टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बांग्लादेश को बहुत बड़ा झटका, पाई-पाई को तरसेंगे बांग्लादेशी खिल

टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बांग्लादेश को बहुत बड़ा झटका, पाई-पाई को तरसेंगे बांग्लादेशी खिल


टी20 वर्ल्ड कप विवाद विकराल रूप लेने लगा है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की जिद के कारण बांग्लादेशी क्रिकेटरों को नुकसान उठाना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार भारत की क्रिकेट उपकरण बनाने वाली कंपनी एसजी (SG) कई मुख्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अनुबंध समाप्त करने जा रही है.

एनडीटीवी के अनुसार ICC के एक सूत्र ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के मध्य बढ़ते तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट उपकरण निर्माता कंपनी SG ने लिटन दास समेत कई बंगलादेशी क्रिकेटरों के साथ अनुबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है.

बांग्लादेश के लिए एक और बड़ा झटका यह है कि एक अन्य भारतीय स्पोर्ट्स कंपनी, सरीन स्पोर्ट्स ने बांग्लादेश में अपने उत्पादों का वितरण ना करने का फैसला लिया है. इन फैसलों के कारण बांग्लादेशी क्रिकेटरों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. एंडोर्समेंट डील के माध्यम से क्रिकेटर साल भर में मोटी कमाई कर लेते हैं, लेकिन एसजी के फैसले से बांग्लादेशी क्रिकेटरों को तगड़ा नुकसान हो सकता है.

कुछ ही घंटों में BCB के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है. आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे अपने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में ही खेलने होंगे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि बांग्लादेश इस बात से राजी है, तो 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला सुना दे, नहीं तो वर्ल्ड कप उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया जाएगा. बांग्लादेश अगर बाहर होता है, तो स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री मिल जाएगी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश ग्रुप C में है. उसे अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है. मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को अपने वर्ल्ड कप मैच मुंबई और कोलकाता में खेलने हैं. BCB ने पहले अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था, लेकिन रिपोर्ट्स अनुसार आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया है.

यह भी पढ़ें:

विराट-रोहित के दीदार को तरसेंगे फैंस, अगले मैच की तारीख का खुलासा; जानिए अब कब खेलेंगे



Source link

188 चेज करने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

188 चेज करने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास


19 जनवरी, सोमवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने जलवा बिखेरा है. दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है, उसने तान्जानिया को 329 रनों से हरा दिया है. वहीं पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से मात दी है. ये मौजूदा विश्व कप में दोनों टीमों की पहली जीत है.

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया महारिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 397 रन बनाए थे. कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने 108 रन बनाए, वहीं जेसन राउल्स ने नाबाद 125 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पॉल जेम्स ने 18 गेंद में 46 रन बनाए.

इसके जवाब में तान्जानिया की पूरी टीम 68 रनों पर ऑलआउट हो गई और 329 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी और वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 2002 में केन्या को 430 रनों से हराया था. इस बड़ी जीत के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D की टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

पाकिस्तान ने भी जीत का खाता खोला

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 37 रनों से हार मिली थी. मगर उसने दूसरे मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप में जीत का खाता खोला है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड की टीम 187 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में पाकिस्तान को 188 रनों का लक्ष्य हासिल करने में 43 ओवर लगे. एक समय ऐसा लगा कि स्कॉटलैंड ने अपनी पारी में 30-40 रन और बनाए होते तो पाकिस्तान हार भी सकता था. इस जीत से पाकिस्तान ने ग्रुप C की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है.



Source link

विराट-रोहित के दीदार को तरसेंगे फैंस, अगले मैच की तारीख का खुलासा; जानिए अब कब खेलेंगे

विराट-रोहित के दीदार को तरसेंगे फैंस, अगले मैच की तारीख का खुलासा; जानिए अब कब खेलेंगे


विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट मैदान पर देखने के लिए फैंस को अब लंबा इंतजार करना होगा. पहली बार होगा जब टी20 वर्ल्ड कप में रोहित नहीं खेलेंगे, जो अगले महीने की 7 फरवरी से शुरू होगा. रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. जानिए भारत का अगला वनडे कब और किसके साथ है?

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. बेशक इंदौर में हारकर टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवाई, लेकिन कोहली की शतकीय पारी ने पूरा मनोरंजन किया. रोहित शर्मा का बल्ला इस सीरीज में शांत रहा, वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. तीनों पारियों में मिलाकर भी उनका स्कोर 100 पार नहीं था. हालांकि दोनों के होने से दर्शकों में भी उत्साह था.

अब कब मैदान पर दिखेंगे रोहित और कोहली?

भारत की अगली वनडे सीरीज में तो रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे ही, लेकिन उससे पहले भी दोनों को मैदान पर फैंस देख पाएंगे. हम बात कर रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग की, जिसमें दोनों दिग्गज खेलेंगे. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, जिनको अपनी कप्तानी में वह पांच बार चैंपियन बना चुके हैं. अभी हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं. विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं, जिस टीम ने पिछले संस्करण अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था.

भारत की अगली वनडे सीरीज कब है?

भारतीय क्रिकेट टीम की जिस अगली वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी हो चुका है वो जुलाई में होनी है. भारत इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा, लेकिन इससे पहले जून में भारत अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलेगा. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. तो कोहली और रोहित जून में इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए दिखेंगे.



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल


भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा. उससे पहले भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हरा दिया है, अब टी20 सीरीज की बारी है. यह वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी परीक्षा होगी और भारतीय खिलाड़ी भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेंगे.

ये पहली बार है, जब न्यूजीलैंड ने भारत में टीम इंडिया को किसी वनडे सीरीज में हराया है. मगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की टी20 टीम अब तक कोई सीरीज नहीं हारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम बढ़िया लय को बरकरार रख पाती है या नहीं. यहां देख लीजिए भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की टीम भारत आकर टीम इंडिया को टी20 सीरीज में हरा चुकी है. 2026 में उसके पास दूसरी बार ऐसा करने का मौका होगा.

  • पहला टी20 मैच –  भारत बनाम न्यूजीलैंड – नागपुर
  • दूसरा टी20 मैच  – भारत बनाम न्यूजीलैंड – रायपुर
  • तीसरा टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी
  • चौथा टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम
  • पांचवां टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड – तिरुवनंतपुरम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें 14 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 बार बाजी मारी है. उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था. साल 2020 से लेकर अब तक कीवी टीम केवल 2 बार भारतीय टीम को टी20 मैच में हराने में सफल रही है. वहीं दोनों टीम भारत में 11 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें 7 बार भारत और 4 बार न्यूजीलैंड जीता है.

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी

यह भी पढ़ें:

ICC ने बांग्लादेश को कहीं का नहीं छोड़ा, दुनिया में हुई थू-थू; अब BCB के पास सिर्फ एक रास्ता



Source link

बांग्लादेश के झांसे में आकर टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करेगा PAK? PCB का चौंकाने वाला खुलासा

बांग्लादेश के झांसे में आकर टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करेगा PAK? PCB का चौंकाने वाला खुलासा


पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करने की खबरों को खारिज कर दिया है. दरअसल बांग्लादेश पिछले कई हफ्तों से अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग करता आ रहा है. हाल ही में खबर आई कि वेन्यू चेंज मामले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को समर्थन दिया है और वो टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट तक करने को तैयार हो गया है. पाकिस्तान ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है.

रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. इस सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के मैच बॉयकॉट करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उसके मैच पहले ही न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) में खेले जा रहे हैं और लोग जानबूझकर आग भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) वेन्यू बदलने को लेकर कई बार ICC को पत्र लिख चुका है. उसने पहले अपने मैच श्रीलंका में करवाने की मांग की, उसके बाद आयरलैंड के साथ ग्रुप अदला-बदली की मांग भी कर चुका है. ताजा अपडेट अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश को खरी-खरी सुना दी है कि वो 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला ले ले, नहीं तो वर्ल्ड कप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी.

ये पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग से रिलीज होने के बाद शुरू हुआ. बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहमान को रिलीज कर दिया था. इसके जवाब में BCB ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

बेखौफ टीम इंडिया ने बाघों के बीच जमाया डेरा, अंधेरी रात में की जंगल की सैर; खुद देख लीजिए गजब नजारा



Source link

विराट कोहली पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, सुनील गावस्कर ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

विराट कोहली पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, सुनील गावस्कर ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए


विराट कोहली पिछले साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से एक अलग ही रूप में दिखे हैं. वह अब शुरुआत में ही बड़े शॉट लगाकर तेज गति से रन बना रहे हैं, जो उनके लिए कारगर भी साबित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया में शुरूआती मैचों में 2 लगातार डक के बाद मानों विराट कोहली 2016 वाली फॉर्म में लौट आए हों. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2 शतक लगाए. अब लगने लगा है कि कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने के बावजूद सचिन के सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इस बीच दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है.

विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने अभी कोहली और रोहित की जगह अगले साल होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के लिए पक्की नहीं की है, हालांकि कोहली जिस फॉर्म में हैं उसको देखकर साफ है कि वह खेलेंगे. इस बीच सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि कोहली कब तक खेल सकते हैं.

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप तो क्या 2031 वर्ल्ड कप और उसके बाद भी खेलने की दावेदारी पेश कर सकते हैं. उन्होंने तीसरे वनडे के बाद कोहली की फिटनेस की भी तारीफ की.

इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “जब तक विराट कोहली क्रीज पर थे, न्यूजीलैंड पूरे समय नर्वस होगी. वह अकेले थे जो मैच पलट सकते थे. काफी देर तक ऐसा लग रहा था कि वह ऐसा कर भी देंगे. कोहली की पारी शानदार थी. वह काफी जल्दी आए और रास्ते में उनके पांच अलग-अलग जोड़ीदार आउट हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के साथ बाद में उनकी साझेदारी भी महत्वपूर्ण थी.”

सुनील गावस्कर ने कहा कि 37 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस शानदार है. वह विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगाते हैं, इसलिए गावस्कर ने उम्मीद लगाई कि अपने अंदर बची हुई क्रिकेट का कोहली फायदा उठाएंगे और 2032 या 2033 तक खेल सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने कहा, “कोहली के कुछ शॉट तो बहुत ही शानदार और क्लियर थे. जिस तरह से वह फील्डिंग करते हैं और विकेटों के बीच दौड़ते हैं, वह भी कमाल है. अपनी उम्र और अनुभव के बावजूद, वह शायद उस टीम में सबसे फिट खिलाड़ी होंगे. यही प्रोफेशनलिज़्म है. मैच जीतने की लगातार कोशिश करना, जब टीम बहुत पीछे हो तो उसे वापस मुकाबले में लाना, और अपने रनों और अपने साथियों के लिए उतनी ही तेजी से दौड़ना. जिस तरह से वह अभी खेल रहे हैं, उसमें बहुत कुछ पसंद करने लायक है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp