

दरअसल आईसीसी साल 2026 की अपनी पहली त्रैमासिक बैठक में बड़े फैसले लेने वाली थी. यह बैठक 25-27 मार्च तक दोहा (कतर) में होने वाली थी, लेकिन मिडल-ईस्ट में खराब हालातों के चलते बैठक का प्लान बदला गया. अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक जरूर की, लेकिन अब तक किसी संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है.

2028 ओलंपिक के लिए प्लान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी को लेकर भी गंभीर है. ओलंपिक्स में पुरुष और महिलाओं की स्पर्धा में केवल 6-6 टीम ही भाग लेंगी. क्वालीफिकेशन प्रक्रिया कुछ ऐसी हो सकती है कि एशिया, प्रशांत महासागर में आने वाली टीम, यूरोप और अफ्रीकी महाद्वीप से टॉप की टीम ओलंपिक्स में जाएंगी. वहीं मेजबान होने के चलते यूएसए को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी.

ICC ने छठे और आखिरी स्लॉट पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि छठी टीम के लिए ग्लोबल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित करवाया जा सकता है. बहुत जल्द इसका रोडमैप तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp