महान पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप, फार्महाउस पर की काली करतूत; FI

महान पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप, फार्महाउस पर की काली करतूत; FI


दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे हैं. ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि घर की नौकरानी ने लगाए हैं. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और पूछताछ के लिए सुलेमान कादिर को हिरासत में लिया गया.

दर्ज शिकायत के मुताबिक पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर हाउस मेड (नौकरानी) को जबरदस्ती अपने फार्महाउस पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. यह घटना 23 जनवरी, 2026 की है.

इस महिला ने बताया कि वह सुलेमान के घर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया कि 22 जनवरी को सुलेमान ने उसे कॉल करके कहा कि अगली सुबह उसके फार्महाउस पर साफ-सफाई का काम करना है. महिला ने बताया कि फार्महाउस पर पहुंचने के बाद सुलेमान ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और सुलेमान द्वारा जबरदस्ती करने की बात भी कही. घरेलू सहायिका ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कथित यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में आगे की पुष्टि की जाएगी. आपको बता दें कि 41 वर्षीय सुलेमान कादिर खुद पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं, जिन्होंने 2005-2013 के बीच 26 फर्स्ट क्लास और 40 लिस्ट A मैच खेले थे.

वहीं सुलेमान के पिता अब्दुल कादिर अपने समय के स्टार क्रिकेटर हुआ करते थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट लिए और 104 वनडे मैचों में उनके नाम 132 विकेट हैं. वर्ष 2019 में उनका 63 की आयु में निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद BCB में भ्रष्टाचार का खुलासा, डायरेक्टर पर लगे आरोपों से मचा हड़कंप



Source link

हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स

हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक 16 देशों की टीम सामने आ चुकी हैं. पाकिस्तान ने भी अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड (Pakistan Squad T20 World Cup) घोषित कर दिया है, जिससे हारिस रऊफ जैसा बड़ा नाम गायब है. विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट 7 फरवरी-8 मार्च तक चलेगा. लगभग सभी बड़ी टीमों का स्क्वाड घोषित हो चुका है, लेकिन उनमें दूर-दूर तक कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है. ये रही उन अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नहीं दिखेंगे.

पाकिस्तान ने हारिस रऊफ को किया बाहर

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है, लेकिन हारिस रऊफ बाहर हैं. कोच माइक हेसन ने इसका कारण बताते हुए कहा कि रऊफ को स्क्वाड में शामिल करने पर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और नसीम शाह, मैच के तीनों चरणों (पावरप्ले, मिडिल ओवर्स, डेथ ओवर्स) में बॉलिंग कर सकते हैं, इसलिए उन्हें अधिक महत्व दिया गया.

लिविंगस्टोन और फरेरा की भी छुट्टी

लियाम लिविंगस्टोन की बात करें तो उनकी हालिया फॉर्म बहुत खराब रही है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने 13 टी20 पारियों में 275 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला. साल 2025 में उन्होंने पांच टी20 मैच खेले, जिनमें वो केवल 74 रन बना सके. यही खराब फॉर्म उनके लिए मुसीबत की जड़ बनी हुई है.

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा 2023 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया और केवल 2 साल के भीतर विश्व भर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ी. फरेरा को वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रोविजनल स्क्वाड में जगह दी गई थी, लेकिन चोट से ना उबर पाने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप मिस करना पड़ेगा.

स्टीव स्मिथ

BBL 2025-26 में स्टीव स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए 6 पारियों में 299 रन बनाए. उनका औसत 59.80 और स्ट्राइक रेट करीब 168 का रहा. स्मिथ को उम्मीद थी कि यह दमदार प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दिलाएगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के टी20 करियर की आदर्श शुरुआत हुई थी. अब तक 23 मैचों में 36.15 के औसत से 723 रन बना चुके हैं. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 164.31 का है, वहीं केवल 23 मैचों के टी20 करियर में एक शतक और पांच अर्धशतक ठोक चुके हैं. मगर मौजूदा टीम के अंदर ओपनिंग बल्लेबाजी का स्लॉट खाली नहीं है. दुर्भाग्यवश उन्हें टी20 वर्ल्ड कप को मिस करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

T20 WC से बाहर होने के बाद BCB में भ्रष्टाचार का खुलासा, डायरेक्टर पर लगे आरोपों से मचा हड़कंप

T20 WC से बाहर होने के बाद BCB में भ्रष्टाचार का खुलासा, डायरेक्टर पर लगे आरोपों से मचा हड़कंप


बांग्लादेश अपनी बेवकूफी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है, जिसकी जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. बोर्ड के डायरेक्टर मोखलेसुर रहमान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसके बाद उन्होंने ऑडिट कमिटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि ये मामला बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) से जुड़ा हुआ है.

पत्रकार रियासद आजिम ने इन भ्रष्टाचार का खुलासा सोशल मीडिया पर किया, जिसके बाद बीसीबी की इंटीग्रिटी यूनिट ने जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट में बोर्ड के प्रवक्ता द्वारा पुष्टि की गई है कि बीसीबी इन आरोपों को गंभीरता से ले रहा है और जांच कर रहा है. मोखलेसुर रहमान चैपैनवाबागंज जिले से बोर्ड के सदस्य हैं. वह 6 अक्टूबर, 2025 को ही डायरेक्टर बने थे. अब जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वह जांच के घेरे में रहेंगे.

बड़ी बात है कि इस मामले की जांच एलेक्स मार्शल के नेतृत्व में हो रही है, जो आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के हेड रह चुके हैं. वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में हुए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं. अब वह मोखलेसुर के मामले की भी जांच करेंगे.

एक महीने में दूसरा विवाद आया सामने

इस महीने में दूसरी बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कोई डायरेक्टर विवादों में आया है. निदेशक एम. नजमुल इस्लाम द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों से नाराज खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का बहिष्कार कर दिया था. तब नजमुल को वित्त समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. हालांकि उन्हें फिर भी स्टेडियम में प्रेजिडेंट बॉक्स में देखा गया.

बांग्लादेश क्रिकेट अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, और इसका जिम्मेदार खुद बांग्लादेश है. बीसीबी अधिकारियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से एक महीने पहले शेड्यूल में बदलाव की अनुचित मांग की, जो नामुमकिन थी. आईसीसी द्वारा सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने के बावजूद बांग्लादेश भारत में नहीं खेलने की जिद पर अदा रहा, नतीजा ये हुआ कि आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को जगह दे दी.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बीच पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, बाबर आजम को मिला मौ

टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बीच पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, बाबर आजम को मिला मौ


2026 टी20 वर्ल्ड कप की बहिष्कार की खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 विश्व कप पाकिस्तान टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम कौो भी जगह मिली है. पिछले काफी समय से बाबर टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन बोर्ड ने वर्ल्ड कप में उनके अनुभव को देखते हुए टीम में वापसी करवाई है. सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान अपना पहला वर्ल्ड कप मैच 7 फरवरी को खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाने वाला हैं. ऐसे में पाकिस्तान अपनी सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी.

बाहर आजम के स्ट्राइक रेट पर उठे थे सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी खेला था. लेकिन उसके बाद उनकी काफी आलोचनाएं हुई थी, जिसकी वजह से उनको टीम में अंदर-बाहर किया जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर बाबर की टीम में वापसी हुई है. हालांकि टीम से बाहर चल रहे बाबर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग खेल रहे थे, जहां उनका स्ट्राइक-रेट काफी खराब रहा और बीबीएल में बाबर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. लेकिन पाकिस्तान बोर्ड ने इन सब चीजों को नजरअंदाज करते हुए वर्ल्ड कप के लिए उनपर भरोसा जताया है.

तेज गेंदबाज हुआ बाहर

पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि पाकिस्तान अपनी पेस अटैक के लिए ही जाना जाता है. रऊफ के न होने के बाद भी टीम के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और फहीम अशरफ जैसा पेस अटैक है, जो अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के पसीने छुटवा सकते हैं. लेकिन फिर भी कहीं न कहीं टीम को रऊफ की कमी खल सकती है, क्योंकि रऊफ 145 से अधिक की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करते हैं, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे 6 पाकिस्तानी खिलाड़ी

पीसीबी ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें काफी युवा खिलाड़ी भी हैं. इस टीम में एक-दो नहीं बल्कि कुल 6 खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं. इसमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, उस्मान तारीक और साहिबजादा फरहान हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप का अनुभव करेंगे. हालांकि इन 6 खिलाड़ियों के अलावा सभी प्लेयर्स ने वर्ल्ड कप खेला हुआ और उन्हें काफी अनुभल भी है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलाम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बीच पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, बाबर को मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बीच पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, बाबर को मिला मौका


2026 टी20 वर्ल्ड कप की बहिष्कार की खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. टी20 विश्व कप की पाकिस्तान टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी जगह मिली है. पिछले काफी समय से बाबर टी20 टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन बोर्ड ने वर्ल्ड कप में उनके अनुभव को देखते हुए टीम में उन्हें जगह दी है. सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाने वाला हैं. वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.

बाहर आजम के स्ट्राइक रेट पर उठे थे सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी खेला था, लेकिन उसके बाद उनकी काफी आलोचनाएं हुई थीं, जिसकी वजह से उनको टीम में अंदर-बाहर किया जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर बाबर की टीम में वापसी हुई है. हालांकि टीम से बाहर चल रहे बाबर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग खेल रहे थे, जहां उनका स्ट्राइक-रेट काफी खराब रहा और बीबीएल में बाबर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, लेकिन पाकिस्तान बोर्ड ने इन सब चीजों को नजरअंदाज करते हुए वर्ल्ड कप के लिए उनपर भरोसा जताया है.

स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि पाकिस्तान अपनी पेस अटैक के लिए ही जाना जाता है. रऊफ के न होने के बाद भी टीम के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और फहीम अशरफ जैसा पेस अटैक है, जो अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के पसीने छुटवा सकते हैं. लेकिन फिर भी कहीं न कहीं टीम को रऊफ की कमी खल सकती है, क्योंकि रऊफ 145 से अधिक की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करते हैं, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे 6 पाकिस्तानी खिलाड़ी

पीसीबी ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें काफी युवा खिलाड़ी भी हैं. इस टीम में एक-दो नहीं बल्कि कुल 6 खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं. इसमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, उस्मान तारीक और साहिबजादा फरहान हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप का अनुभव करेंगे. हालांकि इन 6 खिलाड़ियों के अलावा सभी प्लेयर्स ने वर्ल्ड कप खेला हुआ और उन्हें काफी अनुभल भी है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.



Source link

अगर PAK टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो ICC इस देश को देगी मौका! जानें किस टीम की होगी एंट्री

अगर PAK टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो ICC इस देश को देगी मौका! जानें किस टीम की होगी एंट्री


बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. इसका सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान भी इस वैश्विक टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है. PCB चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को इसका संकेत दिया. यहां जानिए अगर पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होता है तो फिर आईसीसी उसकी जगह किस टीम को मौका देगी. बता दें कि बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को 2026 टी20 विश्व कप में शामिल किया है.

सरकार ने मना किया तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा- PCB चीफ

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा कि 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी या नहीं, इसका फैसला हमारी सरकार करेगी. मोहसिन नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला सरकार करेगी. हमारे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय देश से बाहर हैं. उनके लौटने पर हम उनसे सलाह लेंगे. सरकार का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा. अगर सरकार ने ‘मना कर दिया’ तो आईसीसी किसी अन्य टीम को आमंत्रित कर सकती है.”

अगर पाकिस्तान विश्व कप में नहीं खेला तो उसकी जगह किस देश की टीम को मिलेगा मौका?

बता दें कि अगर पाकिस्तान भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है और टूर्नामेंट खेलने से मना करता है तो फिर आईसीसी उसकी जगह युगांडा को इस टूर्नामेंट में शामिल करेगी. पाकिस्तान के हटने पर युगांडा ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रहेगा. इससे पहले युगांडा 2024 टी20 विश्व कप में भी खेला था. हालांकि, यह टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाती है तो उसका सेमीफाइनल भी श्रीलंका में होगा. वहीं अगर पाक टीम फाइनल में प्रवेश करती है तो फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मैच भी श्रीलंका में खेला जाएगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp