Big blow to KKR ahead of IPL 2026 ! Matheesha Pathirana ruled out of T20 World Cup 2026 due to injury

Big blow to KKR ahead of IPL 2026 ! Matheesha Pathirana ruled out of T20 World Cup 2026 due to injury


In a massive setback for both the Sri Lankan cricket team and the Kolkata Knight Riders (KKR), star speedster Matheesha Pathirana has been officially ruled out of the remainder of the ICC T20 World Cup 2026.

The 23-year-old Sri Lankan fast bowler, who is known for his lethal “slingshot” action and was acquired by KKR for a hefty Rs 18 crore in the recent IPL auction, sustained a muscle strain in his left leg (described in reports as a calf strain) during Sri Lanka’s Group B match against Australia on February 16, 2026, at Pallekele International Cricket Stadium.

Pathirana collapsed clutching his left leg after delivering just four balls in his opening over and was unable to continue, limping off the field.  

ALSO READ: 10 Indian stars eyeing to shine in IPL 2026 for CSK, MI, RCB, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH after missing T20 World Cup 2026 – Check in pics

Add Zee News as a Preferred Source


 

A World Cup Campaign Cut Short

Sri Lanka’s batting consultant Vikram Rathour confirmed that Pathirana had been declared unfit for the rest of the World Cup, dealing a heavy blow to the team’s bowling attack, especially in the death overs where Pathirana excels with his unique slingy action and yorker precision.

The ICC Technical Committee has already approved Dilshan Madushanka as Pathirana’s replacement in the Sri Lankan squad as they head into the Super 8 stage.

Sri Lanka take on Zimbabwe in their final group-stage game of the ongoing T20 World Cup on Thursday in Colombo.

KKR’s Rs 18 Crore Investment At Risk

The news has sent shockwaves through the Kolkata Knight Riders camp. KKR had recently broken the bank to secure Pathirana for a staggering Rs 18 crore in the IPL 2026 auction, eyeing him as the cornerstone of their bowling attack.

With the IPL 2026 season fast approaching, the Kolkata-based franchise now faces a nervous wait. Early medical reports suggest a recovery timeline of at least 3 to 4 weeks, which could see him miss the opening stages of the tournament.

Current Hurdles For KKR’s Pace Battery

Matheesha Pathirana: Sidelined with a calf strain; availability for the start of IPL 2026 is “doubtful.”

Harshit Rana: Currently recovering from a recent surgery, though expected to return mid-season.

Mustafizur Rahman: KKR have released Mustafizur Rahman from their squad for IPL 2026 after the BCCI “instructed” them to do so.

What’s Next For The KKR?

If Pathirana’s recovery extends beyond a month, KKR management may have to look at the injury replacement pool. For now, the “Baby Malinga” faces a race against time to be fit for the iconic purple and gold jersey.

 

 

 



Source link

अंतिम ओवर में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, आखिर तक लड़ी नीदरलैंड्स, 17 रनों से जीता भारत

अंतिम ओवर में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, आखिर तक लड़ी नीदरलैंड्स, 17 रनों से जीता भारत


India vs Netherlands Highlights: भारत ने नामीबिया को 17 रनों से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारत की जीत में शिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण चक्रवर्ती के 3 विकेटों का खास योगदान रहा.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन और तिलक वर्मा ने 331 रन बनाए. मगर बल्लेबाजी में सबसे दमदार प्रदर्शन शिवम दुबे का रहा, जिन्होंने 31 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में दुबे ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. हार्दिक पांड्या ने भी 30 रनों की पारी खेली.

अंत तक लड़ी नीदरलैंड्स

194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की शुरुआत काफी खराब और धीमी रही. पहले 8 ओवरों में नीदरलैंड्स की टीम का रन रेट लगभग 6 का था. उसके बाद कॉलिन एकरमैन और बास डी लीडे ने तेजी से 49 रनों की पार्टनरशिप कर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. एकरमैन ने 23 और डी लीडे ने 33 रन बनाए. 15.5 ओवर तक नीदरलैंड्स का स्कोर 125/6 था और उसकी बड़ी हार लगभग तय लग रही थी.

जैक लायन और नोआ क्रोस ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि उन्होंने अंतिम ओवर तक नीदरलैंड्स की जीत की उम्मीद बरकरार रखी. दोनों ने महज 23 गेंदों में 47 रन जोड़ डाले. आखिरी 2 ओवर में नीदरलैंड्स को जीत के लिए 46 रन बनाने थे. 19वें ओवर में 18 रन आए, जिससे डच टीम को अंतिम ओवर में 28 रन बनाने थे. 20वें ओवर में शिवम दुबे ने सिर्फ 10 रन दिए और एक विकेट भी लिया.

यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत रही. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है और अब 22 फरवरी को उसे सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना पहला मैच खेलना है.

 



Source link

सुपर 8 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख

सुपर 8 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख


2026 टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 का शेड्यूल सामने आ चुका है. सुपर-8 के मैच 21 फरवरी से शुरू होंगे और 1 मार्च तक खेले जाएंगे. सभी 8 टीमों को चार-चार के डो ग्रुप में बांटा गया है. सुपर-8 में जाने वाली आखिरी टीम पाकिस्तानी रही, जिसने बुधवार को नामीबिया पर जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई.

सुपर-8 में जाने वाली टीमों को चार-चार के डो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज मौजूद हैं. वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान मौजूद हैं.

सुपर-8 में जाने वाली आठ टीमों के नाम: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड 

भारत का सुपर-8 शेड्यूल

भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. उसके बाद 26 फरवरी को टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से भिड़ना है. सुपर-8 में भारत का आखिरी मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ होगा, जो ग्रुप C में टॉप करके आ रही है.

  • 22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे
  • 1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज

सुपर-8 में कितने मैच होंगे?

सुपर-8 के मैच 21 फरवरी-1 मार्च तक खेले जाएंगे. इस स्टेज में 12 मैच खेले जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप के टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. बता दें कि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे.

बताते चलें कि भारत बतौर गत चैंपियन इस टूर्नामेंट में उतरा है. अभी तक टीम इंडिया कोई मैच हारी नहीं है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन नया केवल इस वर्ल्ड कप बल्कि पिछले 2 सालों में शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें:

Abhishek Sharma के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा

पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर PAK गेंदबाजों ने उड़ाई नामीबिया की धज्जियां



Source link

13 छक्के, 11 चौके, 220 के स्ट्राइक रेट से शिवम दुबे ने ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बनाए 190

13 छक्के, 11 चौके, 220 के स्ट्राइक रेट से शिवम दुबे ने ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बनाए 190


India vs Netherlands Score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. उम्मीद से उलट नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और खासतौर पर आर्यन दत्त ने प्रभावित किया. भारत के लिए शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतक लगाया.

पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए. यह इसी वर्ल्ड कप में तीसरी बार है, जब अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए. ईशान किशन को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने एक बार धीमी पारी खेली, जिन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मिडिल ओवरों में भारतीय पारी को संभाले रखा और 34 रन बनाए.

शिवम दुबे का तूफान

शिवम दुबे पारी के 9वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने अपनी पारी की पहली 11 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाए थे. उसके बाद अगली 14 गेंदों में उन्होंने बाकी 44 रन बना डाले और मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ये टी20 वर्ल्ड कप में दुबे की सबसे पहली फिफ्टी है. दुबे ने 31 गेंद में 66 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए.

उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से दम दिखाया. हार्दिक ने 21 गेंद में 30 रन बनाए. पहले 11 ओवरों में भारतीय टीम ने सिर्फ 76 रन बनाए थे. अंतिम 9 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने 117 रन बना डाले. इसमें सबसे बड़ा योगदान शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच हुई 76 रनों की साझेदारी का रहा. भारतीय टीम ने अंतिम 9 गेंदों के भीतर 4 छक्के बटोरे, लेकिन 2 विकेट भी गंवाए.

नीदरलैंड्स के लिए सबसे प्रभावी गेंदबाज लोगन वैन बीक रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं आर्यन दत्त ने 2 विकेट चटकाए. काइल क्लाइन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग



Source link

सुपर 8 से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

सुपर 8 से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर


श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन इस राउंड से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल हो गए हैं, जिन्हें आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मंज़ूरी दे दी है.

मथीशा पथिराना ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे. ओमान के खिलाफ वह कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन वह किफायती रहे थे. उन्होंने 3 ओवरों में सिर्फ 11 रन दिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे पथिराना

मथीशा पथिराना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में खेले थे, लेकिन अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर पाए. 4 गेंदें डालने के बाद वह अपना पैर पकड़कर लेट गए थे, जिसके बाद फिजियो आए लेकिन वह अपना ओवर जारी नहीं रख पाए. पथिराना लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. पथुम निसांका के शतक (100) और कुशल मेंडिस (51) की अर्धशतकीय पारी से श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था.

मदुशंका श्रीलंका टीम में शामिल

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा रिप्लेसमेंट की मंज़ूरी देने के बाद दिलशान मदुशंका श्रीलंका टीम में शामिल हो गए हैं. बता दें कि श्रीलंका गुरुवार को अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. जिम्बाब्वे भी सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है, इस टीम ने भी जारी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में श्रीलंका ग्रुप 2 में शामिल है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान है. सुपर-8 में श्रीलंका का पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के साथ है. दूसरे मैच में श्रीलंका की भिड़ंत 25 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ है. तीसरा मैच श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो 28 फरवरी को तय है. बता दें कि सुपर-8 में टीमों को 2 ग्रुप्स में रखा गया है. इसमें से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी.



Source link

अभिषेक शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा

अभिषेक शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा


Abhishek Sharma Stats T20 World Cup: अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वो 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. इससे पहले अभिषेक यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे.

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले भारतीय हैं, जो अपनी पहली 3 वर्ल्ड कप पारियों में ‘0’ पर आउट हो गए हों. उनसे पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था, जो अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली 2 पारियों में बिना रन बनाए आउट हो गए थे. नेहरा टी20 वर्ल्ड कप में कभी कोई रन नहीं बना सके.

0 की हैट्रिक, शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में पहली 3 पारियों में ‘जीरो’ की हैट्रिक लगाई है. बताते चलें कि ये अभिषेक शर्मा का पहला टी20 वर्ल्ड कप है. यूएसए के खिलाफ तो वो गोल्डन डक का शिकार बने थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद खेलने बाद भी वो कोई रन नहीं बना पाए थे. अब नीदरलैंड्स के खिलाफ वो तीसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.

6 पारी, चार बार 0

भारतीय ओपनर का ये खराब रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप से पहले से चला आ रहा है. वो पिछली 6 टी20 पारियों में से 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं. पिछली 6 टी20 पारियों में अभिषेक शर्मा सिर्फ एक अर्धशतक समेत 98 रन बना सके हैं, जिनमें वो चार बार शून्य पर आउट हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर PAK गेंदबाजों ने उड़ाई नामीबिया की धज्जियां



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp