RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम

RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम


आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबला देखने पहुंचे कई दर्शकों ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में बेंगलुरु के कब्बन पार्क की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें बताया गया कि मोबाइल चोरी का घिनौना काम नाबालियों को काम पर रखकर करवाया गया था. 

कथित तौर पर पुलिस ने नाबालिगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्हें कर्नाटक के बाहर के एक गिरोह ने मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और आसपास एक्टिव रहने के लिए काम पर रखा था. पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये बताई गई है. 

हिरासत में मुख्य आरोपी

शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कई ब्रांड के 21 चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं. कथित तौर पर मुख्य आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा अपराध में शामिल होने वाले कुछ नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस गैंग के बाकी मेंबर की भी तलाश कर रही है, जो फरार हैं. 

विवादों में रहा बेंगलुरु का स्टेडियम 

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिछले यानी 2025 के आईपीएल के दौरान भी विवादों में रहा था. दरअसल पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट का खिताब जीता था, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकली थी. विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

इस भगदड़ के बाद बेंगलुरु के स्टेडियम में मैचों पर रोक लगा दी गई थी. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी बेंगलुरु की जगह दूसरे स्टेडियम में आयोजित करवाए गए थे. वहीं आईपीएल के 19वें सीजन से पहले भी बेंगलुरु में मैच होने को लेकर चीजें साफ नहीं थीं. कर्नाटक सरकार ने एक विशेष कमेटी की गठन किया था. कमेटी ने कई चीजों की जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट सौंपी और फिर इसके बाद मैदान पर मैच होने की इजाजत मिली. 

 

यह भी पढ़ें: PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला



Source link

PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला

PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला


पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह मुश्किल में फंस गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नसीम शाह पर दो करड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. नसीम शाह पर पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है. नसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नवाज शरीफ की बेटी मरियम की क्रिकेट कार्यक्रम में उपस्थिति के बारे में ट्वीट किया था. 

इस पोस्ट में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के उद्घाटन मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की मौजूदगी की आलोचना की गई थी. 2026 पीएसएल के पहले मैच के दौरान किए गए इस पोस्ट में गद्दाफी स्टेडियम में मरियम को दिए गए ‘महारानी’ जैसे शाही स्वागत पर व्यंग्य किया गया था. मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं. 

मरियम के संदर्भ में नसीम शाह ने पोस्ट किया था, ‘‘उन्हें लॉर्ड्स की महारानी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है?’’ यह घटना तब हुई जब पीसीबी ने खाड़ी युद्ध के मद्देनजर ईंधन बचाने और सरकारी खर्च में कटौती के उपायों का पालन करने के लिए लाहौर और कराची में पीएसएल मैचों में प्रशंसकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पीसीबी ने घोषणा की कि उसकी अनुशासन समिति ने नसीम को अपने केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया है. मरियम के पीएसएल के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तुरंत बाद नसीम को 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया था और यह दावा किया गया था कि अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन पीसीबी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया.
बोर्ड ने कहा कि नसीम ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी थी, लेकिन अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाया. नसीम के सोशल मीडिया सलाहकार को पीसीबी द्वारा पहले ही हटा दिया गया और उन्हें ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया गया है.



Source link

IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव

IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव


IPL 2026 Broadcast Engineer Death: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से हड़कंप मच गया. बताया गया कि मैच के अगले दिन इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. तो आइए जानते हैं कि यह घटना कब, कहां और कैसे हुई. 

आपको बता दें कि मृतक की पहचान 76 साल के विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम करते थे. विलियम ब्रिटिश मूल के व्यक्ति थे. कथित तौर पर वह 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट में रुके हुए थे. वह आईपीएल के सिलसिले में मुंबई आए हुए थे. 

मैच के अगले दिन होटल के कमरे में मिला शव 

टूर्नामेंट में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. मैच के बाद विलियम अपने होटल के कमरे में आए गए थे. फिर अगले दिन 30 मार्च को होटल स्टाफ ने उनके कमरे से राब्ता करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के साथ दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते हुए स्टाफ को विलियम लैंगफोर्ड का शव जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

घटना की जानकारी पुलिस को मिली. मरीन ड्राइव की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस की तरफ से यह मामला एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज किया गया है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. 

पूछताछ भी जारी 

मामले में पुलिस ने पूछताछ जारी कर दी है. होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच जी रही है. हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कर्रवाई उसके अनुसार होगी. 

 

यह भी पढ़ें: ‘बॉल टेम्परिंग’ विवाद में पाक खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना, PSL मैच में की थी शर्मनाक हरकत



Source link

‘Leave him alone, he will come on his own…’: R Ashwin hails Vaibhav Sooryavanshi, gives bold take on RR opener’s India chances

‘Leave him alone, he will come on his own…’: R Ashwin hails Vaibhav Sooryavanshi, gives bold take on RR opener’s India chances


Former India spinner Ravichandran Ashwin heaped rich praise on teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi after his breathtaking innings powered Rajasthan Royals (RR) to a commanding eight-wicket win over Chennai Super Kings (CSK) in their IPL 2026 opener in Guwahati on Monday, and mentioned that he must not be hurried into India’s international setup.

 

Sooryavanshi’s explosive 52 off just 17 balls, which saw him make a 15-ball half-century, dismantled CSK’s bowling attack and set up the chase after RR had earlier restricted the five-time champions to a below-par total of 127. The youngster’s fearless strokeplay in the powerplay, where RR raced to 74 without loss, left the opposition with no way back.

Ashwin urged patience in handling the 15-year-old prodigy and cautioned against rushing his progression.

“Don’t give him such a target. He is not even a guy, he is a kid. If MS Dhoni is playing till 45 (44), and if Sooryavanshi plays till 40, he has two and a half decades left in cricket. Leave him alone, he will come on his own when the time is right. He is too good to not play for India. He will play anyway eventually. When will he play? For that, we might have to wait a bit. Why are we always in a hurry?” Ashwin said while speaking on his YouTube channel. 


Add Zee News as a Preferred Source



Ashwin was equally effusive in his assessment of the youngster’s raw ability, highlighting both his bat speed and composure against a seasoned bowling attack. “He turned 15 years old, so he scored a 15-ball 50, he is showing his age. I mean, what a player he is? How fast is his bat speed? CSK had no answers against him, they looked a flat, deflated unit on the field. RR have put on such a dominating performance that they have said, ‘Look at us, we are also a powerful team in this competition’,” he expressed.

RR began their IPL 2026 campaign in dominant fashion with a victory over CSK. Sooryavanshi was the stand-out performer, hitting the third fastest fifty in IPL history. After Sooryavanshi’s dismissal, Yashasvi Jaiswal (38*) and skipper Riyan Parag (14*) comfortably guided the team home with 47 balls remaining.  



Source link

‘बॉल टेम्परिंग’ विवाद में पाक खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना, PSL मैच में की थी शर्मनाक हरकत

‘बॉल टेम्परिंग’ विवाद में पाक खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना, PSL मैच में की थी शर्मनाक हरकत


पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में ‘बॉल टेम्परिंग’ यानी गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था. इस विवाद में फखर जमान के ऊपर आरोप लगे थे, जो टूर्नामेंट में लाहौर कलंर्स के लिए खेल रहे हैं. यह विवाद 29 मार्च को लीग के छठे मैच में हुआ था, जो लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मामले का संज्ञान लेते हुए पाक ओपनर फखर जमान को बॉल टेम्परिंग के आरोप में लेवल-3 का दोषी पाया और दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया. 

फखर ने आरोपों से किया था इनकार

गौर करने वाली बात यह है कि फखर ने सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया था, लेकिन पाकिस्तान बोर्ड ने फखर के दोषी होने की पुष्टि की और बताया कि निलंबन लागू रहेगा. इस मामले में फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने आरोप लगाया. अब फखर पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले 2 मैच नहीं खेल पाएंगे. 

अंपायर ने लगाई थी 5 रन की पेनाल्टी

मुकाबले में जब अंपायर को शक हुआ कि गेंद से कुछ छेड़छाड़ की गई है, तो फील्ड अंपायर ने फखर की टीम लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई थी. इसके अलावा ओवर की शुरुआत से पहले उस गेंद को भी बदल दिया गया था, जिसमें छेड़छाड़ की गई थी.

यह घटना मैच के आखिरी ओवर से पहले हुई थी, जब कराची किंग्स को जीत के लिए 6 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी. ओवर से पहले फखर ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन अंपायर ने गेंद बदल दी. टीम के लिए हारिस रऊफ ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी संभाली. पेनाल्टी के बीच कराची किंग्स को सिर्फ 09 रन ही चाहिए थे, जो टीम ने शुरुआती 3 गेंदों में बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली.

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया में एंट्री पक्की! अब ICC का नियम नहीं बनेगा बाधा



Source link

इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया में एंट्री पक्की!

इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया में एंट्री पक्की!


वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 12.1 ओवर में जीत अपने खाते में डाल ली थी. वैभव के इस प्रदर्शन को देख उन्हें आईपीएल के बाद टीम इंडिया में लाने की मांग तेज हो गई. 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से मांग करते हुए कहा कि वैभव को भारत की सीनियर पुरुष टीम में लाने के बारे में सोचा जाए. बताते चलें कि वैभव अब टीम इंडिया में आने के योग्य भी हो गए हैं. आईसीसी के नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सकता है. आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव की उम्र 15 साल पूरी हो गई थी. 

वैभव को लेकर क्या बोले माइकल वॉन

क्रिकबज पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “वह भारत के लिए डेब्यू कब करेगा? मैं बस देख रहा हूं और मुझे पता है कि हम शायद जल्दबाजी कर रहे हैं. आईपीएल की अभी पहली पारी ही हुई है, लेकिन कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल दौरा होने वाला है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट होता, तो मैं उन्हें दौरे में शामिल करता. जरूरी नहीं है कि वह टीम में मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत करेगा, लेकिन उसे जो एक चीज चाहिए वह यह है कि उसे भारतीय टीम में शामिल किया जाए और भारतीय क्रिकेट के माहौल से रूबरू कराया जाए.”

वैभव का टीम में शामिल होना जरूरी

वॉन ने कहा, “बस उसे टीम में शामिल करिए. अगर वह एक-दो मैच खेल लेता है तो बहुत बढ़िया, लेकिन उसे टूर पर जाने का मौका दीजिए. क्या 15 साल की उम्र में उसे टूर पर जाने की इजाजत है? मैं उसे भारतीय टीम के साथ थोड़ा अनुभव देना चाहूंगा. जैसा कि मैंने कहा कि जरूरी नहीं कि सीधे टीम में शामिल कर लिया जाए, बस उसे टीम के साथ रहने का मौका मिले.”

 

यह भी पढ़ें: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp