आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज तहलका मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देख सकते हैं मैच

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज तहलका मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देख सकते हैं मैच


IND Vs USA In U19 World Cup Live Streaming: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड का आगाज आज यानी 15 जनवरी, 2026 से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, अन्य दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से और वेस्टइंडीज का मुकाबला तंजानिया से होगा. भारतीय टीम का कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे, वहीं आज सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अंडर-19 और सीनियर लेवल क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

वैभव-आयुष के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव 

इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है. दोनों ही आईपीएल में अलग-अलग टीम की तरफ से खेले हैं और टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में उतर रही है. म्हात्रे चोट के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच कब और कहां देखें लाइव?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. भारत के सभी मैच टीवी पर जरूर दिखाए जाएंगे और बाकी मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाएंगे. एक ही दिन में तीन मैच होने के कारण कुछ चुनिंदा मैच ही टीवी पर दिखाए जा सकते हैं. वहीं, भारतीय समयानुसार सभी मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे.

भारत-अमेरिका की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमें:

भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद इनान, हरवंश पंगालिया.

अमेरिका की अंडर-19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रायान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी. 



Source link

इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, U19 World Cup में 20वां छक्का लगाकर बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड

इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, U19 World Cup में 20वां छक्का लगाकर बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ऐसा नाम हैं, जिन पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. वजह साफ है- उनकी आक्रामक बल्लेबाजी. वैभव जब भी क्रीज पर उतरते हैं, तो गेंदबाजों पर दबाव साफ नजर आता है. उनके शॉट्स में ताकत भी है और आत्मविश्वास भी, जो उन्हें इस स्तर पर बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.

छक्कों से पहचान बनाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनके छक्के हैं. वह सीमित ओवर क्रिकेट में तेजी से रन बनाने में भरोसा रखते हैं और शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने से नहीं डरते. यही कारण है कि हर टूर्नामेंट के साथ उनके छक्कों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है.

क्यों खास होगा U19 वर्ल्ड कप में 20वां छक्का?

U19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव का 20वां छक्का बेहद खास माना जा रहा है. यह छक्का उन्हें एक ऐसे रिकॉर्ड तक पहुंचा देगा, जो आज तक किसी भी बल्लेबाज ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में नहीं बनाया है. इस एक सिक्स के साथ ही वैभव 100 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे.

अगर वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में 20वां छक्का लगाते हैं, तो वह अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड उन्हें सीधे क्रिकेट इतिहास के खास पन्नों में जगह दिलाएगा.

आंकड़े बताते हैं वैभव की ताकत

2024 में अंडर-19 वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक 18 मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 80 छक्के लगाए हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाला आंकड़ा है. छक्कों के मामले में वह पहले ही नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

बाकी खिलाड़ियों से कितने आगे हैं वैभव?

अंडर-19 वनडे क्रिकेट में छक्कों की लिस्ट में बांग्लादेश के जावद अबरार दूसरे नंबर पर हैं. उनके बल्ले से अब तक 51 छक्के निकल चुके हैं, जो उन्होंने 31 मैचों में जड़े. ऐसे में साफ है कि वैभव सूर्यवंशी बेहद कम समय में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं.

कम उम्र, बड़ा सपना

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह के रिकॉर्ड के करीब हैं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 उनके लिए खुद को दुनिया के सामने साबित करने का सबसे बड़ा मंच होगा. 



Source link

‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा


India Vs New Zealand 2nd ODI Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 14 जनवरी, 2026 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. राजकोट वनडे में मिली हार के साथ ही अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रदर्शन, खास तौर पर गेंदबाजी और फील्डिंग से काफी निराश नजर आए. कप्तान गिल ने हार की वजह बीच के ओवरों में विकेट न ले पाने और फील्डिंग में गलतियों को बताया.

शुभमन गिल ने बताई हार की वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान शुभमन गिल ने साफ शब्दों में कहा कि बीच के ओवरों में विकेट न चटका पाना टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण रहा. शुभमन ने कहा, ‘हम बीच के ओवरों में कोई भी विकेट नहीं निकाल सके. जब पांच फील्डर घेरे के अंदर हों और आप उस दौरान विकेट नहीं लेते, तो लक्ष्य का बचाव करना बहुत मुश्किल हो जाता है. भले ही हमने बोर्ड पर 15-20 रन और बना लिए होते, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट के बिना जीतना नामुमकिन था.’

गेंदबाजों को होना चाहिए था थोड़ा और आक्रामक 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खासकर डेरेल मिचेल और विल यंग ने जिस तरह भारतीय स्पिनर्स को खेला, उस पर कप्तान गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने माना कि शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में वे ढीले पड़ गए थे. गिल ने कहा, ‘शुरुआती 10-15 ओवरों में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी और हमने अच्छी गेंदबाजी की. लेकिन मुझे लगता है कि 20-25 ओवर के बाद पिच थोड़ी सपाट हो गई थी. उस वक्त हमें गेंदबाजी में थोड़ा और आक्रामक होने की जरूरत थी. हमें थोड़े और रिस्क लेने चाहिए थे, जो हम नहीं ले पाए.

गिल ने फील्डिंग की गलतियों पर जताई निराशा

भारतीय टीम की फील्डिंग पिछले कुछ मैचों में चिंता का विषय रही है और राजकोट में भी भारतीय फील्डर्स से कई कैच छूटे. इस पर कप्तान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘पिछले मैच में भी हमने कुछ मौके गंवाए थे और आज भी वही हुआ. ये एक ऐसा पहलू है जिसमें हम हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं, खासकर इस टीम के साथ. लेकिन सच्चाई ये है कि इस फॉर्मेट में अगर आप अपने मौके (कैच) नहीं पकड़ेंगे, तो ये आपको हमेशा हार की ओर ले जाएगा.’ बल्लेबाजी के बारे में गिल ने कहा कि ऐसी पिचों पर सेट बल्लेबाज का अंत तक टिकना जरूरी होता है.



Source link

दूसरे ODI में भारत की हार के तीन सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल ने लिया था गलत फैसला

दूसरे ODI में भारत की हार के तीन सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल ने लिया था गलत फैसला


भारत को न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हार मिली है. केएल राहुल ने इस मुकाबले में 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन डेरिल मिचेल का नाबाद शतक पूरी टीम इंडिया पर भारी पड़ा. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 284 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस बड़े टारगेट का बचाव नहीं कर पाए. यहां जान लीजिए, राजकोट में भारतीय टीम की हार के 3 सबसे बड़े कारण कौन से रहे.

बल्लेबाजी फ्लॉप

टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण खराब बल्लेबाजी रही. बिना विकेट खोए 70 रन बनाने से लेकर भारतीय टीम 118 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. 48 रनों के भीतर गिरे इन 4 विकेटों ने न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करने का मौका दिया. शुभमन गिल को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए. विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं चले. खराब बैटिंग के कारण एक समय टीम इंडिया के लिए 250 तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था. वो तो भला हो केएल राहुल का, जिन्होंने 112 रन की शतकीय पारी खेल टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया.

कप्तान का वो गलत फैसला

न्यूजीलैंड की टीम महज 46 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी. 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकल्स का विकेट चटकाया था, उससे ठीक अगले ओवर में कप्तान को कीवी टीम पर दबाव बढ़ाने के लिए विकेट टेकिंग विकल्प यानी मोहम्मद सिराज या हर्षित राणा का रुख करना चाहिए था. बजाय इसके नितीश रेड्डी का स्पेल जारी रखा गया. इससे कहीं ना कहीं, डेरिल मिचेल और विल यंग को क्रीज पर पैर पसारने में मदद मिली. जब पिछले ही ओवर में विकेट गिरा हो तो बल्लेबाज संभल कर खेलता है, लेकिन 14वें ओवर में मिचेल और यंग ने नितीश रेड्डी की गेंदों पर खुल कर शॉट्स लगाए.

स्पिनरों ने डुबोई लुटिया

भारतीय स्पिन गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए. कुलदीप यादव शुरू से लेकर अंत तक पिटते ही रहे, उन्होंने 10 ओवरों में 82 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट ले पाए. दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा का अनुभव भी काम नहीं आया, जिन्होंने 8 ओवरों में 44 रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं बना पाए.

यह भी पढ़ें:

राजकोट में ‘सुपर फ्लॉप’ रही टीम इंडिया, डेरिल मिचेल के आगे एक न चली, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया



Source link

WPL में हुआ पैसा वसूल मैच, अंतिम गेंद पर जीती दिल्ली; दर्ज की सीजन की सबसे पहली जीत

WPL में हुआ पैसा वसूल मैच, अंतिम गेंद पर जीती दिल्ली; दर्ज की सीजन की सबसे पहली जीत


दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया है. ये WPL 2026 में दिल्ली टीम की सबसे पहली जीत है, वहीं यूपी को लगातार तीसरी हार का स्वाद चखना पड़ा है. ये मैच नवी मुंबई में खेला गया, जिसमें यूपी वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए निरधारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की.

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, दोनों के बीच 94 रनों की सलामी साझेदारी हुई. शेफाली वर्मा ने 36 रन बनाए, वहीं ली ने 67 रनों की दमदार पारी खेली.

आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली

अंतिम 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को 13 रन बनाने थे और हाथ में 8 विकेट बचे हुए थे. दिल्ली की जीत आसान लग रही थी, लेकिन 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने केवल 7 रन दिए और जेमिमा रोड्रीग्स का विकेट भी लिया. चूंकि लॉरा वुल्वार्ट क्रीज पर टिकी हुई थीं, इसलिए दिल्ली के लिए जीत की राह अब भी आसान लग रही थी. आखिरी ओवर में DC को 6 रन बनाने थे.

हालत ऐसी थी कि दिल्ली को आखिरी 2 गेंद में 2 रन बनाने थे, तभी मैरिजेन काप के खिलाफ LBW की अपील हुई, लेकिन यूपी ने अपना रिव्यू खो दिया. आखिरी गेंद पर दिल्ली को एक रन चाहिए था और सुपर ओवर की पूरी संभावना बनी हुई थी. लॉरा वुल्वार्ट ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर WPL 2026 में दिल्ली की जीत सुनिश्चित की.

शेफाली वर्मा चमकीं

दिल्ली की जीत में शेफाली वर्मा ने दम दिखाया. उन्होंने बल्लेबाजी में 32 गेंद खेलकर 36 रन बनाए. इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने 4 ओवर बॉलिंग करते हुए केवल 16 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए.

यह भी पढ़ें:

राजकोट में ‘सुपर फ्लॉप’ रही टीम इंडिया, डेरिल मिचेल के आगे एक न चली, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया



Source link

Huge Buzz For T20 World Cup 2026 As Phase 2 India Vs Pakistan Tickets Go Live On BookMyShow

Huge Buzz For T20 World Cup 2026 As Phase 2 India Vs Pakistan Tickets Go Live On BookMyShow


The excitement around the India vs Pakistan clash in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 has reached fever pitch, with tickets witnessing huge demand following the launch of Phase 2 ticket sales on BookMyShow. According to reports from Cricbuzz, cricket fans rushed to BookMyShow soon after Phase 2 sales opened, with the high-voltage encounter emerging as one of the most searched and sought-after matches of the tournament. The iconic rivalry continues to remain the biggest draw in world cricket, regardless of format or venue.

Phase 2 ticket sales open doors for fans

Phase 2 of ticket sales has provided fans another opportunity to secure seats for India’s group-stage matches, including the blockbuster clash against Pakistan. BookMyShow is facilitating ticket bookings in India by redirecting users to the ICC’s official ticketing system, where fans can choose matches, venues, and seating categories.

Add Zee News as a Preferred Source


With earlier phases seeing several matches sell out rapidly, the reopening of ticket sales has triggered renewed excitement among supporters eager to witness the marquee contest live.

India vs Pakistan: the biggest rivalry in cricket

The iconic rivalry is scheduled to take place on February 15, 2026, at the R. Premadasa Stadium in Colombo, one of the most anticipated fixtures of the tournament. Every meeting between the two sides carries immense sporting and emotional significance, and tickets for this clash traditionally sell out within minutes of release.

 

India’s Squad For T20 World Cup 2026: Suryakumar Yadav (c), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Sanju Samson, Shivam Dube, Ishan Kishan, Hardik Pandya, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Harshit Rana, Varun Chakaravarthy, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Washington Sundar, Rinku Singh.

Pakistan’s Squad For T20 World Cup 2026 is yet to be announced. 

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp