T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वसीम अकरम की भविष्यवाणी, पाकिस्तान को किया सेमीफाइनल से बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वसीम अकरम की भविष्यवाणी, पाकिस्तान को किया सेमीफाइनल से बाहर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई करेंगी, जिनके बीच मुकाबलों से सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय होंगी. इससे पहले वसीम अकरम ने भविष्यवाणी करते हुए टॉप-4 के लिए अपनी फेवरेट टीमें बताई, हालांकि उन्होंने इसमें पाकिस्तान को न रखकर सभी को चौंका दिया.

वसीम अकरम की टॉप-4 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, दोनों के बीच 15 फरवरी को मुकाबला तय है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम ने पिछले कई सालों में लगातार बेहतर होती आई है, जबकि पाकिस्तान का ग्राफ नीचे की तरफ गया है. हालांकि पाकिस्तान हमेशा सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करता है, लेकीन वसीम अकरम ने ही उन्हें आइना दिखा दिया.

अकरम ने अपनी फेवरेट टॉप-4 में अपने ही देश पाकिस्तान को ही शामिल नहीं किया. उन्होंने सेमीफाइनलिस्ट की भविष्यवाणी करते हुए भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का नाम लिया.

भारत टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगा. बता दें कि अभी तक टूर्नामेंट का मेजबान कभी ये ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, ऐसे में भारत के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी अच्छा मौका है. वसीम अकरम ने सेमीफाइनलिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी रखा, जो पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था.

पाकिस्तान को न रखने की बड़ी वजह

पाकिस्तान का आईसीसी टूर्नामेंट में हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है, यही देखते हुए शायद वसीम अकरम ने अपने ही देश की टीम को फेवरेट 4 में जगह नहीं दी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जबकि भारत के साथ अमेरिका ने अगले राउंड में क्वालीफाई किया था. पिछले कई समय से पाकिस्तान टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है.



Source link

9 विकेट से जीती RCB, 73 गेंद में चेज किए 144 रन, ओपनरों ने मचाया तहलका

9 विकेट से जीती RCB, 73 गेंद में चेज किए 144 रन, ओपनरों ने मचाया तहलका


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया है. वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन बनाए थे. जवाब में RCB ने 73 गेंदों में ही 144 रनों का टारगेट चेज कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से दम दिखाया. यह WPL 2026 में बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है.

यूपी वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे. कप्तान मेग लैनिंग केवल 14 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं पिछले मैच की हीरो रहीं फीबी लिचफील्ड इस बार 20 रन बनाकर आउट हो गईं. दीप्ति शर्मा 45 रन बनाकर नाबाद लौटीं. दूसरी ओर डिएंड्रा डॉटिन ने भी 40 रनों का योगदान दिया.

73 गेंद में चेज कर लिए 144 रन

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई RCB के लिए स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पारी की शुरुआत की. एक छोर मंधाना ने संभाले रखा, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं. उन्होंने 40 गेंद में 85 रन बना डाले. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने 32 गेंद में नाबाद 47 रनों की पारी खेली.

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 137 रनों की पार्टनरशिप हुई. RCB की टीम ने मात्र 73 गेंदों में 144 रनों का टारगेट प्राप्त कर लिया. यूपी के लिए विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज शिखा पांडे रहीं. उन्होंने ग्रेस हैरिस का विकेट लिया.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब अपने दोनों मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. RCB के अभी 4 अंक हैं. गुजरात जायंट्स भी अपने दोनों मैच जीत चुकी है, लेकिन उसका नेट रन रेट आरसीबी से कम है. मुंबई 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने अभी तक अपने दोनों मैच हारे हैं.



Source link

ODI में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले 7 क्रिकेटर, जानें कितने नंबर पर विराट कोहली

ODI में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले 7 क्रिकेटर, जानें कितने नंबर पर विराट कोहली


विराट कोहली की शानदार फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी जारी रही. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन इस कमाल की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. 45वीं बार था जब इस फॉर्मेट में उन्हें ये अवार्ड मिला, हालांकि वह ये अवार्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. दूसरे नंबर पर भी श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं. जानिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले टॉप-7 प्लेयर्स कौन हैं.

1. सचिन तेंदुलकर (62)

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 1989 से 2012 तक खेले 463 वनडे मैचों में 62 में ये अवार्ड जीता. वनडे में सचिन के नाम 18426 रन हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक हैं.

2. सनथ जयसूर्या (48)

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 1989 से 2011 के बीच 445 वनडे खेले, जिसमें 48 बार ये अवार्ड जीता.

3. विराट कोहली (45)

न्यूजीलैंड के खिलाफ जब विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, तो ये वनडे में उन्हें 45वीं बार मिला था. कोहली 2008 से इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, अभी सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते हैं. कोहली ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है.

37 वर्षीय विराट कोहली ने 309 वनडे में 14650 रन बना लिए हैं, इस फॉर्मेट में वह दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने वनडे में 53 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं.

4. जैक कालिस (32)

दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस ने 1996 से 2014 के बीच 328 वनडे खेले. कालिस ने 32 बार ये अवार्ड जीता, वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वह वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा ये अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं.

5. रिकी पोंटिंग (32)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी  पोंटिंग ने भी 32 बार वनडे इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. पोंटिंग ने 1995 से 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 375 वनडे खेले, जिसमें 30 शतक और 82 अर्धशतकों की मदद से 13704 रन बनाए.

6. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच 398 वनडे खेले, जिनमें से 32 में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता. अफरीदी ने वनडे में 8064 रन बनाए.

7. विव रिचर्ड्स

वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर विव रिचर्ड्स हैं. उन्होंने 1975 से 1991 के बीच 187 वनडे खेले, जिनमें 31 बार ये अवार्ड जीता.



Source link

BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि…

BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि…


बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया है. बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच शिफ्ट करने की बात की है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सईद अजमल ने कहा है कि अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए.

साफ है कि सईद अजमल बीसीसीआई का पावर देख अजीब बयान दे रहे हैं. अजमल ने कहा कि अगर आईसीसी अपने कामकाज में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा ‘वर्चस्व’ से निपटने में नाकाम रहती है तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा, अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए. अगर आईसीसी भारतीय बोर्ड पर अपने फैसले लागू नहीं करा सकती तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है.

आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है सईद अजमल

अजमल ने दावा किया कि टेस्ट खेलने वाले अधिकतर देश इस भावना से सहमत हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना आईसीसी की ‘बेबसी‘ का एक प्रमुख उदाहरण है. अजमल ने कहा, भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं है, लेकिन आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है.

भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है. यही नहीं भारत सरकार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को मंजूरी नहीं देती है. यह दोनों देश अब किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. वहीं आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं.



Source link

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश के झूठ का किया पर्दाफाश! रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश के झूठ का किया पर्दाफाश! रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर छिड़े विवाद पर बांग्लादेश के झूठ का पर्दाफाश होता दिख रहा है. दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी. इस विषय को लेकर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार ने दावा किया था कि आईसीसी ने उन सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार कर लिया है. मगर एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

खुल गई बांग्लादेश की पोल!

12 जनवरी को बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल ने रिपोर्टर्स से कहा था कि भारत में बांग्लादेश के खेल प्रशंसकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है और आईसीसी ने भी इस बात को मान लिया है.

आईसीसी के कुछ सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की सिक्योरिटी टीम की ओर से ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया है. सूत्रों के अनुसार आईसीसी अगले कुछ दिनों में इस विवाद पर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है. 

बांग्लादेश ने ये दावा किया था

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल ने बहुत बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि आईसीसी की सिक्योरिटी टीम ने पत्र लिखकर कहा है कि अगर मुस्तफिजुर रहमान को फिर से टीम में शामिल कर लिया गया और बांग्लादेशी फैंस अपने देश की जर्सी पहन कर भारत में घूमते हैं, तो बांग्लादेश के खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

इन्हीं बातों का हवाला देकर अजीत नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के मैच खेलने भारत जाती है, तो वहां खिलाड़ी सुरक्षित नहीं होंगे. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी पर भी तंज कसा था.

KKR द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई थी. उसके बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने की मांग की और अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी.

यह भी पढ़ें:

अपने घर में मैच से मिली ट्रॉफी नहीं रखते हैं विराट कोहली, वनडे में 45वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने के बाद खोला राज



Source link

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा


कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सोमवार को मुंबई के खिलाफ 81 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2 संस्करणों में 700 से अधिक रन बनाए हैं. इस मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई को वीजेडी नियम के तहत 55 रनों से हराया.

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सिंगाहल्ली में खेले गए इस मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल 24 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए करुण नायर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला और बारिश के कारण जब तक मैच नहीं रुका, दोनों क्रीज पर डटे रहे.

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास

देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए. इस पारी के साथ उन्होंने इस सीजन में 700 से अधिक रन बना लिए हैं. वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2 सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए. देखें इस सीजन उन्होंने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए.

  • बनाम झारखंड- 147
  • बनाम केरल- 124
  • बनाम तमिल नाडु- 22
  • बनाम पुदुचेरी- 113
  • बनाम त्रिपुरा- 108
  • बनाम राजस्थान- 91
  • बनाम मध्य प्रदेश- 35
  • बनाम मुंबई – 81*

पडिक्कल ने जारी सीजन के पहले ही मैच में 147 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने दूसरे मुकाबले में केरल के खिलाफ भी शतक ठोका था. इसके बाद उन्होंने पुदुचेरी (113) और त्रिपुरा के खिलाफ भी शतक लगाया. वह अभी तक जारी सीजन में 4 शतक लगा चुके हैं. वह 8 मैचों में 721 रन बना चुके हैं.

वीजेडी विधि से जीता कर्नाटक

कर्नाटक को जीत के लिए 255 रन बनाने थे, जब बारिश के कारण मैच रुका तो कर्नाटक ने 1 विकेट खोकर 33 ओवरों में 187 रन बना लिए थे. मैच शुरू नहीं हो पाया और वीजेडी विधि (V Jayadevan Method) नियम के तहत कर्नाटक को 55 रनों से जीत दी गई.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp