रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जारी, कौन जीतेगा खिताब, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जारी, कौन जीतेगा खिताब, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट


Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहली बार पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम इतिहास रचने से अब ज्यादा दूर नहीं है. हुबली के केएससीए हुबली ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले के चौथे दिन तक टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है. वहीं कर्नाटक की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम की इस बड़ी बढ़त में साहिल लोटरा ने 72 रनों की अहम पारी खेली, वहीं युधवीर सिंह चरक ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. लगभग 180 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया था.

औकिब नबी की घातक गेंदबाजी से कर्नाटक की शुरुआत बिगड़ी

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर को झटका दिया. उन्होंने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल समेत करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन को जल्दी आउट कर कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया.

इसके अलावा सुनील कुमार ने देवदत्त पडिक्कल का विकेट लेकर कर्नाटक की परेशानी और बढ़ा दी. इसके बाद कप्तान मंयक अग्रवाल ने एक छोर संभालते हुए शानदार शतक जड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन आकिब नबी ने उन्हें भी 160 रन पर रोक दिया और पवेलियन की रास्ता दिखा दी. खबर लिखे जाने तक विजय कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा टीम को मैच में बनाए रखने की जंग लड़ रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर मजबूत स्थिति में

चौथे दिन के पहले सेशन तक कर्नाटक ने 92 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम अभी भी जम्मू-कश्मीर से 296 रन पीछे है. ऐसे में मैच का पलड़ा फिलहाल जम्मू-कश्मीर की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है.



Source link

शोक में डूबा क्रिकेट जगत, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन और BCCI ने व्यक्त की संवेदनाएं

शोक में डूबा क्रिकेट जगत, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन और BCCI ने व्यक्त की संवेदनाएं


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस वक्त अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को स्टेज-4 कैंसर के कारण निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. परिवार के मुताबिक, खानचंद सिंह पिछले कई महीनों से एडवांस स्टेज कैंसर से पीड़ित थे और ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर है. इस दुखद खबर के बाद क्रिकेट जगत से भी लगातार संवेदनाएं आ रही हैं.

क्रिकेट जगत ने जताया दुख

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा, “मुझे श्री खानचंद सिंह जी, जो रिंकू सिंह के पिता थे, के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. यह रिंकू और उनके परिवार के लिए बहुत कठिन समय है. फिर भी वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें.”

वहीं, बीसीसीआई की ओर से भी शोक संदेश जारी किया गया. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खानचंद सिंह के निधन को बेहद दुखद बताते हुए रिंकू सिंह और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की.

टूर्नामेंट से ब्रेक लेकर रवाना हुए थे घर

पिता की गंभीर हालत के बारे में जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह घर के लिए रवाना हो गए थे. उसके 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले वह वापस लौट आए थे. अब परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें रिंकू सिंह भी शामिल होंगे.

टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके रिंकू सिंह के लिए यह समय निजी तौर पर बेहद भावुक है. ऐसे में पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है और इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहा है.  



Source link

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल


Team India Defeated Zimbabwe In The Super-8 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें बरकरार रखा हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है. हालांकि, इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ है और वे अभी भी ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर ही काबिज हैं.

ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल की क्या है हाल?

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को सुपर-8 राउंड में मिली जीत के बाद ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. प्रोटियाज टीम की दो मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट भी +2.890 का है, जो बाकी टीमों से काफी बेहतर है, जबकि वेस्टइंडीज 2 मैचों में 1 जीतकर 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. टीम इंडिया अपने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है, लेकिन वे अब भी तीसरे नंबर पर ही काबिज है.

दरअसल, वेस्टइंडीज का नेट रन रेट (NRR) +1.791 है और भारतीय टीम का -0.100 है, जिस वजह से कैरेबियाई टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इस ग्रुप की चौथी टीम जिम्बाब्वे है, जो अपने दोनों मैच हारकर आखिरी पायदान पर है और टीम इंडिया से अपने दूसरे मैच में मिली हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है.

सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-2 में कांटे की टक्कर

इंग्लैंड की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 2 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. उसे अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है, जो कीवी टीम के लिए काफी अहम होने वाला है. इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी , क्योंकि पाकिस्तान 2 मैचों में 1 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. ऐसे में उसके पास भी श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच को जीतकर 3 पॉइंट्स हासिल करने का मौका होगा, जिसके बाद नेट रन रेट से (NRR) से फैसला होगा. दूसरी ओर, ग्रुप-2 की चौथी टीम श्रीलंका लगातार 2 हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.



Source link

वन-हैंडेड सिक्स से खत्म किया मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने खेली विस्फोटक पारी

वन-हैंडेड सिक्स से खत्म किया मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने खेली विस्फोटक पारी


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक ने आखिरी गेंद पर एक हाथ से छक्का लगाकर एकदम फिल्मी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया एक खास  रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

आखिरी गेंद पर पूरा हुआ अर्धशतक

भारतीय पारी के अंतिम ओवर में जब टीम तेजी से रन जुटाने की कोशिश कर रही थी, तब हार्दिक पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. आखिरी गेंद पर जब उन्होंने एक हाथ से शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री के पार भेजा, तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. उनकी इस पारी ने भारत को 20 ओवर में 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है.

बल्लेबाजों ने जमकर उठाया मौका

इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, ताकि पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने इस रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया. ओपनिंग में भेजे गए संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने रन गति को बनाए रखा.

मध्यक्रम में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. अंतिम ओवरों में तिलक और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

ढह गई जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी

भारत का यह स्कोर जिम्बाब्वे के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के ऊपर मानसिक दबाव साफ दिखाई दिया. टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर ही हो गई है.

भारतीय टीम के लिए अहम है हार्दिक

हार्दिक पंड्या की यह पारी एक बार फिर दिखाती है कि बड़े मैचों में वह टीम इंडिया के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं. उनकी फिनिशिंग क्षमता ने भारत को न सिर्फ मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि सेमीफाइनल की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है. अब टीम की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां जीत उन्हें अंतिम चार में पहुंचा सकती है. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप का डेब्यू मैच ही बना शर्मनाक, टिनोटेंडा मापोसा ने पहले ही ओवर में लुटाए इतने रन

टी20 वर्ल्ड कप का डेब्यू मैच ही बना शर्मनाक, टिनोटेंडा मापोसा ने पहले ही ओवर में लुटाए इतने रन


Tinotenda Maposa Set An Embarrassing Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के दौरान जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज टिनोटेंडा मापोसा के नाम टी20 विश्व कप के डेब्यू मैच में ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. मापोसा ने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मुकाबले में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. भारतीय टीम के तीसरे और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए. उन्होंने इस ओवर में एक नो-बॉल और दो वाइड भी डाली.

संजू सैमसन ने मापोसा के इस ओवर में एक सिक्स और दो चौके जमाए. उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड स्टीव टिकोलो के नाम दर्ज है. साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टिकोलो ने विश्व कप के अपने डेब्यू ओवर में 25 रन खर्च किए थे.

अभिषेक-हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए खेली दमदार पारी

मैच में भारतीय टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 23 गेंदों में 50 रन बनाए. अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने खेली बेहतरीन पारी

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 97 रन बनाए. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए.



Source link

टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्ट

टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्ट


Team India Do Or Die Match Aganist West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच बीती रात यानी 26 फरवरी को सुपर-8 मुकाबला खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच ने सेमीफाइनल की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के भारी अंतर से तो हरा दिया, लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की राह अभी भी मुश्किलों से भरी है. आइए समझते हैं कि 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी कैसे भारत की किस्मत अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिकी है.

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जमकर धोया. भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की पिच पर रनों का ये पहाड़ देखकर लगा था कि भारत अपनी नेट रन रेट (NRR) में बड़ा सुधार करेगा, लेकिन जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने 184/6 का स्कोर बनाया. टीम इंडिया ने मैच तो 72 रनों से जीत लिया, लेकिन सेमीफाइनल की समीकरण का ‘पेंच’ अभी भी फंसा हुआ है.

नेट रन रेट में सुधार करने से चूकी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की सीट पक्की करने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को कम से कम 148 रनों के अंतर से हराना था. ऐसा करने पर भारत की नेट रन रेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो जाती, लेकिन भारतीय टीम ने केवल 72 रनों से मैच जीता. इसका मतलब ये है कि अगर ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं, तो बेहतर रन रेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी.

भारत के लिए अब आगे क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

टीम इंडिया के पास अब सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता बचा हुआ है. उसे अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा. ये मुकाबला रविवार यानी 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में भारत के अंक वेस्टइंडीज से ज्यादा हो जाएंगे.

हालांकि, ईडन गार्डन्स में अगर भारत को वेस्टइंडीज हरा देती है, तो टीम इंडिया ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान की टीम बन जाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर कोलकाता में मैच के दौरान बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भी वेस्टइंडीज को फायदा होगा, क्योंकि उनकी नेट रन रेट बेहतर है, जिससे उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp