WPL 2026: प्लेऑफ का पहला टिकट RCB के नाम, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन सबसे आगे

WPL 2026: प्लेऑफ का पहला टिकट RCB के नाम, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन सबसे आगे


WPL 2026 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ने लगा है. बीते सोमवार (19 जनवरी) टूर्नामेंट का 12वां लीग मैच खेला गया, जिसके बाद लगातार पांच मैच जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी. इसके अलावा सीजन में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि पॉइंट्स टेबल से लेकर ऑरेंज-पर्पल कैप तक का ताजा अपडेट क्या है.

लगातार 5 जीत के साथ आरसीबी का धमाल

बता दें कि बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग के सिंगल सीजन में लगातार पांच मैच जीतने वाली पहली टीम बनी. टीम ने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने अब तक पांच मैचों में क्रमश: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 9 विकेट से, गुजरात जायंट्स के खिलाफ 32 रन से, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से और गुजरात जायंट्स के खिलाफ 61 रन से जीत हासिल की. 

बाकी टीमों का हाल

बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीतने के बाद टेबल में टॉप पर मौजूद है. इसके बाद मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, और गुजरात जायंट्स 2-2 जीत के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ एक जीत के साथ अंतिम पायदान पर मौजूद है. 2-2 मैच जीतने वाली टीमों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं, जबकि दिल्ली के पास 2 पॉइंट्स हैं. 

ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

ऑरेंज कैप: मौजूदा सीजन में यूपी वॉरियर्स के लिए खेल रही फीबी लिचफील्ड सबसे ज्यादा रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 211 रन बना लिए हैं. लिस्ट में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर 199 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

पर्पल कैप: मौजूदा वक्त में पर्पल कैप के लिए नादिन डी क्लर्क और अमेलिया केर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही गेंदबाज 10-10 विकेट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आरसीबी की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल 9 विकेट के साथ हैं.





Source link

विराट और अनुष्का ने अलीबाग में खरीदे दो नए प्लॉट, जानिए कितनी है कीमत

विराट और अनुष्का ने अलीबाग में खरीदे दो नए प्लॉट, जानिए कितनी है कीमत


भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह है मुंबई से सटे अलीबाग में खरीदी गई उनकी नई जमीन. ‘विरुष्का’ ने यहां दो सटे हुए प्लॉट खरीदे हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 5.19 एकड़ से ज्यादा बताया जा रहा है. यह जमीन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जिराद गांव में स्थित है.

करोड़ों की डील, लाखों की स्टांप ड्यूटी

मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों प्लॉट्स के लिए विराट और अनुष्का ने कुल करीब 37.86 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. खास बात यह है कि सिर्फ स्टांप ड्यूटी के रूप में ही इस कपल ने लगभग 2.27 करोड़ रुपये अदा किए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सौदा कितना बड़ा और हाई-प्रोफाइल है.

13 जनवरी को पूरी हुई रजिस्ट्री

प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, इस जमीन की रजिस्ट्री 13 जनवरी को की गई. लाइव मिंट के मुताबिक दोनो कपल ने यह जमीन की डील एक रियल एस्टेट कंपनी की निदेशक सोनाली अमित राजपूत के साथ फाइनल की है. डील से जुड़ी जानकारी को एक प्रॉपर्टी डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स ने भी कन्फर्म किया है. इस दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी तरह से नियमों के तहत पूरी की गईं.

भाई विकास कोहली ने संभाली जिम्मेदारी

इस पूरी प्रॉपर्टी की डील विराट कोहली की ओर से उनके भाई विकास कोहली ने पूरी की हैं. दरअसल, विराट ने पहले ही अपने भाई को जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी दी हुई है, जिसके चलते वे उनकी ओर से ऐसे निवेशों से जुड़े फैसले और कागजी काम संभालते हैं.

अलीबाग से पहले से है खास कनेक्शन

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का ने अलीबाग में निवेश किया हो. साल 2022 में भी इस पावर कपल ने रियल एस्टेट डेवलपर समीरा हैबिटेट्स से यहीं करीब आठ एकड़ जमीन की डील की थी, जिस पर उनका एक शानदार हॉलिडे होम बना हुआ है. यही वजह है कि अलीबाग उनके लिए सिर्फ निवेश की जगह नहीं, बल्कि सुकून और निजी समय बिताने का ठिकाना भी बन चुका है.

सेलिब्रिटीज की पसंद बनता अलीबाग

पिछले कुछ वर्षों में अलीबाग देश के बड़े सितारों का पसंदीदा रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बन गया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, साथ ही सुहाना खान जैसे कई नाम यहां पहले ही प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं. मुंबई से नजदीकी, समुद्र के किनारे का शांत माहौल और प्राइवेसी इसे खास बनाते हैं. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह खेलेगी स्कॉटलैंड! बोर्ड से बातचीत के बाद आईसीसी लेगा फैसला

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह खेलेगी स्कॉटलैंड! बोर्ड से बातचीत के बाद आईसीसी लेगा फैसला


Scotland Replace Bangladesh In The ICC T20 World Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच दिन-प्रतिदिन क्रिकेट को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हो रहा बवाल अब खत्म होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 21 जनवरी, 2026 को टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम को लेकर फैसला लेगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने पर विचार कर रहा है. लेकिन अभी तक आईसीसी ने इसको लेकर स्कॉटलैंड से कोई बातचीत नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आईसीसी ने बीसीबी से 21 जनवरी तक वर्ल्ड कप में भागीदारी पर फैसला लेने को कहा है. अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करती है, तो उनकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी लेगा बड़ा फैसला 

भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने को लेकर मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने बीसीबी की मांग को खारिज कर दिया. जिसके बाद बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 हिस्सा ना लेने की बात कह दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आईसीसी बांग्लादेश पर फैसला लेता है, तो टूर्नामेंट में उनकी जगह स्कॉटलैंड ले सकता है. हालांकि, बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी ने इस संबंध में क्रिकेट स्कॉटलैंड से कोई संपर्क नहीं किया है.

बीसीबी ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से किया इनकार

आईसीसी और बीसीबी के बीच लगातार लगातार बातचीत के बावजूद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ना आने के बवाल का कोई समाधान नहीं निकल पाया है, जो बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर 2026 इंडियन प्रीमियर लीग से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ था. जिसके बाद, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि उसकी राष्ट्रीय टीम कोलकाता और मुंबई में अपने ग्रुप मैचों के लिए भारत नहीं जाएगी. टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है, ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश के मैचों को को-होस्ट श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग को नकार चुका है.



Source link

इस बड़ी भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, कहा- ‘अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं

इस बड़ी भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, कहा- ‘अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं


ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है. लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था.

उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मैने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था. मुझे लगा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी तो घोषणा करने की जरूरत ही नहीं थी.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं.’’

रियो 2016 ओलंपिक में लगी घुटने की गंभीर चोट ने साइना के करियर को बुरी तरह प्रभावित किया. हालांकि उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता लेकिन घुटने की लगातार समस्याओं ने उनकी प्रगति में बाधा डालना जारी रखा.

2024 में साइना ने खुलासा किया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है.

एक नजर उनकी कामयाबी पर

– ओलिंपिक कांस्य पदक: वो पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं जिन्होंने ओलिंपिक में पदक जीता. ये उपलब्धि 2012 लंदन ओलिंपिक में मिली.

विश्व नंबर 1: अप्रैल 2015 में वो दुनिया की नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं. वो पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने ये रैंक हासिल किया.

– विश्व चैंपियनशिप में पदक: 2015 में सिल्वर मेडल और 2017 में ब्रॉन्ज मेडल जीता. 

कॉमनवेल्थ गोल्ड: 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स में महिलाओं के सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता.

– BWF सुपर सीरीज: इंडोनेशिया ओपन, हांग कांग ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन जैसी कई बड़ी टूर्नामेंट्स जीतीं. कुल मिलाकर कई एलीट टाइटल उनके नाम हैं.

– वर्ल्ड जूनियर चैंपियन: 2008 में वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर भारत के लिए इतिहास रचा.

– पुरस्कार: भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान मिले. खेल रत्न (2009), पद्म श्री (2010) और पद्म भूषण (2016).



Source link

VIDEO: कुलदीप यादव और देव मीणा के साथ टीटीई ने किया बुरा व्यवहार, ट्रेन से उतारा

VIDEO: कुलदीप यादव और देव मीणा के साथ टीटीई ने किया बुरा व्यवहार, ट्रेन से उतारा


भारतीय एथलीटों को खेल के मैदान से बाहर जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उसका एक दुखद उदाहरण सामने आया है. देश के शीर्ष पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव मीना और कुलदीप यादव को ट्रेन से उतार दिया गया और वे पनवेल रेलवे स्टेशन पर घंटों फंसे रहे.इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. 

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इस बार संजय मांजरेकर को क्या कह दिया? हो सकता है बवाल

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इस बार संजय मांजरेकर को क्या कह दिया? हो सकता है बवाल


विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर पर एक बार फिर तीखा हमला किया है. मांजरेकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे खेलने के फैसले पर अफसोस जताया था. मांजरेकर ने वनडे को “सबसे आसान फॉर्मेट” बताया था और कोहली के सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलने के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी. अब रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बावजूद कोहली द्वारा एक और शतक जड़ने के बाद उनके भाई ने सोशल मीडिया पर मांजरेकर की पिछली टिप्पणियों का जवाब दिया.

विकास कोहली ने लिखा, “क्या क्रिकेट के विशेषज्ञ के पास क्रिकेट के सबसे आसान प्रारूप के लिए कुछ सुझाव हैं. इसके लिए आपको वहां मौजूद रहना होगा. वैसे जैसा कि मैंने कहा कहना आसान है करना मुश्किल.” विकास ने मांजरेकर का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयानों का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया.

मांजरेकर की टिप्पणियों पर विकास कोहली की यह पहली आलोचना नहीं है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस विषय पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था, “कितना आसान फॉर्मेट है ना… किसी ने कुछ दिन पहले ही अपना ज्ञान दिया था… कहना आसान है करना मुश्किल…”

रविवार को कोहली ने सिर्फ 108 गेंदों में 124 रन बनाए, लेकिन भारत 337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा क्योंकि रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने कोई खास योगदान नहीं दिया. यह कोहली का नौ लिस्ट ए मैचों में चौथा शतक था.

मांजरेकर ने क्या बयान दिया था

उन्होंने कहा था, “यह ठीक था, विराट कोहली ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट खेलने का जो फैसला किया है उससे मुझे और भी निराशा हुई है. यह एक ऐसा प्रारूप है जो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के लिए सबसे आसान प्रारूप है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp