फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल

फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल


भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 55 रन स्कोर किए. इससे पहले पिछले चार मैचों में अभिषेक पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे. शुरुआती तीन मैचों में तो वह लगातार डक पर आउट हुए. फिर चौथे मैच में सिर्फ 15 रन स्कोर किए. अब अभिषेक के फॉर्म के आने के बाद उनके गुरु युवराज ने बड़ा बयान देकर माहौल गर्मा दिया है. 

दरअसल युवी ने अभिषेक को लेकर कहा कि जब आप बल्ले से बात करते हैं, तो वह सबसे अच्छा होता है. चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद बाएं हाथ के भारतीय ओपनर को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन जब उनका बल्ला चला तो सबकी बोलती बंद हो गई. 

क्या बोले युवराज सिंह?

दरअसल, युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जमकर अभिषेक की तरीफ की. उन्होंने अभिषेक शर्मा की तस्वीर पर लिखा, “सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं. अच्छी पारी सर अभिषेक. आगे बढ़ते रहिए.”

अभिषेक की पारी ने दिलाई शुरुआत, भारत ने बनाया बड़ा टोटल 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अभिषेक ओपनिंग पर उतरे और उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई, जिसकी बदौलत मेन इन ब्लू ने 20 ओवर में 256/4 रन बोर्ड पर लगाए. अभिषेक टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. फिर रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 184/6 रन तक ही पहुंच सकी. 

टीम इंडिया का अगला मैच

गौरतलब है कि टीम इंडिया को सुपर-8 का अगला यानी तीसरा व आखिरी मुकाबला 01 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है. यह मेन इन ब्लू के लिए वर्चुअल क्वॉर्टर फाइनल होगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. 





Source link

आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा

आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा


Pakistan Semi-final Scenario On ENG vs NZ Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के जरिए न्यूजीलैंड के साथ-साथ पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का भी अंतिम फैसला होगा. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से कैसे पाकिस्तान का नॉकआउट स्टेज में जाने का फैसला टिका हुआ है. 

न्यूजीलैंड के जीतते ही पाकिस्तान बाहर 

आपको बता दें कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड जीत हासिल कर लेता है, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. लिहाजा, कीवियों की जीत पाकिस्तान के लिए काल बनेगी. 

न्यूजीलैंड की जीत से कैसे बाहर होगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ मौजूद है. इंग्लिश टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. दूसरी तरफ श्रीलंका एलिमिनेट होकर बाहर हो चुकी है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ही मौजूद हैं. 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने 2-2 मैच खेल लिए हैं. न्यीजीलैंड के पास एक जीत के साथ 3 पॉइंट्स हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास 2 जीत के बाद सिर्फ 1 ही पॉइंट है. कीवी टीम अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है. लिहाजा इस मैच में जीत दर्ज करते ही न्यूजीलैंड के पास 5 पॉइंट्स हो जाएंगे, जिससे टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

इस स्थिति में पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर भी सिर्फ 3 पॉइंट्स तक ही सीमित रह जाएगी. पाक को सुपर-8 का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कौन सी टीम जगह बनाती है.

पाकिस्तान को नहीं मिली एक भी जीत 

सुपर-8 में पाकिस्तान के दो मैच हो चुके हैं, लेकिन टीम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश में धुल गया, जिससे टीम को 1 पॉइंट मिल गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे मैच में सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस तरह दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 ही पॉइंट है.



Source link

दूसरी बार पापा बनने वाला है ये स्टार क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी

दूसरी बार पापा बनने वाला है ये स्टार क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी


Matt Henry Wife: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करके बताया कि मैट हेनरी की छुट्टी की मांग को मंजूरी मिल गई है. वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद घर लौट जाएंगे. हेनरी पहले ही एक बेटी के पिता हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो हेनरी अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 विकेट ले चुके हैं.

मैट हेनरी ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड हॉली कारन से शादी रचाई थी. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम एनाबेल रोज हेनरी है. अब हेनरी और हॉली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं.

क्या टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर?

न्यूजीलैंड आज इंग्लैंड को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. दूसरी ओर इंग्लैंड के पास खोने को कुछ नहीं है, जो पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. हालांकि इंग्लैंड की हार से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. कोच रॉस वॉल्टर ने अपडेट देकर बताया कि अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाती है तो मैट हेनरी दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण साफ है. उसके अभी 3 अंक हैं और आज इंग्लैंड पर जीत दर्ज करके न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा. इससे वह नया केवल अंतिम-4 में पहुंच जाएगा बल्कि सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप भी करेगा.

मैट हेनरी की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 40 मैच खेलकर 49 विकेट लिए हैं. आज इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर वो टी20 में 50 विकेट पूरे कर लेंगे.

यह भी पढ़ें:

‘युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा



Source link

‘युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा

‘युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा


Ravichandran Ashwin on Abhishek Sharma Slogger: पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के लिए अभिषेक शर्मा आलोचनाओं में घिरे रहे. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्होंने 55 रनों की पारी खेल अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. पाकिस्तान कर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का वह वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहा था. मगर अब इस डिबेट में रविचंद्रन अश्विन भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने मोहम्मद आमिर के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है.

युवराज सिंह से भी बढ़िया…

रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद आमिर के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज कहा था. अश्विन ने आमिर पर निशान साधते हुए कहा कि वो अभिषेक के खेलने के तरीके पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वो ‘लप्पेबाज’ तो कतई नहीं हैं.

अश्विन ने कहा, “आज के समय में सबसे बेहतरीन बैट स्विंग वाले बल्लेबाजों में से एक हैं अभिषेक शर्मा. हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटॉर हैं. शायद अभिषेक का बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है. आपका बैट स्विंग इससे बेहतर नहीं हो सकता है.”

भारत के पूर्व लेग स्पिनर ने कहा कि अभिषेक जब भी गेंद को मारते हैं वह बहुत दूर जाती है. इसलिए कुछ लोग उन्हें ‘लप्पेबाज’ मानने की गलती कर सकते हैं. अश्विन ने अभिषेक की एक गलती भी गिनवाई कि वो हर एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं.

कर ली फॉर्म में वापसी

अभिषेक शर्मा अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली तीनों पारियों में ‘जीरो’ पर आउट हो गए थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में उनका खाता तो खुला, लेकिन वहां भी केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर जब टीम इंडिया को अभिषेक से बड़ी पारी खेलने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने 55 रनों की पारी खेल फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट



Source link

रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देकर किया आखिरी नमन

रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देकर किया आखिरी नमन


भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का 27 फरवरी को निधन हो गया. रिंकू ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. खानचंद सिंह की शव यात्रा और उनके अंतिम संस्कार के समय काफी लोग वहां मौजूद रहे.

रिंकू सिंह के पिता ने 27 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी. वे लंबे समय से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. जब खानचंद अस्पताल में भर्ती थे, तब उनकी तबीयत में सुधार की खबर भी सामने आई थी, लेकिन 27 फरवरी की सुबह रिंकू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

 

बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

रिंकू सिंह के पिता का ग्रेटर नोएडा में निधन हुआ था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया. रिंकू चेन्नई में टीम इंडिया के साथ मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली वो अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे. रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने पिता खानचंद सिंह के शव को मुखाग्नि दी.

रिंकू इससे पहले पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण चेन्नई से नोएडा पहुंचे थे, लेकिन उससे अगले दिन ही चेन्नई में टीम इंडिया को रिजॉइन कर लिया था. रिंकू इस बीच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले में भारत ने 256 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी थी.

यह भी पढ़ें:

Rinku Singh Father Death: क्या रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर? पिता के निधन के बाद BCCI ने दिया ताजा अपडेट





Source link

आज इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो PAK सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के सेमीफाइनल का नया समीकरण

आज इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो PAK सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के सेमीफाइनल का नया समीकरण


England Win Margin Pakistan Semi Final Qualification Scenario: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. एक तरफ इंग्लैंड है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है. इस मैच के परिणाम के बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल सकती है, लेकिन इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की नजरें भी गढ़ी रहेंगी. क्योंकि पाक टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर है.

दरअसल आज न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार मिली, तो ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहेगी. यानी पाकिस्तान टीम आज प्रार्थना कर रही होगी कि न्यूजीलैंड को हर हाल में हार मिले.

इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां का औसत स्कोर 150 रन है. मान लीजिए आज इंग्लैंड पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाती है.

चूंकि इंग्लैंड के हारने पर पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी, इसलिए मान लिया जाए कि 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 130 रनों पर सिमट जाती है और इंग्लैंड 20 रनों से मैच जीत जाता है. ऐसे में 28 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान को सुनिश्चित करना होगा कि उसे श्रीलंका पर 50 रनों की जीत मिले या फिर वो 14.5 ओवर के भीतर ही टारगेट को चेज करके श्रीलंका को हरा दे.

ये तो हुई इंग्लैंड के पहले बल्लेबाजी करने की बात. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर इंग्लैंड 19 ओवरों में टारगेट को चेज कर लेता है, तो पाकिस्तान को मात्र 13.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल करना होगा या फिर 61 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए क्या है नियम?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp