‘You can’t Ignore fitness for years and suddenly enforce It before IPL’ – Vaas hits out at SLC

‘You can’t Ignore fitness for years and suddenly enforce It before IPL’ – Vaas hits out at SLC


Sri Lanka legend Chaminda Vaas has strongly criticised Sri Lanka Cricket for its handling of fitness standards, calling the denial of a No Objection Certificate to pacer Nuwan Thushara a case of poor planning rather than genuine disciplinary action.

The former left-arm fast bowler, who featured in three seasons of the Indian Premier League for the Deccan Chargers, pointed out what he sees as inconsistency in the board’s approach to player fitness.

“You can’t suddenly enforce strict standards before IPL”


Add Zee News as a Preferred Source



Vaas highlighted that Sri Lanka Cricket had not prioritised fitness benchmarks consistently in recent years, making the sudden enforcement ahead of IPL 2026 questionable.

“SLC ignored fitness standards over the past four years,” Vaas wrote on X. “Fitness in modern cricket is crucial. But you can’t ignore it for years and then suddenly enforce strict standards just before the IPL. A player missing out now feels more like poor planning than discipline.”

His remarks have added weight to the growing criticism of SLC’s timing, especially with players missing out on major opportunities.

Thushara fails fitness test, denied NOC

Thushara, who was retained by Royal Challengers Bengaluru for around INR 1.6 crore, reportedly failed to meet the required benchmarks in SLC’s Physical Performance Test. As per reports, he needed a minimum score of 17 out of 29 but fell short. SLC Chief Executive Ashley de Silva confirmed that the pacer did not achieve the required score. As a result, he has been denied the NOC, effectively ruling him out of IPL 2026 for now.

Major blow for RCB ahead of title defence

Thushara is set to miss RCB’s opening clash against Sunrisers Hyderabad at the M. Chinnaswamy Stadium on March 28, along with subsequent matches including the home fixture against Chennai Super Kings on April 5.

Unless he clears a future fitness test and secures clearance, he risks losing his contract entirely. Notably, reports suggest that Thushara is not currently injured and is capable of bowling, but concerns remain around his overall fitness and ability to handle workload in T20 cricket. His absence also comes at a difficult time for RCB, who are already dealing with uncertainty over Josh Hazlewood, further weakening their pace attack at the start of the campaign.

Broader fitness crackdown in Sri Lankan cricket

The situation reflects a wider push by SLC to enforce stricter fitness protocols before granting NOCs for overseas leagues like the IPL and PSL.

Several Sri Lankan players have been impacted:

Dushmantha Chameera, Pathum Nissanka, and Kamindu Mendis have cleared the tests and received NOCs

Matheesha Pathirana and Wanindu Hasaranga are yet to undergo tests as they continue rehabilitation after injuries around the T20 World Cup 2026

Pathirana, signed by Kolkata Knight Riders for INR 18 crore, is expected to miss the early part of the season, while Hasaranga, picked by Lucknow Super Giants for INR 2 crore, also awaits clearance.

Nuwan Thushara: Profile and career highlights

He has represented Sri Lanka in 30 T20Is, picking up 36 wickets at an average of around 22.64. His standout performances include a five-wicket haul of 5 for 20 and a hat-trick against Bangladesh in 2024.

In the IPL, he debuted for Mumbai Indians in 2024, taking 8 wickets in 7 matches. He has also featured in multiple T20 leagues worldwide, including the Lanka Premier League and SA20, establishing himself as a reliable death-over specialist.

Vaas’ IPL pedigree adds weight to criticism

Vaas’ criticism carries added credibility given his own IPL experience. He was part of the Deccan Chargers squad that won the IPL title in 2009. Across 13 matches in the league, he picked up 18 wickets at an average of 19.72, making him one of the early overseas contributors in the tournament’s history.

Debate intensifies ahead of IPL 2026

Vaas’ comments have reignited debate over whether SLC’s sudden enforcement of fitness standards is justified or a reactive measure after years of inconsistency. While fitness remains non-negotiable in modern cricket, the timing has placed players and franchises in a challenging position just days before the IPL begins.

As IPL 2026 gets underway, attention will remain on whether Thushara or other affected Sri Lankan players can secure late clearance and how SLC manages the balance between player welfare, national standards, and opportunities in global T20 leagues.



Source link

IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल

IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल


Bengaluru Traffic Police Advisory For IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद मैदान पर अगला मैच 05 अप्रैल को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. दोनों ही मुकाबलों के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. 

बता दें कि आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जारी होने के बाद कुछ दिन बाद यह तय हुआ है कि बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे. पिछले सीजन (IPL 2025) में आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड में स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसको मद्दे नजर रखते हुए स्टेडियम में होने के मैचों के लिए खास सख्ती की जा रही है. 

स्टेडियम के आसपास पार्किंग की इजाजत नहीं

भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के आसपास पार्किंग की इजाजत नहीं दी गई है. इनमें बालेकुंद्री सर्कल और सीटीओ जंक्शन के बीच क्वींस रोड, अनिल कुंबले सर्कल से क्वींस सर्कल तक एमजी रोड और एमजी रोड को कुब्बन रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड शामिल है.

कुब्बन रोड, सेंट मार्क रोड, म्यूजियम रोड, कस्तूरबा रोड, सेंट्रल स्ट्रीट, लावेल रोड और विट्टल माल्या रोड पर भी पार्किंग की इजाजत नहीं है. कुब्बन पार्क के अंदर की सड़कें जैसे किंग रोड, प्रेस क्लब एरिया और फाउंटेन रोड भी नो पार्किंग जोन में होगा.

अधिकारियों ने बताया कि इन एरिया में पार्क की गई गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा गाड़ियों को टो करके भी ले जाया जा सकता है. 

कहां पार्क कर सकते हैं गाड़ियां?

मैच के दिन गाड़ियों की पार्किंग के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. भीड़भाड़ कम करने के लिए पुलिस ने खास पार्किंग की जगह की व्यवस्था की है. इसमें सिद्दालिंगैया सर्कल स्थित सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल ग्राउंड और म्यूजियम रोड पर स्थित सेंट जोसेफ यूरोपियन स्कूल ग्राउंड शामिल है. 

इसके अलावा पार्किंग के अन्य विकल्प फ्रीडम पार्क एमएलसीपी, गरुड़ा मॉल, यूबी सिटी और शिवाजीनगर टीटीएमसी की पहली मंजिल शामिल हैं. अधिकारियों ने विजिटर्स से स्टेडियम के पास ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए इन सुविधाओं का उपयोग करने का अनुरोध किया है. 

एंट्री और एग्जिट गेट

भीड़ की आवाजाही के लिए कई एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं. क्यूबॉन रोड की ओर से गेट E-1 से E-3, E-18, E-19, E-22, E-23, लिंक रोड की ओर से E-11 से E-17 और क्वींस रोड पर E-05 और E-08 के जरिए से एंट्री की अनुमति है.

वहीं एग्जिट के लिए E-09 और E-9A गेट का इस्तेमाल किया जाएगा. गेट E-10 खिलाड़ियों, अधिकारियों और वीआईपी के लिए रिजर्व है. 

कैब और ऑटो का उपयोग करने वालों के लिए, पिकअप पॉइंट बीआरवी ग्राउंड और मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर है. ड्रॉप पॉइंट गेट नंबर 6 और गेट नंबर 3 के पास है. पुलिस ने लोगों से BMTC बसों और मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह किया है. 

 

यह भी पढ़ें: Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद





Source link

Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद

Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद


आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले Guinness Book ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया, जिमसें विराट कोहली के पांच आईपीएल रिकॉर्ड्स का जिक्र किया गया. इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि Guinness World Records भी किंग कोहली का लोहा मानने पर मजबूर हो गया है. तो आइए जानते हैं कि कोहली के किन महा रिकॉर्ड्स की बात की गई. 

विराट कोहली के महा रिकॉर्ड्स 

पहला रिकॉर्ड: कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक उन्होंने 8661 रन बना लिए हैं. 

दूसरा रिकॉर्ड: आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम पर दर्ज है. 2016 के आईपीएल में कोहली ने 973 रन बनाए. 

तीसरा रिकॉर्ड: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम पर ही दर्ज है. अब तक कोहली ने 8 शतक लगा लिए हैं. 

चौथा रिकॉर्ड: कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. अब तक उनके बल्ले से 63 अर्धशतक निकल चुके हैं. 

पांचवां रिकॉर्ड: कोहली ने मैदान पर रहते हुए सबसे ज्यादा 117 कैच लपके हैं. 

अगले सीजन के लिए कोहली तैयार 

आगामी यानी 2026 के आईपीएल सीजन के लिए विराट कोहली पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. सीजन की शुरुआत से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच में कोहली ने शानदार फॉर्म का मुजाहिरा पेश किया है. पहले अभ्यास मैच में कहली ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए थे. दूसरे मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 19 गेंदों में 45 रनों की पारी निकली थी. इन पारियों से साफ जाहिर हो रहा है कि कोहली पूरी तरह से तैयार हैं. 

कोहली का आईपीएल करियर 

बात करें कोहली के आईपीएल करियर की, तो टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 267 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 259 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट





Source link

IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज

IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज


IPL 2026 Commentary Panel List: आईपीएल 2026 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का वक्त बाकी रह गया है. टू्र्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च, शुक्रवार से होगी. इससे एक दिन पहले गुरुवार (27 मार्च) को आगामी सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का एलान हो गया, जिसमें बताया गया कि 160 से ज्यादा लोग 12 भाषाओं में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कि फैंस को किस भाषा में किसकी आवाज सुनाई देगी. 

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कमेंट्री पैनल में 160 से ज्यादा लोग नजर आएंगे. टूर्नामेंट में फैंस कुल 12 भाषाओं में कॉमेंट्री सुन सकेंगे, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम शामिल है. 

सभी भाषाओं में एक से बढ़कर एक दिग्गज कमेंट्री का दारोमदार संभालेंगे. मैच में कमेंट्री से चार चांद लग जाते हैं. बताते चलें कि इस बार उमेश यादव और आर अश्विन जैसे दिग्गज भी कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे. बताते चलें कि अश्विन पिछले सीजन यानी 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन 2026 सीजन से पहले उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. 

कमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा और इरफान पठान जैसे दिग्गज हिंदी बॉक्स में नजर आएंगे. इन दिग्गजों की आवाज सुनने के लिए फैंस हमेशा ही उत्साहित नजर आते हैं. लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. 

IPL 2026 के लिए हिंदी कमेंटेटर्स 

रवि अश्विन

सुरेश रैना

हरभजन सिंह 

इरफान पठान 

वीरेंद्र सहवाग

अनिल कुंबले

पीयूष चावला

उमेश यादव

आकाश चोपड़ा

चेतेश्वर पुजारा

आदित्य तारे

नवजोत सिंह सिद्धू

सुनील गावस्कर

संजय बांगर

अजय जडेजा

मोहम्मद कैफ

सबा करीम

दीप दास गुप्ता

पदमजीत सहरावत

अनंत त्यागी

सुनील तनेजा

IPL 2026 के लिए इंग्लिश कमेंटेटर्स

रवि शास्त्री

सुनील गावस्कर

एबी डिविलियर्स

डेल स्टेन

फाफ डु प्लेसिस

केविन पीटरसन

आरोन फिंच

इयोन मॉर्गन

माइकल क्लार्क

एम मैक्लेनाघन

दीप दास गुप्ता

हर्षा भोगले

इयान बिशप

साइमन डूल

डैनी मॉरिसन

गंगा, नाइट

स्वान, मबांगवा

कैटिच, मुरली कार्तिक

डब्ल्यूवी रमन

अंजुम, मुकुंद

विल्किंस

केटी मार्टिन

रौनक कपूर

IPL 2026 के लिए भोजपुरी कमेंटेटर्स

सौरभ सिंह

सुमित मिश्रा

शिवम सिंह

सत्यप्रकाश कृष्णा

गुलाम हुसैन

ज्वाला सिंह

अभय कुमार

शालिनी सिंह. 

यहां देखें कमेंटेटर्स और प्रजेंटर्स की पूरी लिस्ट

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक? जानें





Source link

IPL 2026 से पहले हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक?

IPL 2026 से पहले हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक?


आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बता दिया के वह सिर्फ पैसों से नहीं बल्कि दिल से भी बहुत अमीर हैं. हार्दिक ने अपना वादा पूरा करते हुए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक बांटा. तो आइए जानते हैं कि आखिर हार्दिक ने किस वादे को पूरा करते हुए दिल की अमीरी दिखाई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने स्टेडियम के स्टाफ में मौजूद 10 से 11 लोगों को 10-10 लाख रुपये के चेक बांटे. बताया गया कि हार्दिक ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही तैयारी की थी. हार्दिक की तैयारी के चलते अक्सर गाउंड के स्टाफ को देर रात तक रुकना पड़ा था. इसको देखते हुए हार्दिक ने उनसे वादा किया था कि वह जब भी मुंबई वापस आएंगे, तो स्टाफ को टी20 विश्व कप की तैयारी में उनकी मदद के लिए इनाम जरूर देंगे. 

हार्दिक ने वादा निभाया

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आईं, जिसमें हार्दिक गाउंड स्टाफ के बीच में खड़े हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों में गाउंड स्टाफ के हाथ में चेक दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में तो यही बताया गया कि हार्दिक ने ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये की चेक दी. 

वर्ल्ड कप में हार्दिक का अहम योगदान 

बताते चलें कि हार्दिक ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 217 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 9 विकेट अपनी झोली में डाले. 

हार्दिक का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें हार्दिक के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. हालांकि मौजूदा वक्त में हार्दिक भारत के लिए सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं. वह लंबे वक्त से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं. 

 

यह भी पढ़ें: कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री





Source link

बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए

बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होने वाले मैच के साथ IPL के सीजन 19 का शुभारंभ हो जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है. इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है.

आईपीएल 2026 के शुरू होने से कुछ समय पहले तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन लगा हुआ था. इस प्रतिबंध के हटने के बाद आरसीबी को अपने घरेलू मैच इस वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिली. बीसीसीआई ने फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस संस्करण बेंगलुरु में 5 मैच तय हुए हैं, पहला मैच संस्करण का भी ओपनिंग मैच है.

शनिवार को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

शनिवार को होने वाले IPL 2026 के पहले मैच में बारिश की संभावना है. शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है. हालांकि शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है. हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना बहुत कम है.

पिछले संस्करण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे. इस वेन्यू पर सबसे अधिक IPL रन विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं.

RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण कहां?

आईपीएल 2026 से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. RCB बनाम SRH मैच का लाइव प्रसारण स्टार सोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

RCB स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश, यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल.

SRH स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp