अब तो ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट

अब तो ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट


Ravindra Jadeja Retirement Hint: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. तीनों ही मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और तीनों पारियों में बैटिंग करते हुए वह किसी में भी 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज हुई. अब खुद जडेजा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. 

जडेजा ने खुद कहा कि उनका टाइम हो गया है. बता दें कि जडेजा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया था. मौजूदा वक्त में वह भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उपलब्ध हैं. तो आइए जानते हैं कि वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद जड्डू ने संन्यास के बारे में क्या कहा. 

जडेजा जल्द वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं. इस दौरान जडेजा और पंत से पूछा जाता है कि क्या दोनों ने कभी फिल्मों में एक्टिंग के बारे में सोचा है? इस पर पहले पंत जवाब देते हुए कहते हैं, “मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा है. अभी मुझे क्रिकेट खेलने दीजिए. जडेजा भाई के बार में मुझे नहीं पता.”

पंत की बात पर रिप्लाई करते हुए जडेजा ने में कहा, “तो, ये अप्रत्यक्ष रूप से कह रहा है कि मेरा टाइम हो चुका है.” गौर करने वाली बात यह रही कि इस बात को कहते हुए जडेजा के चेहरे पर स्माइल दिखाई दी. लेकिन यह फैंस के लिए एक बड़ा हिंट भी साबित हो सकता है. 

वनडे में जडेजा के 2 रिप्लेसमेंट

जडेजा के बाद वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से कोई एक खिलाड़ी स्थाई रूप से वनडे में उनकी जगह ले सकता है. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए लंबे वक्त से वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. अक्षर ने अब तक 71 वनडे और वाशिंगटन ने 29 वनडे मुकाबले खेल लिए हैं. 



Source link

बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने BCCI के खिलाफ उगला जहर, ICC का नाम लेकर बोला- हम नहीं झुकेंगे…

बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने BCCI के खिलाफ उगला जहर, ICC का नाम लेकर बोला- हम नहीं झुकेंगे…


बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने एक और जहरीला बयान जारी किया है. उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अगर बीसीसीआई के दबाव में आकर बांग्लादेश के सामने कोई अनुचित शर्त रखता है, तो उसे माना नहीं जाएगा. नजरुल पहले भी भड़काऊ बयान देते रहे हैं. कई हफ्तों से चले आ रहे इस विवाद का अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है.

मंगलवार को सचिवालय में बोलते हुए आसिफ नजरुल ने कहा, “अगर BCCI के दबाव में आकर आईसीसी हमारे सामने कोई अनुचित शर्त रखता है, वो हमें वो स्वीकार्य नहीं होंगी. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इसके उदाहरण देखे गए हैं, जब भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया और आईसीसी को वेन्यू बदलना पड़ा. हमने वेन्यू बदलने का उचित अनुरोध किया है.”

एक हालिया रिपोर्ट अनुसार ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम दे दिया था कि उसे 21 जनवरी तक फैसला लेना होगा कि उसकी टीम भारत जाकर खेलेगी या नहीं. रिपोर्ट अनुसार BCB अगर अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर देता है, तो वर्ल्ड कप में उसकी जगह रैंकिंग्स के आधार पर स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी.

मगर बीसीबी की मीडिया कमिटी के चेयरमैन अमजद हुसैन का कहना था कि 17 जनवरी को ICC के एक प्रतिनिधि के साथ बीसीबी अधिकारियों की बैठक हुई थी. अमजद हुसैन के अनुसार उस बैठक के बाद आईसीसी की ओर से कहा गया कि वे जल्द बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ दोबारा संपर्क करेंगे, लेकिन किसी तारीख का खुलासा नहीं किया गया.

दूसरी ओर ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऑरिजिनल शेड्यूल को बदलने को तैयार नहीं है. मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल के साथ ग्रुप C में रखा गया है. बांग्लादेश अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 1st T20I: तिलक वर्मा के बिना पहले टी20 में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कहां फिट होंगे श्रेयस अय्यर?



Source link

NZ कप्तान मिचेल सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी, पहले टी20 से पूर्व कहा- भारत जैसी टीम…

NZ कप्तान मिचेल सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी, पहले टी20 से पूर्व कहा- भारत जैसी टीम…


India vs New Zealand 1st T20 Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होगा, पहला मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि वनडे सीरीज में 352 रन बनाने वाले डेरिल मिचेल टी20 सीरीज में भी भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करेंगे.

भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करेंगे…

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने कहा, “शुरुआत में डेरिल मिचेल को स्पिन के खिलाफ परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने बहुत मेहनत की जिसका फल आप सबने देखा ही है. वो स्पिन को अच्छे से खेल रहे हैं. वो वनडे मैचों में मिडिल ओवरों में नियंत्रित पारी खेल सकते हैं. उम्मीद है कि वो टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही कर पाएंगे.”

सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम को भारत में खेलना पसंद है और यह सब-कॉन्टिनेंट की परिस्थितियों में ढलने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण सीरीज होगी. बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का समापन 31 जनवरी को होगा, जिसके एक सप्ताह बाद 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो जाएगा.

टीम इंडिया को चेतावनी

मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम को चेतावनी देते हुए कहा, “हमें भारत के खिलाफ अलग-अलग फॉर्मेट में सफलता मिली है. जाहिर है हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सीरीज जीतना है और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को दुरुस्त भी करना है. उन्हीं परिस्थितियों में भारत जैसी कठिन टीम के खिलाफ खेलना अच्छा होगा, जहां हमें जल्द वर्ल्ड कप भी खेलना है.”

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में आज तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच केवल एक टी20 मैच खेला गया है. 2016 में खेले गए उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उड़ाते हुए 127 रनों का छोटा सा लक्ष्य डिफेंड कर लिया था. सैंटनर ने उस मैच में 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘शर्मनाक’ हार के बाद गौतम गंभीर के लिए लगे ‘हाय-हाय’ के नारे? जानिए सच्चाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘शर्मनाक’ हार के बाद गौतम गंभीर के लिए लगे ‘हाय-हाय’ के नारे? जानिए सच्चाई


Fact Check Gautam Gambhir Video: टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि जब न्यूजीलैंड ने भारत को भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी. सीरीज में हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि दर्शकों ने गौतम गंभीर के लिए ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए. 

वीडियो में विराट कोहली का रिएक्शन भी कैप्चर हुआ, जिसमें वह कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन इसी बीच वीडियो की सच्चाई पर सवाल खड़ा होने लगा. बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ छेड़छाड़ की गई है यानी वीडियो को एडिट किया गया है. दरअसल वीडियो तो इंदौर स्टेडियम का ही है लेकिन उसमें सुनाई दे रही ऑडिया यानी आवाज दूसरे वीडियो की है. 

वीडियो दूसरा और ऑडियो दूसरी

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में सीरीज का तीसरा वनडे हारने के बाद जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उस वीडियो में पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार के बाद वायरल हुई एक वीडियो का ऑडियो जोड़ा गया. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद वायरल हुई वीडियो…

पिछले साल की वायरल वीडियो में भी उसी तरह के नारे सुनाई दे रहे हैं, जैसे इंदौर वनडे के बाद सामने आई वीडियो में सुनाई दिए. हालांकि इस बात की किसी पुख्ता तौर से पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो को एडिट किया गया है या नहीं. पिछले साल का वायरल वीडियो…

टेस्ट सीरीज में भी मिली थी करारी शिकस्त 

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने सीरीज का दूसरा टेस्ट तो 408 रन के बड़े मार्जिन से गंवाया था, जो टीम के लिए रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार थी, जिसके बाद फैंस काफी गुस्सा नजर आए थे और इसी दौरान हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर ‘हाय-हाय’ के नारे लगे थे.





Source link

अफगानिस्तान में वहां है इब्राहिम जादरान का घर, जहां दागी गईं 45 मिसाइलें, जानिए

अफगानिस्तान में वहां है इब्राहिम जादरान का घर, जहां दागी गईं 45 मिसाइलें, जानिए


Afghanistan Vs West Indies 1st T20I Match: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां शुरू है. लगभग हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर मैच प्रैक्टिस कर रही हैं. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका पहला मैच 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज को हराने में इब्राहिम जादरान ने अहम भूमिका निभाई, जो अफगानिस्तान में उस जगह से आते हैं, जहां कभी 45 मिसाइलें बरसाई गई थी, जिस वजह से ये इलाका आधा तबाह गया था.

जब जदरान के होम टाउन पर बरसीं थीं 45 मिसाइलें

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का घर खोस्त में है, जो कि काबुल से 150 किलोमीटर दूर एक छोटा सा शहर है. साल 1988 में जब अलकायदा ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था. तब इसी खोस्त इलाके में 45 मिसाइलें दागी गई थी. मिसाइल हमले की वजह से तब आधा खोस्त बर्बाद हो गया था. सोवियत संघ के अफगानिस्तान से जाने के बाद भी खोस्त ओसामा का अड्डा बना रहा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने में जादरान की बड़ी भूमिका

इब्राहिम जादरान ने वेस्टइंडीज सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ अफगानिस्तान को जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि 2 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े. जिसमें उनके साथी खिलाड़ी डार्विस रसूली का भी पूरा साथ मिला. बता दें कि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली. जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी.

इब्राहिम जादरान ने तोड़ा मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में इब्राहिम जादरान आखिर तक नाबाद रहे और 56 गेंदों में 155.35 की स्ट्राइक रेट से 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस इनिंग में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ये इब्राहिम जादरान के टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके अलावा ये उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में निकला लगातार चौथा अर्धशतक भी है. इसी के साथ वो अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 14 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है.

जादरान-रसूली ने बनाया सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

ब्राहिम जादरान के अलावा, डार्विस रसूली ने भी 59 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलते हुए अपने T20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रसूली ने जादरान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप की जो कि टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की तरफ से इस विकेट के लिए हुई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में उन्होंने असगर अफगान और हजरतुल्लाह जजई की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा.



Source link

WPL 2026: प्लेऑफ का पहला टिकट RCB के नाम, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन सबसे आगे

WPL 2026: प्लेऑफ का पहला टिकट RCB के नाम, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन सबसे आगे


WPL 2026 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ने लगा है. बीते सोमवार (19 जनवरी) टूर्नामेंट का 12वां लीग मैच खेला गया, जिसके बाद लगातार पांच मैच जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी. इसके अलावा सीजन में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि पॉइंट्स टेबल से लेकर ऑरेंज-पर्पल कैप तक का ताजा अपडेट क्या है.

लगातार 5 जीत के साथ आरसीबी का धमाल

बता दें कि बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग के सिंगल सीजन में लगातार पांच मैच जीतने वाली पहली टीम बनी. टीम ने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने अब तक पांच मैचों में क्रमश: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 9 विकेट से, गुजरात जायंट्स के खिलाफ 32 रन से, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से और गुजरात जायंट्स के खिलाफ 61 रन से जीत हासिल की. 

बाकी टीमों का हाल

बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीतने के बाद टेबल में टॉप पर मौजूद है. इसके बाद मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, और गुजरात जायंट्स 2-2 जीत के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ एक जीत के साथ अंतिम पायदान पर मौजूद है. 2-2 मैच जीतने वाली टीमों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं, जबकि दिल्ली के पास 2 पॉइंट्स हैं. 

ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

ऑरेंज कैप: मौजूदा सीजन में यूपी वॉरियर्स के लिए खेल रही फीबी लिचफील्ड सबसे ज्यादा रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 211 रन बना लिए हैं. लिस्ट में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर 199 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

पर्पल कैप: मौजूदा वक्त में पर्पल कैप के लिए नादिन डी क्लर्क और अमेलिया केर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही गेंदबाज 10-10 विकेट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आरसीबी की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल 9 विकेट के साथ हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp