नैट साइवर ब्रंट ने WPL का सबसे पहला शतक जड़ रचा इतिहास, RCB के खिलाफ किया ये कारनामा

नैट साइवर ब्रंट ने WPL का सबसे पहला शतक जड़ रचा इतिहास, RCB के खिलाफ किया ये कारनामा


Nat Sciver Brunt WPL Century: नैट साइवर ब्रंट, वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने 57 गेंदों में शतक पूरा किया और इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया.

नैट साइवर ब्रंट से पहले जॉर्जिया वॉल और सोफी डिवाइन, ये 2 बल्लेबाज वीमेंस प्रीमियर लीग में 99 रन तक पहुंची थीं, लेकिन कोई भी अब तक शतक नहीं लगा पाया था. ब्रंट ने इस मैच में हेली मैथ्यूज के साथ मिलकर 73 गेंदों में 131 रनों की साझेदारी भी की. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 199 रन बनाए.

WPL में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • 100 रन – नैट साइवर ब्रंट
  • 99 रन – जॉर्जिया वॉल
  • 99 रन – सोफी डिवाइन
  • 96 रन – एलिसा हीली
  • 96 रन – बेथ मूनी
  • 96 रन – स्मृति मंधाना

वीमेंस प्रीमियर लीग के इसी सीजन में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 96 रनों तक पहुंची थीं, लेकिन चार रनों से शतक से चूक गई थीं.

नैट साइवर ब्रंट हैं रिकॉर्ड क्वीन

नैट साइवर ब्रंट WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं. वो अब तक 35 मैचों के WPL करियर में 1,346 रन बना चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतकीय पारी खेली हैं. वीमेंस प्रीमियर लीग में उनका औसत 51.76 का है.

WPL 2026 में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखा है. वो अब तक 6 पारियों में 79.75 के बेहतरीन औसत से 319 रन बना चुकी हैं. इस सीजन में उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारी खेली हैं. वो तीन अलग-अलग WPL सीजनों में 300 से अधिक रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी हैं.

यह भी पढ़ें:

3 शतकों का शोर, लेकिन संजू सैमसन की असलियत कुछ और, ऐसे तो हार जाएंगे वर्ल्ड कप

2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया तो कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! इतने करोड़ का होगा नुकसान



Source link

वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित

वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. इस बार शाय होप इस पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप स्क्वाड उन खिलाड़ियों से भरा हुआ है, जो फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अच्छा करते आए हैं.

वेस्टइंडीज टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, लेकिन उस सीरीज के अधिकांश खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड में स्थान नहीं मिल पाया है. बल्लेबाजों में सिर्फ जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर और ब्रेंडन किंग ही स्क्वाड में अपना स्थान सुरक्षित रख पाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाय होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज टीम के पेस अटैक में जेसन होल्डर, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड और जेडन सील्स को शामिल किया गया है. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का भार अकील होसैन, रॉस्टन चेज और गुड़ाकेश मोती संभालेंगे. एविन लुइस और अल्जारी जोसेफ को टीम में जगह नहीं मिली है. ये दोनों खिलाड़ी लगातार चोटों से जूझते रहे हैं.

वेस्टइंडीज 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम रही है. उसे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल और इटली के साथ ग्रुप D में जगह मिली है. वेस्टइंडीज का पहला मैच 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के साथ होगा. स्कॉटलैंड, जिसे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह ली है. वेस्टइंडीज की टीम आखिरी बार 2016 में विश्व विजेता बनी थी.



Source link

3 शतकों का शोर, लेकिन संजू सैमसन की असलियत कुछ और, ऐसे तो हार जाएंगे वर्ल्ड कप

3 शतकों का शोर, लेकिन संजू सैमसन की असलियत कुछ और, ऐसे तो हार जाएंगे वर्ल्ड कप


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. शुभमन गिल खराब फॉर्म के कारण टी20 टीम से बाहर हो चुके हैं. ये वही शुभमन गिल हैं, जिन्हें लोगों ने यह कहकर ट्रोल किया था कि वो टी20 टीम में संजू सैमसन की जगह खा चुके हैं. बतौर ओपनर सैमसन के 3 शतकों का दुनियाभर में खूब गुणगान किया गया, लेकिन असली आंकड़े तो कुछ और ही कहते हैं.

ये साल 2024 की बात है, जब अक्टूबर-नवंबर के महीनों में संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए 5 पारियों के भीतर तीन शतक लगा डाले थे. फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के समापन तक सैमसन ने ओपनिंग बल्लेबाजी की. उससे अगली सीरीज में शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हुई, जिसके बाद सैमसन का बल्लेबाजी क्रम लगातार बदलता रहा और आगे चलकर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तक बंद हो गया. टी20 मैचों में गिल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. उन्हें आड़े हाथों लिया गया और उन्हीं तीन शतकीय पारियों के कारण संजू सैमसन को फैंस की सहानुभूति प्राप्त हुई.

असलियत कुछ और

अब संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीनों टी20 मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं. तीन पारियों में सैमसन ने 13 गेंदों का सामना करते हुए केवल 16 रन बनाए हैं. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे मैच में वो अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

जिस ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम के लिए सैमसन की वाहवाही की जा रही थी, उसी क्रम पर पिछले एक साल में सैमसन का औसत 11 का रहा है. जनवरी 2025 से लेकर अब तक सैमसन ने बतौर ओपनर 9 पारियों में सिर्फ 109 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है और औसत 11.55 का रहा है. ओपनिंग करते हुए सैमसन पिछली 9 पारियों में केवल एक बार पावरप्ले के बाद तक क्रीज पर टिक पाए हैं. सैमसन के ये आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप से पूर्व टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हैं.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया तो कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! इतने करोड़ का होगा नुकसान



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया तो कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! इतने करोड़ का होगा नुकसान

2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया तो कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! इतने करोड़ का होगा नुकसान


पाकिस्तान ने अब नया ड्रामा शुरू कर दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम घोषित हो चुकी है, लेकिन अभी तक तय नहीं है कि वो वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं. सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस मीटिंग में पीएम शरीफ ने निर्देश दिया कि इसी सप्ताह शुक्रवार या फिर अगले सप्ताह सोमवार को पाकिस्तान वर्ल्ड कप पर अंतिम फैसला ले सकता है. अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है, तो यहां जान लीजिए कि उसे कितने करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

966 करोड़ का होगा नुकसान

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार ICC के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से चंद दिनों पहले टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का निर्णय लेता है, तो यह सहभागिता समझौते का उल्लंघन माना जाएगा. पाकिस्तान का वह पैसा रोक दिया जाएगा, जो साल में उसे ICC से मिलती है.

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साल में ICC रेवेन्यू का 5.75 प्रतिशत हिस्सा मिलता है, जो करीब 34.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है. यह रकम पाकिस्तानी मुद्रा में करीब 966 करोड़ रुपये के बराबर है. वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान को यह रकम नहीं दी जाएगी.

इसी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि यदि पाकिस्तान केवल अपनी सरकार की सलाह पर वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है, तो आईसीसी इसे खेल का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करने का प्रयास मानेगी. इसका सीधा असर विदेशी टी20 लीगों में जाकर खूब सारा पैसा कमाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भी पड़ सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बोली बोल रहा ये विदेशी कोच, पहले कही भारत विरोधी बात, फिर डिलीट कर दिया सोशल मीडिया पोस्ट



Source link

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. भारत और श्रीलंका में आयोजित हो रहा ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इससे पहले अफगानिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 19 वर्षीय अल्लाह गजनफर के पिता का निधन हो गया है.

अल्लाह गजनफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम के मुख्य स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं, लेकिन उन्हें रिजर्व प्लेयर्स में शामिल किया गया है. बता दें कि आधिकारिक रूप से कोई भी देश 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव कर सकता है, लेकिन इसके बाद या टूर्नामेंट के बीच किसी भी टीम को बदलाव के लिए आईसीसी की परमिशन चाहिए होगी.

अल्लाह गजनफर ने दी पिता के निधन की जानकारी

अल्लाह गजनफर ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. गजनफर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 4.80 करोड़ रूपये में रिटेन किया था.

19 वर्षीय अफगानिस्तानी गेंदबाज दुनिया भर की कई क्रिकेट लीग में खेल चुका है. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट, 14 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 4, 23 और 2 विकेट लिए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

ग्रुप डी में हैं अफगानिस्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप डी में शामिल है, जिसमें अन्य चार टीमें कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूएई हैं. अफगानिस्तान कनाडा और यूएई के खिलाफ मजबूत रह सकती है, उन्हें असली चुनौती न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी. हालांकि ये टीम इतिहास में कई बड़े उलटफेर कर चुकी है, जिससे अगर ये टीम सुपर-8 में पहुंचे तो ज्यादा हैरानी नहीं होगी.



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने लिया ये फैसला, प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ मोहसिन नकवी

2026 टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने लिया ये फैसला, प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ मोहसिन नकवी


Mohsin Naqvi Meeting Pakistan Prime Minister: 026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चाहे पाकिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित हो चुका हो. मगर यह अभी तय नहीं है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में भाग लेगी या नहीं. सोमवार, 26 जनवरी की शाम PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद भी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है.

सोशल मीडिया के माध्यम से मोहसिन नकवी ने बताया कि उन्होंने ICC और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें पूरी परिस्थिति समझाई. पीएम शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान इस मामले पर सभी विकल्पों पर विचार करेगा.

मोहसिन नकवी ने बताया कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. इस सप्ताह शुक्रवार या फिर अगले सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर पाकिस्तान आखिरी फैसला ले सकता है.

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ICC द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के फैसले की आलोचना की थी. इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट या फिर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबरें भी सामने आई हैं.

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर (श्रीलंका) शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने बांग्लादेश खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, लेकिन BCB अपनी बात पर अड़िग रहा. ICC ने अंततः बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया जा चुका है. नकवी ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि यह फैसला न्यायपूर्ण नहीं है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बोली बोल रहा ये विदेशी कोच, पहले कही भारत विरोधी बात, फिर डिलीट कर दिया सोशल मीडिया पोस्ट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp