वेस्टइंडीज के शमार स्प्रिंगर की हैट्रिक से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज के शमार स्प्रिंगर की हैट्रिक से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा


वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में हैट्रिक लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. रहमानुल्लाह गुरबाज 73 रन बनाकर खेल रहे थे. अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन चाहिए थे और 6 विकेट बचे थे. 19वां ओवर डालने आए स्प्रिंगर ने पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर अपनी पहली टी20 हैट्रिक ली.

शमार स्प्रिंगर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को ही आउट किया. गुरबाज ने 58 गेंदों में 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए. अगले बल्लेबाज राशिद खान थे, जो ऐसे मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे. लेकिन स्प्रिंगर ने उन्हें उनकी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया. तीसरी गेंद पर उन्होंने शाहिदुल्लाह को बोल्ड कर अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल हैट्रिक ली.

अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज

तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज सिर्फ 151 रन ही बना पाई थी. टीम का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक 47 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन स्प्रिंगर की हैट्रिक ने मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में ला दिया. अफगानिस्तान लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई और वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया. हालांकि पहले दो मैच जीतकर अफगानिस्तान पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था.

T20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में शमार स्प्रिंगर की पहली हैट्रिक थी, ये उनका छठा मैच था. वह वेस्टइंडीज के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली. इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने हैट्रिक ली थी. उस मैच को अफगानिस्तान ने 39 रनों से जीता था.

पहली बार है जब एक टी20 सीरीज में 2 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है, इससे पहले ये कभी नहीं हुआ. प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अफगानिस्तान के बल्लेबाज डार्विश रसूली को मिला. उन्होंने पहले मैच में 84 और दूसरे मैच में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.



Source link

शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान… 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल

शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान… 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल


शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था. गिल ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिप्लेस करते हुए कप्तानी की बागडोर संभाली थी. हालांकि गिल को बतौर कप्तान शुरुआती 2 वनडे सीरीज में हार का सामना पड़ा, जिसके बाद उनको कप्तानी से ‘बर्खास्त’ करके रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई. 

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अवाजा उठाते हुए कहा कि गिल को हटाकर रोहित को दोबारा वनडे का कप्तान बनाया जाना चाहिए. इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि रोहित शर्मा कप्तानी के लिहाज से गिल की तुलना में काफी बेहतर हैं. मनोज तिवारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार के बाद इस बारे में बात की. 

अब भी वक्त है सुधार का 

इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “मैं कह रहा हूं कि अब भी सुधार का वक्त है. यह वर्ल्ड कप के बारे में है. हम कोई द्विपक्षीय सीरीज या फिर रैंडम टूर्नामेंट खेलने नहीं जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की क्या जरूरत थी? मुझे यकीन है कि अगर रोहित अब भी वनडे में कप्तानी कर रहे होते, तो नतीजा (न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का) दूसरा होता, क्योंकि जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तो मुझे लग रहा था कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है.”

शुभमन गिल से रोहित शर्मा बहुत बेहतर

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “रोहित अब भी गिल से थोड़े नहीं बल्कि बहुत बेहतर हैं. इसलिए वह इतने सफल कप्तान हैं. आप गिल की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत सकते हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि दोनों की कप्तानी की तुलना करिए.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो जीतने की कितनी उम्मीद होगी? और अगर गिल कप्तान रहते हैं, तो जीतने की उम्मीद कितनी होगी? मुझे लगता है कि हर कोई कहेगा कि अगर रोहित कप्तान होंगे, तो फिर वर्ल्ड कप जीतने के 85 से 90 फीसद चांस होंगे.”



Source link

इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मि

इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मि


भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के महीनों में रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं और इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी साफ तौर पर दिखाई दिया है. ऐसे माहौल में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है. इस वीडियो में इरफान पठान एक प्राइवेट लीग के मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. खास तौर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ उनका गले मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है.

पहलगाम हमले के बाद बिगड़े हालात

दरअसल, कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया. इसका असर क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौकों पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने या बातचीत करने से दूरी बना ली.

प्राइवेट लीग से सामने आया वीडियो

ऐसे माहौल में इरफान पठान का यह वीडियो बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है. एक प्राइवेट लीग में वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे हैं, हाई-फाइव कर रहे हैं और इसी दौरान इरफान पठान और शोएब मलिक एक-दूसरे को गले लगाते हैं. यह नजारा हाल के समय में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में दिख रही कड़वाहट के उलट माना जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

दोनो देशों के मैचों में दिखा तनाव

पिछले साल एशिया कप के दौरान भी भारत-पाकिस्तान तनाव की झलक देखने को मिली थी. ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर फोर और फिर फाइनल तक माहौल गर्म रहा. एक मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं, फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम ने PCB चेयरमैन और ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी लेने से भी परहेज किया था.

महिला टीम ने भी नहीं मिलाया था हाथ

यह कड़वाहट सिर्फ पुरुष क्रिकेट में देखने को नहीं मिली. महिला वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में ऐसा ही तनाव देखने को मिला. इसके अलावा हांगकांग सुपर सिक्स जैसे ACC आयोजनों में भी खिलाड़ी पारंपरिक शिष्टाचार निभाने से बचते नजर आए. हालात तब और बिगड़े जब भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के दूसरे सीजन में ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल दोनों में पाकिस्तान से मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया था.





Source link

टी20 विश्व कप से बाहर हुए एडम मिल्ने, उनकी जगह न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन को दिया मौका

टी20 विश्व कप से बाहर हुए एडम मिल्ने, उनकी जगह न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन को दिया मौका


टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंजरी की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट ने काइल जैमीसन को विश्व कप की टीम में शामिल किया है.

एडम मिल्ने रविवार को साउथ अफ्रीका 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे. उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. इस चोट ने उनका विश्व कप खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया है.

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “हम सभी एडम के लिए दुखी हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने में बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे. एडम के लिए यह बुरा समय है और हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं.”

रॉब वाल्टर ने मिल्ने की जगह टीम में जगह बनाने वाले काइल जैमिसन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक योग्य रिप्लेसमेंट थे.

वाल्टर ने कहा, “वह एक मेहनती खिलाड़ी है, जिसके पास अच्छी स्किल्स और अनुभव हैं, जो उसे टूर्नामेंट के लिए उपयोगी बनाता है. यह बहुत अच्छा है कि काइल पहले से ही हमारे साथ इंडिया में है. वह हमारे पेस-बॉलिंग ग्रुप का एक जरूरी सदस्य है और इस टूर पर उसने जबरदस्त प्रदर्शन किया है.”

जैमीसन, जो अभी भारत के व्हाइट-बॉल टूर का हिस्सा हैं, को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है. पहले उन्हें विश्व कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था.

31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 23 विकेट हासिल किए हैं.

न्यूजीलैंड को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं. दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की वजह से यह ग्रुप मुश्किल ग्रुप बन गया है. न्यूजीलैंड अपने कैंपेन की शुरुआत 8 फरवरी को चेन्नई के एमए ​चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा.

 



Source link

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस, क्या अक्षर पटेल होंगे टीम से बाहर? जानिए

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस, क्या अक्षर पटेल होंगे टीम से बाहर? जानिए


IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा. नागपुर में पहला मैच 48 रन से जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजरें इस बढ़त को मजबूत करने पर होंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है. हालांकि इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव होने की आशंका है.

अक्षर पटेल की चोट बनी चिंता

दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के लिए एक चिंता की बात भी जरूर सामने आई है. ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. बीसीसीआई की तरफ से अब तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अगर अक्षर दूसरे टी20 में नहीं खेल पाते हैं, तो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जिससे स्पिन अटैक और मजबूत होगा.

नागपुर की जीत से बढ़ा भारत का हौसला

पहले टी20 में भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे थे. उन्होंने महज 35 गेंदों में 84 रन ठोककर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था. वहीं, अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को विशाल बना दिया. अब दूसरे मुकाबले में भी ओपनिंग जोड़ी से इसी तरह की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी.

ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर तक मजबूत बैटिंग

बैटिंग ऑर्डर की बात करें तो अभिषेक शर्मा के साथ एक बार फिर संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. ईशान किशन पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होने के चलते उन्हें एक और मौका मिल सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में 32 रन बनाकर लय में लौटने के संकेत दिए थे. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम को संतुलन देंगे.

गेंदबाजी में बुमराह-अर्शदीप से उम्मीद

अगर अक्षर बाहर होते हैं तो रिंकू सिंह पर फिनिशर की जिम्मेदारी और ज्यादा होगी. गेंदबाजी में कुलदीप यादव के साथ जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. खासतौर पर बुमराह और अर्शदीप से नई गेंद से शुरुआती विकेट दिलाने की उम्मीद होगी.

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती 



Source link

‘आपका कप्तान हिंदू है’, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश क

‘आपका कप्तान हिंदू है’, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश क


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन का बड़ा बयान सामने आया है. वासन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सलाह दी है कि वह मैचों को भारत से बाहर कराने की मांग करने के बजाय इस टूर्नामेंट को आपसी रिश्तों में सुधार करने के मौके के रुप में देखें.

अतुल वासन की बांग्लादेश को नसीहत

ANI से बातचीत में अतुल वासन ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक भारत में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होते हैं और ICC स्तर के टूर्नामेंट में किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रहती है.

वासन ने खास तौर पर बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को यह बात समझनी चाहिए कि उनका कप्तान हिंदू है और इस बात का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, न कि विवाद को और बढ़ाने के लिए.

ICC के लिए मैच शिफ्ट करना ‘लॉजिस्टिक नाइटमेयर’

पूर्व क्रिकेटर ने साफ कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करना ICC के लिए “लॉजिस्टिक नाइटमेयर” होगा. वर्ल्ड कप की तैयारियां काफी समय पहले शुरू हो जाती हैं और इतने नजदीक जाकर बदलाव करना लगभग नामुमकिन है.

उनका मानना है कि ICC किसी एक टीम की मांग पर पूरी योजना नहीं बदल सकता. अगर हर टीम अपनी सुविधा के हिसाब से फैसले करवाने लगे, तो बड़े टूर्नामेंट का आयोजन ही मुश्किल हो जाएगा.

BCB और ICC के रुख में टकराव

अतुल वासन ने यह भी कहा कि BCB की चिंताएं ICC के नजरिए से मेल नहीं खातीं. उन्होंने इशारों में कहा कि ICC ने बांग्लादेश को साफ संदेश दे दिया होगा, या तो तय शेड्यूल के मुताबिक खेलें या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहें.

BCB अपने फैसले पर कायम

इस बीच BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भी साफ कर दिया है कि बोर्ड भारत में अपने मैच खेलने के फैसले पर अडिग है. उन्होंने कहा कि ICC द्वारा अनुरोध को ठुकराए किए जाने के बावजूद बांग्लादेश का रुख नहीं बदला है.

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहता है या फिर ICC के साथ कोई बीच का रास्ता निकलता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp