इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर होते-होते बचा, इटली ने इंग्लैंड के छुड़ाए पसीने

इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर होते-होते बचा, इटली ने इंग्लैंड के छुड़ाए पसीने


ENG vs ITA T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर होने से टल गया. टूर्नामेंट का 29वां लीग मैच इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. सांसें रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की. इटली से पहले नेपाल की टीम भी इंग्लैंड को बड़ी चुनौती दे चुकी है. 

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 202/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए विल जैक्स ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53* रन बोर्ड पर लगाए.

रन चेज के लिए उतरी इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बेन मैनेंटी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रन ठोके. उनकी पारी टीम को जीत तो नहीं दिला सकी, लेकिन मुकाबले में एक वक्त ऐसा जरूर आ गया था कि जब लगने लगा था कि यहां से इटली के लिए जीत पूरी तरह से मुमकिन है. 

आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 30 रन

अंतिम के 2 ओवरों में इटली को जीत के लिए सिर्फ 30 रनों की दरकार थी. यहां से टीम के लिए जीत बिल्कुल आसान इसलिए दिख रही थी क्योंकि टीम को 3 ओवर में 51 रन चाहिए थे, लेकिन 18वें ओवर में 21 रन बन गए थे. इसके बाद लगा कि अब 2 ओवर में 30 रन बनाकर इटली आसानी से जीत दर्ज कर लेगी. 

लेकिन 19वां ओवर लेकर आए सैम कर्रन ने इंग्लैंड की वापसी करवाई. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 05 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया. कर्रन के इस ओवर ने इंग्लैंड को लगभग जीत की पटरी पर ला दिया था. अब अंतिम ओवर में इटली को 25 रन बनाने थे. लेकिन टीम आखिरी ओवर में कोई रन नहीं बना सकी और बचे हुए 2 विकेट गंवाकर ऑलआउट हो गई.

इंग्लैंड ने सुपर-8 में रखा कदम

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर-8 में कदम रख दिया है. अब ग्रुप-सी से सुपर-8 की दोनों टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के रूप में मिल गई हैं.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज


राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. अफगानिस्तान के राशिद टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. टी20 विश्व कप का 28वां लीग मैच सोमवार (16 फरवरी) को अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया. मैच में राशिद ने यूएई के मुहम्मद अरफान का विकेट लेते ही 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया. 

इस मैच से पहले राशिद ने टी20 क्रिकेट में 699 विकेट चटका लिए थे. फिर यूएई के खिलाफ मुकाबले में 16वें ओवर में राशिद ने अरफान को आउट कर कमाल कर दिया. मैच में राशिद ने सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम किया. फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

राशिद खान ने कम मैच में चटकाए ज्यादा विकेट 

राशिद ने 518 टी20 मुकाबलों में 700 विकेट पूरे किए. वहीं दूसरे पायदान पर मौजूद ब्रावो 582 मैचों में 631 विकेट चटकाए. इस तरह राशिद ने कम मैचो में ज्यादा विकेट अपनी झोली में डाले. 

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट 

राशिद खान- 700 विकेट (518 मैच)
ड्वेन ब्रावो- 631 विकेट (582 मैच)
सुनील नरेन- 613 विकेट (583 मैच)
इमरान ताहिर- 572 विकेट (448 मैच)
आंद्रे रसेल- 508 विकेट (590 मैच)

मैच का हाल 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी यूएई की टीम ने 20 ओवर में 160/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन स्कोर किए. वहीं अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

फिर रन चेज के लिए उतरी अफगान टीम ने 19.2 ओवर में 162/5 रन बनाकर 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए. इसके अलावा उमरजई ने भी 40* रनों की पारी खेली. शानदार बॉलिंग और बैटिंग के लिए उमरजई को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. 





Source link

यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद

यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद


Afghanistan Qualification Scenario For Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां लीग मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से धूल चटाई. हालांकि इस मैच के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. अफगान टीम को अगले चरण में कदम रखने के लिए एक बड़े उलटफेर की उम्मीद करनी होगी. 

बता दें कि अफगानिस्तान टीम ग्रुप-डी में मौजूद है. यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की पहली जीत रही. अब राशिद की सेना को सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कल यानी 17 फरवरी, मंगलवार को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

अफगानिस्तान को बड़े उलटफेर की उम्मीद 

अगर कनाडा की टीम बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की उम्मीद रहेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड मैच जीत लेता है, तो वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फिलहाल ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीत चुका है. अगर कीवी टीम कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है, तो यह उनकी तीसरी जीत होगी. इसके साथ न्यूजीलैंड ग्रुप में तीसरी जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बनकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. न्यूजीलैंड के अलावा (पहले क्वालीफाई कर चुकी अफ्रीका को छोड़कर) ग्रुप में बाकी किसी भी टीम के पास 3 जीत हासिल करने का मौका नहीं है.

ग्रुप-डी का पॉइंट्स टेबल 

पोजीशन टीम मैच जीत  हार कोई नतीजा नहीं पॉइंट्स नेट रन रेट
1 दक्षिण अफ्रीका (Q) 3 3 0 0 6 +1.477
2 न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 +0.701
3 अफगानिस्तान 3 1 2 0 2 -0.215
4 यूएई 3 1 2 0 2 -0.797
5 कनाडा 2 0 2 0 0 -1.526

अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो बैटिंग के लिए उतरी यूएई की टीम ने 19.2 ओवर में 160/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 68 रन स्कोर किए. फिर रन चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 162/5 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए.





Source link

भारत-पाक मैच में नहीं हुआ ‘हैंडशेक’, लेकिन रोहित शर्मा-वसीम अकरम की खास मुलाकात ने चौंकाया

भारत-पाक मैच में नहीं हुआ ‘हैंडशेक’, लेकिन रोहित शर्मा-वसीम अकरम की खास मुलाकात ने चौंकाया


Rohit Sharma and Wasim Akram Hugs Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते रविवार (15 फरवरी) श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. 2025 एशिया कप से चले आ रहे रीति-रिवाज को जारी रखते हुए भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन रोहित शर्मा और वसीम अकरम की मुलाकात ने सबको हैरान कर दिया. 

बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा टी20 विश्व कप के एंबेसडर हैं. हिटमैन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचे थे. वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे. मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम की मुलाकात हुई. दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया. 

गले लगने का वीडियो वायरल 

जहां एक तरफ भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों बीच ‘नो हैंडशेक’ कॉन्ट्रेवर्सी चर्चा में है, उसी बीच रोहित शर्मा और वसीम अकरम के गले मिलने का वीडियो सामने आया. गले लगने के साथ-साथ दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए भी नजर आए. इसके अलावा दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया. 

मुकाबले का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 175/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन स्कोर किए. इस पारी के लिए ईशान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया. 

फिर रन चेज के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. टीम के कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके यानी 10 रन का स्कोर भी नहीं बना सके. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला. 





Source link

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बढ़ा रोमांच, ये 3 टीमें बाहर, अब 5 पर लटकी क्वालीफिकेशन की तलवार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बढ़ा रोमांच, ये 3 टीमें बाहर, अब 5 पर लटकी क्वालीफिकेशन की तलवार


टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब उस चरण में पहुंच चुका है जहां हर मैच किसी टीम के लिए ‘जीवनदान’ या ‘विदाई’ साबित हो सकता है. टूर्नामेंट के लीग स्टेज के बीच ही नेपाल, ओमान और नामीबिया का सफर खत्म हो चुका है. इसके बाद अब पाकिस्तान समेत पांच ऐसी टीमें हैं, जिनकी सुपर-8 में जगह पूरी तरह से अगले मुकाबलों के नतीजों पर टिकी हुई है.

पाकिस्तान के लिए आखिरी मौका

भारत से मिली करारी हार ने पाकिस्तान की स्थिति को काफी मुश्किल बना दिया है. इस हार का असर सिर्फ अंक तालिका पर ही नहीं बल्कि टीम के नेट रन रेट पर भी पड़ा है. फिलहाल ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के लिए अब अगला मुकाबला बेहद अहम हो गया है. अगर टीम अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है, तो उनका टूर्नामेंट यहीं समाप्त हो सकता है. ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो जैसा बन गया है.

नीदरलैंड के सामने कठिन चुनौती

ग्रुप-ए की दूसरी टीम नीदरलैंड भी खतरे से बाहर नहीं है. उनका अगला मुकाबला मजबूत भारतीय टीम से होना है, जो लगातार जीत के साथ शानदार लय में दिख रही है. ऐसे में नीदरलैंड के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. अगर उन्हें इस मैच में हार मिलती है, तो सुपर-8 की दौड़ से उनका नाम लगभग बाहर हो जाएगा.

आयरलैंड और स्कॉटलैंड की मुश्किलें

ग्रुप-बी में आयरलैंड की स्थिति भी काफी कमजोर बनी हुई है. तीन मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ टीम अंक तालिका में पिछड़ चुकी है. अब उन्हें अपने बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करनी ही होगी. वहीं स्कॉटलैंड का हाल भी कुछ ऐसा ही है. ग्रुप-सी में मौजूद यह टीम भी अब तक एक ही जीत हासिल कर पाई है और आगे बढ़ने के लिए उन्हें अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

अफगानिस्तान के लिए झटका भरा टूर्नामेंट

पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान टीम इस बार उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. शुरुआती मुकाबलों में मिली हार ने उनके लिए सुपर-8 की राह मुश्किल बना दी है. अब अगर टीम जल्द वापसी नहीं करती, तो उनका सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो सकता है. 



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा, उनके पिता ने बताई वजह

अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा, उनके पिता ने बताई वजह


Vaibhav Sooryavanshi Not Appear For The 10th Class Examination: टीम इंडिया को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में अहम योगदान देने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में खबर सामने आई थी कि वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा देने वाले हैं, लेकिन अब ताजा मिली जानकारी के अनुसार वैभव सूर्यवंशी परीक्षा नहीं देंगे. इसकी जानकारी खुद वैभव के पिता ने दी है. 

वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा

ताजपुर में स्थित मॉडेस्टी स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव के पिता से बातचीत के बाद ये निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की व्यस्तताओं के कारण वैभव परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जबकि उनकी तैयारियों और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं.

एडमिट कार्ड भी हो चुका था जारी

जानकारी के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का परीक्षा केंद्र पोड्डार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर में निर्धारित किया गया था. स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि वैभव का एडमिट कार्ड मिल चुका है और सभी जरूरी दस्तावेज स्कूल प्रशासन के पास सुरक्षित रखे गए थे. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि वैभव एक सामान्य छात्र की तरह ही परीक्षा देने आते और उनके लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जाती.

17 फरवरी से शुरू होना था परीक्षा

जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं और उसी स्कूल में दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. हालांकि, अब स्पष्ट हो गया है कि वैभव परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वैभव की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं थीं. इसलिए स्कूल प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया था और बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी दी गई थी. इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने साफ किया था कि किसी एक छात्र के लिए अलग से विशेष सुरक्षा नहीं दी जाएगी और परीक्षा केंद्र पर वही नियम लागू होंगे, जो सभी छात्रों के लिए होते हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp