‘It’s time to…’: Is Ajinkya Rahane stepping down as KKR captain in IPL 2026? Know as skipper breaks silence on captaincy

‘It’s time to…’: Is Ajinkya Rahane stepping down as KKR captain in IPL 2026? Know as skipper breaks silence on captaincy


As the Indian Premier League (IPL) 2026 approaches its March 28 kickoff, Kolkata Knight Riders (KKR) have addressed the swirling speculation regarding their leadership. Despite rumors suggesting a potential move toward Rinku Singh, the franchise has confirmed that veteran batter Ajinkya Rahane will continue to lead the side as they aim to bounce back from a disappointing eighth place finish last season.

The Psychology of Leadership: Rahane’s Perspective

Taking to his LinkedIn account to share his thoughts on the upcoming campaign, Rahane emphasized that success in a tournament of this magnitude requires more than just physical fitness.


Add Zee News as a Preferred Source



“With the IPL around the corner, it’s time to start shifting gears. Preparation for a tournament like this begins well before the first game. There’s the physical work time in the gym, sessions in the nets, getting the body ready for the demands of a long season. But for me, the most important preparation starts in the mind,” Rahane stated.

The KKR skipper elaborated on his process of mental rehearsal, noting: “It’s about taking a moment to reset, reflect, and begin thinking about the situations the tournament might bring. Visualising moments, understanding responsibilities, and getting into the rhythm of competition again.”

 


Valuing the KKR Captaincy

Despite the pressure of leading a three time championship team, Rahane expressed a deep sense of pride in his role. He remains focused on the intensity required to succeed in the league.

“The IPL is one of the most intense and exciting tournaments in world cricket. Leading the Kolkata Knight Riders this season is a responsibility I truly value. Over the next few days, it’s about locking in, trusting the preparation, and getting ready for the journey ahead with the team. Looking forward to the season!” he added.

A New Era in the Dugout

The KKR setup for 2026 features several significant changes beyond the playing eleven. Abhishek Nayar has officially stepped into the role of head coach, bringing a fresh tactical philosophy to the dressing room. In a move that has excited fans, the legendary Andre Russell returns to the franchise in a specialized capacity. Following his retirement from active play in the league, Russell will serve as the team’s “power coach,” specifically tasked with enhancing the hitting abilities of the batting unit.

Squad Overhaul and Big Money Moves

The franchise entered the recent mega auction with an aggressive strategy after releasing high profile names like Venkatesh Iyer, Quinton de Kock, and Moeen Ali. Their most notable acquisition was Australian all rounder Cameron Green, for whom they paid a staggering ₹25.20 crore.

KKR’s campaign begins on March 29 against the Mumbai Indians at the Wankhede Stadium. Due to upcoming state elections, the BCCI has only released the schedule for the first twenty days, which sees KKR playing only four games in the opening phase before returning to their fortress at Eden Gardens. With a new coach, a new power hitting specialist, and a record signing, Rahane’s leadership will be under the microscope as KKR seeks to return to the top of the table.



Source link

गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है

गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है


भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल के समय में शानदार सफलता हासिल की है. उनकी कोचिंग में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्डकप 2026 जैसे दो बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं. इसके साथ ही गंभीर भारत के पहले ऐसे कोच बन गए हैं जिन्होंने इतने कम समय में दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं.

हालांकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है. गांगुली के मुताबिक 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप ही वह टूर्नामेंट होगा, जहां गंभीर की रणनीति और नेतृत्व की असली परीक्षा होगी.

2027 वर्ल्ड कप होगा बड़ा टेस्ट

गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर का सबसे बड़ा टेस्ट वनडे वर्ल्डकप 2027 में होगा. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं.  उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की पिचें और मौसम टीमों की असली क्षमता को परखते हैं. हालांकि गांगुली को भरोसा है कि मौजूदा टीम के साथ गंभीर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

2023 की हार अब भी याद

भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी. टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि 2027 का विश्व कप भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

कोहली और रोहित के लिए आखिरी मौका?

गांगुली ने यह भी कहा कि 2027 का विश्व कप भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी मौका हो सकता है. ऐसे में टीम पर ट्रॉफी जीतने का दबाव और भी ज्यादा रहेगा.

टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत

गांगुली ने यह भी माना कि व्हाइट बॉल में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी सुधार की जरूरत है. उनके मुताबिक टीम को पिच की चिंता कम करके बेहतर क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए.  गंभीर विकेट को अपने दिमाग से निकालना होगा. उन्होंने कहा कि अगर अच्छी पिचों पर मैच खेले जाएं तो टीम बेहतर नतीजे हासिल कर सकती है.

गंभीर को दिया पूरा समर्थन

हालांकि चेतावनी के साथ-साथ गांगुली ने गंभीर की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि गंभीर एक अच्छे कोच हैं और उन्हें काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए.  



Source link

कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस का वीडियो हुआ वायरल

कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस का वीडियो हुआ वायरल


Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने भी इसे खूब पसंद किया और तेजी से शेयर करने लगे.

चहल और फील्डिंग कोच भी थिरकते दिखे

संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की. इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर  युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए. चहल को भी गानों पर डांस करते देखा गया. क्रिकेटरों की यह मस्ती भरी झलक मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है.

मसूरी में हो रही है शादी

कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च 2026 को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित किया गया. यह शादी समारोह मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में निजी तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में सीमित मौका

हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन कुलदीप पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि टीम के पास कई स्पिन विकल्प होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलेंगे

अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. वह 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस बार भी टीम के लिए अहम स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. फिलहाल कुलदीप यादव अपनी शादी के समारोहों का आनंद ले रहे हैं और उनके संगीत समारोह का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है. 





Source link

IPL 2026: विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग

IPL 2026: विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग


Dinesh Karthik picks all-time RCB 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी पसंदीदा ‘आरसीबी की ऑल-टाइम इलेवन’ चुना है. कार्तिक की इस टीम में साल 2025 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का असर साफ नजर आया, जहां उन्होंने पुराने दिग्गजों की तुलना में मौजूदा चैंपियन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. इस टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला कप्तानी को लेकर लिया है. कार्तिक ने अपनी टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं, बल्कि रजत पाटीदार को बनाया है. उन्होंने क्रिकबज पर कहा, ‘विराट कोहली ने कई सीजन तक टीम का नेतृत्व किया और सफल भी रहे, लेकिन रजत पाटीदार मेरे कप्तान होंगे. वे आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं (खिताब जीतने के नाते) और बतौर बल्लेबाज उन्होंने बहुत कम समय में जो प्रभाव छोड़ा है, वो असाधारण है.’

गेल-डु प्लेसिस को ओपनर, तो नंबर-3 पर विराट

दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी में क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस को बतौर ओपनर चुना है. इसका मतलब है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को ओपनिंग स्लॉट से हटाकर नंबर 3 पर रखा है. नंबर 4 पर कप्तान रजत  पाटीदार और नंबर 5 पर आरसीबी के लेजेंड एबी डिविलियर्स को जगह दी गई है.

नंबर-6 पर जितेश शर्मा और नंबर-7 पर क्रुणाल पंड्या को रखा

कार्तिक ने नंबर-6 पर जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर चुना है, जिन्होंने आरसीबी के लिए महज एक सीजन खेला है, जबकि नंबर-7 पर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को रखा है. क्रुणाल के बारे में कार्तिक ने कहा, ‘अगर आज आरसीबी के पास ट्रॉफी है, तो उसका बड़ा श्रेय फाइनल में क्रुणाल की गेंदबाजी और सीएसके के खिलाफ उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन को जाता है.’

गेंदबाजी आक्रमण का कमान सिराज और चहल की के हाथ

दिनेश ने गेंदबाजी में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को उनके पुराने रिकॉर्ड्स के आधार पर चुना है. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है, तो नंबर-11 के रूप में जोश हेजलवुड ने टीम में जगह बनाई है, जिन्होंने आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम आरसीबी 11: क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड.



Source link

कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर नौकरी तक सब कुछ

कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर नौकरी तक सब कुछ


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुलदीप 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ जश्न की शुरुआत हो चुकी है.

कौन हैं वंशिका चड्ढा?

वंशिका चड्ढा पेशे से एक प्रोफेशनल हैं और बताया जाता है कि वह जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न से पूरी की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आईं और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया.

वंशिका का स्वभाव काफी निजी माना जाता है. वह सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूर रहना पसंद करती हैं. यही वजह है कि क्रिकेट फैंस के बीच उनके बारे में ज्यादा जानकारी पहले सामने नहीं आई थी.

बचपन से है दोनों की पहचान

रिपोर्ट्स के अनुसार वंशिका और कुलदीप यादव बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों कानपुर के श्याम नगर इलाके में पड़ोसी रहे हैं. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई और बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक पारंपरिक समारोह के दौरान हुई थी. उस कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे.

मसूरी के ऐतिहासिक होटल में होगी शादी

दोनों की शादी मसूरी के प्रसिद्ध सवॉय होटल (The Savoy Mussoorie) में आयोजित की जा रही है. यह होटल अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत लोकेशन के लिए जाना जाता है. शादी को निजी रखा गया है, लेकिन इसमें क्रिकेट और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शादी में पहुंच सकते हैं.

लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन

मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक और खेल जगत की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए न्योता भेजा गया है. 



Source link

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी


रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खिलाड़ियों की अपनी खास रेटिंग जारी की है. हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने भारत के स्टार खिलाड़ियों संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को टूर्नामेंट का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बताया है. पोंटिंग ने जैक्स को 10 में से पूरे 10 अंक दिए हैं.

पोंटिंग की रेटिंग में जैक्स नंबर-1

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने अपनी टॉप-5 सूची में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए. इस लिस्ट में पहले स्थान पर विल जैक्स रहे, जिन्हें 10/10 की रेटिंग मिली. दूसरे स्थान पर संजू सैमसन और तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह को 9.5-9.5 अंक दिए गए. 

पोंटिंग की रैंकिंग के अनुसार चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट रहे, जिन्हें 9 अंक मिले. वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को 8.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रखा है.

विल जैक्स ने दिखाया ऑलराउंड कमाल

विल जैक्स ने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. वह कई मैचों में इंग्लैंड के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आए और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम को विकेट दिलाए. जैक्स ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 226 रन बनाए और उनका औसत 56.50 रहा. खास बात यह रही कि उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ 9 विकेट भी लिए. इसी के साथ वह टूर्नामेंट के इतिहास में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने एक ही संस्करण में 200 से ज्यादा रन और 9 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.

कई रिकॉर्ड भी बनाए

विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में कई खास उपलब्धियां हासिल कीं. उन्होंने नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. इसके अलावा उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में चार बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतकर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की. इटली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज पचासा भी लगाया था.

आधिकारिक अवॉर्ड सैमसन के नाम

हालांकि पोंटिंग की निजी रेटिंग में जैक्स नंबर-1 रहे, लेकिन आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार संजू सैमसन को मिला है. सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और सेमीफाइनल व फाइनल दोनों में 89-89 रन की अहम पारियां खेलीं. वहीं जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजी में शानदार रहे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे. भारत की जीत में इन दोनों खिलाड़ियों का योगदान बेहद अहम रहा है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp