KKR vs PBKS, IPL 2026 rain delay: What is the cut-off time for a five-over match in Kolkata?

KKR vs PBKS, IPL 2026 rain delay: What is the cut-off time for a five-over match in Kolkata?


The high-stakes IPL 2026 clash between Kolkata Knight Riders (KKR) and Punjab Kings (PBKS) at Eden Gardens in Kolkata was interrupted by heavy rain and strong winds on Monday.

After winning the toss and opting to bat first, KKR were struggling at 25 for 2 in 3.4 overs when heavens opened up, forcing the players off the field.  

ALSO READ: Will MS Dhoni be fit and available for CSK vs DC IPL 2026 match? Check latest update on his injury and recovery

 


Add Zee News as a Preferred Source



Current Match Situation Between KKR And PBKS

Before the rain intervention, Kolkata Knight Riders (KKR) were rocked early as Australian pacer Xavier Bartlett struck twice in the space of three balls.

Exhibiting superb control over swing and seam, the Australian Bartlett dismissed overseas stars Finn Allen (6) and Cameron Green (4) to put KKR in trouble.

Skipper Ajinkya Rahane (8 not out) and young wicketkeeper-batter Angkrish Raghuvanshi (7 not out), were looking to rebuild when rain forced the umpires to suspend the play at 7.45 PM IST.

IPL Rain Rules and Minimum Overs Requirement

As fans and players wait for the weather to clear, the focus has shifted to the “playing conditions” and the latest possible time the game can resume.

As per the official IPL 2026 playing conditions, a match constitutes a valid result only if a minimum of five overs per side are completed (i.e., the team batting second must face at least five overs).

According to Cricbuzz, the cut-off time for a 5-over contest between KKR and PBKS is 23:14 PM IST.

What Happens If the Match Is Washed Out?

If the rain does not relent by the final cut-off time, the match will be officially abandoned. In this scenario: Both KKR and PBKS will receive one point each.

This would be a frustrating result for PBKS, who currently have the momentum after winning the first two matches. On the other hand, it will be a missed opportunity for KKR to turn around their IPL 2026 campaign after two opening losses.

Lineup For KKR vs PBKS IPL 2026 Match

Punjab Kings (Playing XI): Prabhsimran Singh(w), Shreyas Iyer(c), Cooper Connolly, Nehal Wadhera, Shashank Singh, Marcus Stoinis, Marco Jansen, Xavier Bartlett, Vijaykumar Vyshak, Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal

Kolkata Knight Riders (Playing XI): Finn Allen, Ajinkya Rahane(c), Cameron Green, Angkrish Raghuvanshi(w), Rovman Powell, Rinku Singh, Ramandeep Singh, Anukul Roy, Navdeep Saini, Vaibhav Arora, Kartik Tyagi

Impact Substitutes For Both Teams

Punjab Kings Impact subs: Priyansh Arya, Suryansh Shedge, Vishnu Vinod, Pravin Dubey, Harpreet Brar

Kolkata Knight Riders Impact subs: Blessing Muzarabani, Manish Pandey, Tejasvi Singh, Rahul Tripathi, Saurabh Dubey 



Source link

कितने बजे शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम पर आ गया ताजा अपडेट

कितने बजे शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम पर आ गया ताजा अपडेट


कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. बारिश के कारण KKR की पारी में सिर्फ 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया. नियमानुसार मैच का रिजल्ट निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाएगी. ताजा अपडेट अनुसार 5-5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट बताया जा रहा है.

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. 3.4 ओवर में KKR की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना चुकी थी, जिसके बाद मैच में बारिश ने दखल दिया. मुकाबला करीब 7 बजकर 45 मिनट पर रोका गया था. जिसके बाद लगातार बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं.

जब किसी आईपीएल के मैच में बारिश आ जाती है, तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाता है. इसलिए 11 बजकर 14 मिनट यानी कट-ऑफ टाइम तक मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा. अगर बारिश कायम रही और मैदान में परिस्थिति खेलने लायक नहीं बचती हैं तो कट-ऑफ टाइम से पहले भी मैच को रद्द किया जा सकता है. हालांकि प्लेऑफ मैचों के लिए नियम अलग हो सकते हैं.

अगर मैच रद्द हो जाता है तो नियमानुसार दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. अगर ऐसा होता है तो IPL 2026 में यह KKR के लिए पहला अंक होगा क्योंकि वह अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स के 5 अंक हो जाएंगे. पंजाब की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है.

यह भी पढ़ें:

‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

IPL में बारिश आने पर कैसे निकलता है मैच का रिजल्ट? जानें इसको लेकर BCCI का नियम

IPL में बारिश आने पर कैसे निकलता है मैच का रिजल्ट? जानें इसको लेकर BCCI का नियम


BCCI Rain Rain Rule IPL: IPL 2026 टूर्नामेंट का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. KKR की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन 4 ओवर पूरे होने से पहले ही बारिश आ गई. क्या आप उस नियम से वाकिफ हैं कि आईपीएल के लीग स्टेज मैच में बारिश आने पर रिजल्ट कैसे निकलता है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या है बारिश को लेकर नियम?

जब IPL के लीग स्टेज मैच में बारिश आ जाए तो मुकाबले को तुरंत रद्द नहीं किया जाता है. BCCI के नियमानुसार बारिश रुकने का इंतजार किया जाता है, लेकिन ज्यादा समय खराब होने पर ओवरों में कटौती होने लगती है. कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाती है.

5-5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम की घोषणा की जाती है. अगर कट-ऑफ टाइम तक दोनों पारियों में पांच-पांच ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाता है. लीग स्टेज मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं होता है. इसलिए मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाता है.

बड़ी मुश्किल में KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है. हर्षित राणा और आकाशदीप के रूप में टीम के 2 मेन तेज गेंदबाज बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में कोलकाता टीम की पेस बॉलिंग यूनिट पूरी एक्सपोज हो चुकी है. एक और बड़ी मुश्किल यह है कि टीम के पास बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी KKR की टीम संघर्ष कर रही है.

यह भी पढ़ें:

‘KKR के साथ 25 करोड़ का फ्रॉड’, Cameron Green बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने की हद पार

IPL 2026 के 11 मैच पूरे, विराट-रोहित कोसों दूर; इस 22 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप



Source link

‘KKR के साथ 25 करोड़ का फ्रॉड’, Cameron Green बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने की हद पार

‘KKR के साथ 25 करोड़ का फ्रॉड’, Cameron Green बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने की हद पार


Cameron Green Trolled: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 25 करोड़ रुपये का फ्रॉड हो गया है. ये कहना है फैंस का, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है. आंद्रे रसेल रिटायर हो चुके थे, ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश में केकेआर ने कैमरून ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये लुटा दिए थे. मगर आंकड़े कोलकाता टीम की उम्मीदों से बिल्कुल उलट रहे हैं.

सोमवार को ईडन गार्डन्स में KKR और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई. पारी के दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने पहले प्रभसिमरन सिंह और उनके 2 गेंद बाद ही 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन को भी आउट कर दिया. ग्रीन को पहली गेंद पर चौका मिला, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 2 गेंद में 4 रन बनाए. ग्रीन ने अब तक आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में तीन पारियों में केवल 24 रन बनाए हैं.

KKR के साथ 25 करोड़ का फ्रॉड

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने लिखा कि कैमरून ग्रीन को बल्लेबाज के रूप में देखना, आईपीएल का सबसे बड़ा फ्रॉड है. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि ग्रीन बहुत बेकार खेल रहे हैं और वो गेंदबाजी भी नहीं करते हैं. टीम कब तक उनका बोझ ढोती रहेगी. एक और फैन ने लिखा कि 2 गेंद में 4 रन बनाने के लिए 25 करोड़, फ्रॉड कैमरून फिर से आउट हो गया. इसी तरह के कमेंट्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आई है.

 

यह भी पढ़ें:

‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए





Source link

IPL 2026 में अब तक सुपर फ्लॉप रहे ये 7 खिलाड़ी, लिस्ट में संजू सैमसन समेत 3 भारतीय

IPL 2026 में अब तक सुपर फ्लॉप रहे ये 7 खिलाड़ी, लिस्ट में संजू सैमसन समेत 3 भारतीय


Flop Cricketers List IPL 2026: IPL 2026 को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है. पॉइंट्स टेबल अपना शुरुआती रूप लेने लगी है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स ने दबदबा बनाया हुआ है. वहीं ऑरेंज कैप फिलहाल विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे किसी दिग्गज के पास नहीं बल्कि 22 साल के समीर रिजवी के पास है.

दूसरी ओर पर्पल कैप की दौड़ में भी युवाओं ने दम दिखाया है. इसी का नाम IPL है, जो युवाओं को रातों-रात स्टार बना सकता है. मगर इसी बीच कुछ दिग्गजों ने फ्लॉप प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. यहां देख लीजिए अब तक IPL 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले दिग्गजों की टॉप-10 लिस्ट.

IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे ये दिग्गज

संजू सैमसन- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 फिफ्टी लगाकर आ रहे संजू सैमसन का बल्ला IPL 2026 में अब तक खामोश रहा है. CSK के लिए 3 पारियों में उनका स्कोर 6, 7 और 9 रहा है. तीन पारियों में सिर्फ 22 रन, इस प्रदर्शन के कारण चेन्नई का टॉप ऑर्डर बिखरा हुआ नजर आ रहा है.

केएल राहुल- दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. लेकिन 2 पारियों में उनका स्कोर 0 और 1 रहा है. खैर अच्छी बात ये है कि राहुल की नाकामी के बावजूद दिल्ली ने अब तक दोनों मैच जीते हैं.

कैमरून ग्रीन- कैमरून ग्रीन 25.2 करोड़ सैलरी का दबाव झेल रहे हैं. वो अब तक KKR के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जो 2 पारियों में केवल 20 रन बना सके हैं.

निकोलस पूरन- पिछले सीजन 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले निकोलस पूरन IPL 2026 में अब तक 2 मैचों में सिर्फ 9 रन बना सके हैं. 

ऋतुराज गायकवाड़- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी अब तक खामोश रहा है. 3 पारियों में उन्होंने केवल 31 रन बनाए हैं.

ग्लेन फिलिप्स- उम्मीद की जा रही थी कि न्यूजीलैंड का धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स IPL 2026 में तबाही मचाएगा. मगर आंकड़े कुछ और ही कहते हैं, क्योंकि 2 मैचों में फिलिप्स ने सिर्फ 28 रन बनाए हैं.

लियाम लिविंगस्टोन- सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत बड़ा रिस्क लेकर लियाम लिविंगस्टोन को मिनी ऑक्शन में 13 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. मगर लिविंगस्टोन के आंकड़ों में कोई सुधार नहीं देखा गया है. उन्होंने अब तक IPL 2026 में सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए वो भी 70 के बेकार स्ट्राइक रेट से.

यह भी पढ़ें:

‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार, इस मैच से करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी  

हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार, इस मैच से करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी  


Hardik Pandya Return Latest Update: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना दूसरा मुकाबला 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में हार्दिक पांड्या एमआई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे. 

बता दें कि मुंबई को अगला मुकाबला कल यानी 07 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है. इस मैच से पहले मुंबई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक को लेकर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि हार्दिक कल के मैच के लिए उपलब्ध होंगे. वह चोटिल नहीं थे, वह अस्वस्थ थे. अब वह ठीक हैं. हार्दिक ने नेट्स में अभ्यास भी किया है. 

क्या फिर करेंगे मुंबई की कप्तानी?

तो आपको बता दें कि हार्दिक मुंबई के नियमित कप्तान हैं. ऐसे में वह वापसी के साथ टीम की कमान भी संभालते हुए दिखाई देंगे. सूर्या ने सिर्फ हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की थी. 

हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई को मिली हार 

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. पहले मैच में हार्दिक प्लेइंग 11 में बतौर कप्तान टीम का हिस्सा थे. मुकाबले में उन्होंने बैटिंग करते हुए नाबाद 18 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा गेंदबाजी में 3 ओवर में 39 रन खर्च कर 1 विकेट अपने खाते में डाला था.

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर 

हार्दिक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 153 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 141 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 28.52 की औसत और 147.02 के स्ट्राइक रेट से 2767 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 91 रनों का रहा. गेंदबाजी करते हुए 108 पारियों में हार्दिक ने 32.03 की इकॉनमी से 79 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/36 का रहा. हार्दिक की इकॉनमी 9.22 की रही.

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के 11 मैच पूरे, विराट-रोहित कोसों दूर; इस 22 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp