ICC ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश के झूठ का किया पर्दाफाश! रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश के झूठ का किया पर्दाफाश! रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर छिड़े विवाद पर बांग्लादेश के झूठ का पर्दाफाश होता दिख रहा है. दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी. इस विषय को लेकर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार ने दावा किया था कि आईसीसी ने उन सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार कर लिया है. मगर एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

खुल गई बांग्लादेश की पोल!

12 जनवरी को बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल ने रिपोर्टर्स से कहा था कि भारत में बांग्लादेश के खेल प्रशंसकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है और आईसीसी ने भी इस बात को मान लिया है.

आईसीसी के कुछ सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की सिक्योरिटी टीम की ओर से ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया है. सूत्रों के अनुसार आईसीसी अगले कुछ दिनों में इस विवाद पर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है. 

बांग्लादेश ने ये दावा किया था

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल ने बहुत बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि आईसीसी की सिक्योरिटी टीम ने पत्र लिखकर कहा है कि अगर मुस्तफिजुर रहमान को फिर से टीम में शामिल कर लिया गया और बांग्लादेशी फैंस अपने देश की जर्सी पहन कर भारत में घूमते हैं, तो बांग्लादेश के खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

इन्हीं बातों का हवाला देकर अजीत नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के मैच खेलने भारत जाती है, तो वहां खिलाड़ी सुरक्षित नहीं होंगे. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी पर भी तंज कसा था.

KKR द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई थी. उसके बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने की मांग की और अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी.

यह भी पढ़ें:

अपने घर में मैच से मिली ट्रॉफी नहीं रखते हैं विराट कोहली, वनडे में 45वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने के बाद खोला राज



Source link

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, दूसरी बार VHT में बनाया 700 प्लस स्कोर; कोई नहीं कर पाया ऐसा


कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सोमवार को मुंबई के खिलाफ 81 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2 संस्करणों में 700 से अधिक रन बनाए हैं. इस मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई को वीजेडी नियम के तहत 55 रनों से हराया.

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सिंगाहल्ली में खेले गए इस मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल 24 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए करुण नायर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला और बारिश के कारण जब तक मैच नहीं रुका, दोनों क्रीज पर डटे रहे.

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास

देवदत्त पडिक्कल ने 95 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए. इस पारी के साथ उन्होंने इस सीजन में 700 से अधिक रन बना लिए हैं. वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2 सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए. देखें इस सीजन उन्होंने किस टीम के खिलाफ कितने रन बनाए.

  • बनाम झारखंड- 147
  • बनाम केरल- 124
  • बनाम तमिल नाडु- 22
  • बनाम पुदुचेरी- 113
  • बनाम त्रिपुरा- 108
  • बनाम राजस्थान- 91
  • बनाम मध्य प्रदेश- 35
  • बनाम मुंबई – 81*

पडिक्कल ने जारी सीजन के पहले ही मैच में 147 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने दूसरे मुकाबले में केरल के खिलाफ भी शतक ठोका था. इसके बाद उन्होंने पुदुचेरी (113) और त्रिपुरा के खिलाफ भी शतक लगाया. वह अभी तक जारी सीजन में 4 शतक लगा चुके हैं. वह 8 मैचों में 721 रन बना चुके हैं.

वीजेडी विधि से जीता कर्नाटक

कर्नाटक को जीत के लिए 255 रन बनाने थे, जब बारिश के कारण मैच रुका तो कर्नाटक ने 1 विकेट खोकर 33 ओवरों में 187 रन बना लिए थे. मैच शुरू नहीं हो पाया और वीजेडी विधि (V Jayadevan Method) नियम के तहत कर्नाटक को 55 रनों से जीत दी गई.



Source link

अपने घर में मैच से मिली ट्रॉफी नहीं रखते विराट, 45वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतकर खोला राज

अपने घर में मैच से मिली ट्रॉफी नहीं रखते विराट, 45वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतकर खोला राज


विराट कोहली की उम्र बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही वो रिकॉर्ड्स तोड़ने की रफ्तार भी बढ़ाते जा रहे हैं. वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं. 11 जनवरी को खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 300 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत प्राप्त की थी. विराट ने 93 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों का योगदान दिया था. ये 45वां मौका रहा, जब विराट को वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मैच के बाद विराट ने बताया कि वो मैच के बाद मिलने वाली ट्रॉफी को अपने पास नहीं रखते हैं.

अपने घर नहीं, तो कहां रखते हैं ट्रॉफी

विराट कोहली ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि वो मैच के बाद मिलने वाली ट्रॉफी कहां रखते हैं. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें (ट्रॉफी) गुड़गांव में अपनी मां के पास भेज देता हूं, उन्हें ट्रॉफी इकट्ठा करना पसंद है. मैं अगर अपने पूरे सफर पर नजर डालूं, तो यह सब मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मुझे अपनी काबिलियत के बारे में पता है और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है.”

विराट ने अब तक 45 बार वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. वो ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 48 और सचिन तेंदुलकर 62 बार ODI क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

यह भी पढ़ें:

इससे बुरा और क्या होगा…, BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट



Source link

क्या विराट कोहली घमंडी हैं? अजिंक्य रहाणे ने दिया ये जवाब, कहा- ‘मैंने उन्हें…’

क्या विराट कोहली घमंडी हैं? अजिंक्य रहाणे ने दिया ये जवाब, कहा- ‘मैंने उन्हें…’


अजिंक्य रहाणे लंबे समय तक विराट कोहली की कप्तानी में उपकप्तान रहे, वह उन्हें और उनके व्यवहार से अच्छी तरह से परिचित हैं. कोहली की आलोचना करने वाला एक वर्ग उन्हें घमंडी मानता है. लेकिन रहाणे का मानना है कि जिस तरह खेल को लेकर उनकी सोच और रवैया है, बाहरी लोग गलत समझ लेते हैं. रहाणे के कहा, “वह बस अपने खेल में डूब जाते हैं.”

क्या विराट कोहली घमंडी हैं?

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “विराट कोहली के बारे में जितनी बात करें, वो कम है. मैंने उन्हें उस समय करीब से देखा है. हम उनके जुनून के बारे में बात करते हैं, जब वह बल्लेबाजी करने जाते हैं. मेरा मानना है कि उनमे सीखने की ललक, रवैया और कभी हार नहीं मानने का जज्बा उन्हें सभी से अलग बनाता है. बाहरी लोग उन्हें घमंडी मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. कोहली बस अपने खेल में डूब जाते हैं.”

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा कि चुप रहने का मतलब अहंकार नहीं होता है. खेल पर ध्यान केंद्र करने का ये उनका तरीका है. क्रिकेटर ने कहा, “मैच से 2 दो दिन पहले मैंने उन्हें देखा है. वह बहुत कम बोलते हैं, टीम के खिलाड़ियों से भी ज्यादा बात नहीं करते. वह बस अपना एक अलग जोन तैयार करते हैं. वह एयरपॉडस में वही सुनते हैं, जो सुनना उन्हें पसंद है. इससे उन्हें अपने आप में केंद्रित करने में मदद मिलती है.”

नए खिलाड़ियों को समझने में समय लगता है

रहाणे ने आगे कहा कि कोहली के रवैये को समझने में कई खिलाड़ियों को समय लगता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं. जब वह साथी खिलाड़ियों से बात नहीं कर रहे होते तो मैं समझ जाता था कि वो अपना जोन तैयार कर रहे हैं. 

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “खेल में सबकुछ हासिल करने के बाद भी विराट कोहली में इच्छा बाकी है. उनका कार्य करने का तरीका भी शानदार है. जब भी उन्हें देखते हैं तो कुछ नया देखने को मिलता है. वह हमेशा बदलाव देखते हैं. वह चाहते हैं कि हमेशा कुछ नया करें और टीम के लिए योगदान दें.”

शानदार फॉर्म में हैं कोहली

विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं. पहले मैच में उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक जड़ा था. उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे में से 2 में उन्होंने शतक लगाया था. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.



Source link

मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल

मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल


पिछले दिनों मुस्तफिजुर रहमान का IPL से रिलीज होने का विषय चर्चा में रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने रहमान को रिलीज कर दिया था. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस कदर बौखलाया है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. मुस्तफिजुर के विषय पर हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी से सवाल पूछा गया, जिससे अफगान टीम के पूर्व कप्तान बुरी तरह भड़के हुए नजर आए.

मोहम्मद नबी इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नोआखाली एक्स्प्रेस टीम के लिए खेल रहे हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बांग्लादेशी रिपोर्टर ने नबी से मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर सवाल पूछा. इस पर भड़कते हुए मोहम्मद नबी ने कहा कि इससे उनका कुछ लेना देना नहीं है.

मोहम्मद नबी को आया गुस्सा

मोहम्मद नबी ने रिपोर्टर पर भड़कते हुए कहा, “इसका मुझसे क्या लेना देना भाई. मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा?”

अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहममाद नबी ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह का सवाल उनसे पूछा गया, वह किसी भी तरीके से उनसे नहीं पूछा जाना चाहिए था.

IPL इतिहास में लगी थी सबसे बड़ी बोली

भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा. KKR ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 9.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. यह IPL इतिहास में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली रही. दरअसल ऑक्शन से पहले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आने लगी थीं, इसके बावजूद जब KKR ने मुस्तफिजुर पर इतनी बड़ी बोली लगाई, तो इस फ्रैंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

इससे बुरा और क्या होगा…, BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट





Source link

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी घड़ी, कीमत और खासियत जान सिर पकड़ लेंगे आप

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी घड़ी, कीमत और खासियत जान सिर पकड़ लेंगे आप


विराट कोहली के पास करीब 8 घड़ियां ऐसी हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है. रोहित शर्मा के पास भी महंगी घड़ियों का कलेक्शन है. हार्दिक पांड्या के बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें काफी महंगी घड़ियों का शौक है. यहां हम 5 खिलाड़ी और उनके पास सबसे महंगी घड़ियों के बारे में बता रहे हैं.

हार्दिक पांड्या की महंगी घड़ी

हार्दिक पांड्या को पिछले साल एशिया कप के दौरान Richard Mille RM 27-04 घड़ी पहने देखा गया, जिसकी कीमत जानकार सभी हैरान रह गए थे. इस घड़ी की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब थी. इस घड़ी को टेनिस प्लेयर राफेल नडाल के साथ मिलकर ब्रांड ने डिजाइन किया. इस घड़ी को टीटा-कार्बन से बनाया गया है, जिसका वजन सिर्फ 30 ग्राम है. इस घड़ी के सिर्फ 50 मॉडल ही बने, जिनमें से एक हार्दिक के पास है.

रोहित शर्मा की महंगी घड़ी

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को कुछ समय पहले Patek Philippe Aquanaut Travel Time Reference 5164 घड़ी पहने देखा गया था. देखने में सिंपल सी इस घड़ी की कीमत जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे. इसकी कीमत करीब 63.5 लाख रुपये है. इसमें एक्सक्लूसिव ट्रैवल टाइम मैकेनिज्म है जो लोकल टाइम के हिसाब से डेट के साथ दूसरे टाइम जोन को आसानी से दिखाता है.

विराट कोहली की महंगी घड़ी

विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं, उनके पास महंगी घड़ियों का पूरा एक कलेक्शन है. उनके कलेक्शन में करीब 8 घड़ियां ऐसी हैं, जिसकी कीमत करोड़ो में है. इसमें सबसे महंगी घड़ी रोलेक्स डेटोना है, जिसकी कीमत 4.6 करोड़ रुपये के करीब है. यह एक स्टॉपवॉच की तरह काम करती है, जिससे 1/8 सेकंड तक की सटीकता से समय मापा जा सकता है. इसमें छोटे सेकंड, 30-मिनट और 12-घंटे के काउंटर के लिए सब-डायल होते हैं.

बेन स्टोक्स की महंगी घड़ी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के पास Hublot Big Bang घड़ी है. इस घड़ी का लुक इसे खास बनता है. भारत में इस घड़ी की कीमत 39 लाख रुपये के करीब है.

सूर्यकुमार यादव की महंगी घड़ी

टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले साल प्रेस कांफ्रेंस में एक ऐसी घड़ी पहनकर आए, जो चर्चा का विषय बन गई. उनकी जेकब एंड को कंपनी की घड़ी नारंगी रंग की है. राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन की इस घड़ी के अंदर भगवान राम और हनुमान जी की तस्वीरें हैं. यह लिमिटेड एडिशन घड़ी है. स्विट्ज़रलैंड की कंपनी ने इसे बनाया, जिसकी भारत में कीमत 40 से 65 लाख रुपये है. सूर्या ने इस घड़ी को अपने लिए डिजाइन करवाया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp