Virat Kohli 100 tons dream ALIVE! BCCI Agrees to extra ODIs after Global boards request for Rohit Sharma-Virat magic

Virat Kohli 100 tons dream ALIVE! BCCI Agrees to extra ODIs after Global boards request for Rohit Sharma-Virat magic


As the cricketing world begins its long term preparation for the 2027 ODI World Cup in South Africa, several international cricket boards have formally approached the Board of Control for Cricket in India (BCCI) to expand the number of 50 over matches in their upcoming bilateral series. This move is largely driven by the immense commercial value and fan interest surrounding veteran legends Rohit Sharma and Virat Kohli, who now focus exclusively on the ODI format.

Financial and Strategic Motivations

According to reports from the Indian Express, the cricket boards of England, New Zealand, Ireland, and Sri Lanka are leading the push for more ODIs. While T20Is are traditionally viewed as the primary revenue generators, the presence of Kohli and Sharma makes the ODI format exceptionally lucrative for host nations. Matches involving India guarantee high stadium attendance and premium television viewership, providing a necessary financial boost to host boards.


Add Zee News as a Preferred Source



Specific Tour Proposals

The requests for additional fixtures span several major upcoming tours:

The United Kingdom Tour: India’s series against England is currently slated for three ODIs and five T20Is. However, officials are considering adding two more ODIs or swapping T20Is for 50 over games. Given that this may be the final time Rohit and Virat play in the UK, the demand for ODI content is at an all time high.

Cricket Ireland’s Summer Push: Ireland is attempting to organize a three match series during India’s stay in the UK. Discussions are ongoing regarding whether these will be ODIs or T20Is, and whether the venue will be in Ireland or a major English ground like Southampton.

The Sri Lankan Request: India is scheduled to tour Sri Lanka in August for two Test matches, including a potential day night Test at the Sinhalese Sports Club. Sri Lanka Cricket has requested the addition of white ball matches to compensate for a previously postponed series.

New Zealand’s Busy Year End: India will embark on its first Test tour of New Zealand in over six years later this year. The current itinerary of two Tests, three ODIs, and five T20Is may be expanded by two additional ODIs following a request from New Zealand Cricket.

Gautam Gambhir’s Tactical Stance

The push for more ODIs also aligns with the vision of India’s head coach, Gautam Gambhir. Following an unexpected home series defeat to New Zealand, Gambhir emphasized the need for the squad to gain more experience in the 50 over rhythm. He believes the team must better understand the strategy and pacing required for the format to ensure they are prepared for the 2027 global showpiece.

Logistical Flexibility

The BCCI may be open to these additions due to lingering uncertainties surrounding scheduled series in Bangladesh and a potential clash against Afghanistan in the UAE. This flexibility in the calendar could allow the board to accommodate the requests from England and New Zealand, providing fans more opportunities to see their icons in action.

While the 2026 calendar is already densely packed, the transition toward the 2027 World Cup cycle is clearly prioritizing the longer white ball format. A final decision on these schedule adjustments is expected once the BCCI evaluates the workload of its senior players and coordinates with the respective host boards.



Source link

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज


भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. अब विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अगले एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है.

श्रीलंका दौरे पर बढ़ सकते हैं टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है.

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जुटाया जा सकता है फंड

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है.

आयरलैंड में भी हो सकती है छोटी टी20 सीरीज

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था.

इंग्लैंड दौरा भी रहेगा अहम

इन संभावित सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे. 

इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है.  टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाली सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी.

भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल 

6-20 जून 2026

  • भारत बनाम अफगानिस्तान
  • स्थान: भारत
  • मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे

जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित)

  • भारत बनाम आयरलैंड
  • स्थान: डबलिन, आयरलैंड
  • मैच: टी20 सीरीज (संभावित)

1-19 जुलाई 2026

  • भारत बनाम इंग्लैंड
  • स्थान: इंग्लैंड
  • मैच: 3 वनडे और 5 टी20

जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)



Source link

‘गोली मार दो…’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

‘गोली मार दो…’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल


Basit Ali Made Big Statement After Pakistan Humiliating Defeat: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का निराशाजनक बयान आया है. मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई, जिसे बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम की रणनीति बनाने वालों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें यहां की परिस्थितियों का अंदाजा ही नहीं था.

पाकिस्तान की हार पर बासित अली ने दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘सबसे पहले उस शख्स को गोली मारो, जिसने इन्हें पावरप्ले के 10 ओवरों में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था. उसने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला. वो बस कागज का एक टुकड़ा थमा देता है. क्या उसने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उसे नहीं पता था कि भारत जैसी टीम भी बांग्लादेश में हार चुकी है?’

कामरान अकमल ने बताया पाकिस्तान की शर्मनाक हार

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी इस प्रदर्शन को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम का खेल इंटरनेशनल लेवल का बिल्कुल नहीं लग रहा था. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे एक टीम इंटरनेशनल है और दूसरी कोई क्लब टीम है जो वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेल रही है. मैं कसम खाता हूं, क्लब क्रिकेट में भी ऐसी बल्लेबाजी नहीं होती. क्लब के खिलाड़ी भी इतना बुरा नहीं खेलते.’

बासित अली ने 4 खिलाड़ियों के डेब्यू को बताया गलत

बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाली बहस को भी सिरे से खारिज करते हुए टीम में एक साथ चार खिलाड़ियों के डेब्यू कराने के फैसले को गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘ये बहस कि युवाओं को मौका देना चाहिए इसे खत्म करें. वर्ल्ड क्रिकेट में जब कोई युवा आता है, तो वो तैयार होकर आता है और प्रभाव डालता है. हमारे खिलाड़ियों को ये समझना होगा कि ये लोकल क्लब का मैदान नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल वेन्यू है.’

ये भी पढ़ें:

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद

IPL 2026 से पहले ‘फिक्सिंग’ से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड



Source link

काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर

काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर


इंग्लैंड की लोकप्रिय टी20 लीग द हंड्रेड के हालिया प्लेयर ऑक्शन में एक ऐसा फैसला हुआ जिसने क्रिकेट फैंस के बीच बहस छेड़ दी है. भारतीय कारोबारी समूह सन ग्रुप की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद देखने को मिल रहा है.

काव्या मारन की टीम ने लगाया बड़ा दांव

सन ग्रुप की मालकिन काव्या मारन की मौजूदगी में हुए ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद के लिए जमकर बोली लगाई. रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने उन्हें 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऑक्शन के दौरान अबरार को लेने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. आखिरकार सनराइजर्स लीड्स ने ज्यादा बोली लगाकर इस पाकिस्तानी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

टूटा पुराना ‘अनलिखा नियम’

अबरार अहमद की यह डील इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह किसी भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने साथ नहीं जोड़ा है. इसी वजह से माना जाता था कि भारतीय मालिक वाली टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलेगा.

लेकिन इस ऑक्शन में यह धारणा टूटती नजर आई. सन ग्रुप की टीम द्वारा अबरार अहमद को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस फैसले पर सवाल भी उठाए. कुछ लोगों ने इसे क्रिकेट के लिहाज से सही बताया, तो कुछ ने इसकी आलोचना भी की.

सन ग्रुप की कई लीग में टीमें

सन ग्रुप सिर्फ इंग्लैंड की इस लीग में ही नहीं, बल्कि कई अन्य टी20 लीग में भी टीमों का मालिक है. यह समूह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी मालिक है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में सनराइजर्स इस्टर्न केप भी इसी ग्रुप की टीम है. पिछले साल सन ग्रुप ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी को भी अपने नियंत्रण में लिया था, जिसके बाद टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया गया है.

एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री

इस ऑक्शन में अबरार अहमद से पहले पाकिस्तान के उस्मान तारिक को भी खरीदा गया था. उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1 लाख 40 हजार पाउंड यानी लगभग 1.72 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है.

द हंड्रेड का नया सीजन 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि अबरार अहमद इस लीग में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या यह फैसला आगे चलकर अन्य फ्रेंचाइजियों के रुख को भी बदलता है या  नहीं. 

ये भी पढ़ें:

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद

IPL 2026 से पहले ‘फिक्सिंग’ से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड



Source link

ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया

ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया


दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं. हालांकि कुछ उपलब्धियां ऐसी भी हैं जो आज भी अटूट बनी हुई हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले फैंस एक बार फिर उन रिकॉर्ड्स को याद कर रहे हैं जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में.

1. क्रिस गेल का नाबाद 175 रन का ऐतिहासिक स्कोर

आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक दिए थे. इस पारी में उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे. यह पारी इतनी विस्फोटक थी कि आज भी कोई बल्लेबाज इसके करीब नहीं पहुंच पाया है.

2. 2016 में विराट कोहली का विराट सीजन

आईपीएल 2016 का सीजन विराट कोहली के नाम रहा था. उन्होंने उस साल 16 पारियों में 973 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 81.08 का रहा और उन्होंने 4 शतक भी लगाए. आज तक कोई बल्लेबाज इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया है. 2023 में शुभमन गिल ने 890 रन बनाए थे, जबकि जोस बटलर ने 863 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन 900 का आंकड़ा पार करना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

3. अल्जारी जोसेफ का डेब्यू स्पेल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड सोहेल तनवीर के नाम था, जिन्होंने 6/14 का प्रदर्शन किया था.

4. कोहली और एबी डिविलियर्स की शानदार साझेदारी

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है. 14 मई 2016 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने 229 रन की साझेदारी की थी. इस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए, जबकि कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. इस साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने 248/3 का विशाल स्कोर बनाया और 144 रन से मैच जीता.

5. 30 गेंदों में सबसे तेज शतक

क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को एक और ऐतिहासिक कारनामा किया था. उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. यह पेशेवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक माना जाता है और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है. 

ये भी पढ़ें:

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद

IPL 2026 से पहले ‘फिक्सिंग’ से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड



Source link

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर


क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL में बल्लेबाजों की तूफानी पारियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया है. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है.

युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल ने साल 2013 से 2025 के बीच खेले गए मैचों में कुल 221 विकेट लिए हैं. उन्होंने 174 मैचों में गेंदबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी औसत 22.76 और इकॉनमी रेट करीब 7.96 रही है. चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 40 रन देना रहा है. आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं.

भुवनेश्वर कुमार 

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार  का नाम आता है. भुवनेश्वर कुमार ने 2011 से 2025 के बीच खेले गए 190 मैचों में कुल 198 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 19 रन रहा है. अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है.

सुनील नारायण 

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण मौजूद हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस स्टार गेंदबाज ने आईपीएल में 192 विकेट लिए हैं. नारायण की इकॉनमी रेट करीब 6.79 रही है, जो इस सूची में सबसे बेहतर मानी जाती है.

पीयूष चावला 

चौथे नंबर पर अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला का नाम है. उन्होंने आईपीएल में 192 विकेट झटके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेलते हुए चावला ने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है.

रविचंद्रन अश्विन

पांचवें स्थान पर भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं. अश्विन ने 221 मैचों में 187 विकेट अपने नाम किए हैं. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता के लिए पहचाने जाने वाले अश्विन आईपीएल के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

अब क्रिकेट फैंस की नजर आगामी आईपीएल सीजन पर है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई गेंदबाज इस सीजन में चहल के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाता है या नहीं. 

ये भी पढ़ें:

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद

IPL 2026 से पहले ‘फिक्सिंग’ से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp