सेमीफाइनल का नया समीकरण आया सामने, दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी टीम इंडिया होगी बाहर!

सेमीफाइनल का नया समीकरण आया सामने, दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी टीम इंडिया होगी बाहर!


Team India Semi Final Equation if South Africa Wins: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पहले 10 ओवरों में ही 6 विकेट खो दिए. सेमीफाइनल का समीकरण कुछ ऐसा है कि आज वेस्टइंडीज के हारने पर भारत के क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ जाएगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर भी भारत बाहर हो सकता है.

टीम इंडिया हो जाएगी बाहर?

अभी सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम का कोई अंक नहीं है. वहीं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 2-2 अंक हैं. आज वेस्टइंडीज जीत जाता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे जबकि अफ्रीका के 2 मैचों में दो अंक रह जाएंगे. वहीं आज भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिलती है, तो उसके भी दक्षिण अफ्रीका के बराबर यानी 2 पॉइंट हो जाएंगे.

उसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका अपना-अपना सुपर-8 का आखिरी मैच जीत लेते हैं तो, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे. उस स्थिति में भारत के सेमीफाइनल में जाने का फैसला नेट रन-रेट के आधार पर होगा. भारत को नेट रन-रेट बेहतर करना है, तो अपने अगले दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने होंगे.

दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद समीकरण

  • भारत अगर अगले 2 में से एक मैच हार जाए तो बाहर
  • भारत दोनों मैच जीत जाए, लेकिन NRR कम रह जाए तो बाहर

आपको बता दें कि सुपर-8 में अभी भारत को 2 मैच और खेलने हैं. आज यानी 26 फरवरी को टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से होगी, वहीं 1 मार्च को उसे वेस्टइंडीज से भिड़ना है. सेमीफाइनल में जाना है तो उसे अगले दोनों मैच जीतने होंगे. मगर आज दक्षिण अफ्रीका जीता तो भारत का सेमीफाइनल में जाना नेट रन-रेट के हेर फेर में फंस सकता है.



Source link

IND vs ZIM के अहम मुकाबले से पहले चेन्नई में खास तैयारी, पिच पर स्प्रे हुआ इम्पोर्टेड केमिकल

IND vs ZIM के अहम मुकाबले से पहले चेन्नई में खास तैयारी, पिच पर स्प्रे हुआ इम्पोर्टेड केमिकल


भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम सुपर-8 मुकाबला आज एम ए चिदंबरम चेन्नई में खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 76 रन की बड़ी हार के बाद सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है.

इस अहम मैच से पहले चेपॉक स्टेडियम में एक खास तैयारी की गई है, जो चर्चा का विषय बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान पर ‘ड्यू क्योर’ नाम का एक इम्पोर्टेड केमिकल छिड़का गया है. इस केमिकल को अमेरिका से मंगवाया गया है और इसका मकसद रात के मैच में ओस के असर को कम करना है.

क्यों जरूरी पड़ा ये कदम?

चेन्नई में रात के समय मैच के दौरान ओस बड़ी समस्या बन जाती है. दूसरी पारी में गेंद गीली होने लगती है, जिससे गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. खासकर स्पिनर्स की पकड़ कमजोर हो जाती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी मिलती है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मैच के दौरान ह्यूमिडिटी 80 से 90 प्रतिशत तक रह सकती है. ऐसे में दूसरी पारी में गेंद पर नमी आना तय माना जा रहा है. यही वजह है कि ग्राउंड स्टाफ ने मंगलवार और बुधवार को मैदान पर ‘ड्यू क्योर’ का छिड़काव किया और मैच से पहले फिर से इसे इस्तेमाल करने की योजना है.

टॉस की भूमिका होगी अहम

चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन ओस आने के बाद हालात बदल जाते हैं. गीली गेंद के साथ स्लोअर बॉल और यॉर्कर डालना आसान नहीं होता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फायदा मिल सके.

भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमें अपने पिछले सुपर-8 मुकाबले हारकर यहां पहुंची हैं. जहां टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने हराया, वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह नया केमिकल मैच के दौरान ओस के असर को कम कर पाता है और मुकाबले में बराबरी बनाए रखने में मददगार साबित होता है या नहीं. 



Source link

‘भारत सेमीफाइनल में…’, IND vs ZIM मैच से पहले मोहम्मद आमिर ने फिर कर दी भविष्यवाणी, जानिए क्य

‘भारत सेमीफाइनल में…’, IND vs ZIM मैच से पहले मोहम्मद आमिर ने फिर कर दी भविष्यवाणी, जानिए क्य


टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने की राह अभी मुश्किल है, उन्हें जिम्बाब्वे को हराना है और प्रार्थना करनी है कि पहले दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे. सुपर-8 राउंड से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा समीकरण बनेगा, दरअसल ये भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से बड़ी हार के बाद हुआ. पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर थे, जिन्होंने पहले कहा था कि ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. अब भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले आमिर ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद की कई भविष्यवाणी सच हुई है. उन्होंने सुपर-8 राउंड से पहले पाकिस्तानी शो पर कहा था कि ‘उन्हें नहीं लगता कि भारत सेमीफाइनल तक पहुंचेगा. क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़कर भारत की बल्लेबाजी हर मैच में अच्छी नहीं रही.’ इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण ही हार गया.

अब क्या बोले मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर ने भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले फिर अपनी बात को दोहराया है. उन्होंने कहा, “मैं अब भी कह रहा हूं कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा.” बता दें कि अगर आज दक्षिण अफ्रीका हार गई तो वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में अपना स्थान कंफर्म कर लेगी. फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने अगले मैच जीत गई तो नेट रन रेट के आधार पर दूसरी सेमीफाइनलिस्ट तय होगी. टीम इंडिया का नेट रन रेट अभी ख़राब है.

अभिषेक को लेकर भी दिया था बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अभिषेक एक स्लॉगर हैं. वह गेंदों को रोकना नहीं जानते. इसके बाद अभिषेक टूर्नामेंट में 3 बार शून्य पर आउट हुए. सुपर-8 में भी वह सिर्फ 15 ही रन बना पाए.



Source link

क्या बारिश डालेगी भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में खलल? जानिए आज चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम

क्या बारिश डालेगी भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में खलल? जानिए आज चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम


डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला आज जिम्बाब्वे के साथ है. दोनों ही टीमें सुपर-8 के पहले मैच में हारी थी. भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है, लेकिन अगर मैच बारिश के रद्द होता है तो फिर सूर्यकुमार यादव एंड टीम के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी. भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है.

सबसे पहले तो टीम इंडिया को चाहिए कि आज दोपहर में होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे, इससे वेस्टइंडीज के 2 ही पॉइंट्स रहेंगे. फिर भारत जिम्बाब्वे को हरा दे और अगले मैच में वेस्टइंडीज को भी. इस स्थिति में तो भारत सेमीफाइनल तक पहुंच जाएगा, लेकिन अगर आज वेस्टइंडीज जीत गया तो भारत का आगे जाने का रास्ता लगभग खत्म हो जाएगा. फिर कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचा पाएगा.

भारत के बल्लेबाजों ने किया निराश

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम इंडिया का नेट रन रेट बहुत कम हो गया है. भारत के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आज बड़ी जीत मिलेगी. हालांकि जिस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका को हराया है, उसे हल्के में नहीं आंका जा सकता.

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 4 मैचों में कुल 15 ही रन बना पाए हैं, शुरूआती 3 मैचों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘डक’ आउट हुए. तिलक वर्मा ने भी अभी तक निराश ही किया है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में बारिश डालेगी खलल?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच आज (26 फरवरी) शाम को 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम के लिहाज से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है, आज यहां बारिश की संभावना नहीं है. मैच के दौरान थोड़े बादल आने का अनुमान जताया गया है. चेन्नई में शाम को 7 बजे से 11 बजे तक तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.



Source link

सुपर-8 में भारत के सामने सिकंदर रजा की चुनौती, इतिहास रचने से बस 15 रन दूर कप्तान

सुपर-8 में भारत के सामने सिकंदर रजा की चुनौती, इतिहास रचने से बस 15 रन दूर कप्तान


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज शाम भारत और जिम्बाब्वे के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत के लिए यह सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने का मुकाबला है, वहीं जिम्बाब्वे उलटफेर की तलाश में उतरेगा.

इतिहास रचने की दहलीज पर सिकंदर रजा

इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लेकर है. रजा शानदार फॉर्म में हैं और टीम को यहां तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है. खास बात यह है कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 15 रन दूर हैं. अगर वह भारत के खिलाफ यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो जिम्बाब्वे के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा.

रजा ने अब तक 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 3000 रन पूरे करने के करीब हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और कई अर्धशतक जड़े हैं. वह मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तेज रन भी बना सकते हैं. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनका अनुभव जिम्बाब्वे के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है.

इस खास लिस्ट में होंगे शामिल

भारत के खिलाफ मैच मेंअगर रजा 3000 रन पूरे करते हैं, तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे. इस लिस्ट में पहले से विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम और जॉस बटलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

दोनो टीमों के लिए अहम है ये मैच

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर रयान बर्ल ने मैच से पहले कहा है कि यह उनके लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. सुपर-8 के पहले मैच में टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, इसलिए अब वापसी करना जरूरी है.

भारत भी दबाव में है, क्योंकि उसे अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की जंग है.

कुल मिलाकर, चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है. एक तरफ भारत जीत की तलाश में उतरेगा, तो दूसरी ओर सिकंदर रजा इतिहास रचने और टीम को यादगार जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. 



Source link

‘मुझे उसे गुस्सा दिलाना था’… शाहीन अफरीदी को लेकर ये क्या बोल गए ससुर शाहिद अफरीदी

‘मुझे उसे गुस्सा दिलाना था’… शाहीन अफरीदी को लेकर ये क्या बोल गए ससुर शाहिद अफरीदी


Shahid Afridi Gave Statement Regarding Son-In-Law Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ भी काफी मार पड़ी थी. भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने भी उनकी जमकर आलोचना की थी. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो में कहा था कि शाहीन को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर  देना चाहिए और ऐसा हुआ भी. शाहीन को नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नहीं खिलाया गया था. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में शाहीन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के बाद शाहिद अफरीदी ने शाहीन को लेकर अब एक और बयान दिया है.

शाहीन अफरीदी को लेकर शहीद अफरीदी ने अब क्या कहा?

शहीद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी शो पर कहा,’मुझे उसे गुस्सा दिलाना था. अगले मैच में मुझसे पूछेंगे, मैं उसमें भी शाहीन को बिठा दूंगा अपनी टीम में नहीं रखूंगा. उसको इसी तरह गुस्सा दिलाना है. कुछ लोगों की इगो को मारो. कुछ लोगों को गुस्सा दिलाओ. शाहीन को जो दिमाग है ना मुझे बहुत अच्छी तरह पता है. मैंने अपनी बेटी को भी बता दिया था.

दरअसल, शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शाहीन अफरीदी की शादी हो रखी है. शाहिद के ड्रॉप करने वाले बयान के बाद उनकी बेटी अंशा उनसे नाराज हो गई थीं. इस बात का जिक्र खुद शाहिद अफरीदी ने किया. इसके बाद शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी से कहा कि अगले मैच में आप उनकी (शाहीन अफरीदी) परफॉर्मेंस देखना. शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, ‘कुछ लोगों के दिमाग के साथ खेलना पड़ता है तो मैं खेल गया.’ हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद पाकिस्तान लगभग टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp