IPL 2026: 7 ओवर में 79 रन, छूमंतर हुई वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’? खराब फॉर्म बनी चिंता का विष

IPL 2026: 7 ओवर में 79 रन, छूमंतर हुई वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’? खराब फॉर्म बनी चिंता का विष


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और भारतीय टीम को अपने दम पर कई मुकाबले जिताने वाले वरुण चक्रवर्ती की गिरती फॉर्म चिंता का विषय बन गई है. टी20 विश्व कप 2026 में तो वरुण का हाल बेहाल रहा था, इसके साथ ही आईपीएल 2026 में भी वह बेरंग नजर आ रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म का असर साफतौर पर देखने को मिला है. दो मुकाबलों में वरुण ने कुल 7 ओवर फेंके हैं, और इस दौरान उन्होंने 79 रन खर्च किए हैं. अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से विकेट चटकाने के लिए मशहूर वरुण टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके हैं.

आईपीएल ही नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप 2026 में भी वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भारतीय टीम के लिए लगातार चिंता का विषय रही थी. वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स लगाए थे और टीम इंडिया का मिस्ट्री गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में नजर आया था.

टी20 क्रिकेट के पिछले 6 मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती ने कुल 23 ओवर का स्पेल डाला है और इस दौरान उन्होंने 273 रन खर्च किए हैं. वरुण का इकोनॉमी 11 का रहा है. ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि वरुण अपने पसंदीदा फॉर्मेट में ही इन दिनों कितने खराब दौर से गुजर रहे हैं.

टी20 विश्व कप में बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन के पीछे वरुण चक्रवर्ती की नाकामी छुप गई थी, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में ही वरुण की गिरती हुई फॉर्म सामने आ गई है. इसमें कोई शक नहीं है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम वरुण चक्रवर्ती पर पिछले कुछ सीजन से काफी निर्भर भी रही है और मिडिल ओवरों में उनकी खराब गेंदबाजी से खामियाजा केकेआर को भी भुगतना पड़ रहा है.

वरुण की ‘मिस्ट्री’ का मानो बल्लेबाजों ने तोड़ निकाल लिया है और वह न तो रनों पर लगाम लगा पा रहे हैं और न ही उनकी झोली में विकेट आ रहे हैं. वरुण का खराब दौर अगर पूरे आईपीएल 2026 में जारी रहा, तो भारतीय टी20 टीम में भी उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.



Source link

IPL 2026: KKR, PBKS share a point each as rain washes out match in Kolkata

IPL 2026: KKR, PBKS share a point each as rain washes out match in Kolkata


The Kolkata Knight Riders (KKR) and Punjab Kings (PBKS) shared a point each as the 12th match of the Indian Premier League (IPL) 2026 was called off due to rain at Eden Gardens in Kolkata on Monday. 

The match was just into the fourth over when rain poured down at the ground. The drizzle intensified, forcing the umpires to take the players off the field as covers were swiftly brought on. The ground staff acted quickly, laying out sheets across the pitch, square and run-ups, and within moments, the entire playing area was covered. 

The covers remained firmly placed, and the revised timing for the inspection was set for 8:45 PM IST, but eventually it was called off due to rain.


Add Zee News as a Preferred Source



The point was shared between the teams as PBKS continue to reign on top with KKR slipping to eighth position.

Kolkata Knight Riders (KKR) would have welcomed the break, having been in deep trouble at 25/2 after losing two key overseas batters early. Punjab Kings, on the other hand, would have been frustrated by the interruption, having dominated proceedings and keen to maintain the pressure.

Xavier Bartlett gave a perfect start to PBKS with a quick inside the powerplay. 

KKR’s troubles deepened early as Bartlett struck twice in quick succession with relentless precision. First, Allen fell in a similar fashion, attempting to go big but only managing a thick outside edge. With Bartlett hitting the same spot consistently. Moments later, Cameron Green’s lean patch continued as he edged a probing delivery to the keeper for just 4, unable to resist the temptation outside off.

KKR found themselves two down in no time and under serious pressure.

Kolkata Knight Riders had to make two important changes as they chose to bat against the in-form Punjab Kings. Captain Ajinkya Rahane announced at the toss that Varun Chakravarthy was out due to a hand injury he got while catching the ball in the previous game against SRH. Sunil Narine was also absent because of illness. 

Rovman Powell joined the team for his first game of the season, and Navdeep Saini returned to IPL action, making his KKR debut and playing his first match since 2023. These changes left KKR short on spin, with Anukul Roy as the only specialist spinner in the XI and no extra spin options among their Impact substitutes. 



Source link

बारिश में धुला कोलकाता-पंजाब का मैच तो कितना बदला पॉइंट्स टेबल? पढ़ें ताजा अपडेट

बारिश में धुला कोलकाता-पंजाब का मैच तो कितना बदला पॉइंट्स टेबल? पढ़ें ताजा अपडेट


IPL 2026 Points Table Latest Update: आईपीएल 2026 का 12वां लीग मैच बारिश के कारण गीले हुए आउटफील्ड के चलते रद्द हो गया. मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में था. दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया, जिससे पंजाब किंग्स को तगड़ा फायदा पहुंचा. तो आइए जानते हैं कि इस रद्द हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोलकाता सहित बाकी टीमों का क्या हाल है. 

टॉप पर पंजाब किंग्स 

एक पॉइंट मिलने के साथ पंजाब किंग्स के पास कुल 5 पॉइंट्स हो गए. इसके साथ टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 पॉइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर थी. पंजाब का नेट रनरेट +0.637 का है. 

कोलकाता को मिला पहला पॉइंट 

यह कोलकाता का तीसरा मैच था. शुरुआती दो मैचों में केकेआर ने हार का सामना किया था. अब तीसरा मैच रद्द होने के बाद केकेआर को एक पॉइंट मिला. यह कोलकाता के लिए सीजन का पहला पॉइंट रहा, जिसके साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर आ गई है. गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स बगैर जीत के क्रमश: 9वें और 10वें पायदान पर हैं. 

टेबल की टॉप-4 टीमें

बात करें टेबल की टॉप-4 टीमों की, तो पंजाब पहले पायदान पर है. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम का नेट रनरेट +2.501 का है. आगे बढ़ते हुए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स 4-4 पॉइंट्स के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. राजस्थान का नेट रनरेट +2.233 का है. दिल्ली का नेट रनरेट +1.170 का है. बताते चलें कि लीग स्टेज के अंत में टॉप-4 टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी.  

ऐसा है पूरा पॉइंट्स टेबल 

स्थान टीम मैच  जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  नेट रनरेट
1 PBKS (पंजाब किंग्स) 3 2 0 1 5 +0.637
2 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 2 2 0 0 4 +2.501
3 RR (राजस्थान रॉयल्स) 2 2 0 0 4 +2.233
4 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 2 2 0 0 4 +1.170
5 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 3 1 2 0 2 +0.275
6 MI (मुंबई इंडियंस) 2 1 1 0 2 -0.206
7 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 2 1 1 0 2 -0.542
8 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 3 0 2 1 1 -1.964
9 GT (गुजरात टाइटंस) 2 0 2 0 0 -0.424
10 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 3 0 3 0 0 -2.517

 

यह भी पढ़ें: आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा मामला



Source link

Hardik Pandya fitness update: Will MI skipper be available for IPL 2026 clash against RR? Bowling coach gives key update

Hardik Pandya fitness update: Will MI skipper be available for IPL 2026 clash against RR? Bowling coach gives key update


Mumbai Indians (MI) bowling coach Paras Mhambrey has confirmed that skipper Hardik Pandya will be available for the team’s upcoming IPL 2026 game against Rajasthan Royals, to be played at ACA Stadium on Tuesday.

Pandya had missed the previous match against Delhi Capitals at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi, which they lost by six wickets, due to illness. He then returned to the MI nets in Guwahati on Sunday night, where he bowled and batted in fine rhythm.

“He will be available. He had a good couple of hours of net sessions yesterday, so he is fit and fine. He wasn’t injured, he was unwell, that’s the reason he missed the game,” said Mhambrey in the pre-match press conference.


Add Zee News as a Preferred Source



Pandya’s absence in the last game forced MI to tweak their combination, with South African all-rounder Corbin Bosch coming in for Trent Boult, while Deepak Chahar came into the side as well.

“Well, I think that is something that you will have to take care of. Injuries are something that you can’t control. But I think we got the team, we got enough guys out there to mix and match, and looking at the surface combinations, but I think we got enough guys to kind of look around.

“I think it was just a combination change. Obviously, Hardik gives you the option of a bat and a bowler – the all-rounder. Since he wasn’t available, we needed a kind of replacement who could fill in that role for us. It is purely a tactical decision that we went with,” added Mhambrey.

MI are set to play an IPL game for the first time in Guwahati, and one battle which everyone will be keen to see is how RR batters Vaibhav Sooryavanshi, Yashasvi Jaiswal, and Dhruv Jurel fare against ace pacer Jasprit Bumrah. Mhambrey highlighted Bumrah’s unique qualities, especially his ability to outthink batters.

“I think the ability to disguise – purely. (Lungi) Ngidi has been mentioned – he’s very different. The batters are finding it difficult to read it. I think Bumrah has the ability to disguise it, amongst the other things that he presents. So it’s not kind of – you can’t go in a game and say Bumrah is going to do this.

“Classic example was the England game. The first ball he bowled – no one could have expected a slower one. So I think the ability to anticipate what the batters are thinking and to be able to present a kind of an option that, as a batter, you are not expecting. I think that’s his USP – I would say that,” he concluded. 



Source link

बारिश में धुला कोलकाता और पंजाब का मैच, बुरी तरह पिटने से बच गई KKR, दोनों टीमों को एक-एक अंक

बारिश में धुला कोलकाता और पंजाब का मैच, बुरी तरह पिटने से बच गई KKR, दोनों टीमों को एक-एक अंक


कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. ईडन गार्डन्स में बारिश होने से पहले KKR की टीम 3.4 ओवरों के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना चुकी थी. उसके बाद खेल शुरू नहीं हो पाया और रात करीब साढ़े 10 बजे मुकाबले को रद्द घोषित किया गया.

कोलकाता में पहले से बारिश की संभावना थी, ऐसे में अजिंक्य रहाणे का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चौंकाने वाला रहा. बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी इस फैसले की जमकर आलोचना की. KKR की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन को चलता किया.

बुरी तरह पिटने से बची KKR

कोलकाता और पंजाब के बीच 5-5 ओवर के मैच के लिए रात 11 बजकर 14 मिनट का कट-ऑफ टाइम रखा गया था. अगर पांच-पांच ओवर का मैच होता तो कोलकाता टीम को बल्लेबाजी में सिर्फ 8 गेंदें और मिलतीं. केकेआर 3.4 ओवर के खेल में सिर्फ 25 रन ही बना पाई थी. बहुत कोशिशों के बाद कोलकाता ज्यादा से ज्यादा 50 रनों तक ही पहुंच पाती. जाहिर तौर पर मैच दोबारा शुरू होने पर पंजाब के पास बहुत बड़ा एडवांटेज होता.

दोनों टीमों को एक-एक अंक

मैच रद्द होने पर पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स का अंकों का खाता खुल गया है. एक अंक मिलने पर केकेआर की टीम आठवें स्थान पर आ गई है. वहीं एक अंक मिलने पर पंजाब किंग्स के अब 5 पॉइंट्स हो गए हैं और वह टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी ओर कोलकाता को अब तक टूर्नामेंट में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें:

‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा मामला



Source link

अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला

अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला


KKR vs PBKS Cut Off Time: बारिश से प्रभावित कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स इलेवन मैच में पांच-पांच ओवर के मैच के लिए रात 11 बजकर 14 मिनट का कट-ऑफ टाइम तय किया गया है. ईडन गार्डन्स में केकेआर की पारी में केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया था, जिसमें उसने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे. ताजा अपडेट अनुसार कोलकाता में बारिश रुक गई है. मगर कट-ऑफ टाइम तक भी खेल शुरू नहीं हो पाता है तो विजेता का फैसला कैसे होगा? यहां जान लीजिए इसको लेकर BCCI का पूरा नियम.

अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ मैच

अगर कट-ऑफ टाइम यानी रात 11 बजकर 14 मिनट तक मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा. BCCI के नियमानुसार बारिश आने पर मैच ऑफिशियल्स कोशिश करते हैं कि दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूर हो. ऐसा नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाता है.

इस समय मुकाबला शुरू होता है तो जाहिर तौर पर कोलकाता की टीम के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा. क्योंकि उसके 3.4 ओवर में सिर्फ 25 रन बने हैं और दो विकेट भी गिर चुके हैं. फिन एलन ने 6 रन बनाए और कैमरून ग्रीन लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे, जो केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग लाइन-अप पर नजर डालें तो उसमें अभी रोवमैन पावेल, रिंकू सिंह और रमनदीप ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तूफानी बैटिंग कर सकते हैं. पंजाब के बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए KKR के लिए बहुत जरूरी होगा कि वह स्कोरबोर्ड पर कम से कम 55-60 रन लगाए.

यह भी पढ़ें:

‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp