Race Against Time: Tilak Varma, Washington Sundar Head To BCCI CoE To Regain Fitness Before T20 World Cup 2026

Race Against Time: Tilak Varma, Washington Sundar Head To BCCI CoE To Regain Fitness Before T20 World Cup 2026


India players Tilak Varma and Washington Sundar have checked into the BCCI’s Centre of Excellence (CoE) in Bengaluru in a bid to regain full fitness ahead of the 2026 Men’s T20 World Cup starting on February 7.

Tilak, a mainstay in India’s T20I set-up, was ruled out of the first three games of the five-match series against New Zealand, starting in Nagpur on Wednesday, after undergoing an emergency surgery in Rajkot earlier this month for a lower abdominal issue while playing for Hyderabad in the Vijay Hazare Trophy league stage.

Washington, on the other hand, suffered a left rib injury while bowling in the ODI series opener against New Zealand in Vadodara on January 11 and has been ruled out of the entire T20I series. In place of Washington, leg-spinner Ravi Bishnoi is in the squad, while Tilak is replaced by right-handed batter Shreyas Iyer for the first three games.

Add Zee News as a Preferred Source


“Yes, both Tilak and Washington are at CoE for their respective rehab programmes. For Washington, further tests would be done, and rehab will start as per their outcome. In terms of Tilak, he is yet to be assessed as of now.

“But it is understood that efforts will be made in such a way that he becomes fully fit to join the Indian team for the last two T20Is in Visakhapatnam and Thiruvananthapuram,” sources familiar with the matter told IANS on Tuesday.

Sources have also informed that India’s Test vice-captain, wicketkeeper-batter Rishabh Pant, could report to the CoE later this week for starting his rehab for a right side-strain. Pant picked up the injury while batting in the practice session on the eve of the ODI series opener against New Zealand in Vadodara on January 10.

The Indian team management is hoping that all injury problems are resolved well before next month’s T20 World Cup, which will be jointly hosted by India and Sri Lanka. 



Source link

OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा


मंगलवार को वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मैच खेला गया. इस मुकाबले में लिजेल ली का स्टम्प आउट होना, बहुत बड़े विवाद का कारण बन गया है. थर्ड अंपायर के फैसले लिजेल ली ने खूब नाराजगी भी जाहिर की. दिल्ली टीम की दृष्टि से उनका विकेट बेहद अहम रहा, क्योंकि वो 46 रन बनाकर आउट हुईं. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था. 

यह मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 11वें ओवर का है, जिसमें MI की ओर से अमनजोत कौर गेंदबाजी कर रही थीं. तीसरी गेंद वाइड रही, जिसे लिजेल ली ने आगे बढ़कर लेग साइड में टहलाने की कोशिश की. मगर गेंद उनसे मिस हो गई और विकेटकीपर राहिला फिरदौस ने गिल्लियां बिखेर दीं.

रिप्ले में जब साइड एंगल दिखाया गया, तो ऐसा लगा जैसे लिजेल ली का बैट गिल्लियां बिखरने से पहले जमीन पर टिक गया था. मगर जब सामने का कैमरा एंगल दिखाया गया, तो बल्ला हवा में नजर आया. थर्ड अंपायर अजितेश अरगल ने इसी एंगल को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज को आउट करार दिया.  मगर थर्ड अंपायर द्वारा साइड एंगल को नजरअंदाज किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है.

थर्ड अंपायर के फैसले से लिजेल ली काफी नाराज दिखीं और काफी देर तक ग्राउंड अंपायर से बहस भी करती दिखीं. उन्होंने 28 गेंद में 46 रनों की पारी खेली. सोशल मीडिया भी इस रन आउट को लेकर 2 गुटों में बंट गया है.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

लिजेल ली के रन आउट पर एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें गलत आउट दिया गया, क्योंकि थर्ड अंपायर शायद उनका पैर देखना ही भूल गया था, जो सफेद रेखा के ऊपर था. वहीं किसी ने कहा कि ये फैसला पक्षपात का एक उदाहरण रहा. यह भी दावा किया जा रहा है कि लिजेल ली का बल्ला पहले जमीन पट टिक गया था, फिर दोबारा से हवा में आया.

यह भी पढ़ें:





Source link

विवादित मैच में दिल्ली ने MI को 7 विकेट से हराया, भारत के स्टार खिलाड़ी ने ठोका दमदार अर्धशतक

विवादित मैच में दिल्ली ने MI को 7 विकेट से हराया, भारत के स्टार खिलाड़ी ने ठोका दमदार अर्धशतक


दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. वडोदरा में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 गेंद शेष रहते इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रीग्स ने 51 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं लिजेल ली का रन आउट बड़े विवाद का कारण बना.

मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके लिए नैट साइवर ब्रंट ने नाबाद 65 रन बनाए. वहीं MI की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 41 रनों का योगदान दिया. बता दें कि दिल्ली ने यह जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है. RCB लगातार 5 मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है.

दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 63 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. वर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं 11वें ओवर में लिजेल ली का रन आउट बड़े विवाद का कारण बना. दरअसल उनके खिलाफ रन आउट की अपील हुई थी. रिप्ले में एक एंगल पर ली का बैट जमीन पर टिका हुआ था, वहीं एक अन्य एंगल में बैट हवा में था. थर्ड अंपायर ने दूसरे एंगल में बल्ले को हवा में देख ली को आउट करार दे दिया.

बदली WPL की पॉइंट्स टेबल

इस मैच से पूर्व दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी. मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराने के बाद दिल्ली के 5 मैचों में 2 जीत के बाद चार अंक हो गए हैं और वो टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है. गुजरात जायंट्स की टीम अभी टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. इस हार से मुंबई इंडियंस को टेबल में एक भी स्थान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन नेट रन रेट में उसे तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.



Source link

43 की उम्र में रिटायर हुआ पाकिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, संन्यास की घोषणा कर हुआ भावुक

43 की उम्र में रिटायर हुआ पाकिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, संन्यास की घोषणा कर हुआ भावुक


Shoaib Malik PSL Retirement: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने 43 साल की उम्र में पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास ले लिया है. वो साल 2016 में पहले सीजन से ही पीएसएल में खेल रहे थे और अपने यादगार करियर में दो हजार से अधिक रन बनाए. उन्होंने PSL 11 से ठीक पहले संन्यास का निर्णय लिया है. बताते चलें कि अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होगा. शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास लेने की पुष्टि की.

उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में अपने 10 सीजन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने बहुत सारी यादें बटोरीं हैं, लेकिन अब इस लीग को अलविदा कह रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वो PSL से रिटायरमेंट ले रहे हैं, लेकिन वो हमेशा क्रिकेट की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहेंगे.

शोएब मलिक उन दिनों से इस लीग में खेलते रहे, जब PSL यूएई में खेला जाता था. वो पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान और पेशावर जालमी के लिए खेले. उन्होंने अपने पीएसएल करियर में 93 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2,350 रन बनाए. वो इस लीग के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुए. वहीं अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने 17 विकेट भी लिए.

अपने 557 मैचों के ऐतिहासिक टी20 करियर में उन्होंने 13,571 रन बनाए. टी20 करियर में उनके नाम 83 अर्धशतक हैं और टी20 क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में उनकी गिनती की जाती है. इस शानदार टी20 करियर में उन्होंने 187 विकेट भी लिए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो शोएब मलिक टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट से उन्होंने कभी रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की. वो नवंबर 2021 के बाद से पाकिस्तान टीम के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ Live Streaming: मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? एक क्लिक में सारी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? एक क्लिक में सारी लाइव स्ट्रीमिंग

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? एक क्लिक में सारी लाइव स्ट्रीमिंग


2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने का सुनहरा मौका है. मगर उसके सामने न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती है, जिसने हाल ही में वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में धूल चटाई है. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी.

पिछले कुछ समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे तिलक वर्मा पहला मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि चोट के कारण उन्हें पहले तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में नहीं चुना गया है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव पुष्टि कर चुके हैं कि तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. इस सबसे पहले जान लीजिए कि भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर आप कहां देख सकते हैं?

कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

किस चैनल और एप पर लाइव आएगा मैच?

दोनों टीमों का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच देख पाएंगे. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

कैसे फ्री में देख पाएंगे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड का मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होगा. दरअसल जियो के कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान में जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है. उदाहरण के तौर पर 349 रुपये और 399 रुपये वाले रिचार्ज में भी जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है. 

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी और क्रिस्टियन क्लार्क

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह



Source link

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की ज

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की ज


India Playing XI 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. उससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल चोट के कारण तिलक वर्मा यह टी20 मैच नहीं खेल रहे होंगे, इस कारण नंबर-3 खाली है. सूर्यकुमार के बयान से संकेत मिला कि श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी में नंबर-5 देने पर विचार किया जा सकता है.

तिलक वर्मा को एब्डोमिनल सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों से बाहर कर दिया था. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को पहले तीन मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी.

किसे मिलेगी तिलक वर्मा की जगह?

पहले टी20 मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे, क्योंकि वो हमारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं. उन्हें स्क्वाड में पहले चुना गया था, इसलिए उन्हें पहले मौका देना हमारी जिम्मेदारी है. ईशान वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं, इसलिए वो श्रेयस से पहले मौका मिलने के हकदार हैं.

कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि यहां चौथे और पांचवें क्रम के बल्लेबाज की बात हो रही होती, तो शायद अन्य नामों (श्रेयस अय्यर) पर विचार किया जा सकता था, लेकिन तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 के लिए सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं.

सूर्यकुमार यादव खुद टी20 मैचों में तीसरे क्रम पर काफी सफल रहे हैं. खुद नंबर-3 पर बैटिंग करने के सवाल पर सूर्या ने कहा कि वो बल्लेबाजी में किसी भी क्रम के लिए खुद को तैयार रखना चाहते हैं. 

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम BBL में फिर हुए ‘बेइज्जत’, धीमी पारियों के बाद अब ‘डक’ पर लौटे पवेलियन; फैंस का फूटा गुस्सा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp