‘टीम इंडिया के आगे थर-थर कांपते हैं पाकिस्तानी’, भारत-पाक पर दिग्गज के बयान से हर कोई हैरान

‘टीम इंडिया के आगे थर-थर कांपते हैं पाकिस्तानी’, भारत-पाक पर दिग्गज के बयान से हर कोई हैरान


भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर अब कोई राइवलरी नहीं रह गई है. ये कहना था सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने मान लिया था कि अब क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की कोई टक्कर नहीं है. मगर नो-हैंडशेक विवाद और पाकिस्तान का टीम इंडिया के साथ मैच का बहिष्कार करने की बात. ऐसे मुद्दों के कारण भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंदिता चर्चा में बनी रहती है. अब इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत-पाकिस्तान मैचों पर प्रतिक्रिया देकर कहा है कि भारत के सामने पाक टीम थर-थर कांपने लगती है.

एक पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन, डेविड लॉयड और फिल टफनेल भारत बनाम पाकिस्तान राइवलरी पर चर्चा कर रहे थे. टफनेल ने कहा कि पाकिस्तान का स्तर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बहुत नीचे है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दूर-दूर तक टीम इंडिया के सामने नहीं टिकता है.

थर-थर कांपता है पाकिस्तान

इसी बीच माइकल वॉन ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया देकर कहा कि भारत के सामने आने पर पाक टीम के पसीने छूटने लगते हैं और उसके खिलाड़ी घबराने लगते हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि जब भी पाकिस्तान टीम क्रिकेट के मैदान पर भारत के सामने उतरती है, उसके भीतर डर का भाव होता है.” उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर हाथ ना मिलाने की बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. एशिया कप 2025 से ही भारतीय टीम, पाक खिलाड़ियों से मैदान पर हाथ नहीं मिला रही है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को हुई थी. टीम इंडिया ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाक बल्लेबाज इस तरह फ्लॉप हुए कि पूरी टीम ही 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारत ने वह मुकाबला 61 रनों से जीता था.

यह भी पढ़ें:

कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला



Source link

‘फ्री का पैसा ले रहा है क्या?’ भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास

‘फ्री का पैसा ले रहा है क्या?’ भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास


Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन टीम का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खास नहीं रहा. लीग चरण में पाकिस्तान को सिर्फ भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस हार को मद्दे नजर रखते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन की क्लास लगा दी. 

कैफ ने कहा कि सलमान आगा को दोष नहीं देना चाहिए, बल्कि माइक हेसन को इसका जिम्मेदार ठहराना चाहिए. उन्होंने सीधे तौर पर पाक कोच पर निशाना साधा. 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा, “सलमान आगा को छोड़िए, माइक हेसन क्या कर रहे हैं. माइक हेसन ने आईपीएल में भी कोचिंग की है. वह उन्हें क्या बता रहे हैं, भारत के खिलाफ पहले फील्डिंग करने के लिए? फ्री का पैसा ले रहा है क्या भाई?”

आगे हेसन ने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि यह सलमान आगा के लिए पहला वर्ल्ड कप है, उन्हें शक हो सकता है. लेकिन क्या हेसन को यह नहीं पता कि उस धीमी पिच पर क्या किया जाना चाहिए?” 

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकतरफा हार 

मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 77 रन स्कोर किए थे. इस दौरान पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी पाकिस्तान सिर्फ 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई थी. टीम के लिए उस्मान खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 रन स्कोर किए थे. इस दौरान भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला. इस तरह भारत ने जीत अपने खाते में डाली. 



Source link

कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला

कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला


Mike Hesson Salman Agha Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने कप्तान सलमान आगा को धमका दिया. ऐसी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. दरअसल यह मामला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का है. सलमान आगा 38 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद खबर सामने आई कि कोच माइक हेसन और सलमान आगा की बहस हुई थी. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने चुप्पी तोड़ी है.

21 फरवरी से 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण शुरू हो रहा है. सुपर-8 के सबसे पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

कोच ने बताया सच

सुपर-8 का पहला मैच खेलने से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन ने बताया कि आउट होने के बाद सलमान आगा निराश थे और हताशा में प्रतिक्रिया दी. कोच ने कहा कि सामने आए वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया और कहा कि सलमान के साथ उनकी बातचीत सीधी और स्पष्ट थी. उन बातों से सलमान की प्रतिक्रिया का कोई लेना देना नहीं है.

माइक हेसन ने कहा, “मैंने उस वीडियो को देखा है, जो मुझे भेजी गई थी और सबने उसका मतलब गलत समझा है. मैं बता देता हूं कि असल में क्या हुआ था. मैं सलमान से यह पूछने और बात करने जा रहा था कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के चलते नवाज से पैड बांधने को कहें. सलमान तभी आउट होकर आए थे और बहुत निराश थे, इस कारण उन्होंने बोतल को जमीन पर देकर मारा था. इसका हमारी बातों से कोई लेना देना नहीं था.”

सलमान आगा ने उस मैच में 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. वहीं पाक टीम ने वह मैच 102 रनों के विशाल अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें:

कल से शुरू सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल



Source link

जाते-जाते ऑस्ट्रेलिया ने मचाई तबाही, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के तूफान में उड़ी ओमान

जाते-जाते ऑस्ट्रेलिया ने मचाई तबाही, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के तूफान में उड़ी ओमान


Australia vs Oman T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया है. मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने मिलकर ओमान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इस मैच में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में कंगारू टीम ने सिर्फ एक विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत किसी काम की नहीं क्योंकि वह पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है.

मार्श-हेड का तूफान

105 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने की. दोनों के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया 73 रन बना चुकी थी. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. खासतौर पर मार्श गेंदबाजों को कतई बख्शने के मूड़ में नहीं थे. उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही 26 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया था.

ट्रेविस हेड पचास नहीं जड़ पाए, लेकिन उन्होंने भी 19 गेंदों में 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. मार्श 33 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. अंत में जोश इंग्लिश ने चाहे 6 गेंद खेली हों, लेकिन उन्होंने भी 2 चौकों समेत 200 के स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए. मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की 93 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में ही 105 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.

जीत के साथ वर्ल्ड कप को अलविदा

ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. उसे जिम्बाब्वे के हाथों बड़ी हार झेलनी पड़ी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी कंगारुओं को हार झेलनी पड़ी. 2 बड़ी हार झेलने के बाद उसके लिए सुपर-8 की रेस में बने रहना मुश्किल हो गया था. ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर 8 में गए हैं.



Source link

ऑस्ट्रेलिया के सामने सस्ते में निपटी ओमान, कंगारूओं को मिला 105 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया के सामने सस्ते में निपटी ओमान, कंगारूओं को मिला 105 रन का लक्ष्य


AUS vs OMAN Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें और आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया और ओमान का टीमें पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में ओमान पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए वसीम अली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 रन स्कोर किए.

ओमान के लिए वसीम अली के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. वहीं इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने खाते में डाले. 

टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया का अच्छा फैसला

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम का यह फैसला पहली पारी में अच्छा साबित होता दिखा. पहले बैटिंग के लिए उतरी ओमान की टीम लो स्कोर पर सिमट गई. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को 1-1 सफलता मिली. 

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी जीत की तलाश 

इस मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में दूसरी जीत की तलाश करेगी. टीम ने अब तक तीन मैचों में से सिर्फ एक में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है. इसके अलावा जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो हार के बाद टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट हो गई थी. अब कंगारू दूसरी जीत हासिल करके वर्ल्ड कप का समापन करना चाहेगी. 

ओमान को पहली जीत की तलाश 

गौरतलब है कि अब तक ओमान को इस टी20 विश्व कप में एक भी जीत नहीं मिली है. टीम ने तीनों मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से, श्रीलंका के खिलाफ 105 रन से और आयरलैंड के खिलाफ 96 रन से गंवाए हैं. अब टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की उम्मीद लगाकर पहली जीत अपने खाते में जरूर डालना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले का हाल कैसा रहता है.



Source link

IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम

IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम


Rajasthan Royals Home Ground IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने 4 घरेलू मैच जयपुर में करवाने को राजी हो गई है, जबकि बाकी 3 होम मैच गुवाहाटी में होंगे. होम ग्राउंड को लेकर RR फ्रैन्चाइजी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बीच मतभेद रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से कुछ सूत्रों ने बताया राजस्थान रॉयल्स टीम के चेयरपर्सन, रणजीत बरठाकुर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने कुछ घरेलू मैच जयपुर में करवाएगी.

पिछले कुछ सालों में राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में अपने 2 घरेलू मैच गुवाहाटी और बाकी 5 मैच जयपुर में खेले हैं. नए समझौते अनुसार RR टीम पिछले सीजन की तुलना में सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर) में एक मैच कम खेलेगी. वहीं गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में अब राजस्थान के मैचों की संख्या बढ़कर 2 से 3 हो जाएगी.

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को नया कप्तान नियुक्त किया है. टीम के पुराने कप्तान संजू सैमसन ट्रेड डील की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. इसी ट्रेड डील के तहत रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान की टीम में आ गए थे.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रवींद्र जड़ेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ तलाक, 15 महीनों से था परेशान; खुद किया एलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp