VIDEO: कुलदीप यादव और देव मीणा के साथ टीटीई ने किया बुरा व्यवहार, ट्रेन से उतारा

VIDEO: कुलदीप यादव और देव मीणा के साथ टीटीई ने किया बुरा व्यवहार, ट्रेन से उतारा


भारतीय एथलीटों को खेल के मैदान से बाहर जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उसका एक दुखद उदाहरण सामने आया है. देश के शीर्ष पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव मीना और कुलदीप यादव को ट्रेन से उतार दिया गया और वे पनवेल रेलवे स्टेशन पर घंटों फंसे रहे.इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. 

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इस बार संजय मांजरेकर को क्या कह दिया? हो सकता है बवाल

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इस बार संजय मांजरेकर को क्या कह दिया? हो सकता है बवाल


विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर पर एक बार फिर तीखा हमला किया है. मांजरेकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे खेलने के फैसले पर अफसोस जताया था. मांजरेकर ने वनडे को “सबसे आसान फॉर्मेट” बताया था और कोहली के सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलने के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी. अब रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बावजूद कोहली द्वारा एक और शतक जड़ने के बाद उनके भाई ने सोशल मीडिया पर मांजरेकर की पिछली टिप्पणियों का जवाब दिया.

विकास कोहली ने लिखा, “क्या क्रिकेट के विशेषज्ञ के पास क्रिकेट के सबसे आसान प्रारूप के लिए कुछ सुझाव हैं. इसके लिए आपको वहां मौजूद रहना होगा. वैसे जैसा कि मैंने कहा कहना आसान है करना मुश्किल.” विकास ने मांजरेकर का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयानों का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया.

मांजरेकर की टिप्पणियों पर विकास कोहली की यह पहली आलोचना नहीं है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस विषय पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था, “कितना आसान फॉर्मेट है ना… किसी ने कुछ दिन पहले ही अपना ज्ञान दिया था… कहना आसान है करना मुश्किल…”

रविवार को कोहली ने सिर्फ 108 गेंदों में 124 रन बनाए, लेकिन भारत 337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा क्योंकि रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने कोई खास योगदान नहीं दिया. यह कोहली का नौ लिस्ट ए मैचों में चौथा शतक था.

मांजरेकर ने क्या बयान दिया था

उन्होंने कहा था, “यह ठीक था, विराट कोहली ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट खेलने का जो फैसला किया है उससे मुझे और भी निराशा हुई है. यह एक ऐसा प्रारूप है जो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के लिए सबसे आसान प्रारूप है.”



Source link

‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ के लिए हो जाइए तैयार, भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे एक ही दिन में दो मैच

‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ के लिए हो जाइए तैयार, भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे एक ही दिन में दो मैच


India & Pakistan Play Two Cricket Matches On The Same Day: क्रिकेट जगत के फैंस को ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ का इंतजार रहता है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाता है. ये मुकाबला चाहे पुरुष क्रिकेट में हो, महिला या फिर जूनियर क्रिकेट, दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला चर्चा का विषय होता ही है. क्योंकि दोनों देश के बीच सिर्फ आईसीसी और एसीसी इवेंट में ही एक-दूसरे से भिड़ंत होती है. बता दें भारतीय पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सामना 15 फरवरी को करेगी. इसी दिन भारत की महिला जूनियर टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी.

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने किया शेड्यूल का ऐलान

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी के बीच बैंकॉक में आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. एसीसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई और नेपाल शामिल है. वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और थाईलैंड मौजूद है.

टीम इंडिया के मुकाबले कब और किसके साथ?

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में टीम इंडिया 13 फरवरी को अपने पहले मैच में खेलने मैदान पर उतरेगी. ये मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद 15 फरवरी को भारत ‘ए’ और पाकिस्तान ‘ए’ के बीच मैच खेला जाएगा. 17 फरवरी को टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी. हर ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ये मैच 20 फरवरी को आयोजित होंगे. दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल 

13 फरवरी – पाकिस्तान ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

13 फरवरी – भारत ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे IST)

14 फरवरी – मलेशिया बनाम थाईलैंड (सुबह 9:30 बजे IST)

14 फरवरी – बांग्लादेश ए बनाम श्रीलंका ए (दोपहर 12:30 बजे IST)

15 फरवरी – यूएई बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

15 फरवरी – भारत ए बनाम पाकिस्तान ए (दोपहर 12:30 बजे IST)

16 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे IST)

16 फरवरी – बांग्लादेश ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे IST)

17 फरवरी – भारत ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

17 फरवरी – पाकिस्तान ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे IST)

18 फरवरी – बांग्लादेश ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे IST)

18 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे IST)

20 फरवरी – सेमीफाइनल 1 (सुबह 9:30 बजे IST)

20 फरवरी – सेमीफाइनल 2 (दोपहर 12:30 बजे IST)

22 फरवरी – फाइनल (दोपहर 12:30 बजे IST)



Source link

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नर्स पर आया दिल, इस दिग्गज क्रिकेटर की लव स्टोरी है खास

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नर्स पर आया दिल, इस दिग्गज क्रिकेटर की लव स्टोरी है खास


क्रिकेट की दुनिया में कई दिग्गज ऐसे रहे हैं जिनकी पहचान सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी फैंस के बीच खूब चर्चा में रही है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी उन्हीं नामों में शामिल हैं. शांत स्वभाव, क्लासिक बैटिंग और मैदान पर गरिमा के लिए पहचाने जाने वाले विलियमसन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

इलाज के दौरान हुई मुलाकात

केन विलियमसन की प्रेम कहानी किसी क्रिकेट स्टेडियम या इवेंट से नहीं, बल्कि अस्पताल से शुरू हुई. साल 2015 में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा. उसी दौरान उनकी मुलाकात नर्स सारा रहीम से हुई. सारा उस समय अस्पताल में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं और केन की देखभाल कर रही थीं. यही मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली और फिर दोनों के बीच एक खास रिश्ता बन गया. मरीज और नर्स के रूप में शुरू हुई यह पहचान कब प्यार में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला.

बातचीत से बना मजबूत रिश्ता

इलाज के बाद दोनों संपर्क में बने रहे. फोन कॉल्स और मैसेज से शुरुआत हुई और समय के साथ रिश्ता गहराता चला गया. केन और सारा ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक दिखावे का हिस्सा नहीं बनाया. दोनों हमेशा निजी जिंदगी को निजी रखने में यकीन करते रहे. यही वजह है कि इतने सालों तक साथ रहने के बावजूद उन्होंने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं.

कौन हैं सारा रहीम

सारा रहीम पेशे से नर्स हैं. उनका जन्म साल 1990 में इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में हुआ था. उन्होंने वहीं से पढ़ाई पूरी की. केन विलियमसन के साथ रिश्ते में आने के बाद वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गईं, लेकिन आज भी अपने प्रोफेशन से जुड़ी हुई हैं. वह कई बार केन के साथ क्रिकेट इवेंट्स में नजर आई हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं.

शादी नहीं, लेकिन परिवार पूरा

केन विलियमसन और सारा रहीम ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन पिछले 10 साल से ज्यादा समय से साथ हैं. साल 2020 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनकी एक बेटी हुई. इसके बाद 2022 में बेटे का जन्म हुआ और 2024 में उनके परिवार में दूसरी बेटी आई. तीन बच्चों के माता-पिता बनने के बावजूद यह कपल बेहद सादा और शांत जीवन जीता है.

केन विलियमसन का शानदार करियर

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. वह देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं. टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में उन्होंने अपनी क्लास साबित की है. टेस्ट में 33 और वनडे में 15 शतक उनके नाम हैं. तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने 100 से ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं. 



Source link

रवींद्र जडेजा की ODI रिटायरमेंट का टाइम आ गया? अश्विन ने बताया जगह लेने को तैयार बैठा ये प्लेयर

रवींद्र जडेजा की ODI रिटायरमेंट का टाइम आ गया? अश्विन ने बताया जगह लेने को तैयार बैठा ये प्लेयर


रविचंद्रन के वनडे भविष्य पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह रही. ऐसा नहीं था कि उन्हें अधिक ओवर नहीं दिए गए, फिर भी पूरी सीरीज में उन्हें एक भी विकेट नहीं ले पाए. तीनों मैचों में मिलाकर उनका कुल स्कोर भी 50 के पार नहीं पहुंचा. अब रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सलाह दी है और साथ ही बताया कि वो कौन सा प्लेयर है जो जडेजा को रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठा है.

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में रवींद्र जडेजा ने 56 रन दिए और सिर्फ 4 रन बनाए. राजकोट में उन्होंने 44 रन दिए और बल्ले से 27 रन बनाए. इंदौर में खेले गए निर्णायक मैच में उन्होंने 41 रन दिए, जबकि एक गैरजरुरी शॉट खेलकर 12 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने जडेजा को सलाह दी है कि वे सिर्फ अपनी ताकत पर टिके रहने के बजाय एक्सपेरिमेंट करें.

अश्विन के अनुसार वनडे में जडेजा के लिए ये मुश्किल समय है, क्योंकि अगर कोई बड़ी गलती होती है तो अक्षर पटेल उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

अश्विन ने क्या कहा

यूट्यूब चैनल पर ‘ऐश की बात’ के दौरान अश्विन ने कहा, “यह जडेजा के लिए बहुत मुश्किल समय है. हम जानते हैं कि अक्षर पटेल ठीक उनके पीछे हैं. सच तो यह है कि जडेजा ने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है, वह टेस्ट फॉर्मेट भी खेल रहे हैं. लेकिन जडेजा के लिए यह आसान नहीं है क्योंकि यह उनकी बैटिंग के बारे में ज्यादा है. स्पिनरों के खिलाफ उनके कम स्ट्राइक रेट के बारे में बातें हो रही हैं. यह किसी के क्रिकेट या भविष्य के बारे में बात करने के लिए बहुत जल्दी है.”

अश्विन ने आगे कहा, “इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल है. जडेजा आईपीएल खेलेंगे और वहां के प्रदर्शन के आधार पर फैसला लिया जाएगा. अभी किसी के बारे में फैसला लेना जल्दबाजी होगी. उन्होंने उनसे और “एक्सपेरिमेंट” करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि, “इस खेल में एक लेजेंड के तौर पर उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है.”

रवींद्र जडेजा को एक्सपेरिमेंट करना होगा- अश्विन

अश्विन ने कहा, “जडेजा की ताकत कभी-कभी उनकी कमज़ोरी बन जाती है. कभी तो मुझे जलन होती है,  जिस तरह की काबिलियत उनके पास बल्लेबाज, गेंदबाजी और फील्डिंग में है. लेकिन वह एक काम नहीं करते, वह कभी भी अपनी ताकतों से बाहर नहीं जाते. उन्होंने कभी भी नई चीजों के साथ सच में एक्सपेरिमेंट नहीं किया है. वह एक असली लेजेंड हैं. उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मैं उन्हें एक्सपेरिमेंट करते देखना चाहूंगा. मैंने उन्हें नेट प्रैक्टिस में कैरम बॉल फेंकते देखा है, लेकिन उन्होंने मैच में ऐसा कभी नहीं किया. उन्हें थोड़ा फंकी होते देखना अच्छा लगेगा.”



Source link

WPL में विजयरथ पर सवार RCB, गुजरात को 61 रनों से रौंद लगाया जीत का पंजा

WPL में विजयरथ पर सवार RCB, गुजरात को 61 रनों से रौंद लगाया जीत का पंजा


RCB vs GG Highlights WPL 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में RCB विजयरथ पर सवार है. सोमवार को उसने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे. बेंगलुरु के लिए गौतमी नायक ने 73 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. जवाब में गुजरात की टीम 117 रन ही बना सकी.

RCB ने लगाया जीत का पंजा

WPL 2026 में आरसीबी इकलौती टीम है, जो अभी तक कोई मैच नहीं हारी है. वो लगातार 5 मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में अंकों के मामले में अन्य टीमों से बहुत आगे निकल चुकी है.

इस मैच में स्मृति मंधाना केवल 26 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं रिचा घोष ने भी 27 रनों का योगदान दिया. मगर RCB की असली हीरो गौतमी नायक रहीं, जिन्होंने अपने WPL करियर की पहली अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली.

गुजरात जायंट्स के लिए केवल कप्तान एश्ले गार्डनर ही बड़ी पारी खेल पाईं. उन्होंने 43 गेंदों में 54 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. सयाली सतघरे गुजरात टीम की बैटिंग पर कहर बनकर टूटीं, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 21 रन देकर 3 विकेट झटके.

RCB टॉप पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीत चुके हैं और WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में उसके 10 अंक हो गए हैं. बेंगलुरु टीम का अभी तक कितना दबदबा रहा है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के अभी केवल 4 अंक हैं. आरसीबी ने अभी से नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं गुजरात जायंट्स की यह लगातार तीसरी हार रही, जिससे वो पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर चली गई है.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बांग्लादेश को बहुत बड़ा झटका, पाई-पाई को तरसेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी!



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp