कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज


कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद 14 मार्च, शनिवार को मसूरी में शादी की. कुलदीप की दुल्हन का नाम वंशिका सिंह है. लेकिन अगर आप भी नहीं जानते हैं कि आखिरी भारतीय स्पिनर कुलदीप की दुल्हन कौन हैं? दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई? कुलदीप ने लव मैरिज की है या अरेंज मैरिज? यहां आपको सभी डिटेल मिलेगी.

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन?

बता दें कि कुलदीप की दुल्हन का नाम वंशिका सिंह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका बचपन से ही पढ़ने में तेज रहीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से मास्टर्स किया और भारत में LIC में एडमिनिस्ट्रेटिव बनीं. दोनों ने 04 जून, 2025 को लखनऊ में एक पारंपरिक समारोह के दौरान सगाई की थी. पहले दोनों नवंबर 2025 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कुलदीप के बिजी शेड्यूल के कारण शादी को आगे बढ़ाया गया. 

कुलदीप और वंशिका की पहली मुलाकात कहां हुई?

कानपुर के रहने वाले कुलदीप यादव की पत्नी वंशिका भी कानपुर की ही रहने वाली हैं. कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं. दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि सिर्फ कुलदीप और वंशिका के दोस्त होने के साथ-साथ दोनों का परिवार भी एक दूसरे के काफी करीबी है. कुलदीप का घर कानपुर के लाल बंगले इलाके में है, जबकि वंशिका श्याम नगर से हैं. 

लव मैरिज या अरेंज मैरिज?

कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. उनकी तरफ से अपनी शादी को लव या अरेंज मैरिज तो नहीं बताया गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दोनों की शादी अरेंज मैरिज तो नहीं है, क्योंकि दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे.  

लंबे वक्त से कुलदीप यादव के साथ जुड़े रहने के बाद भी वंशिका लाइमलाइट से दूर रहीं. इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. संभवत: वंशिका सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं, क्योंकि कुलदीप ने शादी की तस्वीरें शेयर करते वक्त वंशिका को टैग नहीं किया था. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया



Source link

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी, रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी, रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना


भारत के स्टार ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई थी. मोहम्मद कैफ से लेकर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर मसूरी पहुंचे थे, जहां कुलदीप-वंशिका का शादी समारोह हुआ था. अब 17 मार्च को उन्होंने लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है, जिसमें कई वीवीआईपी गेस्ट भी आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छुए पैर

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा इस ग्रैंड रिसेप्शन का मुख्य केंद्र बने. बता दें कि यह रिसेप्शन सेरेमनी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नए कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे. कुलदीप ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. 

विंटेज रॉल्स रॉयस में हुई थी एंट्री

कुलदीप यादव अपनी दुल्हनिया वंशिका के साथ रॉल्स रॉयस विंटेज कार में सवार होकर शाही अंदाज में सेन्ट्रम होटल पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यह विंटेज कार 1960 मॉडल है और इसे खास दिल्ली से मंगवाया गया था.

कुलदीप-वंशिका ने लूटी महफिल

कुलदीप यादव ने ऑल-ब्लैक बंद गले का सूट पहना और वंशिका ने क्रीम रंग की स्टोन्स से जड़ी चमकीली साड़ी पहनी. दोनों का लुक बेहद निराला और मेहमानों की भीड़ में दोनों अलग ही नजर आ रहे थे. बता दें कि इस रिसेप्शन कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. वहीं यशस्वी जायसवाल और शिखर धवन ने अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ हाजिरी लगाई.

खाने में क्या-क्या सर्व हुआ

सेन्ट्रम होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की मेन्यू लिस्ट में एक से एक बढ़िया पकवान मौजूद रहे. पनीर टिक्का से लेकर दाल बाटी चूरमा और कई तरह के चावल और रोटी परोसी गईं. खाना शुद्ध शाकाहारी रहा और मेन्यू लिस्ट में कहीं भी नॉन-वेज का जिक्र तक नहीं था.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया





Source link

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया


संजू सैमसन (Sanju Samson) 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन IPL 2026 में संजू को लेकर चर्चा तेज हो गई. इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 11 सीजन खेलने वाले संजू ने बताया कि आखिरी उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर एमएस धोनी वाली सीएसके का हाथ क्यों थामा. 

बता दें कि संजू ट्रेड के जरिए राजस्थान से चेन्नई सुपर किंग्स में आए. संजू का राजस्थान का साथ छोड़ना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था. लेकिन अब संजू ने खुद बताया कि उन्होंने क्यों राजस्थान का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामा.

क्या बोल संजू सैमसन?

संजू ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रॉयल्स में उनका वक्त पूरा हो गया, जिसके चलते उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया और नई शुरुआत करने का फैसला किया. बताते चलें कि संजू राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

राजस्थान के साथ की आईपीएल की शुरुआत

संजू ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. पहले संजू ने 2013 से 2015 तक चार सीजन राजस्थान के लिए खेला. इसके बाद 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. फिर 2018 से 2025 एक बार फिर संजू राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आए. अब यह पहला मौका होगा कि जब संजू चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वह फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

संजू सैमसन का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 172 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 172 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से 4704 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 119 रनों का रहा. संजू 379 चौके और 219 छक्के लगा लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल



Source link

बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी

बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी


Bangladesh Cricket Board Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट एक अजीब दौर से गुजर रहा है, जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और देश की सरकार आमने-सामने हैं. बोर्ड ने सरकार को चेताया है कि क्रिकेट मामलों में उसके हस्तक्षेप के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. दर्सल बीसीबी चुनावों में गड़बड़ी का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के लिए खेल मंत्रालय ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया था. इस समिति को 11 मार्च को निर्देश दिया गया कि उसे अगले 15 वर्किंग डेज/कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए क्रिकेट बोर्ड में सरकार का दखल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के खिलाफ माना जाता है. बोर्ड ने यह भी साफ किया कि इस पूरे मामले के संदर्भ में आईसीसी के अधिकारियों से बात हो चुकी है. अगर सरकारी दखल जारी रहा तो बांग्लादेश क्रिकेट को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और उसपर बैन भी लग सकता है.

क्या है पूरा विवाद?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों पर चिंगारी तब भड़की जब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर चुनाव प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया था. तमीम ने आरोप लगाए थे कि नामांकन की तारीख को 2 बार आगे बढ़ाने का प्रयास हुआ, वहीं अमीनुल ने खेल मंत्रालय से कुछ जिलों के काउंसिलर बदलने के लिए कहा था. बीसीबी के मौजूद अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इन सभी आरोपों को नकार दिया था.

पिछले वर्ष 6 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही तमीम इकबाल ने अध्यक्ष पड़ के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर चौंका दिया था. चुनावों में गड़बड़ी मामले में नया एंगल तब आया जब ढाका क्लब अधिकारियों के अलावा अन्य समूहों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए थे.

यह भी पढ़ें:

लड़का से लड़की बनी Anaya Bangar को अचानक क्या हुआ? चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हेल्थ पर दिया अपडेट



Source link

IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल

IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल


Slowest Centuries in IPL: टी20 क्रिकेट का अपना अलग रोमांच है और इंडियन प्रीमियर लीग ने इसे और भी रोमांच से भरपूर बनाया है. कोई टीम 20 ओवरों में ही 250 बना देती है तो एक बार यहां 262 का टारगेट भी चेज हो चुका है. ये सब चीजें अविश्वसनीय दिखाई पड़ती हैं. टी20 क्रिकेट में सब बहुत जल्दी-जल्दी होता है, लेकिन यहां भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने कछुए की चाल चलते हुए शतक लगाया. यहां देखी उन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे धीमा शतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड है.

IPL इतिहास के 5 सबसे धीमे शतक

आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली और मनीष पांडे के नाम है. विराट ने 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 67 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसका मतलब पारी की आधे से ज्यादा गेंद उन्होंने अकेले ही खेली थीं. वहीं मनीष पांडे भी 67 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उनका यह शतक 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आया था.

‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं, जिन्होंने 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था. IPL 2019 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शतक पूरा करने में 64 गेंद ली थीं. इस सूची में पांचवां स्थान अंबाती रायडू के पास है, जिन्होंने CSK के लिए बैटिंग करते हुए 62 गेंद में शतक पूरा किया था.

67 गेंद – विराट कोहली – आईपीएल 2024
67 गेंद – मनीष पांडे – आईपीएल 2009
66 गेंद – सचिन तेंदुलकर – आईपीएल 2011
64 गेंद – केएल राहुल – आईपीएल 2019
62 गेंद – अंबाती रायडू – आईपीएल 2018

इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे धीमा शतक 67 गेंदों में आया है, जबकि सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने 30 गेंदों में लगाया था. यही साबित करता है कि टी20 वाकई में अनिश्चितताओं का खेल है. यह भी गजब का संयोग है कि सबसे धीमा शतक लगाने वाले क्रिकेटरों की टॉप-5 लिस्ट में सभी भारतीय हैं.



Source link

लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर को अचानक क्या हुआ? चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हेल्थ पर दिया अपडेट

लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर को अचानक क्या हुआ? चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हेल्थ पर दिया अपडेट


Anaya Bangar News: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने बताया कि उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी तरह सफल रही है. उन्होंने बताया कि 4 दिन के बेड रेस्ट के बाद आखिरकार वो ठीक से चल पा रही हैं. अनाया ने पुष्टि की है कि उनकी लिंग परिवर्तन सर्जरी सम्पन्न हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी साझा की है. दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया का नाम पहले आर्यन था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने हार्मोनल परिवर्तन को लोगों के साथ साझा किया.

अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ पर अपडेट देकर बताया ऑपरेशन के बाद उन्हें हल्का दर्द और बेचैनी महसूस हो रही है. वे अब एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में पहचान बना रही हैं और ताजा हेल्थ अपडेट देकर उन्होंने बताया कि उन्हें मेडिकल तौर पर कोई दिक्कत नहीं हो रही है और एक-दो हफ्तों में पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है.

अनाया ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए बहुत लंबी और चुनौतीपूर्ण रही है और साथ ही उन्हें खूब सारा सपोर्ट भी मिला है. उन्होंने भारत के ट्रांसजेंडर लोगों के लिए भी आवाज उठाई और सबसे उन्हें सपोर्ट करने का आग्रह किया. सामने आए वीडियो में उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही है और नर्स की मदद से उन्होंने कदम आगे बढ़ाए. मगर अनाया ने यह भी साफ किया कि उनकी रिकवरी ठीक से हो रही है.

लड़के से लड़की बनने से पहले अनाया बांगर क्रिकेट खेलती थीं. उन्होंने अपने पिता संजय बांगर के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत और यूनाइटेड किंगडम में डोमेस्टिक क्रिकेट खेला. बता दें कि नवंबर 2023 में आईसीसी एक नया नियम लेकर आया था कि जिस खिलाड़ी ने पुरुष यौवन का अनुभव किया हो वह महिला क्रिकेट में नहीं खेल सकता है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमले से PSL 2026 पर मंडराया खतरा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस लेंगे नाम?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp