मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल

मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल


पिछले दिनों मुस्तफिजुर रहमान का IPL से रिलीज होने का विषय चर्चा में रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने रहमान को रिलीज कर दिया था. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस कदर बौखलाया है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. मुस्तफिजुर के विषय पर हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी से सवाल पूछा गया, जिससे अफगान टीम के पूर्व कप्तान बुरी तरह भड़के हुए नजर आए.

मोहम्मद नबी इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नोआखाली एक्स्प्रेस टीम के लिए खेल रहे हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बांग्लादेशी रिपोर्टर ने नबी से मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर सवाल पूछा. इस पर भड़कते हुए मोहम्मद नबी ने कहा कि इससे उनका कुछ लेना देना नहीं है.

मोहम्मद नबी को आया गुस्सा

मोहम्मद नबी ने रिपोर्टर पर भड़कते हुए कहा, “इसका मुझसे क्या लेना देना भाई. मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा?”

अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहममाद नबी ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह का सवाल उनसे पूछा गया, वह किसी भी तरीके से उनसे नहीं पूछा जाना चाहिए था.

IPL इतिहास में लगी थी सबसे बड़ी बोली

भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा. KKR ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 9.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. यह IPL इतिहास में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली रही. दरअसल ऑक्शन से पहले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आने लगी थीं, इसके बावजूद जब KKR ने मुस्तफिजुर पर इतनी बड़ी बोली लगाई, तो इस फ्रैंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

इससे बुरा और क्या होगा…, BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट





Source link

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी घड़ी, कीमत और खासियत जान सिर पकड़ लेंगे आप

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी घड़ी, कीमत और खासियत जान सिर पकड़ लेंगे आप


विराट कोहली के पास करीब 8 घड़ियां ऐसी हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है. रोहित शर्मा के पास भी महंगी घड़ियों का कलेक्शन है. हार्दिक पांड्या के बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें काफी महंगी घड़ियों का शौक है. यहां हम 5 खिलाड़ी और उनके पास सबसे महंगी घड़ियों के बारे में बता रहे हैं.

हार्दिक पांड्या की महंगी घड़ी

हार्दिक पांड्या को पिछले साल एशिया कप के दौरान Richard Mille RM 27-04 घड़ी पहने देखा गया, जिसकी कीमत जानकार सभी हैरान रह गए थे. इस घड़ी की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब थी. इस घड़ी को टेनिस प्लेयर राफेल नडाल के साथ मिलकर ब्रांड ने डिजाइन किया. इस घड़ी को टीटा-कार्बन से बनाया गया है, जिसका वजन सिर्फ 30 ग्राम है. इस घड़ी के सिर्फ 50 मॉडल ही बने, जिनमें से एक हार्दिक के पास है.

रोहित शर्मा की महंगी घड़ी

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को कुछ समय पहले Patek Philippe Aquanaut Travel Time Reference 5164 घड़ी पहने देखा गया था. देखने में सिंपल सी इस घड़ी की कीमत जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे. इसकी कीमत करीब 63.5 लाख रुपये है. इसमें एक्सक्लूसिव ट्रैवल टाइम मैकेनिज्म है जो लोकल टाइम के हिसाब से डेट के साथ दूसरे टाइम जोन को आसानी से दिखाता है.

विराट कोहली की महंगी घड़ी

विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं, उनके पास महंगी घड़ियों का पूरा एक कलेक्शन है. उनके कलेक्शन में करीब 8 घड़ियां ऐसी हैं, जिसकी कीमत करोड़ो में है. इसमें सबसे महंगी घड़ी रोलेक्स डेटोना है, जिसकी कीमत 4.6 करोड़ रुपये के करीब है. यह एक स्टॉपवॉच की तरह काम करती है, जिससे 1/8 सेकंड तक की सटीकता से समय मापा जा सकता है. इसमें छोटे सेकंड, 30-मिनट और 12-घंटे के काउंटर के लिए सब-डायल होते हैं.

बेन स्टोक्स की महंगी घड़ी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के पास Hublot Big Bang घड़ी है. इस घड़ी का लुक इसे खास बनता है. भारत में इस घड़ी की कीमत 39 लाख रुपये के करीब है.

सूर्यकुमार यादव की महंगी घड़ी

टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले साल प्रेस कांफ्रेंस में एक ऐसी घड़ी पहनकर आए, जो चर्चा का विषय बन गई. उनकी जेकब एंड को कंपनी की घड़ी नारंगी रंग की है. राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन की इस घड़ी के अंदर भगवान राम और हनुमान जी की तस्वीरें हैं. यह लिमिटेड एडिशन घड़ी है. स्विट्ज़रलैंड की कंपनी ने इसे बनाया, जिसकी भारत में कीमत 40 से 65 लाख रुपये है. सूर्या ने इस घड़ी को अपने लिए डिजाइन करवाया.



Source link

इलेक्शन की वजह से BCCI लेगी बड़ा फैसला? देवजीत सैकिया ने बताया बिना दर्शक के हो सकते हैं मैच

इलेक्शन की वजह से BCCI लेगी बड़ा फैसला? देवजीत सैकिया ने बताया बिना दर्शक के हो सकते हैं मैच


वीमेंस प्रीमियर लीग पर BMC चुनावों का असर पड़ सकता है. बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और उस दिन WPL 2026 में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का मैच खेला जाएगा. खबर है कि चुनावों के कारण 14 और 15 जनवरी को होने वाले WPL के मैचों में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी. IANS के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खाली मैदान में WPL के मैच करवाने की संभावना पर अपने विचार सामने रखे.

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक देवजीत सैकिया ने कहा, “15 जनवरी को मुंबई में बीएमसी के चुनाव हैं. इसलिए हम विचार कर रहे हैं कि मैच तो करवाए जाएंगे, लेकिन मैदान में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं, इस पर हमने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. मैच जारी रहेंगे, लेकिन दर्शकों को अनुमति देने या ना देने का सवाल है, क्योंकि मुंबई पुलिस का कहना है कि वो 14 और 15 जनवरी को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पाएगी.”

 

बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी. BCCI ने 16 तारीख को लेकर ज्यादा चिंता व्यक्त नहीं की है, लेकिन देवजीत सैकिया ने जोर देकर कहा कि 14 और 15 तारीख को खाली मैदान में मैच करवाए जा सकते हैं.

WPL 2026 का शेड्यूल

WPL 2026 में 17 जनवरी तक सभी मैच नवी मुंबई में खेले जाने हैं. बीएमसी चुनाव से एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स का मैच होगा. उससे अगले यानी चुनाव वाले दिन भी यूपी की टीम एक्शन में दिखेगी, लेकिन इस बार उसका सामना होम टीम मुंबई इंडियंस से होगा.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगा मोबाइल फोन, कीमत जान सिर पकड़ लेंगे आप





Source link

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगा मोबाइल फोन, कीमत जान सिर पकड़ लेंगे आप

दुनिया के किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगा मोबाइल फोन, कीमत जान सिर पकड़ लेंगे आप


भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद और देखा जाने वाला खेल है. अन्य खेलों की तुलना में इस खेल के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों के पास कमाई के अधिक स्रोत हैं. भारत में क्रिकेटर्स एक रिच लाइफ जीते हैं, महंगी गाड़ियां से लेकर महंगे घर आदि खरीदते हैं. लेकिन यहां हम आपको क्रिकेटर्स के मोबाइल फोन के बारे में बता रहे हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी सबसे अधिक है. वह अभी अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. कोहली टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वह अब भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. कोहली को मैच के बाद कई बार अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करते हुए रिकॉर्ड किया गया, उनके पास आईफोन है. पिछली बार जब उनके पास फोन देखा गया था तो वो आईफोन 16 प्रो मैक्स था, इस फोन की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के करीब है. हालांकि ये कंफर्म है कि उन्होंने इसे अपग्रेड कर लिया होगा. इसके आलावा विराट कोहली के पास वीवो स्मार्टफोन भी देखा गया. जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा जाता है तो उनके पास कई फोन होते हैं.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या के पास हाल ही में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स 512 जीबी देखा गया था. इसी फोन से उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेल्फी भी अपलोड की. रिलायंस डिजिटल पर ये फोन अभी 1 लाख 70 हजार रुपये में मिल रहा है. हार्दिक अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे. ये ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महत्वपूर्ण रोल में होंगे, इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आराम दिया गया है.

रोहित शर्मा

पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी. वह वनप्लस 12 से बात कर रहे थे. तब भी ये फोटो काफी वायरल हुआ था. ऑनलाइन अभी इस फोन की कीमत 60 हजार रुपये के करीब है.

सूर्यकुमार यादव

टी20 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ हफ़्तों पहले अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर सेल्फी अपलोड की थी, जिसमें उनके हाथ में आईफोन 15 प्लस था. इस फोन की ऑनलाइन कीमत अभी 60 हजार रुपये के करीब है.

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हाल ही में एशेज सीरीज जीती है. कप्तान स्मिथ ने सीरीज जीतने के बाद टीम के साथ सेल्फी ली, तब उनके हाथ में एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स था. ये 3 दिन पुराना पोस्ट है. इस फोन की कीमत भारत में 1 लाख 55 हजार रुपये के करीब है.



Source link

ICC के 2 वेन्यू वाले सुझाव पर आया BCCI का रिएक्शन, बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर अपडेट

ICC के 2 वेन्यू वाले सुझाव पर आया BCCI का रिएक्शन, बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर अपडेट


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने की मांग की थी. इस पर अभी तक आईसीसी का कोई रुख सामने नहीं आया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है कि आईसीसी, बांग्लादेश टीम के मैचों का वेन्यू बदलेगा या नहीं. सैकिया का कहना है कि यह मामला ICC और BCB का है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. मगर कुछ हालिया रिपोर्ट्स अनुसार ICC, बांग्लादेश के मैच चेन्नई और त्रिवेंद्रम में करवाने का प्रस्ताव रख सकता है. इस पर बीसीसीआई सचिव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि बांग्लादेश के मैच भारत के ही 2 अन्य मैदानों पर करवाए जा सकते हैं. मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश के लीग मैच मुंबई और कोलकाता में होने हैं.

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “बांग्लादेश के मैच चेन्नई या किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाएंगे, इस पर BCCI को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है और ये हमारे नियंत्रण में नहीं है. यह बीसीबी और आईसीसी का मामला है क्योंकि ICC शासी निकाय है. अगर आईसीसी हमें वेन्यू में बदलाव को लेकर सूचित करता है, तो मेजबान देश होने के नाते बीसीसीआई आवश्यक कदम उठाएगा. फिलहाल हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है.”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया. उसे कोलकाता और मुंबई में अपने मैच खेलने हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपनी टीम को वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. यह देखने योग्य बात होगी कि आईसीसी इस पर क्या फैसला सुनाता है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज



Source link

कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान मैदान पर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला. वहीं कमेंट्री बॉक्स से आई एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी. टीम इंडिया के पूर्व कोच और कमेंटेटर संजय बांगर की भाषा को लेकर कही गई बात विवाद की वजह बन गई. इस पूरे मामले की शुरुआत न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई.

कैसे हुई मामले की शुरुआत?

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में हुई. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे. विकेटकीपर केएल राहुल सुंदर की गेंदों की रफ्तार से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए. इसके बाद राहुल ने सुंदर से कुछ कहा. उसी वक्त कमेंट्री बॉक्स में संजय बांगर के साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरन मौजूद थे.

वरुण एरन ने कमेंट्री के दौरान बताया कि केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर आपस में तमिल भाषा में बात कर रहे थे. एरन के मुताबिक, राहुल ने सुंदर से कहा कि उनकी गेंद की स्पीड किसी मीडियम पेसर जैसी लग रही है. यह बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में चल रही थी.

संजय बांगर की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

इसके बाद वरुण एरन ने मजाकिया लहजे में कहा कि शायद केएल राहुल को सुंदर से तमिल में ही बात करनी पड़े, क्योंकि सुंदर तमिल ज्यादा अच्छे से समझते हैं. राहुल के कहने पर सुंदर ने तुंरत स्पीड 92 पर कर दी. 

एरन ने जब इस पर बांगर की राय जाननी चाही, तो संजय बांगर ने कहा कि वह “राष्ट्रीय भाषा” में ज्यादा विश्वास रखते हैं. यही बयान सोशल मीडिया पर आते ही विवाद की वजह बन गया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

संजय बांगर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई यूजर्स ने कहा कि भारत में कोई एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है और सभी भाषाओं को बराबर सम्मान मिलना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे बांगर की निजी राय बताते हुए उनका समर्थन भी किया. देखते ही देखते यह मुद्दा क्रिकेट से हटकर भाषा और पहचान की बहस में बदल गया.

मैच में भारत की शानदार जीत

विवादों से इतर अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 300 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. जवाब में भारत ने मजबूत शुरुआत की और 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp