दूसरे टी20 में चले ये दो धाकड़ तो टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त पक्की! रायपुर में भारत का रिकॉर्ड

दूसरे टी20 में चले ये दो धाकड़ तो टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त पक्की! रायपुर में भारत का रिकॉर्ड


Team India T20I Record In Raipur Stadium: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 21 जनवरी को खेला गया. नागपुर में खेले गए इस मुकाबला में टीम इंडिया को 48 रन से जीत मिली. अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने तूफानी पारियां खेलकर टीम इंडिया को 238 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 200 रन के अंदर ही रोक दिया. भारत की नजरें अब रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का रायपुर में रिकॉर्ड कैसा है?

टीम इंडिया का रायपुर में कैसा है रिकॉर्ड?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 100 का है. दरअसल, यहां भारत ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी. ये मुकाबला साल 2023 में खेला गया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने ये जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 174 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन तक ही पहुंच सकी थी.

रायपुर में ईशान-सैमसन पर होगी निगाहें

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. रायपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में संजू सैमसन और ईशान किशन पर निगाहें होंगी. नागपुर में सैमसन और किशन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि अब दोनों बल्लेबाज रायपुर टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.



Source link

गुजरात ने तोड़ा हार का सिलसिला, यूपी के खिलाफ जीत से रोमांचक हुई WPL प्लेऑफ की रेस

गुजरात ने तोड़ा हार का सिलसिला, यूपी के खिलाफ जीत से रोमांचक हुई WPL प्लेऑफ की रेस


गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. वडोदरा में खेले गए इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए थे. इसके जवाब में यूपी की टीम 108 रन ही बना सकी. गुजरात ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, वहीं यूपी वॉरियर्स की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.

गुजरात की टीम इससे पहले लगातार 3 हार झेल चुकी थी, लेकिन सोफी डिवाइन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने गुजरात की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सोफी डिवाइन ने बल्ले से नाबाद 50 रनों की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए. उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट और रेणुका सिंह ठाकुर ने भी 2 विकेट लेकर गुजरात की इस बड़ी जीत में अहम योगदान दिया.

दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स की बात करें तो उसके लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है. वो लगातार 2 मैचों में मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात के खिलाफ मैच खेलने आई थी. मगर गुजरात ने उसे जीत की हैट्रिक लगाने से रोक लिया है. यूपी के अब लीग स्टेज में केवल 2 मैच बचे हैं.

WPL प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में RCB लगातार 5 जीत दर्ज करके पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं गुजरात जायंट्स आज का मैच जीतने के बाद टेबल में आखिरी से सीधे दूसरे स्थान पर चली गई है. अभी गुजरात को लीग स्टेज में 2 मैच और खेलने हैं. वहीं प्लेऑफ में तीसरे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स, तीनों के अभी चार-चार अंक हैं. मगर नेट रन रेट के मामले में यूपी की टीम सबसे फिसड्डी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बनी BCCI के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द, RCB से जुड़ा है मामला



Source link

बांग्लादेश के 2026 T20 WC में हिस्सा ना लेने पर क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज? किसने क्या कहा

बांग्लादेश के 2026 T20 WC में हिस्सा ना लेने पर क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज? किसने क्या कहा


बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार का फैसला लिया है. आईसीसी ने बीसीबी को अपना फैसला बताने के लिए अल्टीमेटम दिया था. इससे पहले आईसीसी मना कर चुका था कि न तो श्रीलंका में शिफ्ट हो सकते हैं और न ही उनका ग्रुप को बदला जा सकता है. बांग्लादेश द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि ये टूर्नामेंट से ज्यादा बांग्लादेश को नुकसान करेगा. वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान को भी बहिष्कार करना चाहिए. जानिए किसने क्या कुछ कहा.

क्या बांग्लादेश के नहीं होने से कोई फर्क पड़ेगा- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेश के इंटेंशन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब केकेआर ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज किया तो अगले ही दिन क्यों बीसीबी को याद आया कि उनकी टीम भारत में सुरक्षित नहीं रहेगी. आकाश ने आगे कहा, “अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते तो स्कॉटलैंड को जगह मिल जाएगी. बांग्लादेश को खुद से पूछना होगा कि क्या उनके नहीं होने से टी20 वर्ल्ड कप पर कोई असर पड़ेगा? या बांग्लादेश क्रिकेट इस बहिष्कार से अपनी स्थिति खराब कर बैठेगा.

बांग्लादेश पर फाइन भी लग सकता है- अतुल वासन

आइएएनएस से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा, “उनको अंदाजा नहीं कि वो अपना कितना नुकसान कर रहे हैं. एक तो मैच फीस जाएगी, फाइन भी लग सकता है और आईसीसी और भी कई प्रतिबंध लगा सकता है. वो भी इसलिए क्योंकि आईपीएल से उनका एक प्लेयर निकाला गया था. बांग्लादेश ने जो अल्टीमेटम दिया, उसका अंत क्या होगा वो उन्होंने सोचा नहीं. उनके क्रिकेटर्स को बहुत नुकसान होगा. आईसीसी ने जो भी किया वो सही किया क्योंकि किसी का भी आखिरी मोमेंट पर आकर ऐसी धमकी देना गलत है.

पाकिस्तान को भी करना चाहिए बहिष्कार- राशिद लतीफ

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा, “अगर भारत बनाम पाकिस्तान नहीं होता तो आपका आधा टी20 वर्ल्ड कप तो वैसे ही खत्म हो जाएगा. पाकिस्तान को कहना चाहिए कि हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर रहे हैं. ये स्टैंड लेने का समय है, आपको ये करने के लिए बड़ा दिल करना होगा.”

बेशक राशिद ये मानते हैं लेकिन पीसीबी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वो टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा. वैसे भी उनके सारे मैच श्रीलंका में ही होने हैं, यहां तक कि टीम अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची तो वो मुकाबले भी कोलंबो में ही होंगे.

बांग्लादेश नहीं तो स्कॉटलैंड खेलेगा- मदन लाल

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “जो निर्णय हुआ है वो उनके क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए अच्छा नहीं है. भारत में सुरक्षा की बात है तो आजकर स्टेडियम में बड़ी सुरक्षा होती है. किसी को प्लेयर के नजदीक भी नहीं जाने देते. ये तो एक बहाना है. इसका असर बाद में पता चलेगा बांग्लादेश को, ये उनके लिए बड़ा नुकसान है. अगर बांग्लादेश नहीं खेलेगा तो स्कॉटलैंड खेलेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान ने उनको उकसाया होगा, क्योंकि आईसीसी की वोटिंग में सिर्फ उन्होंने ही उनके पक्ष में वोट डाला. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इससे अलग है. आईसीसी अपना निर्णय नहीं बदलेगा. अन्य 12 देशों ने भी तो वेन्यू चेंज पर असहमति जताई है. अगर बांग्लादेश ने गुस्से में ऐसा फैसला लिया तो वो बदल भी सकता है.”





Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला


Sri Lanka vs England 1st ODI Highlights: श्रीलंका ने पहले वनडे मैच इंग्लैंड को 19 रनों से हरा दिया है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए थे. जवाब में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई. जेमी ओवर्टन ने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी 34 रनों की तूफानी पारी इंग्लैंड की हार नहीं टाल पाई.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. मेजबान टीम के लिए कुसल मेंडिस ने नाबाद 93 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जनिथ लियानागे ने 46 रनों का योगदान दिया. वहीं अंतिम ओवरों में दुनिथ वेल्लालागे ने 12 गेंद में 25 रनों की पारी खेल, श्रीलंका का स्कोर 271 तक पहुंचाने में मदद की.

इंग्लैंड का बज गया बैंड

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. मगर जो रूट और बेन डकेट ने 117 रनों की पार्टनरशिप कर इंग्लैंड की जीत की उम्मीद बढ़ाई. मगर 15 रनों के अंतराल में रूट और डकेट दोनों अपना विकेट गंवा बैठे. रूट ने 61 और डकेट ने 61 रन बनाए.

एक समय इंग्लैंड ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 36 रनों के भीतर उसने 5 विकेट खो दिए. रेहान अहमद के 27 रनों ने इंग्लैंड को मैच में वापस लाया. इसी बीच जेमी ओवर्टन का तूफान आया, जिन्होंने 17 गेंद में 34 रनों की पारी खेली. मगर अंत में इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 252 रनों पर पूरी टीम सिमट गई.

ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड टीम के लिए चिंता का विषय है. इंग्लैंड को हाल ही में एशेज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 की हार मिली थी. उसके बाद श्रीलंका ने भी पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को धो डाला है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही



Source link

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बनी BCCI के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द, RCB से जुड़ा है मामला

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बनी BCCI के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द, RCB से जुड़ा है मामला


RCB Chinnaswamy Stadium: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हर बार गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर उद्घाटन समारोह का आयोजन होता है, लेकिन आईपीएल 2025 की चैंपियन RCB के होम ग्राउंड का मामला अलग से अटका हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी या नहीं, इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है.

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी को अपना पहला मैच रायपुर में खेलना पड़ सकता है. यह भी बीसीसीआई के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि वो किसी नॉन-मेट्रो शहर में ओपनिंग सेरेमनी नहीं करवाना चाहती है.

हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें 2 सुझाव दिए गए. पहला ये कि अगर RCB अपने होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ना खेलकर रायपुर के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलती है, तो उद्घाटन समारोह भी वहीं करवाया जाए. चूंकि बीसीसीआई नॉन-मेट्रो शहर के पक्ष में नहीं है, इसलिए दूसरा सुझाव ये रखा गया कि ओपनिंग सेरेमनी पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में करवाई जाए.

दैनिक जागरण की इसी रिपोर्ट अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तिरुवनंतपुरम में भी अपने घरेलू मैच आयोजित करवाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने उसे ठुकरा दिया.

राजस्थान रॉयल्स पर भी आया अपडेट

राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में होम ग्राउंड बदलना लगभग तय बताया जा रहा है. राजस्थान टीम अपने 7 घरेलू मैच पुणे और गुवाहाटी में खेल सकती है. बता दें कि पांच राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण अभी तक IPL 2026 के शेड्यूल पर मुहर नहीं लगाई है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही



Source link

‘दादा दुनिया को दिखा रहे हैं कि.’, सौरव गांगुली की तारीफ में बोले अश्विन, जानें क्यों कहा?

‘दादा दुनिया को दिखा रहे हैं कि.’, सौरव गांगुली की तारीफ में बोले अश्विन, जानें क्यों कहा?


सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर शानदार रहा. कहा जाता है कि उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में सीरीज जीतना शुरू किया. यहां तक कहा जाता है कि 2011 में जिस टीम ने ओडीआई वर्ल्ड कप जीता, उसमें कई खिलाड़ी वही थे जिन्हें गांगुली टीम में लाए और तैयार किया. खैर, अभी गांगुली का जलवा दक्षिण अफ्रीका में चल रहा है. प्रिटोरिया कैपिटल्स एसए20 के फाइनल में पहुंच गई है, जिसके कोच गांगुली हैं. अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह भारतीय कोचिंग प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

एसए20 के जारी संस्करण के पहले क्वालीफ़ायर में केशव महाराज की कप्तानी वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 7 विकेट से हराया. 171 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के लिए ब्राइस पार्सन्स (60) और डेवाल्ड ब्रेविस (75) ने अर्धशतक लगाया. ब्रेविस ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए. अश्विन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सौरव गांगुली की लीडरशिप हमेशा से ही प्रेरणादायक रही है, जो कोच बनने के बाद भी जारी है.

अश्विन ने क्या लिखा?

रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, “उन्होंने एक बार कहा था ‘जब मैं अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखूंगा, तो यह तहलका मचा देगी.’ अभी वह अपनी प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ साउथ अफ्रीका में तहलका मचा रहे हैं. उनकी लीडरशिप हमेशा से प्रेरणादायक रही है और एक कोच के तौर पर भी यह अलग नहीं है. भारतीय कोचिंग को दुनिया भर में ले जा रहे हैं.”

अपने भविष्य को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि, “मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहा. क्रिकेट से संन्यास के बाद मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष भी बना. 53 साल का हो गया हूं, आगे क्या होगा देखा जाएगा. मैं तैयार हूं.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp