भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट किया तो पाकिस्तान हो जाएगा ‘भिखारी’, भरने पड़ सकते हैं 348 करोड़ रुपये

भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट किया तो पाकिस्तान हो जाएगा ‘भिखारी’, भरने पड़ सकते हैं 348 करोड़ रुपये


टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सामने बड़ा संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करता है, तो उसे इसकी भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ एक मैच से हटने पर भी पाकिस्तान पर करीब 348 करोड़ रुपये का नुकसान मंडरा रहा है.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई वाला मुकाबला माना जाता है. इस मैच से ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर और विज्ञापन कंपनियां बड़ी रकम कमाती हैं. अगर पाकिस्तान इस मुकाबले में खेलने से इनकार करता है, तो ब्रॉडकास्टर कंपनी कानूनी रास्ता अपना सकती है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मुआवजा मांग सकती है.

बॉयकॉट पर कब होगा फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत चल रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक में सभी विकल्पों पर चर्चा की गई है. अंतिम फैसला शुक्रवार या फिर सोमवार तक लिया जा सकता है. हालांकि, पीसीबी पहले ही जानता है कि कोई भी सख्त कदम उसके लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

पाकिस्तान मीडिया ने बताए संभावित विकल्प

पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी के सामने कई विकल्प मौजूद हैं. इनमें पूरे टूर्नामेंट का बॉयकॉट करना, भारत के खिलाफ मैच से हटना, सभी मैचों में काली पट्टी बांधकर खेलना या फिर टूर्नामेंट में मिली हर जीत को बांग्लादेश के नाम करना शामिल है. लेकिन इन सभी विकल्पों में जोखिम साफ दिखाई दे रहा है.

सिर्फ भारत के खिलाफ मैच छोड़ा तो क्या होगा?

अगर पाकिस्तान केवल भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलता है, तो भी उसे राहत नहीं मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर कंपनी करीब 38 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 348 करोड़ रुपये का दावा ठोक सकती है. यह रकम विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड वैल्यू के नुकसान की भरपाई के लिए मांगी जा सकती है.

इतना ही नहीं, आईसीसी के साथ हुए एग्रीमेंट के तहत यह रकम पाकिस्तान को मिलने वाले सालाना रेवेन्यू से काटी भी जा सकती है. ऐसे में पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान क्रिकेट और कमजोर पड़ सकता है.

पूरे टूर्नामेंट से हटना और भी खतरनाक

अगर पाकिस्तान पूरा टी20 वर्ल्ड कप ही छोड़ देता है, तो उस पर आईसीसी की ओर से कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं. इसमें भविष्य के टूर्नामेंट्स से बाहर होना, रेवेन्यू शेयरिंग रोकना और कानूनी कार्रवाई जैसे कदम शामिल हो सकते हैं.

कुल मिलाकर, पाकिस्तान के सामने यह फैसला आसान नहीं है. एक तरफ राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव है, तो दूसरी तरफ करोड़ों रुपये के नुकसान का डर. आने वाले दिनों में पीसीबी जो भी फैसला लेगा, उसका असर सिर्फ इस वर्ल्ड कप पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर भी पड़ेगा. 



Source link

T20 वर्ल्ड कप में न खेलने के मोहसिन नकवी के बयान पर इस खिलाड़ी का पलटवार, कहा- पाकिस्तान डरता ह

T20 वर्ल्ड कप में न खेलने के मोहसिन नकवी के बयान पर इस खिलाड़ी का पलटवार, कहा- पाकिस्तान डरता ह


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बार फिर क्रिकेट और राजनीति आपस में टकराती नजर आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हालिया बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है. नकवी ने संकेत दिए कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हट सकता है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया था और टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

मोहसिन नकवी के इस बयान पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. श्रीकांत ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान को डर लग रहा है तो उसे भारत आने की जरूरत ही नहीं है.

श्रीकांत का कड़ा बयान

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मौजूदा भारतीय टीम जिस तरह की बल्लेबाजी कर रही है, उसे देखकर कई टीमें डर सकती हैं. उन्होंने कहा, “पिछले मैच में भारत ने 15 ओवर में 209 रन बनाए, अब 10 ओवर में 150 रन. ऐसा मार मैंने टी20 क्रिकेट में कभी नहीं देखा. पाकिस्तान से कहना चाहता हूं, मत आओ. तुम्हारे चेयरमैन खुद यही संकेत दे रहे हैं. आओगे तो बुरी तरह पिटोगे.”

श्रीकांत ने मजाकिया लेकिन सख्त अंदाज में यह भी कहा कि भारत की पावर-हिटिंग इतनी खतरनाक है कि कोलंबो में मारा गया छक्का मद्रास तक जाकर गिरेगा. उनके मुताबिक, भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म बाकी टीमों के लिए एक चेतावनी है.

बयान के बाद स्क्वाड का ऐलान

दिलचस्प बात यह है कि नकवी के वर्ल्ड कप से हटने के संकेत देने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया था. हालांकि, स्क्वाड के ऐलान के बाद भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

पाकिस्तान मैनेजमेंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम को अब तक सरकार से भारत जाकर खेलने की औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है. अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार को लेना है.

सरकार के फैसले का इंतजार

मोहसिन नकवी ने लाहौर में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से बातचीत में कहा, “हम सरकार की सलाह का इंतजार कर रहे हैं. सरकार जो कहेगी, वही किया जाएगा. अगर सरकार वर्ल्ड कप में न जाने को कहती है, तो हम उसका पालन करेंगे.” 



Source link

अरिजीत सिंह के गाने पर जब झूम उठे धोनी-कोहली, वीडियो हुआ था खूब वायरल

अरिजीत सिंह के गाने पर जब झूम उठे धोनी-कोहली, वीडियो हुआ था खूब वायरल


Arijit Singh Retires: देशभर में गीत-संगीत के शौकीन लोगों को 27 जनवरी की शाम को झटका लगा. दुनियाभर में मशहूर भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्मों में गायकी से संन्यास की घोषणा कर दी. पिछले करीब डेढ़ दशक में हजारों सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वो अब किसी भी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. अरिजीत के इस फैसले ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. वहीं देश के दिग्गज क्रिकेटर्स को भी इस खबर से झटका लगा होगा क्योंकि अरिजीत टीम इंडिया के बड़े क्रिकेटर्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं. कई भारतीय स्टार क्रिकेटर उनके बड़े फैन हैं. अरिजीत ने एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स को अपनी आवाज का दीवाना बना रखा है.

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने सफर के अंत का कर रहे हैं, जिसके बाद उनके फैंस मायूस हो गए. अरिजीत से जुड़े पुराने वीडियो, फोटो और सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही पुराने वायरल पोस्ट ने एक बार फिर दिखा दिया कि कैसे अरिजीत सिर्फ आम फैंस के बीच ही नहीं, बल्कि देश के बेहद खास सेलिब्रिटी के बीच भी मशहूर हैं, जिनके खुद के करोड़ों फैंस दुनियाभर में हैं.

जब अरिजीत के गाने पर झूमे थे धोनी 

कुछ साल पहले अरिजीत सिंह IPL सीजन की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जब वो स्टेडियम में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का गाना गा रहे थे, तो स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस के साथ ही डगआउट में बैठे एमएस धोनी भी उनकी आवाज पर झूम रहे थे. इसी इवेंट में अरिजीत ने तब धोनी के पैर भी छुए थे और वो पोस्ट फिर से सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली को भी अरिजीत बना चुके है दीवाना

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी के जहां करोड़ों दीवाने हैं, वहीं खुद कोहली भी अरिजीत की गायकी के बड़े फैन हैं. ठीक 10 साल पहले 24 जनवरी का ही उनका एक ट्विटर पोस्ट फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद को अरिजीत का सबसे बड़ा फैन ऐलान किया था. कोहली का एक पुराना फेसबुक पोस्ट भी दोबारा सामने आ गया, जिसमें उन्होंने अरिजीत के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी. कोहली ने तब उसे अपना ‘फैनबॉय मोमेंट’ बताते हुए स्टार सिंगर की जमकर तारीफ की थी.





Source link

कब कब कहां खेला जाएगा टी-20 विश्व कप से पहले भारत-साउथ अफ्रीका का वार्मअप मैच, जानिए लाइव स्ट्र

कब कब कहां खेला जाएगा टी-20 विश्व कप से पहले भारत-साउथ अफ्रीका का वार्मअप मैच, जानिए लाइव स्ट्र


टी-20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपना इकलौता वार्म-अप मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी. यह मुकाबला 4 फरवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा. यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यह टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल की याद दिलाएगा, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

कब और कहां होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच?

तारीख: 4 फरवरी

समय: शाम 7 बजे

स्थान: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

7 फरवरी से शुरू होगा टी-20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जहां पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान भारत के ग्रुप में है और वह भी सिर्फ एक वार्म-अप मैच खेलेगा, जो 4 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में होगा.

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेंगे वार्म-अप

दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें कोई वार्म-अप मैच नहीं खेलेंगी. हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे, जिससे उन्हें मैच अभ्यास मिलता रहेगा.

बांग्लादेश की जगह आई स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह खेलने वाली स्कॉटलैंड दो वार्म-अप मुकाबले खेलेगी,

2 फरवरी: अफगानिस्तान के खिलाफ

4 फरवरी: नामीबिया के खिलाफ

इंडिया-A भी मैदान में

इंडिया-A टीम भी वार्म-अप मैचों का हिस्सा होगी.

2 फरवरी: इंडिया-A बनाम USA (नवी मुंबई)

6 फरवरी: इंडिया-A बनाम नामीबिया (बेंगलुरु)

टी-20 विश्व कप 2026 में वार्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल

2 फरवरी: अफगानिस्तान vs स्कॉटलैंड ( बेंगलुरु ), दोपहर  3 बजे

2 फरवरी: इंडिया-A vs USA (नवी मुंबई),  शाम 5 बजे से 

2 फरवरी: कनाडा vs इटली (चेन्नई), शाम 7 बजे

3 फरवरी: श्रीलंका-A vs ओमान (कोलंबो), दोपहर 1 बजे

3 फरवरी: नीदरलैंड्स vs जिम्बाब्वे (कोलंबो), दोपहर 3 बजे 

3 फरवरी: नेपाल vs UAE (चेन्नई), शाम 5 बजे

4 फरवरी: नामीबिया vs स्कॉटलैंड (बेंगलुरु), दोपहर 1 बजे

4 फरवरी: अफगानिस्तान vs वेस्टइंडीज (बेंगलुरु), दोपहर 3 बजे

4 फरवरी: आयरलैंड vs पाकिस्तान (कोलंबो), शाम 5 बजे

4 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नवी मुंबई), शाम 7 बजे

5 फरवरी: ओमान vs जिम्बाब्वे  (कोलंबो), दोपहर 1 बजे

5 फरवरी: कनाडा vs नेपाल (चेन्नई), दोपहर 3 बजे

5 फरवरी: न्यूजीलैंड vs USA (नवी मुंबई), शाम 5 बजे

6 फरवरी: इटली vs UAE (चेन्नई), शाम 3 बजे

6 फरवरी: इंडिया-A vs नामीबिया (बेंगलुरु), शाम 5 बजे 



Source link

चौथे टी-20 में ये खिलाड़ी हो जाएगा प्लेइंग 11 से बाहर? किसे मिलेगी टीम में जगह

चौथे टी-20 में ये खिलाड़ी हो जाएगा प्लेइंग 11 से बाहर? किसे मिलेगी टीम में जगह


IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. ऐसे में अब मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि बचे हुए मुकाबलों में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए और किन्हें आराम.

इस मैच में बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह को लेकर पहले ही रोटेशन अपनाया जा चुका है, ऐसे में चौथे टी20 में उन्हें फिर से आराम मिल सकता है. हालांकि सिर्फ बुमराह ही नहीं, एक और बड़ा नाम है जिस पर कड़ा फैसला लेना जरूरी दिख रहा है- हार्दिक पंड्या.

हार्दिक हो जाएंगे प्लेइंग 11 से बाहर?

हार्दिक पंड्या इस सीरीज के तीनों मैच खेल चुके हैं. भले ही उन्होंने बल्लेबाजी सीमित रूप से की हो, लेकिन गेंदबाजी तीनों मुकाबलों में की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद करीब है और ऐसे समय में हार्दिक का वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे अहम मुद्दा बन जाता है.

हार्दिक की फिटनेस का रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं है. वो पूरी तरह फिट रहें, यही टीम इंडिया की सबसे बड़ी जरूरत है. जब सीरीज पहले ही जीत ली गई है, तब ऐसे खिलाड़ी को खिलाना, जिसकी अहमियत वर्ल्ड कप में कई गुना ज्यादा है, एक बड़ा जोखिम हो सकता है. अगर इस मुकाबले में हार्दिक को कुछ भी होता है तो यह भारत के लिए भारी नुकसान साबित हो सकता है.

टीम इंडिया को क्या मिलेगा इस फैसले से?

हार्दिक को आराम देने से टीम इंडिया को नए विकल्प आजमाने का मौका मिलेगा. पहले से ही वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे में किसी दूसरे ऑलराउंडर या बल्लेबाज को आजमाना समझदारी होगी.

टीम मैनेजमेंट चाहे तो एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर श्रेयस अय्यर को मौका दे सकती है. इससे मिडिल ऑर्डर की मजबूती भी परखी जा सकेगी. इसके अलावा शिवम दुबे से ज्यादा गेंदबाजी कराकर उनके ऑलराउंडर रोल को भी टेस्ट किया जा सकता है.

वहीं, अगर टीम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरती है, तो पेस या स्पिन दोनों में से किसी एक विकल्प को आजमाया जा सकता है. इससे बेंच स्ट्रेंथ को परखने में मदद मिलेगी, जो बड़े टूर्नामेंट से पहले बेहद जरूरी है. 



Source link

कौन हैं जैनुल्लाह इहसान? स्कॉटलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे पाकिस्तानी मूल के अफगान

कौन हैं जैनुल्लाह इहसान? स्कॉटलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे पाकिस्तानी मूल के अफगान


Scotland Announces Squad For ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. इस टूर्नामेंट से आखिरी समय पर बांग्लादेश के बाहर होने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप में एंट्री करवाई. इसके बाद स्कॉटलैंड ने सोमवार यानी 26 जनवरी को अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. स्कॉटलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में अफगानिस्तान में पैदा हुए तेज गेंदबाज जैनुल्लाह इहसान को भी शामिल किया है.

स्कॉटलैंड की टीम में पाकिस्तानी मूल का अफगान खिलाड़ी

स्कॉटलैंड की टीम में जैनुल्लाह इहसान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार टीम में शामिल किया गया है. इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में स्कॉटलैंड के लिए खेलने की योग्यता हासिल की थी. स्कॉटलैंड की टीम में शामिल सफयान शरीफ पाकिस्तानी मूल के हैं और उनके वीजा आवेदन की ज्यादा बारीकी से जांच की जाएगी. टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन पिछले 12 महीनों में टी20 और वनडे टीमों में शामिल होने के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेंगे.

टीम में शामिल 11 खिलाड़ी खेले थे पिछला वर्ल्ड कप 

टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की कप्तानी रिची बेरिंगटन करेंगे. इस टीम 11 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो वेस्टइंडीज और अमेरिका में साल 2024 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे. स्कॉटलैंड ने पिछले महीने ही ओवेन डॉकिन्स को मुख्य कोच नियुक्त किया था और उनकी देख रेख में पहली बार टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग लेगी.

बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल होगा स्कॉटलैंड 

स्कॉटलैंड ने ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह ली है, जिसमें इटली, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और नेपाल शामिल हैं. बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसके स्थान पर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड की टीम: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील.

टीम के साथ यात्रा करने वाले रिजर्व खिलाड़ी: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस.

टीम के साथ यात्रा नहीं करने वाले खिलाड़ी: मैकेन्जी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp