सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत

सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत


Harry Brook Century: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दूसरी ओर पाक टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए विजयी शतक लगाया अपनी टीम को अंतिम-4 में पहुंचाया. पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. शाहीन अफरीदी ने मैच में 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई.

सेमीफाइनल में इंग्लैंड

इंग्लैंड, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट खो दिया था. पावरप्ले खत्म होने से पहले ही जोस बटलर और जैकब बैथेल भी अपना विकेट खो चुके थे. इंग्लैंड की जीत की उम्मीद तब कम होने लगीं जब टॉम बैन्टन भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. 

अफरीदी पर भारी ब्रूक

शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी में 4 ओवरों में केवल 30 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन पर हैरी ब्रूक का शतक भारी पड़ा. हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे पहले कप्तान बन गए हैं. ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, लेकिन अगली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. मगर तब तक ब्रूक अपना काम कर चुके थे. जब बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो गए, तब कप्तान हैरी ब्रूक ने कमान संभाली.

मोहम्मद नवाज ने 19वें ओवर में 2 विकेट लेकर फिर से इंग्लैंड के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं. मगर 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की. यह भी बताते चलें कि ये लगातार पांचवीं बार है जब इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. 



Source link

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, इतिहास रच बनाया नया रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, इतिहास रच बनाया नया रिकॉर्ड


2026 टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में फीके रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सुपर-8 के दूसरे मैच में कमाल कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने धमाकेदार गेंदबाजी की. शाहीन ने पावरप्ले में ही अकेले इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लगातार 3 ओवर में फेंके और सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर

शाहीन अफरीदी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में बेअसर रहे थे. भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में शाहीन की टीम में वापसी हुई. इस बार शाहीन उम्मीद के मुताबिक खरे उतरे. 

शाहीन अफरीदी ने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को चलता किया. इसके बाद शाहीन ने जोस बटलर और जैकब बेथल को चलता किया. इस तरह शाहीन ने पावरप्ले में ही 3 विकेट चटकाए. शाहीन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही पाकिस्तान ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. शाहीन आज बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में दिखे.

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए शाहीन

इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 102वें मैच में 134 विकेट हो गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हारिस रऊफ के नाम था. हारिस के नाम 94 मैचों में 133 विकेट हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर शादाब खान हैं, जिन्होंने इस मैच में अब तक कोई विकेट नहीं लिया है. शादाब के नाम कुल 123 विकेट हैं.



Source link

फिर नहीं चला पाकिस्तान के सैम अयूब का बल्ला, विकेट गिरा तो बाल नोचने लगा PAK फैन; वीडियो वायरल

फिर नहीं चला पाकिस्तान के सैम अयूब का बल्ला, विकेट गिरा तो बाल नोचने लगा PAK फैन; वीडियो वायरल


पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भी उनकी खराब फॉर्म जारी रही. वो 7 मैचों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. जोफ्रा आर्चर की खतरनाक शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ अयूब हवाई शॉट लगाने की फिराक में थे, लेकिन जैकब बैथेल को कैच थमा बैठे. उनका घटिया शॉट देख एक पाकिस्तानी फैन अपने बाल नोंचने लगा.

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की. जोफ्रा आर्चर की गति के आगे अयूब और फरहान का बल्ला चल ही नहीं पा रहा था. तीसरे ओवर में आर्चर अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, जिसकी पहली ही गेंद पर आर्चर ने शॉर्ट बॉल की, सामने अयूब ने बल्ला घुमाया लेकिन शॉट की टाइमिंग अच्छी नहीं थी. जैकब बैथेल ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की.

वर्ल्ड कप में घटिया प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में एक तरफ साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए पचास पे पचास ठोक रहे हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार सैम अयूब फ्लॉप रहे हैं. अयूब अब तक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारियों में सिर्फ 70 रन बना सके हैं और औसत सिर्फ 14 का है. इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दिए जाने के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

पिछला साल भी सैम अयूब के लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साल 2025 में 581 रन बनाए थे, लेकिन उनका औसत सिर्फ 20.75 का रहा था. खराब बल्लेबाजी फॉर्म के बावजूद अयूब का टीम में बने रहना का एक मुख्य कारण गेंदबाजी करना भी है. अयूब पाक टीम में एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प खुला रखते हैं. वो इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश





Source link

अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य

अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य


Pakistan vs England Score: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक बार फिर टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मगर अंतिम 3 ओवरों में पाक बल्लेबाजी का पूरी तरह दम निकल गया. सैम अयूब से लेकर कप्तान सलमान आगा तक बड़े-बड़े धुरंधर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे.

शुरुआत और अंत, दोनों रहे बुरे

पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन उसके लिए पारी की शुरुआत और अंत भी बुरा रहा. पारी की पहली 21 गेंदों के भीतर पाक टीम 2 विकेट खो चुकी थी और सिर्फ 27 रन बनाए. मिडिल ओवरों में बाबर आजम (25 रन) और फखर जमान (25 रन) ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर जैसे-तैसे टीम को मुश्किल से उबारा. साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया. 

एक समय पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे. अंतिम 3 ओवर पाक टीम के लिए बहुत बुरे साबित हुए. अंतिम 18 गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सिर्फ 24 रन बना सके और 5 विकेट गंवा दिए. आखिरी 5 ओवरों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने 52 रन तो बनाए, लेकिन 6 विकेट खो दिए.

बाबर आजम एक बार फिर टीम पर बोझ साबित हुए, क्योंकि उनकी 25 रनों की पारी 104 के स्ट्राइक रेट से आई. दूसरी ओर शादाब खान ने जरूर 11 गेंद में 23 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को 150 के पार ले जाने में मदद की. आपको बताते चलें कि यह मैच पाकिस्तान के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. सेमीफाइनल में जाने की दृष्टि से पाकिस्तान का यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लियाम डॉसन ने लिए, जिन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन ने दो-दो विकेट चटकाए. आदिल रशीद भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश



Source link

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह


2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह टूर्नामेंट को बीच में छोड़ घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब हो गई है. उनकी हालत गंभीर है. इसी कारण रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है. 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. रिंकब वापस कब लौटेगें और कब टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

26 फरवरी को भारत का जिम्बाब्वे से है मैच 

2026 टी20 विश्व कप में भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे से है. भले ही टीम इंडिया का मैच जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से है, लेकिन भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि भारतीय टीम को यह मैच बड़े अंतर से जीतना है. वैसे, जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में काफी शानदार खेली है. वो दो उलटफेर भी कर चुकी है. जिम्बाब्वे ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है.  

रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका 

भारत और जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रहती है. ऐसे में अगर रिंकू सिंह उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अक्षर के आने से बैटिंग कमजोर भी नहीं होगी और बॉलिंग में एक विकल्प और बढ़ जाएगा. अक्षर टूर्नामेंट में शुरुआती मैच खेले थे, लेकिन फिर उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था. 



Source link

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश


2026 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम भारत की है, इसमें दुनियाभर में किसी को कोई शक नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को अपने मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा है कि इंशाअल्लाह टीम इंडिया में फाइनल में जाएगी. 

इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी- यूसुफ पठान

पूर्व क्रिकेटर और टीएमएसी से सांसद यूसुफ पठान ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भारतीय टीम को वापसी करना आता है. टीम शानदार वापसी करेगी. हमें उम्मीद है कि भारत चेन्नई में अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा. जिम्बाब्वे भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारतीय टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती है.” वहीं उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय टीम 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में जाएगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी.”

भारत के लिए ऐसे हैं समीकरण 

1- टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. जीत के साथ ही टीम इंडिया को नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना है. ऐसे में जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए. 

2- वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से हारे, भारत को इसकी भी दुआ करनी होगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है तो फिर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

3- अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों 2-2 जीत यानी चार-चार प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 स्टेज फिनिश करते हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. अभी टीम इंडिया अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. वेस्टइंडीज पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp