दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस, क्या अक्षर पटेल होंगे टीम से बाहर? जानिए

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस, क्या अक्षर पटेल होंगे टीम से बाहर? जानिए


IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा. नागपुर में पहला मैच 48 रन से जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजरें इस बढ़त को मजबूत करने पर होंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है. हालांकि इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव होने की आशंका है.

अक्षर पटेल की चोट बनी चिंता

दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के लिए एक चिंता की बात भी जरूर सामने आई है. ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. बीसीसीआई की तरफ से अब तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अगर अक्षर दूसरे टी20 में नहीं खेल पाते हैं, तो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जिससे स्पिन अटैक और मजबूत होगा.

नागपुर की जीत से बढ़ा भारत का हौसला

पहले टी20 में भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे थे. उन्होंने महज 35 गेंदों में 84 रन ठोककर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था. वहीं, अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को विशाल बना दिया. अब दूसरे मुकाबले में भी ओपनिंग जोड़ी से इसी तरह की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी.

ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर तक मजबूत बैटिंग

बैटिंग ऑर्डर की बात करें तो अभिषेक शर्मा के साथ एक बार फिर संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. ईशान किशन पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होने के चलते उन्हें एक और मौका मिल सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में 32 रन बनाकर लय में लौटने के संकेत दिए थे. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम को संतुलन देंगे.

गेंदबाजी में बुमराह-अर्शदीप से उम्मीद

अगर अक्षर बाहर होते हैं तो रिंकू सिंह पर फिनिशर की जिम्मेदारी और ज्यादा होगी. गेंदबाजी में कुलदीप यादव के साथ जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. खासतौर पर बुमराह और अर्शदीप से नई गेंद से शुरुआती विकेट दिलाने की उम्मीद होगी.

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती 



Source link

‘आपका कप्तान हिंदू है’, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश क

‘आपका कप्तान हिंदू है’, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश क


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन का बड़ा बयान सामने आया है. वासन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सलाह दी है कि वह मैचों को भारत से बाहर कराने की मांग करने के बजाय इस टूर्नामेंट को आपसी रिश्तों में सुधार करने के मौके के रुप में देखें.

अतुल वासन की बांग्लादेश को नसीहत

ANI से बातचीत में अतुल वासन ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक भारत में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होते हैं और ICC स्तर के टूर्नामेंट में किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रहती है.

वासन ने खास तौर पर बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को यह बात समझनी चाहिए कि उनका कप्तान हिंदू है और इस बात का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, न कि विवाद को और बढ़ाने के लिए.

ICC के लिए मैच शिफ्ट करना ‘लॉजिस्टिक नाइटमेयर’

पूर्व क्रिकेटर ने साफ कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करना ICC के लिए “लॉजिस्टिक नाइटमेयर” होगा. वर्ल्ड कप की तैयारियां काफी समय पहले शुरू हो जाती हैं और इतने नजदीक जाकर बदलाव करना लगभग नामुमकिन है.

उनका मानना है कि ICC किसी एक टीम की मांग पर पूरी योजना नहीं बदल सकता. अगर हर टीम अपनी सुविधा के हिसाब से फैसले करवाने लगे, तो बड़े टूर्नामेंट का आयोजन ही मुश्किल हो जाएगा.

BCB और ICC के रुख में टकराव

अतुल वासन ने यह भी कहा कि BCB की चिंताएं ICC के नजरिए से मेल नहीं खातीं. उन्होंने इशारों में कहा कि ICC ने बांग्लादेश को साफ संदेश दे दिया होगा, या तो तय शेड्यूल के मुताबिक खेलें या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहें.

BCB अपने फैसले पर कायम

इस बीच BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भी साफ कर दिया है कि बोर्ड भारत में अपने मैच खेलने के फैसले पर अडिग है. उन्होंने कहा कि ICC द्वारा अनुरोध को ठुकराए किए जाने के बावजूद बांग्लादेश का रुख नहीं बदला है.

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहता है या फिर ICC के साथ कोई बीच का रास्ता निकलता है. 



Source link

‘हम भारत में नहीं खेलेंगे लेकिन अब…’ टी20 विश्व कप पर बांग्लादेश ने दे दिया अबतक का सबसे बड़

‘हम भारत में नहीं खेलेंगे लेकिन अब…’ टी20 विश्व कप पर बांग्लादेश ने दे दिया अबतक का सबसे बड़


बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उसकी मैच स्थल बदलने की मांग को खारिज कर दिया था. इस फैसले से स्कॉटलैंड के लिए टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह लेने का रास्ता साफ हो गया.

विश्व संस्था ने बुधवार को बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया था कि या तो वह भारत जाने के लिए सहमत हो या फिर उनकी जगह किसी और टीम को ले लिया जाएगा. आईसीसी ने कहा कि भारत में उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था.

बांग्लादेश को बृहस्पतिवार तक फैसला लेने का समय दिया गया था. स्कॉटलैंड टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए रैंकिंग के आधार पर अगले विकल्प में शामिल है.

हालांकि एक कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि आईसीसी का रुख उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

आईसीसी ने इस मामले में क्रिकेट स्कॉटलैंड को कोई सूचना दी है या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं है क्योंकि उसकी सीईओ ट्रूडी लिंडब्लैड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

क्रिकेट स्कॉटलैंड के संचार प्रमुख चार्ल्स पैटरसन ने पीटीआई के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम इस स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते. यदि परिस्थितियों में कोई बदलाव होता है तो हम अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति जारी करेंगे. ’’

नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा और स्पष्ट किया कि देश भारत में मैच नहीं खेलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है. यह चिंता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि वे हमारी पूरी टीम, पत्रकारों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है. हमारी टीम तैयार है। हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत देकर न्याय करेगा. ’’

बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में)खेलने हैं. देश ने सुरक्षा चिंताओं को तब उठाया जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देशों पर ‘चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर कर दिया गया था.

नजरुल ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में नहीं खेलने से होने वाले नुकसान को खिलाड़ियों, दर्शकों और पत्रकारों को एक जोखिम भरी क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिति में धकेलने से होने वाली संभावित आपदा के साथ तुलनात्मक रूप से देखना बेहद महत्वपूर्ण है. यह सरकार का निर्णय है क्योंकि विदेश में नागरिकों की सुरक्षा का निर्धारण करना देश की जिम्मेदारी है. ’’

आईसीसी ने बुधवार को बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘किसी भी स्वतंत्र सुरक्षा निष्कर्ष के अभाव में आईसीसी के लिए मैचों का स्थल बदलना संभव नहीं है. ऐसा करने से दुनिया भर की अन्य टीमों और प्रशंसकों के लिए गंभीर समस्याएं और दूरगामी मिसाल कायम करने वाली चुनौतियां पैदा होंगी. इससे आईसीसी के संचालन की निष्पक्षता, तटस्थता और अखंडता को खतरा पैदा होगा. ’’

नजरुल से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के बहिष्कार करने के लिए इस फैसले में साथ में रखा गया है क्योंकि उन्होंने बार-बार अपने कल्याण को ध्यान में रखते हुए मैत्रीपूर्ण समाधान की मांग की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों से इस निर्णय के संदर्भ और सरकार के तर्क को समझाने के लिए मुलाकात की. चूंकि यह एक विशेष संवाद था इसलिए खिलाड़ियों ने क्या कहा, इसकी विशिष्ट जानकारी साझा नहीं की जाएगी ताकि वे खुलकर बात कर सकें, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने स्थिति को समझा है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश क्रिकेट प्रेमी देश है. अगर आईसीसी हमारी मांगों को ध्यान में नहीं रखता है तो यह विश्व क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान और मेजबान देश के लिए असफलता होगी. ’’

पूर्व कप्तान तमीम इकबाल और वर्तमान टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांटो उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने बोर्ड और सरकार से क्रिकेटरों के कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही थी.

इकबाल को तो बीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘भारत का एजेंट’ तक कह दिया था क्योंकि उन्होंने सुझाव दिया था कि बांग्लादेश को सख्त रुख अपनाने से बचना चाहिए.

वर्तमान स्थिति में खिलाड़ी भारी वित्तीय नुकसान का सामना कर सकते हैं. बीसीबी के निदेशक नजमुल इस्लाम ने कहा था कि खिलाड़ियों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में कोई अहम उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं.

इस बयान के कारण खिलाड़ियों में भारी आक्रोश हुआ और इस्लाम को बोर्ड की वित्त समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा.



Source link

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से इरफान हुए इम्प्रेस, 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनाने की सिफारिश

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से इरफान हुए इम्प्रेस, 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनाने की सिफारिश


Irfan Pathan Impressed With Abhishek Sharma Batting: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बहुत ही कम समय में टी20 इंटरनेशनल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अभिषेक शुरुआती ओवरों से ही बड़े शॉट खेलकर विपक्षी टीमों पर दबाव बना देते हैं और उनकी ताबड़तोड़ पारी की मदद से भारत को धमाकेदार शुरुआत मिलती है. अभिषेक शर्मा ने बुधवार यानी 21 जनवरी, 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान तेज तर्रार 84 रन की पारी खेली, उनकी इस दमदार पारी की दम पर भारतीय टीम 238 रन का विशाल स्कोर बनाई. अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा को 50 ओवर के फॉर्मेट में भविष्य के लिए टीम इंडिया का मजबूत दावेदार बताया है.

इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या लिखा?

इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘अभिषेक शर्मा को 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए प्लान में शामिल किया जाना चाहिए. फिलहाल यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी उनसे आगे हैं, लेकिन कल्पना कीजिए कि यदि अभिषेक टी20 की तरह ही वनडे के पावरप्ले का भी अधिकतम लाभ उठाएं.’ इरफान ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभिषेक को टीम में जगह देने की सिफारिश करते हुए कहा कि उनका आक्रामक अंदाज पावरप्ले में भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. 

अभिषेक शर्मा पर इरफान पठान ने दिया बयान

अभिषेक शर्मा पर इरफान पठान का बयान उस समय आया है, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने महज 35 गेंदों पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे. अभिषेक की दमदार पारी की बदौलत भारत ने 238 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बनाया, जिस वजह से न्यूजीलैंड को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं.





Source link

RCB की फ्रेंचाइजी खरीदेंगे अदार पूनावाला? इस एक ट्वीट ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

RCB की फ्रेंचाइजी खरीदेंगे अदार पूनावाला? इस एक ट्वीट ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल


Adar Poonawalla to buy RCB franchise: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीता था. लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस फ्रेंचाइजी को पिछले सीजन यानी 17 साल बाद जाकर ट्रॉफी हाथ लगी. आईपीएल चैंपियन बनने के कुछ समय बाद ही खबर आने लगी कि आरसीबी की फ्रेंचाइजी बिकने वाली है. इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक शराब बनाने वाली कंपनी डियाजियो के पास है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल 31 मार्च तक डियाजियो फ्रेंचाइजी को बेचना चाहती है. आरसीबी की फ्रेंचाइजी को खरीदने को लेकर अब सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बड़ा ट्वीट किया है.

RCB की फ्रेंचाइजी को लेकर अदार पूनावाला ने किया ट्वीट

अदार पूनावाला ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट में आरसीबी की फ्रेंचाइजी को खरीदने को लेकर लिखा, ‘अगले कुछ महीनों में, मैं स्ट्रॉन्ग और कॉम्पिटिटिव बिड आरसीबी के लिए लगाने वाला हूं, जो आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है.’ भले ही आरसीबी ने अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल जीता है, लेकिन उनका फैन बेस बहुत जबरदस्त है. आरसीबी पांच-पांच बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजियों को फैन बेस के मामले में टक्कर देती है.

विराट कोहली हैं आरसीबी का सबसे बड़ा नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की शुरुआती सीजन 2008 में ही विराट कोहली को अपने साथ जोड़ा था. उसके बाद क्रिकेट जगत में जैसे-जैसे विराट का कद बढ़ा, आरसीबी की फैन फॉलोविंग भी विराट के वजह से बढ़ती चली गई. विराट कोहली इस समय आरसीबी का सबसे बड़ा नाम हैं और उन्होंने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी भी की है. हालांकि, अपनी कप्तानी में बेंगलुरु को खिताब नहीं जिता पाए, लेकिन जब पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, तब विराट कोहली ने आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. विराट आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे थे. उन्होंने 15 मैचों में आठ अर्धशतक के बदौलत कुल 657 रन बनाए थे.





Source link

दूसरे टी20 में चले ये दो धाकड़ तो टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त पक्की! रायपुर में भारत का रिकॉर्ड

दूसरे टी20 में चले ये दो धाकड़ तो टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त पक्की! रायपुर में भारत का रिकॉर्ड


Team India T20I Record In Raipur Stadium: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 21 जनवरी को खेला गया. नागपुर में खेले गए इस मुकाबला में टीम इंडिया को 48 रन से जीत मिली. अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने तूफानी पारियां खेलकर टीम इंडिया को 238 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 200 रन के अंदर ही रोक दिया. भारत की नजरें अब रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का रायपुर में रिकॉर्ड कैसा है?

टीम इंडिया का रायपुर में कैसा है रिकॉर्ड?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 100 का है. दरअसल, यहां भारत ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी. ये मुकाबला साल 2023 में खेला गया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने ये जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 174 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन तक ही पहुंच सकी थी.

रायपुर में ईशान-सैमसन पर होगी निगाहें

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. रायपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में संजू सैमसन और ईशान किशन पर निगाहें होंगी. नागपुर में सैमसन और किशन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि अब दोनों बल्लेबाज रायपुर टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp