‘दादा दुनिया को दिखा रहे हैं कि.’, सौरव गांगुली की तारीफ में बोले अश्विन, जानें क्यों कहा?

‘दादा दुनिया को दिखा रहे हैं कि.’, सौरव गांगुली की तारीफ में बोले अश्विन, जानें क्यों कहा?


सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर शानदार रहा. कहा जाता है कि उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में सीरीज जीतना शुरू किया. यहां तक कहा जाता है कि 2011 में जिस टीम ने ओडीआई वर्ल्ड कप जीता, उसमें कई खिलाड़ी वही थे जिन्हें गांगुली टीम में लाए और तैयार किया. खैर, अभी गांगुली का जलवा दक्षिण अफ्रीका में चल रहा है. प्रिटोरिया कैपिटल्स एसए20 के फाइनल में पहुंच गई है, जिसके कोच गांगुली हैं. अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह भारतीय कोचिंग प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

एसए20 के जारी संस्करण के पहले क्वालीफ़ायर में केशव महाराज की कप्तानी वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 7 विकेट से हराया. 171 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के लिए ब्राइस पार्सन्स (60) और डेवाल्ड ब्रेविस (75) ने अर्धशतक लगाया. ब्रेविस ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए. अश्विन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सौरव गांगुली की लीडरशिप हमेशा से ही प्रेरणादायक रही है, जो कोच बनने के बाद भी जारी है.

अश्विन ने क्या लिखा?

रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, “उन्होंने एक बार कहा था ‘जब मैं अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखूंगा, तो यह तहलका मचा देगी.’ अभी वह अपनी प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ साउथ अफ्रीका में तहलका मचा रहे हैं. उनकी लीडरशिप हमेशा से प्रेरणादायक रही है और एक कोच के तौर पर भी यह अलग नहीं है. भारतीय कोचिंग को दुनिया भर में ले जा रहे हैं.”

अपने भविष्य को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि, “मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहा. क्रिकेट से संन्यास के बाद मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष भी बना. 53 साल का हो गया हूं, आगे क्या होगा देखा जाएगा. मैं तैयार हूं.”





Source link

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 5000 रन; तोड़ डाला आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 5000 रन; तोड़ डाला आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड


भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में अक्सर कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं. बुधवार को अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 35 गेंद में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले. इसके साथ ही अभिषेक ने वेस्टइंडीज के पूर्व पावर हिटर आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

सबसे कम गेंद में 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए. उन्होंने टी20 में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक ने यह कारनामा सिर्फ 2898 गेंद में किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था. रसेल ने टी20 में पांच हजार रन 2942 गेंद में बनाए थे. हालांकि, अभिषेक ने उनका यह अटूट रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अभिषेक शर्मा के नाम अब 169 टी20 मैचों में 33.34 की औसत और 172.48 के स्ट्राइक रेट से 5002 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. अपने टी20 करियर में अभिषेक शर्मा ने 466 चौके और 309 छक्के लगाए हैं.

सबसे ज्यादा छक्के लगाने में अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में छठे नंबर पर आ गए हैं. सिर्फ 33 पारियों में अभिषेक के नाम अब 81 सिक्स हो गए हैं, इस रिकॉर्ड लिस्ट में केएल राहुल 99 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं. अब अभिषेका का अगला शिकार केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. अभिषेक अपनी सिक्स हिटिंग काबीलियत को लेकर जाने जाते हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अभिषेक से आगे हैं. हालांकि, अभिषेक ने उनसे काफी कम मैच खेले हैं.

रोहित शर्मा- 205 छक्के (151 पारियां)

सूर्यकुमार यादव- 156 छक्के (94 पारियां)

विराट कोहली– 124 छक्के (117 पारियां)

हार्दिक पांड्या- 106 छक्के (98 पारियां)

केएल राहुल- 99 छक्के (68 पारियां)

अभिषेक शर्मा- 81 छक्के (33 पारियां)

युवराज सिंह- 74 छक्के (51 पारियां)



Source link

T20 WC के बहिष्कार को पूर्व क्रिकेटर ने बताया बचकाना, समझाया बांग्लादेश को क्या होगा नुकसान

T20 WC के बहिष्कार को पूर्व क्रिकेटर ने बताया बचकाना, समझाया बांग्लादेश को क्या होगा नुकसान


बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला किया है, हालांकि अभी भी उनका कहना है कि अगर श्रीलंका में उनके मैच शिफ्ट किए जाएं तो वह खेलेगा. आईसीसी इस मांग को पहले ही खारिज कर चुका है. बांग्लादेश के इस फैसले को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने बचकाना बताया और कहा कि इससे बांग्लादेश क्रिकेट पर वित्तीय प्रतिबंध भी लगेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अतुल वासन ने कहा, “बहुत ही दुख की बात है, लेकिन यह काफी हास्यपद भी है क्योंकि वे जानते हैं कि इतने बड़े टूर्नामेंट से हटने के क्या नतीजे होंगे और किसलिए? सिर्फ नाराज होने या रूठने के लिए, क्योंकि आईपीएल से उनके एक खिलाड़ी को हटाया गया. इससे बात यहां तक पहुंच गई. ये मुझे सच में हैरान करता है, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि पूरे क्रिकेट सिस्टम को नुकसान होगा.”

बांग्लादेश अपना ही नुकसान कर रहा है- अतुल वासन

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “आईसीसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आप आईसीसी जैसी बड़ी संस्था को ब्लैकमेल या दबाव डालकर आखिरी मिनट में मैच बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि आईसीसी ने सही किया है कि उसने अपना रुख साफ कर दिया है. मुझे लगता है कि बांग्लादेश अब अपना ही नुकसान कर रहा है और उसे यह एहसास नहीं है कि वित्तीय प्रतिबंध भी लगेंगे. लेकिन लंबे समय में इसका नतीजा यह होगा कि क्रिकेट को नुकसान होगा.”

बांग्लादेश को मिल सकती है सजा

आईसीसी नियमों के मुताबिक भी ये अपराध है. इससे बांग्लादेश को टूर्नामेंट में भागीदारी फीस से हाथ धोना तो पड़ेगा ही, आईसीसी की कुल कमाई में हिस्सेदारी भी उन्हें नहीं मिलेगी. आईसीसी बीसीबी को लॉजिस्टिक्स, ब्राडकास्टिंग आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी कह सकती है.





Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए SA ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए SA ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में 2 बड़े बदलाव किए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकल्टन दक्षिण अफ्रीका के ऑरिजिनल स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब दोनों की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री हुई है. दूसरी ओर टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा को स्क्वाड से बाहर कर दिया है. दक्षिण अफ्रीकी किसी पुनर्विचार के बाद स्क्वाड में बदलाव नहीं किया है बल्कि चोटों के चलते उसे बदलाव करने पड़े हैं. आगे भी चोटों के कारण स्क्वाड में बदलाव संभव हैं.

डेविड मिलर भी होंगे बाहर?

डेविड मिलर को लेकर भी दक्षिण अफ्रीकी खेमे की चिंता बढ़ी हुई है, जो SA20 के एलिमिनेटर मैच में भी पार्ल रॉयल्स की टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए हैं. उनके अलावा लुंगी एनगिडी भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए आधे ओवर बॉलिंग कर पाए थे. उम्मीद की जा रही है कि वर्ल्ड कप से पहले एनगिडी फिट हो जाएंगे, लेकिन इसके कारण ओटनील बार्टमैन वर्ल्ड कप को मिस कर सकते हैं, जो अभी तक SA20 में सबसे ज्यादा विकेट (17) लेने वाले गेंदबाज हैं.

दक्षिण अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, मार्को यान्सेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

जिसके चयन पर हुआ बवाल, अब हो गया बाहर

खराब फॉर्म के बावजूद टोनी डी जोरजी को दक्षिण के ऑरिजिनल स्क्वाड में शामिल किया गया था. उनके सेलेक्शन को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था. वहीं SA20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रायन रिकल्टन को बाहर रखा गया था. गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि डी जोरजी हैमस्ट्रिंग की चोट से रिकवर नहीं कर पाएंगे, ऐसे में रिकल्टन का नाम सामने आया है.

दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D में शामिल है. इसी ग्रुप में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और यूएई भी मौजूद हैं.



Source link

कैसे शुरू हुआ भारत-बांग्लादेश विवाद? टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार से मुस्तफिजुर रहमान तक

कैसे शुरू हुआ भारत-बांग्लादेश विवाद? टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार से मुस्तफिजुर रहमान तक


Bangladesh T20 World Cup Controversy Explained: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा. उससे पहले जनवरी का पूरा महीना विवादों में घिरा रहा, क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. करीब तीन हफ्तों से चले आ रहे इस विवाद में बांग्लादेश सरकार ने साफ कह दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करेगा. यहां 10 पॉइंट्स में समझें इस विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ है.

10 पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

1. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. मगर भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच 3 जनवरी, 2026 को बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था.

2. उसके कुछ दिन बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी से कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अपनी क्रिकेट टीम को भारत नहीं भेजना चाहता है.

3. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लिखे पत्र में कहा कि बांग्लादेश टीम के वर्ल्ड कप मैच भारत से बाहर (श्रीलंका) शिफ्ट कर दिए जाएं.

4. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय बोर्ड को BCB और ICC के बीच वेन्यू बदलने को लेकर हुई चर्चाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

5. आईसीसी ने भारत में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. सुरक्षा का आकलन किया गया और भारतीय अधिकारियों से आश्वासन भी प्राप्त किया. अंत में उसने फैसला सुनाया कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों, फैंस, मीडिया कर्मचारियों की सुरक्षा को भारत में कोई खतरा नहीं है.

6. सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद ICC ने बांग्लादेश टीम के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया.

7. आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को ठुकराने का कारण बताते हुए कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले वेन्यू बदलने से एक विश्व स्तरीय टूर्नामेंट की अखंड़ता और प्लानिंग खतरे में पड़ जाएगी.

8. आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि उसे भारत में खेलना मंजूर है या नहीं. यदि इसके बाद भी BCB अपने फैसले पर अडिग रहता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड (रैंकिंग के आधार पर) को दे दी जाएगी.

9. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेन्यू चेंज मामले को लेकर बांग्लादेश का खुले तौर पर समर्थन भी किया. जब आईसीसी बोर्ड मीटिंग हुई, तो उसमें बांग्लादेश का समर्थन करने वाला अकेला देश पाकिस्तान था. बोर्ड मीटिंग में अन्य डायरेक्टर्स को भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन करवाने पर कोई आपत्ति नहीं थी.

10. 22 जनवरी को बांग्लादेश सरकार ने फैसला सुनाया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करेगी. यह भी कहा गया कि आईसीसी ने उसके साथ न्याय नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश निकला एहसान फरामोश, BCCI के सहारे विश्व क्रिकेट में बनाई थी पहचान, अब दिखा रहा आंख



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस दिग्गज ने छोड़ दिया इंग्लैंड का साथ, अचानक दिया इस्तीफा

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस दिग्गज ने छोड़ दिया इंग्लैंड का साथ, अचानक दिया इस्तीफा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब करीब 15 दिन बचे हैं, इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट से एक बड़ी खबर आ रही है. मेंस नेशनल टीम के सिलेक्टर ल्यूक राइट टूर्नामेंट के बाद अपने पद से हट जाएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि पूर्व क्रिकेटर राइट को नवंबर, 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था. 3 सालों से अधिक तक इस पद पर बने रहने के बाद अब वह इससे हटने जा रहे हैं.

ल्यूक राइट के 3 साल के कार्यकाल में इंग्लैंड का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम 2023 और 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. इंग्लैंड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. T20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण (2024) में इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंची, जहां भारत ने उसे हराया था. इस संस्करण में टीम इंडिया ने खिताब जीता था.

इस वजह से दिया इस्तीफा

राइट अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं, जो वह इस पद पर रहते हुए नहीं दे पाए. क्रिकबज ने उनके हवाले से लिखा, “पिछले तीन सालों में इंग्लैंड पुरुष टीम के सेलेक्टर के तौर पर सेवा करना मेरे लिए सच में सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. इस पद पर रहते हुए काफी ट्रेवेल करना पड़ता है और घर से दूर रहना पड़ता है. एक छोटे परिवार के साथ मुझे लगता है कि अब यह ज़िम्मेदारी किसी और को सौंपने का सही समय है. अब मैं बहुत दिलचस्पी और उत्साह के साथ देख रहा हूं कि भविष्य में क्रिकेट से जुड़ी कौन सी भूमिकाएं मेरा इंतज़ार कर रही हैं.”

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पुरुष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने उनका आभार व्यक्त किया और इंग्लैंड क्रिकेट में उनके योगदान को असाधारण बताया. उन्होंने कहा, “ल्यूक के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. उनका योगदान असाधारण रहा है और मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं. एक सेलेक्टर होने से कहीं ज़्यादा उन्होंने योगदान दिया. मैं उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp