जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, 72 रन से जीता मैच

जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, 72 रन से जीता मैच


India vs Zimbabwe Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. वहीं भारत के जीतने से दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी. ब्रायन बैनेट ने शतक जरूर लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. संजू सैमसन को इस बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, जो 24 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा ने आखिरकार 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल महफिल लूटी. वहीं हार्दिक पांड्या ने 50 रन और तिलक वर्मा ने भी 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.

क्या सेमीफाइनल में टीम इंडिया?

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस 79 रनों की जीत से जीत से भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. मगर उसकी सेमीफाइनल की राह कुछ हद तक आसान जरूर हो गई है. जब जिम्बाब्वे 257 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आई तो ब्रायन बैनेट ने जुझारूपन दिखाते हुए 88 रनों की दमदार पारी खेली. बैनेट शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे. ब्रायन बैनेट ने 97 रनों की पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए.

जिम्बाब्वे अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए, जिन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

IND vs ZIM: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, अभिषेक के बाद हार्दिक-तिलक का कोहराम



Source link

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे ‘धीमी’ फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे ‘धीमी’ फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड


Abhishek Sharma 2nd Slowest T20I Fifty: लगातार चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला चला. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में अभिषेक ने फिफ्टी लगाई. यह टी20 विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक रहा, लेकिन इसके साथ उन्होंने दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया. 

बता दें कि अभिषेक ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. यह टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी रही. इससे पहले अभिषेक ने सबसे धीमी फिफ्टी 33 गेंदों पर लगाई थी. टूर्नामेंट में अभिषेक शुरुआती 3 मैचों में बिना खाता खोले डक पर ही आउट हो गए थे. इसके बाद चौथे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 रन स्कोर किए थे. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ संयम से खेले

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा संयम के साथ खेलते हुए दिखाई दिए. अक्सर वह पहली गेंद से ताबड़तोड़ शुरुआत करते हैं, लेकिन इस मैच में वह आराम से खेले, जिसका उन्हें फायदा मिला. 

भारत ने पहली पारी में बनाए 256 रन

भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा. इससे पहले भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल 218 रनों का बनाया था. वहीं टी20 विश्व कप के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा टोटल हो गया है. सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 260/6 रन बोर्ड पर लगाए थे.

मेन इन ब्लू के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन स्कोर किए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने कमाल की पारी खेलते हुए 23 गेंदों मे 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50* रन स्कोर किए. बाकी तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 44* रन बनाए. 



Source link

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, अभिषेक के बाद हार्दिक-तिलक का कोहरा

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, अभिषेक के बाद हार्दिक-तिलक का कोहरा


India Score vs Zimbabwe: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल है. लंबे अरसे बाद अभिषेक शर्मा का बल्ला गरज उठाया, जिन्होंने 55 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का भूत बना दिया.

2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन था, जो वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. मगर अब जिम्बाब्वे के ही खिलाफ टीम इंडिया ने 256 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. 

 

अपडेट जारी है…



Source link

13.5 ओवर में चेज या 61 रन से जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बाकी? जानें हर ओवर का समीकरण

13.5 ओवर में चेज या 61 रन से जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बाकी? जानें हर ओवर का समीकरण


Pakistan Semi Final Qualification: पाकिस्तान सेमीफाइनल में जा सकता है या नहीं? इसका सीधा जवाब है, हाँ. पाकिस्तान अब भी अंतिम-4 में जगह बना सकता है, लेकिन उसके लिए यह राह बहुत कठिन है. पाकिस्तान को अपना आखिरी सुपर-8 मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलना है, लेकिन उसका भविष्य फिलहाल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच पर निर्भर करता है.

27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी. पाकिस्तान टीम हर हाल में चाहेगी कि न्यूजीलैंड को बड़ी हार मिले. मगर सिर्फ इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी नहीं होगी. लगभग हर एक ओवर का अलग समीकरण है. दूसरी ओर पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 13.5 ओवरों में लक्ष्य को चेज करना होगा.

पाकिस्तान का पूरा सेमीफाइनल समीकरण

पहला समीकरण- अगर इंग्लैंड चेज करते समय एक ओवर शेष रहते न्यूजीलैंड को हरा देता है. तब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 13.5 ओवर में टारगेट चेज करना होगा या फिर 61 रन या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरा समीकरण- इंग्लैंड चेज करते हुए 3 ओवर पहले ही जीत जाए. तब पाकिस्तान को 15.1 ओवर या उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टारगेट चेज करना होगा या 46 रनों से जीत दर्ज करनी होगी.

तीसरा समीकरण- इंग्लैंड चेज करते हुए 5 ओवर पहले ही जीत जाए. तब पाकिस्तान को 28 रनों से जीतना होगा या 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा.

चौथा समीकरण- इंग्लैंड चेज करते हुए 7 ओवर पहले ही जीत जाए. तब पाकिस्तान को 9 रनों से जीतना होगा या 19 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा.

पांचवां समीकरण- अगर इंग्लैंड 1 रन से जीतता है. तब पाकिस्तान को 68 रनों से जीतना होगा या फिर 13.3 ओवरों के भीतर टारगेट चेज करना होगा.

छठा समीकरण- अगर इंग्लैंड 20 रनों से जीतता है. तब पाकिस्तान को 50 रनों से जीतना होगा या फिर 14.5 ओवरों के भीतर लक्ष्य को हासिल करना होगा.

सातवां समीकरण- इंग्लैंड 40 रनों से जीतता है. तब पाकिस्तान को 30 रनों से जीतना होगा या फिर 16.4 ओवरों के भीतर लक्ष्य को हासिल करना होगा.

आठवां समीकरण- इंग्लैंड 60 रनों से जीतता है. तब पाकिस्तान को 11 रनों से जीतना होगा या फिर 18.5 ओवरों के भीतर लक्ष्य को हासिल करना होगा.

यह भी पढ़ें:

24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम, सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े



Source link

T20 World Cup 2026: South Africa thrash West Indies by 9 wickets to reach semi-final, keep India’s hopes alive

T20 World Cup 2026: South Africa thrash West Indies by 9 wickets to reach semi-final, keep India’s hopes alive


South Africa produced a commanding performance to thrash West Indies by 9 wickets in a crucial Super 8 clash to reach the semi-final of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Thursday, February 26.

While the Proteas celebrated their dominant victory in Ahmedabad, the result echoed loudly in Chennai, where the Indian camp received a much-needed lifeline in the semi-final qualification race.

ALSO READ: IPL 2026 head coaches for RCB, CSK, MI, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH: Stephen Fleming, Andy Flower, Ashish Nehra and… check full list


Add Zee News as a Preferred Source



 

West Indies’ Innings: Early Collapse and Late Fightback

Opting to bat first after losing the toss, West Indies got off to an aggressive but ultimately disastrous start. They slumped to 83/7 in the first half of their innings, with South Africa’s pace attack – led by Lungi Ngidi, Kagiso Rabada, and others – exploiting early conditions brilliantly to dismantle the top and middle order.

A remarkable eighth-wicket partnership between Jason Holder (49) and Romario Shepherd (52 not out) turned the tide somewhat. Their record stand for that wicket rescued West Indies from total collapse, powering them to a competitive 176/8 in 20 overs. The late fireworks provided some respectability, but the early damage proved too much to overcome.

South Africa’s Dominant Chase

Chasing 177, South Africa never looked in trouble. Openers Quinton de Kock (47) and Aiden Markram set a blistering platform with a solid stand. Markram, in particular, was in imperious form, remaining unbeaten on 82 off just 46 balls, showcasing aggressive yet controlled strokeplay.

The Proteas raced to the target in 16.1 overs, finishing at 177/1 with plenty to spare. Markram’s masterclass, combined with clinical running and boundary-hitting, underlined South Africa’s status as one of the tournament’s form teams. They stayed unbeaten and strengthened their grip on a semi-final spot.

Massive Lifeline for India

This result is a huge boost for India. With South Africa’s win, India’s qualification scenario improves dramatically. India now needs to win their remaining matches to secure a semi-final berth, as the heavy defeat for West Indies dents their net run rate and points momentum.

South Africa’s dominance keeps the group tightly contested but opens the door wider for the hosts.

Looking Ahead

South Africa became the first team from Group 1 to secure a semi-final berth at T20 World Cup 2026, maintaining a perfect record in the Super 8s. They have proven why they are serious contenders for the title.

For the West Indies, their final match against India on March 1 in Kolkata has now become a “do-or-die” virtual quarter-final.

For Suryakumar Yadav and his men, the “Ahmedabad assist” from South Africa means the equation is no longer about praying for other results – it’s simply about winning. 



Source link

24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम

24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम


संजू सैमसन कम रन बनाकर भी सुपर-8 की परीक्षा में पास हो गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 24 रन बनाए. उन्हें रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में लाया गया था. सैमसन को लेकर खूब हाइप था, लेकिन इस बार भी 15 गेंद में 24 रन ही बना सके. मगर 24 रनों की पारी खेलकर भी उन्होंने कुछ हद तक वह काम कर दिखाया, जिसके लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में लाया गया था. संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की.

24 रन बनाकर भी हुए पास, कैसे?

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया को लगातार खराब शुरुआत मिल रही थी. इसकी मुख्य वजह अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म रही. अब तक पूरे टूर्नामेंट में केवल एक बार भारत की ओपनिंग जोड़ी 10 से अधिक रन जोड़ पाई थी. नामीबिया के खिलाफ भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों ने 25 रन जोड़े थे, लेकिन उसके अलावा प्रत्येक मैच में ओपनिंग जोड़ी 10 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही थी.

जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 48 रन जोड़े. दोनों ने मिलकर 3.4 ओवर में ही 48 रन बना डाले थे, जो इस वर्ल्ड कप में भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. सैमसन ने अपनी 15 गेंदों की पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए.

संजू सैमसन को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के सभी 5 मैचों में ओपनिंग करने का मौका मिला था. मगर 5 पारियों में सिर्फ 46 रन बना सके थे. वहीं नामीबिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे. इस खराब फॉर्म के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए, लेकिन इं 24 रनों ने ऐसा प्रभाव छोड़ा जिसकी टीम इंडिया को जरूरत थी.

यह भी पढ़ें:

SA vs WI: एडन मार्करम का तूफान, सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, भारत को भी मिली राहत



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp