IND vs NZ: मैच का टर्निंग पॉइंट बना एक ही ओवर, इन 6 गेंदों में कैसे पलटा खेल, जानिए

IND vs NZ: मैच का टर्निंग पॉइंट बना एक ही ओवर, इन 6 गेंदों में कैसे पलटा खेल, जानिए


IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त अंदाज में अपना दबदबा कायम कर लिया है. वनडे सीरीज में मिली निराशा के बाद भारत ने टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से पूरा हिसाब बराबर कर लिया. रविवार 25 जनवरी को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने तीसरी बार लगातार शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने अजेय बढ़त बना ली है. इस जीत से यह भी साफ हो गया कि अब न्यूजीलैंड बाकी दोनों मैच जीत भी जाए, तब भी ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी.

भारत की शानदार गेंदबाज़ी, न्यूजीलैंड 153 पर सिमटा

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. हर्षित राणा और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती दो ओवरों में विकेट निकालकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने आते ही पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया.

कुछ ही देर में न्यूजीलैंड की हालत खराब हो गई और स्कोर 112 रन पर 6 विकेट पर पहुंच गया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने आखिर में थोड़ा संघर्ष दिखाया और टीम को 153 रन तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर भारतीय बल्लेबाजी को देखते हुए काफी नहीं लग रहा था.

भारत को मिले शुरुआती झटके

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ओवर में ही झटका लगा, जब संजू सैमसन मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने कुछ आकर्षक शॉट खेले, लेकिन वह भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक समय तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था और न्यूजीलैंड को वापसी की उम्मीद नजर आ रही थी.

सिर्फ 6 गेंदों ने बदला मैच

यहीं से मैच का असली टर्निंग पॉइंट आया. पारी का छठा ओवर, यानी पावरप्ले का आखिरी ओवर, पूरी तरह भारत के नाम रहा. अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में गेंदबाज जैकब डफी पर कहर बरपाया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 22 रन ठोक दिए, जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे.

भारत का स्कोर जो 5 ओवर के बाद 72 रन था, वह अचानक 94 रन तक पहुंच गया. इन छह गेंदों ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि न्यूजीलैंड के हौसले भी तोड़ दिए.

6 दिन पहले ही तय हो गया सीरीज का नतीजा

न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बने रहने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है. 

अब जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है, उससे पहले ही यह साफ हो चुका है कि टी20 सीरीज भारत की झोली में जा चुकी है.  



Source link

Former BCCI president IS Bindra passes away at 84; ICC chairman Jay Shah offers condolences

Former BCCI president IS Bindra passes away at 84; ICC chairman Jay Shah offers condolences


Inderjit Singh Bindra, the former President of the Board of Control for Cricket in India (BCCI), popularly known as I.S. Bindra, passed away at his residence on Sunday at the age of 84. 

Bindra breathed his last at his residence in New Delhi. He is survived by a son and daughter.

A Legacy of Modernization  

Add Zee News as a Preferred Source


I.S. Bindra served as the 23rd president of the BCCI from 1993 to 1996. However, his influence stretched far beyond his official tenure. A retired Indian Administrative Service (IAS) officer, Bindra is widely credited with breaking the monopoly of state-run broadcasters and turning Indian cricket into a global commercial powerhouse.  

Globalizing the World Cup: Alongside the late Jagmohan Dalmiya and NKP Salve, Bindra was instrumental in moving the Cricket World Cup out of England for the first time. He co-organized the 1987 Reliance Cup in the Indian subcontinent, proving that India could host mega-events on a global scale.

Broadcasting Revolution: In 1994, Bindra took a historic stand by approaching the Supreme Court to end the broadcasting monopoly of Doordarshan. This paved the way for private global giants like ESPN and Star Sports to enter the Indian market, skyrocketing the sport’s valuation.

The Mohali Visionary: As the long-time President of the Punjab Cricket Association (1978–2014), he transformed a local ground into the world-class PCA Stadium in Mohali. In 2015, the venue was aptly renamed the IS Bindra Stadium in his honor.

Tributes Pour In

ICC Chairman and former BCCI Secretary Jay Shah led the tributes, highlighting Bindra’s status as a pioneer of the game’s administration.

“Deepest condolences on the passing of Mr. I S Bindra, former BCCI president and a stalwart of Indian cricket administration. May his legacy inspire future generations. Om Shanti,” Shah shared on X (formerly Twitter).

Other veterans noted that Bindra’s strategic thinking was behind the successful hosting of the 1996 World Cup and his later role as Principal Advisor to the ICC during Sharad Pawar’s presidency. He also played a key advisory role in the early conceptualization of the Indian Premier League (IPL). 





Source link

पूर्व BCCI अध्यक्ष के निधन से क्रिकेट जगत में पसरा मातम, ICC चेयरमैन जय शाह ने लिखा इमोशनल पोस्

पूर्व BCCI अध्यक्ष के निधन से क्रिकेट जगत में पसरा मातम, ICC चेयरमैन जय शाह ने लिखा इमोशनल पोस्


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा (IS Bindra Death News) का रविवार को निधन हो गया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह दुख भरी खबर साझा की. 84 वर्ष की उम्र में बिंद्रा इस दुनिया को छोड़कर चले गए, सोमवार दोपहर लोधी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन के दिग्गज और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष आईएस बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदनाएं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. ॐ शांति.”

 

बताया जा रहा है कि दोपहर का खाना खाने के बाद बिंद्रा की तबीयत बिगड़ने लगी थी. शाम करीब साढ़े 6 बजे उनका निधन हुआ.

आईएस बिंद्रा 1993-1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर बने रहे. उससे पहले बिंद्रा ने 1978-2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद भी संभाला. साल 2015 में क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन के प्रति उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु मोहाली के पीसीए स्टेडियम का नाम बदल कर आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर दिया गया था.

माना जाता है कि बिंद्रा और BCCI के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने 1987 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को दिलाने में बहुत अहम किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें:

गुवाहाटी में टीम इंडिया ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतकर रचा इतिहास





Source link

गुवाहाटी में टीम इंडिया ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतकर रचा इतिहास

गुवाहाटी में टीम इंडिया ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतकर रचा इतिहास


गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था. कीवी टीम लड़खड़ाती हुई जिस स्कोर तक पहुंची थी, उसे टीम इंडिया ने महज 60 गेंदों में ही हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 20 गेंद में 68 रन और कप्तान सूर्या ने 26 गेंद में 57 रन ठोक दिए. इस दौरान भारतीय टीम ने कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले हैं.

भारतीय टीम के टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 3.1 ओवर (19 गेंद) में ही 50 रन पूरे कर लिए. भारतीय टीम ने इससे पहले 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंद में पचास रन पूरे कर लिए थे.

पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने किसी टी20 मैच के पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 94 रन बनाए. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड (95 रन) के नाम है.

लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीत

भारतीय टीम ने मौजूदा सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया अब टी20 में लगातार 11 सीरीज जीत चुका है. इस मामले में भारत ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है, जिसने 2016-18 के समय लगातार 11 टी20 सीरीज जीती थीं.

सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते 150+ का टारगेट चेज किया

किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते 150+ रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम हो गया है. गुवाहाटी में टीम इंडिया ने 60 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था.

पावरप्ले में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. टीम इंडिया ने पहले 6 ओवरों में 94 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 91 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद



Source link

युवराज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड टूटेगा? 14 बॉल में फिफ्टी लगाने के बाद क्या बोले अभिषेक

युवराज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड टूटेगा? 14 बॉल में फिफ्टी लगाने के बाद क्या बोले अभिषेक


अभिषेक शर्मा ने गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में इतिहास रचा, उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया. ये भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है, पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं. युवी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. मैच के बाद अभिषेक ने कहा कि युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी लगभग नामुमकिन है.

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 67 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके लगाए. मैच के बाद अभिषेक ने कहा, “मेरी टीम मुझसे यही चाहती है और मैं हर बार इसे करना चाहता हूं. लेकिन जाहिर है, हर बार ऐसा करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि यह सब मेंटल भी है और आपके ड्रेसिंग रूम के आस-पास का माहौल भी मायने रखता है. 

युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड पर अभिषेक ने कहा, “उनका सबसे तेज टी20 फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी लगभग नामुमकिन है, लेकिन फिर भी, कोई नहीं जानता. कोई भी बल्लेबाज़ ऐसा कर सकता है क्योंकि मुझे लगता है कि इस सीरीज़ में सभी बल्लेबाज़ बहुत अच्छा खेल रहे हैं और आगे भी यह मजेदार होने वाला है.”

भारत ने जीती लगातार 9वीं टी20 सीरीज

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह (3 विकेट), रवि बिश्नोई (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत मेहमान टीम को 153 रनों पर रोकने में सफल रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे. उसके बाद ईशान किशन ने 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 13 गेंदों में खेली इस पारी में ईशान ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए.

इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भारत को जीत तक पहुंचाया. 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले अभिषेक ने 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस पारी में अभिषेक ने 5 छक्के और 7 चौके लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए.

भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत  लगातार 9वीं टी20 सीरीज अपने नाम कर चुका है.





Source link

अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की बंप

अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की बंप


India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद डाला है. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, दोनों ने टीम इंडिया के लिए तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाया. गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन बना पाई थी. जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य चेज करके इतिहास रच दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट खो दिया था. ईशान किशन ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 13 गेंद में 28 रन बनाए. मगर अभिषेक शरमा और सूर्यकुमार यादव रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 14 गेंद में पचासा पूरा किया, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. अभिषेक इस मैच में 20 गेंद में 68 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तूफानी पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 26 गेंद में नाबाद 57 रनों की पारी खेली.

सिर्फ 60 गेंद में लक्ष्य हुआ चेज

भारतीय टीम किसी टी20 मैच के पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम भी बन गई है. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवरों में ही 94 रन बना दिए थे. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने पहले 6 ओवरों में 95 रन बनाए हैं. पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को 84 गेंदों में 60 रन और बनाने थे. टीम इंडिया ने बाकी के 60 रन केवल 24 गेंद में ही बना डाले थे.

यह भी पढ़ें:

Fastest T20I Fifty: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाई टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, बड़े-बड़े दिग्गज रह गए पीछे



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp