श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका, जीत के साथ न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका, जीत के साथ न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा. वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. तो आइए जानते हैं कि अब सेमीफाइनल का पूरा समीकरण कैसा है. 

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका 

ग्रुप-2 में मौजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. पाकस्तान को बगैर किसी रुकवाट सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए था कि कीवी अपने बाकी दोनों मैच हारे. लेकिन अब न्यूजीलैंड ने एक मैच जीत लिया है, जिसके साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. 

हार के साथ श्रीलंका टीम तो एलिमिनेट हो गई. वहीं ग्रुप-2 में देखा जाएगा तो अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस बाकी रह गई है. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. 

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान बाहर 

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ने ही 2-2 मैच खेल लिए हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के पास 3 पॉइंट्स और पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 पॉइंट है. ऐसे में अगर दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तो न्यूजीलैंड 5 पॉइंट के साथ क्वालीफाई कर जाएगा, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 पॉइंट्स पर रहकर एलिमिनेट हो जाएगा. 

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को उम्मीद 

न्यूजीलैंड को आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. अगर कीवी टीम यह मैच हार जाती है. दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा देती है. इस स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास 3-3 पॉइंट्स होंगे और फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कदम रखने वाली दूसरी टीम कौन सी बनती है. गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा



Source link

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड


Sri Lanka Unwanted Record T20 WC: बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामन थीं. मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हुआ, जिसमें श्रीलंका ने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 19 साल के टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार यह अनचाहा रिकॉर्ड कायम हुआ. 

दरअसल मुकाबले में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे छोटा पॉवरप्ले टोटल बनाया. रन चेज करते हुए पॉवरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में श्रीलंका ने सिर्फ 20/2 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. 

पहली पारी में दिलचस्प रहा मुकाबला 

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से बढ़ी उतार-चढ़ाव वाली पारी देखने को मिली. पहले कीवी टीम ने 75 रन के स्कोर तक सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे. इस स्कोर को देखकर ऐसा लगा कि कीवी टीम आसानी से 170 या 180 तक पहुंच सकती है. 

लेकिन फिर अचानक पासा पलटा और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 09 रन के अंतराल पर 4 विकेट गंवा दिए. टीम का स्कोर 84 रन पर 6 विकेट हो गया. यहां से देखने में लगने लगा कि न्यूजीलैंड 120 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा. लेकिन फिर कोल मैककॉन्ची और मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की और 20 ओवर में स्कोर को 168/7 पर पहुंचा दिया. 

श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त 

गौरतलब है कि मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. रन चेज में टीम 20 ओवर में 107/8 रन ही बना सकी. टीम के लिए कामिंदु मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. वहीं न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. दूसरी तरफ जीत के साथ न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की दावेदारी और मजबूत हो गई है. अब अगर कीवी टीम अपना आखिरी मैच भी जीत जाती है, तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे. 



Source link

श्रीलंका का घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, रचिन के ‘चौके’ ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

श्रीलंका का घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, रचिन के ‘चौके’ ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत


Is Sri Lanka Eliminated From T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 107 रन ही बना सकी.

श्रीलंका का सपना टूटा

श्रीलंका का घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है. भारत के साथ-साथ श्रीलंका भी इस वर्ल्ड कप का सह-मेजबान है, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ ही वह सेमीफाइनल की दौड़ और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे के अलावा बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

सैंटनर के बाद चमके रवींद्र

पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम भी संघर्ष कर रही थी और 84 के स्कोर तक उसने 6 विकेट खो दिए थे. मगर मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेल अपनी टीम को 160 के भी पार पहुंचा दिया. उन्होंने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी की. सैंटनर के इन 47 रनों ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाने में अहम योगदान दिया.

बाकी काम रचिन रवींद्र ने गेंदबाजी में कर दिया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कप्तान दासुन शनाक और दुशन हेमंता का विकेट लिया. इससे पहले रवींद्र ने बल्ले से भी 32 रनों का योगदान दिया था.

श्रीलंका को पारी की पहली ही गेंद पर बहुत बड़ा झटका लग गया था. मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया था. निसांका लगातार पारियों में रन बना रहे थे, लेकिन हेनरी ने उन्हें सबसे पहले चलता किया था.



Source link

लगातार तीन ‘डक’ के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, जानें ताजा अपडेट

लगातार तीन ‘डक’ के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, जानें ताजा अपडेट


Abhishek Sharma T20I Ranking Update: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप खराब साबित हुआ है. शुरुआती चार मैचों में अभिषेक ने सिर्फ 15 रन स्कोर किए. ये सभी रन उन्होंने चौथे मैच में बनाए, क्योंकि शुरुआती तीन मैचों में वह बिना खाता खोले आउट हुए. अब आइए जानते हैं कि तीन बार जीरो पर आउट होने के बाद अभिषेक की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ है.

तो आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में लगातार तीन डक के बाद भी अभिषेक की टी20 रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है. वह टी20 विश्व कप से पहले भी नंबर वन पर थे और खराब फॉर्म के बाद भी पहले पायदान पर मौजूद हैं. अभिषेक की रेटिंग 877 की है. 

टॉप-5 में आए ईशान किशन 

वहीं टी20 टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखा रहे ईशान किशन को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. वह तीन पायदान ऊपर आकर टॉप-5 में शामिल हो गए हैं. पहले ईशान 8वें नंबर पर थे. अब वह 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं. ईशान की रेटिंग 742 की है. 

टॉप-5 में कौन-कौन?

टॉप-5 में अभिषेक के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट मौजूद हैं, जिनकी रेटिंग 815 की है. तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं. पाक बल्लेबाज की रेटिंग 810 की है. इसके बाद श्रीलंका के पथुम निसंका 789 रेटिंग के साथ चौथे और ईशान किशन पांचवें पायदान पर हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन का कमाल 

गौरतलब है कि ईशान किशन ने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 35.20 की औसत और 193.41 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 77 रन है. ईशान के बल्ले से यह स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आया था. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में ईशान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अब टीम इंडिया को अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है, जिसमें सभी की नजरें ईशान होंगी. 

 

यह भी पढ़ें: हर भारतीय करेगा दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ, वेस्टइंडीज के हारने से भारत को फायदा; जानें एकदम नया समीकरण



Source link

ऐसी हो सकती है भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत स

ऐसी हो सकती है भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत स


India vs Zimbabwe Super 8: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे का मैच होगा. सुपर-8 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति से कम नहीं है. टीम इंडिया अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हारकर आ रही है. उस चौंकाने वाली हार से सबक लेते हुए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. ये मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

अभिषेक शर्मा से लेकर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. रिंकू जो हाल ही में पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण घर चले गए थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं. वहीं संजू सैमसन भी खूब चर्चा में रहे हैं. तो आइए जान लेते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. वहीं पिच बल्लेबाजी या गेंदबाजी, किसके अनुरूप रहेगी. यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स.

चेपॉक की पिच किसका साथ देगी?

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के अनुरूप रहती है, इसलिए बल्लेबाजी टीम को जितना एडवांटेज मिलेगा, वह पावरप्ले में ही मिल सकता है. क्योंकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, वैसे ही स्पिनरों को मदद मिलने लगती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में यहां अब तक केवल 2 बार किसी टीम ने 190 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें तीन बार चेज और 3 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बैनेट, डी मायर्स, आरपी बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, बी इवांस, जी क्रेमर, आर नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी



Source link

9 रन और 4 विकेट, फिर गरजा Cole McConchie और मिचेल सैंटनर का बल्ला; न्यूजीलैंड ने बना दिए 168 रन

9 रन और 4 विकेट, फिर गरजा Cole McConchie और मिचेल सैंटनर का बल्ला; न्यूजीलैंड ने बना दिए 168 रन


कोलंबो के आर प्रेमदासा में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीम के लिए दांव पर सेमीफाइनल का टिकट है. मुकाबले में एक समय श्रीलंका हावी था. न्यूजीलैंड ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद कोल मैककॉन्ची (Cole McConchie) और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी कर पासा पलट दिया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 167/7 रन बोर्ड पर लगाए.

मैककॉन्ची ने 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31* रन बनाए. इसके अलावा सेंटनर ने 26 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 47 रन स्कोर किए. वहीं श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. 

9 रन के अंतराल पर गिरे 4 विकेट 

एक वक्त पर न्यूजीलैंड का स्कोर 75 रन पर 2 विकेट था, लेकिन वहां से श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कहर बरपाया और सिर्फ 9 रन के अंतराल पर 4 विकेट झटक लिए. ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मुश्किल से 120 रन तक पहुंच पाएगी, लेकिन मैककॉन्ची और सेंटनर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. 

न्यूजीलैंड ने अंत के 4 ओवर में 70 रन बनाए. 16 ओवर समाप्त होने पर कीवी टीम का स्कोर 98 रन था, जो 20 ओवर में 168 पर पहुंच गया. इस तरह अंतिम ओवरों में न्यूजीलैंड ने बाजी पूरी तरह से अपने नाम की.

श्रीलंका ने जीता था टॉस 

बता दें कि मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 13वें ओवर तक 6 विकेट गिर जाने के बाद लगा कि श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल सही किया. लेकिन फिर नंबर सात की जोड़ी ने कमाल करते हुए सब बदल दिया.

न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश में धुला 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था, जो पाकिस्तान के खिलाफ था. यह सुपर-8 में कीवी टीम का दूसरा मैच है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से न्यूजीलैंड के पास सिर्फ 1 पॉइंट है. अब देखन दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम दूसरी पारी में कैसा प्रदर्शन करती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp