विराट कोहली पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, सुनील गावस्कर ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

विराट कोहली पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, सुनील गावस्कर ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए


विराट कोहली पिछले साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से एक अलग ही रूप में दिखे हैं. वह अब शुरुआत में ही बड़े शॉट लगाकर तेज गति से रन बना रहे हैं, जो उनके लिए कारगर भी साबित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया में शुरूआती मैचों में 2 लगातार डक के बाद मानों विराट कोहली 2016 वाली फॉर्म में लौट आए हों. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2 शतक लगाए. अब लगने लगा है कि कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने के बावजूद सचिन के सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इस बीच दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है.

विराट कोहली टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने अभी कोहली और रोहित की जगह अगले साल होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के लिए पक्की नहीं की है, हालांकि कोहली जिस फॉर्म में हैं उसको देखकर साफ है कि वह खेलेंगे. इस बीच सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि कोहली कब तक खेल सकते हैं.

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप तो क्या 2031 वर्ल्ड कप और उसके बाद भी खेलने की दावेदारी पेश कर सकते हैं. उन्होंने तीसरे वनडे के बाद कोहली की फिटनेस की भी तारीफ की.

इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “जब तक विराट कोहली क्रीज पर थे, न्यूजीलैंड पूरे समय नर्वस होगी. वह अकेले थे जो मैच पलट सकते थे. काफी देर तक ऐसा लग रहा था कि वह ऐसा कर भी देंगे. कोहली की पारी शानदार थी. वह काफी जल्दी आए और रास्ते में उनके पांच अलग-अलग जोड़ीदार आउट हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के साथ बाद में उनकी साझेदारी भी महत्वपूर्ण थी.”

सुनील गावस्कर ने कहा कि 37 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस शानदार है. वह विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगाते हैं, इसलिए गावस्कर ने उम्मीद लगाई कि अपने अंदर बची हुई क्रिकेट का कोहली फायदा उठाएंगे और 2032 या 2033 तक खेल सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने कहा, “कोहली के कुछ शॉट तो बहुत ही शानदार और क्लियर थे. जिस तरह से वह फील्डिंग करते हैं और विकेटों के बीच दौड़ते हैं, वह भी कमाल है. अपनी उम्र और अनुभव के बावजूद, वह शायद उस टीम में सबसे फिट खिलाड़ी होंगे. यही प्रोफेशनलिज़्म है. मैच जीतने की लगातार कोशिश करना, जब टीम बहुत पीछे हो तो उसे वापस मुकाबले में लाना, और अपने रनों और अपने साथियों के लिए उतनी ही तेजी से दौड़ना. जिस तरह से वह अभी खेल रहे हैं, उसमें बहुत कुछ पसंद करने लायक है.”



Source link

ICC ने बांग्लादेश को कहीं का नहीं छोड़ा, दुनिया में हुई थू-थू; अब BCB के पास सिर्फ एक रास्ता

ICC ने बांग्लादेश को कहीं का नहीं छोड़ा, दुनिया में हुई थू-थू; अब BCB के पास सिर्फ एक रास्ता


टी20 वर्ल्ड कप विवाद में बांग्लादेश चौतरफा घिरता दिख रहा है, जिसके पास आईसीसी की बात मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बार-बार वेन्यू चेंज करने की मांग कर रहा था. इस मामले पर ICC ने अपना रुख साफ कर दिया है. उसका कहना है कि बांग्लादेश या तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच तय शेड्यूल अनुसार भारत में खेले या फिर उसकी जगह दूसरी टीम को दे दी जाएगी.

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल बार-बार भड़काऊ बयान दे रहे थे. उन्होंने यहां तक कि झूठ भी फैलाया कि आईसीसी ने उसकी अपने खिलाड़ियों के प्रति भारत में सुरक्षा चिंताओं को स्वीकारा है. मगर ये दावे बाद में पूरी तरह झूठ निकले थे.

बांग्लादेश की दुनिया में थू-थू

भारत पहले भी विश्व स्तरीय इवेंट्स का सफल आयोजन कर चुका है. ऐसे में जब BCB की तरफ से सुरक्षा चिंताओं का विषय उठाया गया, तो शुरुआत से उसमें झूठ की बू आ रही थी. अब आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश या तो 21 तारीख तक अपना अंतिम फैसला ले ले, नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी.

इसका मतलब साफ है कि बांग्लादेश को या तो अपने मैच भारत में खेलने होंगे, नहीं तो उसकी वर्ल्ड कप से छुट्टी कर दी जाएगी. यह भी खबर है कि बीसीबी ने बांग्लादेश सरकार के कहने पर सुरक्षा चिंता प्रकट की थी. मगर आईसीसी ने एक ही झटके में सबकी बोलती बंद कर दी है.

मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है. इसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल भी हैं. बांग्लादेश को अपने मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं.

यह भी पढ़ें:

ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री



Source link

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली ने बनाए 7 सबसे बड़े रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली ने बनाए 7 सबसे बड़े रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा


न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में टीम इंडिया को वनडे सीरीज में शिकस्त दी है. इंदौर में खेले गए तीसरे ODI मैच में भारत को 41 रनों की हार झेलनी पड़ी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर घरेलू एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया की हार निराशाजनक और बड़ी चिंता का विषय है. मगर विराट कोहली के लिए यह सीरीज शानदार रही, जिसमें उन्होंने 80 के बेहतरीन औसत से 240 रन बनाए. यहां देखिए उन 7 रिकॉर्ड्स को, जो विराट ने इस सीरीज में बनाए.

विराट कोहली के नाम 7 बड़े रिकॉर्ड

सबसे तेज 28,000 रन- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने 624 पारियों में 28,000 रन पूरे किए, जो सबसे तेज हैं. सचिन तेंदुलकर ने 644 पारी और कुमार संगाकारा ने 666 पारियों में इतने रन पूरे किए थे.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन- विराट कोहली अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने अब तक 626 पारियों में 28215 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने कुमार संगाकारा (28,016) को पीछे छोड़ा. केवल सचिन तेंदुलकर (34,357) ही उनसे आगे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक- वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक लगाए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने रिकी पोंटिंग और वीरेंदर सहवाग के 6 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा.

35 मैदानों पर ODI शतक- वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने 35 अलग-अलग मैदानों पर शतक लगाया है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 34 अलग-अलग मैदानों पर सेंचुरी लगाई थी.

नंबर-3 पर सबसे ज्यादा ODI रन- तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने अब तक नंबर-3 पर 299 पारियों में 12,676 रन बनाए हैं. रिकी पोंटिंग ने नंबर-3 पर खेलते हुए 12,662 रन बनाए थे.

सभी फॉर्मेट में NZ के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक- विराट कोहली केवल वनडे ही नहीं बल्कि सभी फॉर्मेट में मिलाकर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. वो तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं.

सबसे ज्यादा बार लगातार 50+ स्कोर- सबसे ज्यादा बार लगातार पांच या उससे अधिक पारियों में 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. पहले वनडे में 93 रनों की पारी खेल, विराट ने कुल 5वीं बार ऐसा किया था.



Source link

ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री


टी20 वर्ल्ड कप विवाद गहराता जा रहा है. एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे 21 जनवरी तक अपनी स्थिति साफ करनी होगी. दूसरी ओर खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बांग्लादेश सरकार के दबाव में आकर अपनी टीम को भारत ना भेजने की बात कही थी.

दूसरी ओर यह भी अपडेट है कि टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मोहम्मद यूनुस की सरकार ने क्रिकेट के लेवल पर पाकिस्तान से समर्थन मांगा था. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को समर्थन दे भी दिया है. आईसीसी ने बांग्लादेश को खरी-खरी सुना दी है कि उसे अपने वर्ल्ड कप मैच भारत में ही खेलने होंगे. बांग्लादेश अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है, ऐसे में पूरी तरह संभव है कि आईसीसी उसकी वर्ल्ड कप से छुट्टी कर सकता है.

बांग्लादेश हुआ वर्ल्ड कप से बाहर, तो कौन लेगा उसकी जगह

2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीम हिस्सा ले रही होंगी. अगर किसी टीम का नाम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है, तो ICC रैंकिंग के आधार पर नई टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया जाएगा. रैंकिंग में पहले से नंबर-13 तक सभी टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं. लेकिन स्कॉटलैंड क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

अगर बांग्लादेश टीम बाहर हो जाती है, तो वर्ल्ड कप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी का सब्र का बांध टूट चुका है और उसका मानना है कि इतने कम समय में लॉजिस्टिक्स, ब्रॉडकास्टिंग और टिकट के लिहाज से शेड्यूल में बदलाव किया जाना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें:

जिस खिलाड़ी की वजह से भारत को मिली शर्मनाक हार, उसे विराट कोहली ने गिफ्ट में दी अपनी जर्सी, जानिए क्यों

T20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को झटका, ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम; जानें ताजा अपडेट



Source link

T20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को झटका, ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम; अपडेट

T20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को झटका, ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम; अपडेट


आईसीसी अधिकारी पिछले हफ्ते बांग्लादेश गए थे, जहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू चेंज मामले पर बीसीबी से बात की थी. दरअसल मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश तीखे तेवर दिखाने की पूरी कोशिश कर रहा है. बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगी, फिर बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने को लेकर आईसीसी से मांग की. श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. इस मामले में अब ताजा अपडेट आया है, बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उनकी टीम को भारत में खतरा है. इसी सिलसिले में आईसीसी अधिकारी बीसीबी से बात करने गए थे, उन्हें आश्वस्त करने गए थे कि टीम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. बांग्लादेश धमकी दे रहा था कि अगर वेन्यू चेंज नहीं हुआ तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा. अब इस मामले में नया मोड़ आया है, आईसीसी ने बीसीबी को अल्टीमेटम दिया है.

ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम

इएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस बाबत चेतावनी दी है. आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है या नहीं, इसका आखिरी फैसला 21 जनवरी तक लें और हमें बता दें. पिछले शनिवार (17 जनवरी) आईसीसी के अधिकारी ने ढाका में बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकत की थी, जिसमे ये डेडलाइन दी गई. रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश इस बात पर अड़ा है कि वे भारत में अपने मैच नहीं खेलेंगे.

आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि अगर बांग्लादेश 21 जनवरी तक नहीं बताता कि वह टूर्नामेंट में खेलेगा या नहीं, तो रिप्लेसमेंट टीम के नाम का ऐलान किया जाएगा. इसमें स्कॉटलैंड सबसे आगे है. बता दें कि बीसीबी ने ये भी प्रस्ताव दिया था कि उनकी टीम का ग्रुप आयरलैंड के साथ बदल दें, जिसे आईसीसी पहले ही खारिज कर चुका है.



Source link

‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी

‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी


भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को अक्सर उनके आक्रामक अंदाज और मैदान पर दिखने वाले जोश के लिए जाना जाता है. हालांकि ड्रेसिंग रूम के अंदर उनका एक बिल्कुल अलग रूप भी है. वहां विराट सिर्फ सीनियर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक मजाकिया इंसान भी है. टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में विराट से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार किस्सा शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है.

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद का मजेदार वाकया

यह घटना 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के तुरंत बाद की है. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में सेलीब्रेशन चल रहा था. इसी दौरान हर्षित राणा की पहली बार मुलाकात विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से हुई. पहली मुलाकात होने की वजह से हर्षित ने पूरे सम्मान के साथ अनुष्का को “मैडम” कहकर बुलाया.

‘मैडम क्यों, भाभी बोल’

हर्षित का यह कहना विराट कोहली के कानों तक पहुंच गया. बस फिर क्या था, विराट ने तुरंत मौके का फायदा उठाते हुए उनकी खिंचाई शुरू कर दी. हर्षित ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट ने हंसते हुए उनसे कहा, “तू मैडम क्यों बोल रहा है? भाभी बोल!”

इतना ही नहीं, विराट यहीं नहीं रुके. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अनुष्का से भी कहा कि यही वही लड़का है, जिसने थोड़ी देर पहले जीत को सेलीब्रेट करते हुए मेरे ऊपर शैम्पेन की बारिश कर दी थी और अब अचानक बहुत इतना सीधा बनकर “मैडम” बोल रहा है.

ड्रेसिंग रूम के सबसे बड़े एंटरटेनर

इस पूरे वाकये को याद करते हुए हर्षित राणा ने कहा कि विराट कोहली को मजाक करना अच्छा लगता है जैसे वो कभी-कभी मैदान पर भी मस्ती करते हुए दिख जाते है. मैदान पर भले ही वह काफी गंभीर और आक्रामक नजर आते हों, लेकिन टीम के भीतर वह सबसे ज्यादा हंसने-हंसाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका मानना है कि विराट जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट के बाद या अहम मैचों के बीच खिलाड़ियों पर कितना दबाव रहता है, और ऐसे में हल्का-फुल्का मजाक टीम का माहौल बेहतर बना देता है.

सीनियर होते हुए भी बड़े भाई जैसा व्यवहार

यह किस्सा साफ दिखाता है कि विराट कोहली सिर्फ रन मशीन या आक्रामक लीडर ही नहीं हैं, बल्कि वह जूनियर खिलाड़ियों के लिए बड़े भाई जैसे भी हैं. वह नए खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते. यही वजह है कि टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी विराट को सिर्फ अपना आदर्श ही नहीं, बल्कि अपना मार्गदर्शक भी मानते हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp