अंतिम ओवरों में पलटी बाजी, भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत; वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कैच

अंतिम ओवरों में पलटी बाजी, भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत; वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कैच


IND vs BAN Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. उसने बांग्लादेश को DLS पद्धति से 18 रनों से हरा दिया है. बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. मैच में दोबारा बारिश आने के बाद बांग्लादेश को 29 ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य मिला. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी.

वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया 238 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. वहीं अभिज्ञान ने 112 गेंदों में 80 रन बनाए.

अंतिम ओवरों में पलटी बाजी

DLS पद्धति के चलते बांग्लादेश को 29 ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य मिला. एक समय बांग्लादेश ने 21 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए थे. बांग्लादेश के हाथों में 8 विकेट बचे थे और उसकी जीत की राह आसान लग रही थी. जैसे ही विहान मल्होत्रा ने कलाम सिद्दीकी अलीन को आउट किया, वहीं से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. बांग्लादेश ने देखते ही देखते अपने आखिरी 8 विकेट 40 रनों के भीतर गंवा दिए.

वैभव सूर्यवंशी का कमाल का कैच

26वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैमिउन बशीर ने हवाई शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का कैच लपका. थर्ड अंपायर ने काफी देर के बाद बशीर को आउट करार दिया. अंपायर का फैसला सुनने के बाद भारतीय खेमे में खुशी छा गई.

ये भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया ने यूएसए को 6 विकेट से हरा दिया था. वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर भारत अब ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें:

अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश



Source link

अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश


बेंगलुरु के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL और अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन को अनुमति दे दी है. हालांकि यह अनुमति विशेष नियमों और शर्तों के अधीन जारी की गई है. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद इस विषय को लेकर प्रतिबद्ध रहे कि आईपीएल की कर्नाटक में वापसी जरूर हो. इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकार के साथ कई बैठकें भी कीं.

KSCA ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि अब चिन्नास्वामी में दोबारा IPL और अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन हो सकेगा. कर्नाटक बोर्ड को पूरा भरोसा है कि वो निर्धारित शर्तों को पूरा करेगा. बोर्ड ने एक्सपर्ट रीव्यू कमिटी के समक्ष एक रोडमैप पेश किया है. केएससीए द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया, “हम सुरक्षा, संरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ प्रबंधन) को लेकर सभी उपायों को लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें वे इस मंजूरी को लेकर अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं.

RCB फैंस के लिए अच्छी खबर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी जीत सेलिब्रेट करने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आई थी, लेकिन मैदान के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. उस दुखद घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा कारणों से कोई बड़े लेवल का मैच नहीं खेला गया है.

पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि IPL 2026 के लिए RCB नया होम ग्राउंड तलाश रही है. मगर चिन्नास्वामी स्टेडियम को मैचों के आयोजन की मंजूरी मिलने से RCB फैंस को भी राहत की सांस मिली होगी.

यह भी पढ़ें:

बिना कोई गेंद फेंके ही दे दिए 8 रन…, पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड; जानें कैसे हुआ ये संभव



Source link

बांग्लादेश का नया ड्रामा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में नो हैंडशेक विवाद पर BCB ने जारी किया स्टेटमेंट

बांग्लादेश का नया ड्रामा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में नो हैंडशेक विवाद पर BCB ने जारी किया स्टेटमेंट


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 भी नो हैंडशेक विवाद के कारण चर्चा में आ गया है. 17 जनवरी को भारत और बांग्लादेश का मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के कप्तान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने स्टेटमेंट जारी किया है. बीसीबी का कहना है कि विपक्षी टीम यानी भारतीय कप्तान से हाथ ना मिलाने की घटना अनजाने में हुई.

BCB ने दी सफाई

BCB ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि बांग्लादेश अंडर-19 टीम के नियमित कप्तान अजीजुल हाकिम बीमार होने के चलते टॉस के समय मैदान में नहीं आ सके. उनकी जगह उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस की जिम्मेदारी संभाली. बीसीबी मे यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि विपक्षी कप्तान (भारत) से हाथ ना मिलाने की घटना अनजाने में हुई. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा कि उसका भारतीय टीम के प्रति अनादर दिखाने का कोई इरादा नहीं था.

बीसीबी का कहना है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और खेल भावना बनाए रखना, विपक्षी टीम और खिलाड़ियों के प्रति सम्मान रखना बांग्लादेश का मूल सिद्धांत है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को याद दिलाया है कि वो खेल भावना को बनाए रखने की जिम्मेदारी को समझें.

मैदान पर क्या हुआ था?

17 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मैच हुआ. चूंकि हल्की बारिश हो रही थी, इसलिए टॉस में देरी हुई. वहीं जब दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आए, तो किसी ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. उसके बाद भी दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ और दोनों खिलाड़ी सीधे अपने-अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए. इस पूरी घटना पर जमकर बवाल मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें:

इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल



Source link

बिना कोई गेंद फेंके ही दे दिए 8 रन…, पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड; जानें कैसे

बिना कोई गेंद फेंके ही दे दिए 8 रन…, पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड; जानें कैसे


टी20 के दौर में गेंदबाजों के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना कोई नई बात नहीं, एक ओवर में 6 छक्के भी लग चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में भी 21 बार ऐसा हुआ है जब एक गेंदबाज ने अपने स्पेल में 100 या इससे ज्यादा रन दिए. लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है, जिसके बारे में जानकार हर कोई सोचेगा कि आखिर ये हुआ कैसे? ये शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुर रेहमान के नाम दर्ज है.

बिना कोई गेंद डाले दिए 8 रन

आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये हुआ कैसे? क्योंकि मान लिया कि गेंदबाज ने पहली गेंद नो या वाइड फेंक दी, या उस पर चौका भी चले गया तो भी गेंदबाज ने कोई तो लीगल गेंद डाली ही होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अब्दुर रहमान ने बिना गेंद डाले ही 8 रन दे दिए.

लेकिन ऐसा हुआ कैसे?

ये 2014 एशिया कप में हुआ था. मीरपुर में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा था. बांग्लादेश क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी. पाकिस्तान के लिए 11वां ओवर डालने आए अब्दुर रहमान. उन्होंने पहली गेंद डाली, जो उनके हाथ से फिसल गई. गेंद कमर के ऊपर चली गई, जिसे अंपायर ने नो बॉल दे दिया.

दूसरी गेंद भी कमर के ऊपर फुल टॉस थी, जिस पर बल्लेबाज ने एक रन दौड़कर बना लिया. अंपायर ने इसे भी नो बॉल करार दिया. बता दें कि एक मैच में कोई गेंदबाज 2 ही बीमार डाल सकता है, लेकिन स्पिनर को अंपायर कई बार तीसरा मौका भी दे देते हैं. उस मैच में भी अंपायर ने रहमान को एक अन्य मौका दिया.

अब्दुर रहमान को तीसरा मौका मिला, लेकिन उन्होंने वही गलती की और बीमार गेंद डाल दी. कमर से ऊपर आई इस गेंद पर इस बार बल्लेबाज अनामुल हक ने चौका मार दिया. अंपायर ने न सिर्फ इस गेंद को नो बॉल करार दिया बल्कि रहमान को गेंदबाजी से हटाने का भी फैसला दिया. तो ऐसे पाकिस्तानी गेंदबाज ने बिना कोई गेंद डाले 8 रन दे दिए.

अब्दुर रहमान का इंटरनेशनल करियर

2007 से 2014 के बीच अब्दुर रहमान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 22 टेस्ट, 31 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उनके नाम 99 विकेट और 395 रन, वनडे में 30 विकेट और 142 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 11 विकेट लिए.



Source link

जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए


स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने करारा जवाब दिया है. सिराज ने रविंद्र जडेजा को सपोर्ट करते हुए शनिवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में रवींद्र जडेजा विकेट लेने में नाकाम रहे हैं. इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में भी सिर्फ एक विकेट ले सके थे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला कल यानी रविवार को इंदौर में खेला जाना है. इस मैच से पहले सिराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे नहीं लगता कि जडेजा की फॉर्म किसी तरह से भी चिंता का विषय है. यह केवल एक विकेट की बात है. एक बार वह विकेट मिल जाए तो आपको एक बिल्कुल अलग तरह का गेंदबाज देखने को मिलेगा.

सिराज ने कहा कि दोनों वनडे में दबाव में होने के बावजूद गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया. दूसरे वनडे में कुछ मौके गंवाए, जिससे न्यूजीलैंड तीन मैच की सीरीज बराबर करने में सफल रहा. उन्होंने कहा, हमने दोनों मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. पहले वनडे में हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही. दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश रेड्डी ने भी योगदान दिया.

डेरिल मिचेल की मैच विजेता पारी को लेकर सिराज ने कहा कि भारत के पास जीतने के मौके थे. उन्होंने कहा, एक मौका था, जब कैच छूटा. अगर हमने उस मौके का फायदा उठाया होता तो नतीजा अलग हो सकता था. विश्व स्तरीय बल्लेबाज आपको ज्यादा मौके नहीं देते. जब उन्हें जीवनदान मिलता है तो फिर आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है. हमने उसे आउट करने की पूरी कोशिश की और खासकर बीच के ओवरों के लिए योजना बनाई थी. लेकिन आखिर में बात उस एक मौके पर आकर रुक जाती है. अगर हमने उसे मौके का फायदा उठाया होता तो स्थिति अलग होती.

सिराज ने कहा कि निर्णायक मैच में खेलने से पहले टीम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है. उन्होंने कहा, “टीम का माहौल बहुत अच्छा है. सीनियर खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जीत और हार होती रहती हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सकारात्मक है.”



Source link

इस देश ने कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, स्क्वाड में खूंखार खिलाड़ी शामिल

इस देश ने कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, स्क्वाड में खूंखार खिलाड़ी शामिल


इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही होगी, जिसकी कप्तानी वेन मैडसन को मिली है. 2026 का विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, जिसमें इटली क्रिकेट टीम (Italy Cricket Team) अपना पहला मैच 9 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके ऑलराउंडर जेजे स्मट्स भी इटली स्क्वाड का हिस्सा हैं. स्मट्स अब तक अंतर्राष्ट्रीय करियर में 13 टी20 मैच खेल चुके हैं. टीम में जसप्रीत सिंह भी शामिल हैं, जो तेज गेंदबाजी करते हैं. जसप्रीत भारत से आते हैं और उनका जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था.

टीम के कप्तान वेन मैडसेन कुछ साल से इटली के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत भी दक्षिण अफ्रीका में हुई थी. ऑलराउंडर हैरी मैनटेनी का टी20 में गेंदबाजी औसत 11 का है, जो बहुत बहतरतीं है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली का स्क्वाड: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्राका

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. इटली को ग्रुप C में रखा गया है, जिसका पहला मैच 9 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा. दूसरा मैच 12 फरवरी को नेपाल, 16 फरवरी को उसका सामना इंग्लैंड से होगा और ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 19 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp