विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रै

विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रै


विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी ने आज अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. रोहित शर्मा खिससकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को भी 1 स्थान का फायदा हुआ है, वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विराट कोहली बने नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए थे, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए थे लेकिन शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला था. अब दो दिन बाद उन्हें उस पारी का एक और बड़ा गिफ्ट मिला, वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर आ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 शतकों के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंचे थे.

रोहित शर्मा को 2 स्थान लुढ़के

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 26 रन बनाए थे, जिस कारण उन्हें रैंकिंग में भी नुकसान हुआ. वह काफी समय से नंबर-1 पर बने थे, आज जारी रैंकिंग में वह 2 स्थान नीचे लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी फ्लॉप रहे, वह सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पहले वनडे में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 784 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए. जबकि पहले नंबर पर पहुंचे विराट कोहली उनसे सिर्फ 1 पॉइंट ही आगे हैं.

आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग (टॉप-10) 

  • 785 – विराट कोहली (भारत)
  • 784 – डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
  • 775 – रोहित शर्मा (भारत)
  • 764 – इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
  • 725 – शुभमन गिल (भारत)
  • 722 – बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • 708 – हैरी ट्रेक्टर (आयरलैंड)
  • 701 – शाई होप (वेस्टइंडीज)
  • 690 – चरिथ असलंका (श्रीलंका)
  • 682 – श्रेयस अय्यर (भारत)

 





Source link

Super Smash: 23 मिनट में पलटा मैच, 48 घंटे में जीरो से हीरो बना न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी

Super Smash: 23 मिनट में पलटा मैच, 48 घंटे में जीरो से हीरो बना न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी


Super Smash: न्यूजीलैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर यह देखने को मिला कि इस खेल में वक्त कितना जल्दी बदल जाता है. जिस खिलाड़ी का पिछला मैच बिना खाता खोले खत्म हुआ था, वही 48 घंटे के अंदर टीम का सबसे बड़ा मैच विनर बन गया. यह कहानी है न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की, जिन्होंने सिर्फ 23 मिनट में मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

कैंटरबरी की कमजोर बल्लेबाजी

यह मुकाबला कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंटरबरी की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. बल्लेबाजों को ऑकलैंड के गेंदबाजों के सामने टिकने में परेशानी हुई. कैंटरबरी की ओर से लियो कार्टर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. छोटा स्कोर होने के कारण ऑकलैंड साफ तौर पर मजबूत स्थिति में दिख रही थी.

ऑकलैंड की तेज शुरुआत

133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑकलैंड की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया. ओपनिंग बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे और सिर्फ पांच ओवर में ही टीम का स्कोर 60 के पार पहुंच गया. हालांकि इसी दौरान पहला विकेट गिरा, लेकिन इससे टीम की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा.

मार्टिन गुप्टिल की 23 मिनट की तूफानी पारी

पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे मार्टिन गप्टिल. यह वही खिलाड़ी थे जो दो दिन पहले खेले गए मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे. हालांकि इस मैच में गप्टिल का अंदाज बिल्कुल अलग था. उन्होंने आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए और कैंटरबरी के गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया.

गप्टिल ने क्रीज पर सिर्फ 23 मिनट बिताए, लेकिन इतने समय में ही उन्होंने मैच को पूरी तरह खत्म कर दिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए. इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास माना जाता है.

आधे ओवरों में ही जीत

गप्टिल की तेज बल्लेबाजी का असर यह हुआ कि ऑकलैंड ने लक्ष्य को बहुत जल्दी हासिल कर लिया. टीम ने सिर्फ 10.1 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि गप्टिल ने 48 घंटे के अंदर जीरो से हीरो बनने की पूरी कहानी लिख दी. 



Source link

SA20 में सिकंदर रजा ने किया कमाल, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पार्ल रॉयल्स को दिलाई यादगार जीत

SA20 में सिकंदर रजा ने किया कमाल, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पार्ल रॉयल्स को दिलाई यादगार जीत


Sikandar Raza Hit Last Ball Six Against DSG: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में पार्ल रॉयल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला मंगलवार यानी 13 जनवरी, 2026 को बोलैंड पार्क में खेला गया. जिसमें जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाया. रॉयल्स को डेविड विसे के आखिरी ओवर में छह रन और आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी. ऐसे में रजा ने धैर्य बनाए रखा और आखिर में पार्ल रॉयल्स को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई.

मार्क्रम-लिविंगस्टोन की पारी सुपर जायंट्स की काम नहीं आई

डरबन सुपर जायंट्स ने कप्तान एडेन मार्क्रम (66) के अर्धशतक और लियम लिविंगस्टोन के 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जिसे रॉयल्स ने चार विकेट पर 191 रन बना कर जीत हासिल की. रजा 27 रन बनाकर नाबाद रहे. उनसे पहले रुबिन हरमन (नाबाद 65) और डैन लॉरेंस (63) ने महत्वपूर्ण पारियां खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की.

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची पर्ल रॉयल्स 

रॉयल्स ने इस जीत से 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है और सनराइजर्स को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. रॉयल से मिली हार के बाद सुपर जायंट्स 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं, प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर 20 अंकों के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स मौजूद है. इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल की आखिरी टीम है.

पर्ल रॉयल्स के जीत के हीरो रहे रुबिन हरमन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. जिसके जवाब में पर्ल रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 36 रन 2 विकेट गंवा दी थी. इसके बाद, रुबिन हरमन और डैन लॉरेंस ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की. आखिरकार ये साझेदारी डैन लॉरेंस (63) के रूप में टूटी. लेकिन रुबिन हरमन आखिरी ओवर तक पिच पर खड़े रहे और 45 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली. जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.



Source link

ODI में नंबर-3 पर बल्लेबाजी में किसकी बादशाहत? विराट कोहली के सामने इतिहास रचने का मौका

ODI में नंबर-3 पर बल्लेबाजी में किसकी बादशाहत? विराट कोहली के सामने इतिहास रचने का मौका


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में होगा. यह मैच सिर्फ सीरीज के लिहाज से ही नहीं, बल्कि विराट कोहली के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है. वजह साफ है- वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से कोहली अब सिर्फ कुछ कदम दूर हैं.

विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर

वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पोजीशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है. इसी पोजीशन पर खेलते हुए विराट कोहली ने सालों तक भारत की पारी संभाली है. 245 वनडे मैचों की 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 12,529 रन बना चुके हैं. विराट का औसत 61 से ज्यादा का है, जो इस पोजीशन पर उनकी मजबूती दिखाता है. उन्होंने यहां 46 शतक और 67 फिफ्टी लगाई हैं. अगर वह राजकोट में 133 रन बना लेते हैं, तो वह इस पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

अभी किसके नाम है टॉप पोजीशन?

इस समय नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम है. उनके नाम वनडे में 335 मैच की 330 पारी में 12,662 रन दर्ज है. उन्होंने इस पोजीशन पर 42.48 के औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 74 अर्धशतक निकलें. अब विराट कोहली उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं.

नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची कुछ इस तरह है:

1- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) : 12,662 रन

2- विराट कोहली (भारत) : 12,529 रन

3- कुमार संगकारा (श्रीलंका) : 9,747 रन 

4- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) : 7,774 रन

5- केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) : 6,504 रन

बाबर आजम भी दौड़ में

पाकिस्तान के बाबर आजम भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर आ रहे हैं. उन्होंने नंबर-3 पोजीशन पर 117 मैचों की 116 पारियों में 5,811 रन बनाए हैं. बाबर का औसत 57 से ज्यादा का है.  वह फिलहाल टॉप-5 से बाहर हैं, लेकिन जिस रफ्तार से वह रन बना रहे हैं, आने वाले समय में उनका नाम भी इस सूची में शामिल हो सकता है. 



Source link

आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट


आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. वडोदरा में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. आज दोनों टीमें राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भिड़ेंगी. भारत के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. वह पहले वनडे में गेंदबाजी करते समय चोटिल हुए थे. दूसरा वनडे भी दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, वहीं मैच का टॉस 1 बजे होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने वनडे में अब तक 121 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय टीम ने अब तक 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 50 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है. अगर राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो यह कुछ खास अच्छा नहीं है. दरअसल, टीम इंडिया ने राजकोट में 4 वनडे मैच खेले हैं. इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहने वाली है. यहां एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. हालांकि, मौसम को देखते हुए ओस का काफी प्रभाव रहने वाला है. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. वडोदरा में भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

मैच प्रिडिक्शन

दूसरे वनडे में भी हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर टीम इंडिया की जीत का इशारा कर रहा है. इस बार भी मुकाबला 75-25 का दिख रहा है. न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग में काफी मजबूत है, लेकिन उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के सामने काफी कमजोर दिख रही है. हमें इस मैच में भी उलटफेर की उम्मीद नहीं है. शुभमन गिल की टीम इस मैच में भी फेवरेट है.

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

दूसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक



Source link

इस खिलाड़ी ने चुनी IPL बेस्ट XI, कोहली को किया ड्रॉप, कप्तान बना ये खिलाड़ी

इस खिलाड़ी ने चुनी IPL बेस्ट XI, कोहली को किया ड्रॉप, कप्तान बना ये खिलाड़ी


आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन चुनकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि इस टीम में विराट कोहली को जगह नहीं मिली, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है. जितेश का यह चयन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

RCB से है खास रिश्ता

जितेश शर्मा ने 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में साबित किया था. मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ रुपये में खरीदे गए जितेश ने उस सीजन में तेज रन बनाकर टीम को मजबूती दी. आरसीबी ने उसी साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी, जिसमें जितेश की भूमिका अहम रही. इस दौरान उन्होंने 176.35 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए. शानदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन की वापसी से उन्हें जगह नहीं मिली.

जितेश शर्मा की ऑल-टाइम IPL XI 

जितेश की चुनी हुई टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और एडम गिलक्रिस्ट को दी गई है. दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अपनी आक्रामक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं. तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को रखा गया है, जो टी20 क्रिकेट में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. मिडिल ऑर्डर में जैक कैलिस और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो अनुभव और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं.

धोनी कप्तान, ऑल-राउंडर्स से संतुलन

महेंद्र सिंह धोनी को न सिर्फ विकेटकीपर बल्कि कप्तान के रूप में चुना गया है. जितेश का मानना है कि धोनी की कप्तानी और शांत स्वभाव बड़े मैचों में टीम को बढ़त दिलाता है. ऑल-राउंड विकल्प के तौर पर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, जिससे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन बनता है.

गेंदबाजी में भरोसेमंद आक्रमण

गेंदबाजी यूनिट में वरुण चक्रवर्ती को स्पिन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तेज गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड संभालते नजर आते हैं. यह आक्रमण किसी भी पिच पर विपक्षी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

जीतेश शर्मा की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, जैक्स कैलिस, एबी डीविलियर्स, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp