MI की हार के बाद रोहित शर्मा ने मां कामाख्या देवी मंदिर के किए दर्शन, तिलक भी आए नजर

MI की हार के बाद रोहित शर्मा ने मां कामाख्या देवी मंदिर के किए दर्शन, तिलक भी आए नजर


Rohit Sharma Visited Kamakhya Temple: मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने दूसरे लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम की अगली भिड़ंत 07 अप्रैल, मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे. हिटमैन के साथ एमआई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी नजर आए. 

रोहित और तिलक गुवाहाटी के मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा के बीच दोनों क्रिकेटर मंदिर के अंदर पहुंचे. हिटमैन और तिलक को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हुई. दोनों को मंदिर से बाहर निकलता देख फैंस के अंदर शानदार उत्साह देखने को मिला.

पिछले मुकाबले में मुंबई की हार 

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने दूसरा लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला. मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब राजस्थान के खिलाफ होने वाले अगले मैच में टीम जीत हासिल करना चाहेगी. देखना दिलचस्प होगा राजस्थान के खिलाफ मैच में मुंबई कैसा प्रदर्शन करती है. 

पॉइंट्स टेबल में छठा स्थान

दो में से एक लीग मैच जीतने के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. टीम के पास 2 पॉइंट्स हैं. वहीं नेट रनरेट -0.206 का है. टीम अगला मैच जीतकर टेबल में खुद की स्थिति में सुधार लाना चाहेगी. 

अब तक कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?

कोलकाता के खिलाफ पहले लीग मैच में रोहित शर्मा ने चेज में शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन स्कोर किए थे. फिर दिल्ली के खिलाफ अगले मैच में रोहित अच्छी शुरुआत के बाद अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके थे. उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन स्कोर किए थे. 

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने KKR की चुनौती, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन





Source link

‘Yellow shirt comes at a cost…’: Faf du Plessis gives bold take on Ruturaj Gaikwad’s captaincy after CSK’s crushing loss vs RCB in IPL 2026

‘Yellow shirt comes at a cost…’: Faf du Plessis gives bold take on Ruturaj Gaikwad’s captaincy after CSK’s crushing loss vs RCB in IPL 2026


After Chennai Super Kings slumped to their third consecutive loss in the IPL 2026, former South Africa batter Faf du Plessis rallied behind skipper Ruturaj Gaikwad to become a better player and a leader after going through hardships.

 

Sunday’s loss to Royal Challengers Bengaluru (RCB) was Gaikwad’s seventh consecutive loss as a CSK captain. He joined RCB star Virat Kohli and Yuvraj Singh in this unwanted list. While Kohli lost across the 2018 and 2019 IPL seasons as the RCB captain, Yuvraj lost in 2013 with the (now defunct) Pune Warriors India.

“It is not easy as a young captain to suffer back-to-back defeats. Not performing yourself makes things even more difficult as a player. What he will experience right now is the weight of pressure. Expectation when you put on a yellow shirt comes at a cost. The fans expect good performances.

“They expect the team to be in the semi-finals and finals and to win trophies. So, for him, it is just a case of dealing with that early in his captaincy career. Every good captain has to go through this in their career,” Du Plessis said on JioStar.


Add Zee News as a Preferred Source



“They have to get stronger. They have to get a thick skin. You have to understand that this could potentially make him a better leader. He has a good head on his shoulders. He has a great support staff around him. He has a great leader in MS Dhoni, who will soon come back into the fold. So, all the things are there to help him. This will make him stronger as a captain. He will become a better player and leader by going through these hardships,” he added.

The Ruturaj Gaikwad-led side will next take on Delhi Capitals on April 11 in Chennai. 



Source link

श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने KKR की चुनौती, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्श

श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने KKR की चुनौती, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्श


KKR vs PBKS Match Prediction: IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में उठा-पटक देखने को मिल रही है. लगभग प्रत्येक मैच के बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव देखे गए हैं. आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब आज जीत की हैट्रिक लगाकर टेबल में सबसे ऊपर जा सकती है, दूसरी ओर KKR अपनी पहली जीत की तलाश में है.

पंजाब किंग्स ने अब तक 2 मैचों में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी है, ये दोनों ही पूर्व आईपीएल चैंपियन टीम रह चुकी हैं. वहीं कोलकाता का हाल बहुत बुरा है, जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों बड़ी हार का शिकार बन चुकी है. यहां जान लीजिए, आज दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती हैं और पिच का हाल कैसा रहने वाला है.

आज किसे मिलेगी जीत, आंकड़ों से समझें

IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम 35 बार आमने-सामने आई हैं. कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड में कोलकाता बहुत आगे है, क्योंकि उसने 21 बार पंजाब को मात दी है, जबकि पंजाब किंग्स केवल 13 मैच जीत सकी है. उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था.

आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. यहां दोनों टीमों की 14 बार टक्कर हुई है, जिनमें 9 बार KKR और केवल 4 बार पंजाब जीती है. उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

यह भी गौर करने वाली बात है कि जबसे श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में आए हैं, तभी से उन्होंने बतौर कप्तान KKR के खिलाफ एक ही मैच खेला है, जिसका परिणाम नहीं निकल सका था. वहीं मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर के माइंड गेम्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने नई चुनौती के समान होंगे.

कैसी रहेगी पिच?

खासतौर पर IPL में ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए वरदान मानी जाती है. टी20 मैचों में यहां चेजिंग रिकॉर्ड बहुत बढ़िया है, इसलिए आज टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. आईपीएल 2026 में इस मैदान पर केवल एक मैच खेला गया है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. ये वही मैदान है, जहां 2024 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ 262 का रिकॉर्ड चेज किया था. आज पंजाब और कोलकाता के बीच हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच



Source link

एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच

एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच


MS Dhoni IPL 2026 Return Update: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आईपीएल 2026 में सीएसके शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी है. तीनों ही मैचों में धोनी इंजरी से चलते बाहर रहे. चेन्नई ने 28 मार्च को धोनी को लेकर एक अपडेट जारी करते हुए बताया था कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. 

अब थाला की इंजरी पर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया कि किस टूर्नामेंट के किस मैच के जरिए धोनी की वापसी हो सकती है. धोनी की वापसी टीम के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगी. 

किस मैच में हो सकती है धोनी की वापसी?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धोनी कुछ दिनों में चेपॉक में फिटनेस टेस्ट देंगे. अगर वह टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं. चेन्नई चौथा व अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 11 मार्च, शनिवार को अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. हालांकि अभी फ्रेंचाइजी की तरफ से धोनी की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. 

काफ स्ट्रेन ने बढ़ाई थी धोनी की टेंशन 

बता दें कि सीजन की शुरुआत से पहले धोनी को काफ स्ट्रेन की समस्या हुई थी. फ्रेंचाइजी ने अपडेट में बताया था कि धोनी काफ स्ट्रेन के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं. हालांकि इस अपडेट के बाद उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था. 

चेन्नई की लगातार तीन हार 

चेन्नई ने सीजन में अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे मैच में चेन्नई की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हुई. इस मुकाबले में चेन्नई ने 5 विकेट से हार का सामना किया. तीसरे मैच में सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से हराया. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन में चेन्नई को पहली जीत कब मिलती है. 

 

यह भी पढ़ें: संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए आए नजर!



Source link

IPL 2026 के बीच अंपायर की हत्या, चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, रन आउट पर हुआ था विवाद

IPL 2026 के बीच अंपायर की हत्या, चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, रन आउट पर हुआ था विवाद


Umpire Stabbed to Death: भारत में एक तरफ IPL 2026 का रोमांच चरम पर है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन करके दिखाया है. मगर दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से एक अंपायर की हत्या का मामला सामने आया है. यह मामला विशाखापट्टनम का है, जहां लोकल लेवल पर क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. इस मैच के दौरान रन आउट के फैसले पर विवाद हो गया और 21 वर्षीय अंपायर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

एनडीटीवी के अनुसार रविवार को एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा था, उसमें 21 वर्षीय डोला अजीत बाबू अपने एक दोस्त बुडूमुरी चिरंजीवी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे. तभी एक रन आउट के फैसले पर खिलाड़ियों के बीच विवाद छिड़ गया.

मामले की जांच कर रहे सीनियर पुलिस अधिकारी मल्लेश्वरा राव ने बताया कि अजीत बाबू और चिरंजीवी ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवा दिया था. मगर कांता किशोर नाम के एक दर्शक ने गुस्से में अंपायरों और खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज की.

पुलिस का कहना है कि मैच खत्म होने के बाद 26 वर्षीय कांता किशोर ने अंपायरों को मामले को सुलझाने के लिए किसी अन्य जगह पर बुलाया था. बातचीत अनुसार अजीत बाबू और चिरंजीवी अपने कुछ दोस्तों के साथ उस जगह पर गए, लेकिन वहां फिर से नई बहस शुरू हो गई. कांता किशोर ने तभी चाकू निकाला और दोनों अंपायरों पर हमला कर दिया.

अजीत बाबू को छाती में चाकू मारा गया था, वो मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. वहीं बचने की कोशिश के दौरान चिरंजीवी का भी काफी खून बह गया था. एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, उसे भी चोट आई है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण अजीत बाबू को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.

यह भी पढ़ें:

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए आए नजर!



Source link

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए


Sanjiv Goenka & Rishabh Pant Conversation Video Goes Viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार के बाद इस फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत से काफी नाराज नजर आए थे. रविवार यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में ऋषभ ने एक जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. आईपीएल 2026 में मिली पहली जीत के बाद मालिक संजीव काफी खुश नजर आएं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 160 रन का पीछा करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंद पर नाबाद 68 की पारी खेलकर सुपर जायंट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई.

भावुक नजर आएं लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब कप्तान ऋषभ पंत ने विनिंग शॉट लगाया तो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भावुक नजर आए. उनकी आंखे भरी हुई थी और सीने पर हाथ रखकर ऊपर वाले का शुक्रिया किया. लखनऊ को मिली जीत के बाद गोयनका का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे पंत के साथ गर्मजोशी से गले मिलते और हंसते नजर आ रहे हैं.

कुछ दिन पहले गोयनका का एक वीडियो हुआ था वायरल

आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच में मिली हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के बीच हुए बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था. उस बातचीत की वीडियो में ऑडियो उपलब्ध नहीं थी. इस बातचीत को देखने के बाद लोगों को पूर्व कप्तान केएल राहुल की याद आ गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाए कि ये बातचीत थोड़ी सख्त रही होगी. लखनऊ ने तीनों की साइडलाइन पर बातचीत का वीडियो शेयर किया. तब जाकर किसी भी तरह की गरमागरम बहस की अटकलों पर विराम लगी थी.

हैदराबाद पर मिली जीत के बाद गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ को मिली पहले जीत के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एक सीजन बनाना समय, धैर्य और सामूहिक विश्वास मांगता है. आज इन तीनों का प्रतिबिंब था. कप्तान ने लय बनाई और टीम ने स्पष्टता और अनुशासन के साथ उसका अनुसरण किया. यही तालमेल टीम को आगे बढ़ने का मौका देता है. एक कदम आगे, अभी लंबा रास्ता तय करना है. समर्थन के लिए आभारी हूं. यहीं से आगे बढ़ते रहेंगे.’





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp