T20 वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. भारत और श्रीलंका में आयोजित हो रहा ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इससे पहले अफगानिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 19 वर्षीय अल्लाह गजनफर के पिता का निधन हो गया है.

अल्लाह गजनफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम के मुख्य स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं, लेकिन उन्हें रिजर्व प्लेयर्स में शामिल किया गया है. बता दें कि आधिकारिक रूप से कोई भी देश 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव कर सकता है, लेकिन इसके बाद या टूर्नामेंट के बीच किसी भी टीम को बदलाव के लिए आईसीसी की परमिशन चाहिए होगी.

अल्लाह गजनफर ने दी पिता के निधन की जानकारी

अल्लाह गजनफर ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. गजनफर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 4.80 करोड़ रूपये में रिटेन किया था.

19 वर्षीय अफगानिस्तानी गेंदबाज दुनिया भर की कई क्रिकेट लीग में खेल चुका है. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट, 14 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 4, 23 और 2 विकेट लिए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

ग्रुप डी में हैं अफगानिस्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप डी में शामिल है, जिसमें अन्य चार टीमें कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूएई हैं. अफगानिस्तान कनाडा और यूएई के खिलाफ मजबूत रह सकती है, उन्हें असली चुनौती न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी. हालांकि ये टीम इतिहास में कई बड़े उलटफेर कर चुकी है, जिससे अगर ये टीम सुपर-8 में पहुंचे तो ज्यादा हैरानी नहीं होगी.



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने लिया ये फैसला, प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ मोहसिन नकवी

2026 टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने लिया ये फैसला, प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ मोहसिन नकवी


Mohsin Naqvi Meeting Pakistan Prime Minister: 026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चाहे पाकिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित हो चुका हो. मगर यह अभी तय नहीं है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में भाग लेगी या नहीं. सोमवार, 26 जनवरी की शाम PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद भी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है.

सोशल मीडिया के माध्यम से मोहसिन नकवी ने बताया कि उन्होंने ICC और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें पूरी परिस्थिति समझाई. पीएम शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान इस मामले पर सभी विकल्पों पर विचार करेगा.

मोहसिन नकवी ने बताया कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. इस सप्ताह शुक्रवार या फिर अगले सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर पाकिस्तान आखिरी फैसला ले सकता है.

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ICC द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के फैसले की आलोचना की थी. इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट या फिर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की खबरें भी सामने आई हैं.

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर (श्रीलंका) शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने बांग्लादेश खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, लेकिन BCB अपनी बात पर अड़िग रहा. ICC ने अंततः बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया जा चुका है. नकवी ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि यह फैसला न्यायपूर्ण नहीं है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बोली बोल रहा ये विदेशी कोच, पहले कही भारत विरोधी बात, फिर डिलीट कर दिया सोशल मीडिया पोस्ट





Source link

सिर्फ 10 गेंद और, अभिषेक शर्मा बना देते ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया

सिर्फ 10 गेंद और, अभिषेक शर्मा बना देते ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया


Fastest T20I Century: 25 जनवरी, रविवार का दिन जब अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में पचासा ठोका. ये भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था. अभिषेक ने बल्ले से खूब गदर मचाया, मानो न्यूजीलैंड के फील्डर केवल गेंद को बाउंड्री पार से वापस लाने के लिए ही मैदान में खड़े थे. अगर उन्हें 10 गेंद और मिली होतीं, तो अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर देते.

सिर्फ 10 गेंद और…

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में 20 गेंद खेलकर 68 रन बनाए थे. वो औसतन प्रत्येक गेंद पर 3.4 रन बना रहे थे. इसका पूरा गणित समझें तो अभिषेक अपनी पारी की 30वीं गेंद पर अपना शतक पूरा कर चुके होते. अगर अभिषेक 30 गेंद में सेंचुरी पूरी कर लेते तो वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते. ICC के फुल मेंबर देशों में अभी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम है, जिन्होंने साल 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद में शतक लगा दिया था.

बन जाता सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा अगर अपनी लय को बरकरार रखते हुए 30 गेंद में शतक पूरा कर लेते, तो यह तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक (ICC फुल मेंबर देश) होता. वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए थे. वहीं टेस्ट फॉर्मेट का सबसे तेज शतक ब्रेंडन मैक्कुलम ने बनाया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 54 गेंद में शतक लगाता था.

अभिषेक शर्मा अपने टी20 करियर में एक हजार से अधिक रन पूरे कर चुके हैं. वो विशेषकर अपने तूफानी स्ट्राइक रेट के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अभी पूरे करियर में उनका कुल स्ट्राइक रेट 195 से अधिक है.

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा की वापसी पर सस्पेंस खत्म, चौथे टी20 से पहले BCCI ने दिया अपडेट, श्रेयस अय्यर पर भी खुलासा



Source link

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान! टी20 वर्ल्ड कप से पहले चली नई चाल

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान! टी20 वर्ल्ड कप से पहले चली नई चाल


Pakistan Boycott India Match: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बीते रविवार पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड सामने आया था, लेकिन अब खबर है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2 विकल्पों पर विचार कर रहा है. पहला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार और दूसरा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करना है.

ICC, बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर चुका है, उसकी जगह स्कॉटलैंड को मिल चुकी है. पाकिस्तानी चैनल Geo TV के अनुसार पीसीबी आईसीसी के इस फैसले के विरोध में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार कर सकता है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच, व्यूवरशिप और बिजनेस के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच होगा. इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे. हालांकि पीसीबी को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि ऐसा फैसला लेने पर आईसीसी उस पर कड़ी कार्यवाई कर सकता है.

बहिष्कार करने पर मिलेगी सजा

अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप या फिर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो आईसीसी उसपर बड़ा जुर्माना ठोक सकता है या फिर वर्ल्ड कप में उसके पॉइंट्स काटे जा सकते हैं. यहां तक कि उसे आईसीसी के आने वाले टूर्नामेंट्स से प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है. बता दें कि पाकिस्तान की मांग के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाएंगे. मतलब उसके सारे मैच श्रीलंका में होने हैं, जबकि भारत इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.

शेड्यूल अनुसार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है. 12 फरवरी को उसकी भिड़ंत यूएसए और फिर भारत के खिलाफ उसका मैच 15 फरवरी को होगा. पाक टीम का आखिरी लीग स्टेज मैच 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा की वापसी पर सस्पेंस खत्म, चौथे टी20 से पहले BCCI ने दिया अपडेट, श्रेयस अय्यर पर भी खुलासा



Source link

अभिषेक शर्मा के बैट में लगी थी स्प्रिंग? न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नंबर-1 बल्लेबाज पर हुआ शक

अभिषेक शर्मा के बैट में लगी थी स्प्रिंग? न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नंबर-1 बल्लेबाज पर हुआ शक


न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया देखती रह गई. टीम इंडिया के सामने 154 रनों का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए अभिषेक ने 20 गेंदों में 68 रन बना डाले. इसी दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई.

मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीता, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की एक हरकत चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक के बैट को परखते नजर आए. ऐसे जैसे अभिषेक के बैट में स्प्रिंग लगी हो.

स्प्रिंग वाले बैट की चर्चाएं 2003 ODI वर्ल्ड कप के समय शुरू हुई थीं, जब फाइनल में रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी. तीसरा टी20 मैच समाप्त होने के बाद मिचेल सैंटनर, जैकब डफी और डेवोन कॉनवे मुसकुराते हुए अभिषेक शर्मा के बल्ले को जांचते नजर आए.

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में फिफ्टी लगाई. ये टी20 में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है. इस मुकाबले में अभिषेक के अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी चमके, जिन्होंने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए.

बता दें कि अभिषेक शर्मा अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर चुके हैं. अब तक अपने 36 मैचों के टी20 करियर में अभिषेक ने 38.39 के बढ़िया औसत से 1,267 रन बनाए हैं. सबसे खास बात यह है कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कोई कमी नहीं रही है. टी20 करियर में उनके नाम 2 शतक और आठ अर्धशतक भी हैं.

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा की वापसी पर सस्पेंस खत्म, चौथे टी20 से पहले BCCI ने दिया अपडेट, श्रेयस अय्यर पर भी खुलासा





Source link

सोच समझकर शॉट मारता है अभिषेक, उनसे सीख लेने की जरूरत, चैपमैन ने दिया बयान

सोच समझकर शॉट मारता है अभिषेक, उनसे सीख लेने की जरूरत, चैपमैन ने दिया बयान


Mark Chapman Statement On Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का मानना ​​है कि अभिषेक शर्मा की छक्के जड़ने की अद्भुत क्षमता महज अति आक्रामकता नहीं बल्कि खेल की गहरी समझ और शानदार रणनीति का परिणाम है. उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इस भारतीय सलामी बल्लेबाज से कुछ सीख लेने की कोशिश करेगी. टी20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक ने तीसरे मैच में 20 गेंद पर 68 रन बनाए. उन्होंने पांच छक्के लगाए और इस बीच केवल 14 गेंद पर अर्धशतक जमाया. भारत ने केवल 10 ओवरों में 154 रन का लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अभिषेक ने पहले मैच में 35 गेंदों में 84 रन की पारी खेली जिसमें आठ छक्के शामिल थे.

अभिषेक शर्मा पर मार्क चैपमैन ने दिया बयान

चैपमैन ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘सच कहूं तो उनकी बल्लेबाजी दमदार और विस्फोटक है. मैंने उन्हें ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है लेकिन छक्के मारने की उनकी क्षमता बेजोड़ है. जिस तरह से वे खेलते हैं, उससे लगता है कि वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी मंथन करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘वे इस समय बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. टी20 क्रिकेट की यही खासियत है. जब कोई खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहा होता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है. हमें अपने खेल की समीक्षा करनी होगी. हमें खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा.’

मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड टीम की तैयारी को लेकर कहा

न्यूजीलैंड भले ही श्रृंखला हार गया है लेकिन चैपमैन का मानना है कि ये उनकी टीम के लिए टी20 विश्व कप की आदर्श तैयारी है. उन्होंने कहा, ‘हमें बड़े स्कोर बनाने पर ध्यान देना होगा. पिचें वाकई अच्छी हैं, लेकिन हम इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि भारत में हर पिच बेहतरीन नहीं होती. कई बार गेंद टर्न होगी. इसलिए हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा.’ चैपमैन ने कहा, ‘हमारे दृष्टिकोण से विश्व कप की तैयारी के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक का सामना करने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. जिस तरह से वे खेल रहे हैं, उसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. इसलिए उम्मीद है कि हम उनसे कुछ सीख लेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘इस मैच में हमारी टीम पर्याप्त रन नहीं बना पाई जो निराशाजनक है लेकिन हमारी टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़े शॉट खेल सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी. उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें खुलकर नहीं खेलने दिया.’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp