15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके

15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके


चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. यह संयुक्त रूप से आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 छक्के और 4 चौके मारे. 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए. वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए. वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े-बड़े गेंदबाजों को धोया. वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के नूर अहमद और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी पर टूट कर बरसे. वैभव का स्ट्राइक रेट 300 से ज्यादा का रहा. 

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

यशस्वी जायसवाल- 13 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
केएल राहुल- 14 बॉल में फिफ्टी, पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
पैट कमिंस- 14 बॉल में फिफ्टी, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ
रोमारियो शेफर्ड- 14 बॉल में फिफ्टी, आरसीबी के लिए आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ
वैभव सूर्यवंशी- 15 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में चेन्नई के खिलाफ
सुनील नरेन- 15 बॉल में फिफ्टी, केकेआर के लिए आईपीएल 2017 में आरसीबी के खिलाफ
यूसुफ पठान- 15 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान के लिए आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ

सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं वैभव सूर्यवंशी 

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाया था. तब वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे. वैभव ने महज 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 छक्के और 9 चौके जड़े थे. इस मैच में वैभव ने 17 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. हालांकि, वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे. आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है. गेल ने 30 गेंद में शतक लगाया है.   



Source link

गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर

गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर


आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का आंतक देखने को मिला. शुरुआती दो मैचों में जहां हर पारी में 200 से ज्यादा रन बने, वहीं तीसरे मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज 127 रनों पर ऑलआउट कर दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 06, संजू सैमसन 06, सरफराज खान 17, आयुष म्हात्रे 00 और शिवम दुबे 06 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट चटकाए.

10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 10वें विकेट के लिए की. 94 रनों पर 9 विकेट गिरे थे. इसके बाद इन दोनों ने 33 रनों की साझेदारी की, जो सबसे बड़ी साझेदारी रही. जेमी ओवरटन ने 36 गेंद में 43 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले. अंशुल कंबोज सात रनों पर नाबाद रहे. 

पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट, ओवरटन ने बचाई लाज 

चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन 06, कप्तान गायकवाड़ 06, आयुष म्हात्रे 00 और मैथ्यू शॉर्ट 02 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उम्मीदें सरफराज खान से थीं, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे. पर सरफराज 12 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए. 

युवा कार्तिक शर्मा ने एक छक्का लगाया, लेकिन वह 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन फिर वह भी कैच आउट हो गए. जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. चेन्नई के आठ बल्लेबाज ही डबल डिजिट के स्कोर में पहुंच सके. 

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं नांद्रे बर्गर ने अपने कोटे के ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. ब्रजेश शर्मा, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला.



Source link

PSL ball-tampering: Fakhar Zaman charged by PCB, faces potential ban after incident in Lahore vs Karachi clash – Watch viral video

PSL ball-tampering: Fakhar Zaman charged by PCB, faces potential ban after incident in Lahore vs Karachi clash – Watch viral video


The Pakistan Super League (PSL) 2026 has been rocked by a fresh ball-tampering scandal involving veteran Lahore Qalandars batter Fakhar Zaman. The incident took place during a high-stakes clash against Karachi Kings on Sunday, March 29, where umpires penalized Lahore five runs in the final over, ultimately contributing to their defeat. 

Star Pakistan opener Zaman has been formally charged with a Level 3 offence for allegedly altering the condition of the ball, an incident that has sparked intense debate across the cricketing world.

ALSO READ: When did MS Dhoni last miss IPL match for Chennai Super Kings? Check date, past instances and more 

What Happened In The Match?


Add Zee News as a Preferred Source



The drama unfolded on Sunday night just as the match reached its climax. Karachi Kings needed 14 runs off the final 6 balls with Haris Rauf set to bowl. Before the over began, a group of senior Lahore players -including captain Shaheen Shah Afridi, Haris Rauf, and Fakhar Zaman – gathered at the top of the bowler’s run-up.  

During this, the players passed the ball among themselves. Live television footage appeared to show Fakhar handling the ball in a suspicious manner before passing it to Rauf.

On-field umpire Faisal Afridi, who had been watching the exchange closely, spotted something suspicious, called for the ball, and after consulting with square-leg umpire Sharfuddoula, ruled that the ball had been deliberately altered.

             LIVE BALL TAMPERING IN PSL 

Immediate Sanctions And Match Impact

The umpires took swift action on the field:

5-Run Penalty: Karachi Kings were awarded five penalty runs, reducing their target from 14 to just 9 runs off the final over.

Ball Replacement: The tempered ball was removed from play and replaced with a new one.

The penalty proved decisive. Despite losing a wicket on the first ball, Karachi Kings’ Abbas Afridi smashed a four and a six against Rauf to seal a four-wicket victory with three balls to spare.

Disciplinary Charges And Potential Ban

On Monday, the Pakistan Cricket Board (PCB) charged Fakhar Zaman with a Level 3 offence under Article 2.14 of the Code of Conduct for breaching playing conditions related to ball tampering (Article 41.3).

Match referee Roshan Mahanama conducted an immediate post-match hearing, where Zaman denied the allegations. A second hearing is scheduled to take place within the next 48 hours, with a final verdict expected by Tuesday, March 31.

If found guilty, the minimum penalty for a Level 3 offence is a one-match ban, along with possible fines or longer suspensions.

Reactions From Lahore Qalandars Camp

Lahore Qalandars captain Shaheen Shah Afridi appeared visibly frustrated on the field and remained guarded during the post-match presentation.

“We will see it on camera and discuss. Five run penalty hurts, but I can’t say anything now,” he stated. 





Source link

बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर

बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर


आईपीएल 2026 के पहले दो दिन फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. हालांकि, आज यानी सोमवार को फैंस निराश हो सकते हैं. दरअसल, आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच है. दोनों टीमों को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ना है. मैच का टॉस शाम सात बजे होना है, लेकिन इससे ठीक आधे घंटे पहले एक बुरी खबर सामने आई है. 

गुवाहाटी में टॉस से 30 मिनट पहले बारिश शुरू हो गई है. फिलहाल पिच पर कवर्स लगा दिए गए हैं. गुवाहाटी से जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखते हुए यह तय है कि मैच का टॉस समय पर नहीं हो सकेगा. मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि गुवाहाटी में शाम सात बजे बारिश के आसार हैं. अभी वहां बारिश हो रही है. वहीं रात 10 बजे 84 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है. ऐसे में राजस्थान और चेन्नई का मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो सकता है. 

क्या इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है?

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि अगर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच बारिश की वजह से आज नहीं हो पाता है तो क्या इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है? ऐसे में आपको बता दें कि आईपीएल में लीग स्टेज के किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है. अगर लीग स्टेज का कोई भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा. 

एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस नहीं हैं उपलब्ध

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए 2 बुरी खबर हैं. सबके चहेते एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे. वह चोटिल होने की वजह से कुछ मैचों से बाहर हैं. रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वहीं तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जो जूनियर एबी के नाम से जाने जाते हैं, वह भी शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी. 

इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल चाहर/अंशुल कंबोज

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने

इम्पैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे/शुभम दुबे





Source link

वैभव की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई ‘रॉयल्स’ जीत

वैभव की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई ‘रॉयल्स’ जीत


आईपीएल 2026 के तीसरे लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. यह मुकाबला 30 मार्च, सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने की खबर है. 

धोनी को लेकर सीएसके ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह इंजरी के चलते करीब 2 हफ्तों तक नहीं खले सकेंगे. इसके बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि धोनी शुरुआती करीब 6 मैचों से बाहर रहेंगे. 

वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी को लेकर आई रिपोर्ट में बताया गया कि वह टीम के लिए शुरुआती 2-3 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए बड़ा सिरदर्द होगी. इन खिलाड़ियों के बगैर टीम की प्लेइंग 11 काफी कमजोर दिख सकती है. धोनी का अनुभव, जबकि ब्रेविस की ताबड़तोड़ बैटिंग टीम के लिए कारगर साबित हो सकती थी. 

बदलाव के साथ उतरेंगी दोनों टीमें

राजस्थान और चेन्नई दोनों ही टीमें बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगी. पहले राजस्थान में खेलने वाले संजू सैमसन ट्रेड के जरिए चेन्नई का हिस्सा बन चुके हैं. संजू की जगह राजस्थान में रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई है, जो पहले चेन्नई का हिस्सा थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के लिए यह बदलाव कैसे साबित होते हैं. 

मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी. 

मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने. 



Source link

PSL ‘बॉल टेम्परिंग’ विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी

PSL ‘बॉल टेम्परिंग’ विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी


इन दिनों खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) से ‘बॉल टेम्परिंग’ का बड़ा विवाद सामने आया है. इस विवाद में पहले सिर्फ पाक बल्लेबाज फखर जमान का नाम सामने आया, जो टूर्नामेंट में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं. अब इस विवाद में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ का भी नाम निकलकर आया है. 

बता दें कि ‘बॉल टेम्परिंग’ का विवाद टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में हुआ, जो 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया. मैच से वीडियो सामने आया, जिसमें फखर जमान गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखे. यह वाक्या मैच के आखिरी ओवर से पहले हुआ, जब बैटिंग कर रही कराची को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी. 

ओवर से पहले फखर गेंद को लेते हैं और हारिस को दे देते हैं. इस दौरान अंपायर को शक होता है कि गेंद से कुछ छेड़छाड़ हुई है. अंपायर गेंद मांगते हैं और लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनाल्टी लगाते हैं. अब कराची की जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन बाकी रह गए थे. टीम ने यह रन सिर्फ 3 गेंद में ही बना लिए. 

कामरान अकमल ने तीनों को बताया दोषी

पाकिस्तान के एक टीवी पर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा कि फखर का खेल खत्म हो गया, जैसा एविडेंस में दिख रहा है. मुझे लगता है कि उन पर तगड़ा जुर्माना लगेगा. 

इस मुद्दे पर कामरान अकमल ने अपनी राय रखते हुए कहा, “सिर्फ फखर जमान नहीं, कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ भी बॉल टेम्परिंग के अपराधी हैं. उनको भी सजा मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर क्या फैसला होता है और किस पर क्या जुर्माना लगाया जाता है. 

लो स्कोरिंग रहा मैच 

बात करें मैच की, तो पहले लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 128/9 रन बोर्ड पर लगाए. रन चेज के लिए मैदान पर उतरी कराची किंग्स की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट बाकी रहते हुए जीत अपने नाम कर ली. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; जानें 2 दिन में क्यों बदला फैसला





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp