सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव

सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव


India Playing 11 Today vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल और रिंकू सिंह को बाहर करके संजू सैमसन को मौका मिला है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पूर्व कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट हो सकता है. मगर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक पर भरोसा दिखाया है. ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग करने आ सकते हैं, वहीं तिलक वर्मा को बल्लेबाजी पोजीशन में डिमोशन का सामना करना पड़ सकता है.

अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच से बाहर बिठाया गया था, इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी. मगर अब उपकप्तान पटेल टीम में वापस आ गए हैं. वहीं रिंकू सिंह को भी इस मैच से बाहर बैठना पड़ेगा.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

टॉस के समय जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, तो मैदान में मौजूद हजारों दर्शक चिल्ला उठे. सैमसन पिछले मैचों में बतौर ओपनर लगातार फेल हुए थे, और यह शायद खुद को साबित करने का उनके पास आखिरी मौका हो सकता है.

भारत को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में जिम्बाब्वे को हराना होगा. दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की जीत पहले ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह आसान कर चुकी है. अब टीम इंडिया को सिर्फ अपने अगले दोनों मैच जीतने हैं.



Source link

Jammu & Kashmir vs Karnataka Ranji final: Who will be declared winner if match ends in draw?

Jammu & Kashmir vs Karnataka Ranji final: Who will be declared winner if match ends in draw?


The Ranji Trophy final often produces marathon contests, and the ongoing summit clash between Jammu and Kashmir and Karnataka is shaping up similarly. After J& K posted a formidable 584 in their first innings, Karnataka reached a cautious 35 for one at lunch on Day 3 before being reduced to 98/4 in the second session.

 

With time still remaining, but the deficit substantial, the possibility of a draw remains real. However, unlike league matches, the Ranji Trophy final cannot be shared; a winner must be declared.

One key rule that remains, however, is that a first-innings lead decides the winner.

If the Ranji Trophy final ends without an outright result, meaning neither team wins by bowling the other out twice or chasing a target, the team with the first-innings lead is declared the champion. This rule exists to reward the side that performs better over the longer stretch of the match, especially in multi-day contests where weather or pitch conditions can prevent a decisive finish.


Add Zee News as a Preferred Source



Based on the current match situation, here is how the result will be determined:

Scenario 1: Karnataka win if they take a first-innings lead 

If Karnataka scores 585 or more, surpassing Jammu and Kashmir’s total of 584, they will gain the crucial first-innings lead. Even if the match ends in a draw, Karnataka will be crowned Ranji Trophy champions.

This is the most straightforward route to the title for Karnataka, but it requires overcoming a massive deficit.

Scenario 2: Jammu & Kashmir win if Karnataka fail to reach 584

If Karnataka are bowled out for less than 584, Jammu and Kashmir will retain the first-innings lead. In that case, regardless of whether there is time left or the match ends in a draw, Jammu and Kashmir will be declared the winner.

Given their dominant batting display and early control with the ball, Jammu & Kashmir currently find themselves in a strong position.

Scenario 3: Rain or time prevents completion of Karnataka’s innings – advantage Karnataka (based on group-stage points).

In rare cases where external factors prevent completion of the innings and no first-innings lead is established, tournament regulations can fall back on overall competition performance, such as points accumulated earlier. However, in most Ranji Trophy finals, the decisive factor remains the first-innings lead.

Jammu and Kashmir’s total of 584, built through discipline, partnerships, and lower-order resistance, has given them a commanding platform and a major advantage. Their bowlers have also maintained tight control early in Karnataka’s reply, removing KL Rahul, Devdutt Padikkal, Smaran Ravichandran and Karun Nair. 



Source link

एडन मार्करम का तूफान, सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, भारत को भी मिली राहत

एडन मार्करम का तूफान, सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, भारत को भी मिली राहत


दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धो डाला है. एडन मार्करम ने कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया और 82 रनों की दमदार और ऐतिहासिक पारी खेली. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. अफ्रीका की यह जीत टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करने आई थी. वेस्टइंडीज ने 83 रन के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे, लेकिन जेसन होल्डर ने 49 रन और रोमारियो शेफर्ड  ने 52 रनों की पारी खेली. होल्डर और शेफर्ड ने 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 176 रन तक पहुंचाया.

एडन मार्करम का जलवा

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक और एडन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 8 ओवर में ही 95 रन जोड़कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ कर रख दी थी. डिकॉक ने 24 गेंद में 47 रन बनाए, वहीं कप्तान मार्करम 82 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए.

उनके अलावा रायन रिकल्टन 45 रन बनाकर नाबाद लौटे. बता दें कि आज शाम भारत अगर जिम्बाब्वे कॉ हरा देता है तो दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. एडन मार्करम के तूफान से पहले गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लेकर कैरेबियाई बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया. वहीं कगिसो रबाड़ा और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट चटकाए.  

भारत को राहत

दक्षिण अफ्रीका की 9 विकेट की जीत से भारतीय टीम को भी राहत मिली है, क्योंकि पहले के मुकाबले अब उसकी सेमीफाइनल की राह बहुत हद तक आसान हो गई है. अब भारत को सेमीफाइनल में जाना है तो केवल अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे.



Source link

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट की दरकार

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट की दरकार


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर बनाना चाहेंगे, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 3 विकेट के दरकार है. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी, गरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. 

500 इंटरनेशनल विकेट के करीब

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सिर्फ 3 विकेट लेते ही बुमराह 500 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे कर लेंगे. यह वाकई किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खास रिकॉर्ड होता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बुमराह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं. 

बात करें जसप्रीत बुमराह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 232 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 275 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 20.56 की औसत से 497 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान एक पारी में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/19 का रहा. बुमराह ने अब तक कुल 18 फाइव विकेट हॉल अपने नाम किए हैं. वहीं उनकी इकॉनमी 3.70 की रही. 

भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत जरूरी

सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने सुपर-8 के दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. भारत के लिए यह करो या मरो का मैच होगा. 

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने ही होंगे. पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ है. इसके बाद मेन इन ब्लू की दूसरी भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. 

ग्रुप चरण में टीम इंडिया का कमाल 

गौरतलब है कि ग्रुप चरण के मुकाबलों में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया. ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सभी चार मैचों में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी.  



Source link

Live: ‘करो या मरो’ के मैच में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत, शाम 7 बजे शुरु होगा मुकाबला

Live: ‘करो या मरो’ के मैच में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत, शाम 7 बजे शुरु होगा मुकाबला


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का यह मैच ‘करो या मरो’ वाला है. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रह सकती है. 

बता दें कि सुपर-8 के पहले मैच में मेन इन ब्लू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी. 

बताते चलें कि टीम इंडिया के लिए सिर्फ यह मैच जीतना काफी नहीं होगा, बल्कि मेन इन ब्लू को चाहिए कि वह अच्छे रनरेट से जीते. अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 का हो गया है. कैसे भी करके टीम को अपना रनरेट प्लस में लाना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. 

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम में संजू सैमसन की एंट्री हो सकी है, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच नामीबिया के खिलाफ खेला है. उस मैच में संजू ने 22 रनों की पारी खेली थी. 

संजू के अलावा टीम में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी एंट्री हो सकती है. अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अक्षर को ड्रॉप किया गया था. वहीं इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में भारतीय कप्तान किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरते हैं. 

मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.



Source link

सेमीफाइनल का नया समीकरण आया सामने, दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी टीम इंडिया होगी बाहर!

सेमीफाइनल का नया समीकरण आया सामने, दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी टीम इंडिया होगी बाहर!


Team India Semi Final Equation if South Africa Wins: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पहले 10 ओवरों में ही 6 विकेट खो दिए. सेमीफाइनल का समीकरण कुछ ऐसा है कि आज वेस्टइंडीज के हारने पर भारत के क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ जाएगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी भारत बाहर हो सकता है.

टीम इंडिया हो जाएगी बाहर?

अभी सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम का कोई अंक नहीं है. वहीं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 2-2 अंक हैं. आज वेस्टइंडीज जीत जाता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे जबकि अफ्रीका के 2 मैचों में दो अंक रह जाएंगे. वहीं आज भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिलती है, तो उसके भी दक्षिण अफ्रीका के बराबर यानी 2 पॉइंट हो जाएंगे.

उसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका अपना-अपना सुपर-8 का आखिरी मैच जीत लेते हैं तो, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे. उस स्थिति में भारत के सेमीफाइनल में जाने का फैसला नेट रन-रेट के आधार पर होगा. भारत को नेट रन-रेट बेहतर करना है, तो अपने अगले दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने होंगे.

दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद समीकरण

  • भारत अगर अगले 2 में से एक मैच हार जाए तो बाहर
  • भारत दोनों मैच जीत जाए, लेकिन NRR कम रह जाए तो बाहर

आपको बता दें कि सुपर-8 में अभी भारत को 2 मैच और खेलने हैं. आज यानी 26 फरवरी को टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से होगी, वहीं 1 मार्च को उसे वेस्टइंडीज से भिड़ना है. सेमीफाइनल में जाना है तो उसे अगले दोनों मैच जीतने होंगे. मगर आज दक्षिण अफ्रीका जीता तो भारत का सेमीफाइनल में जाना नेट रन-रेट के हेर फेर में फंस सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp