कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान मैदान पर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला. वहीं कमेंट्री बॉक्स से आई एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी. टीम इंडिया के पूर्व कोच और कमेंटेटर संजय बांगर की भाषा को लेकर कही गई बात विवाद की वजह बन गई. इस पूरे मामले की शुरुआत न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई.

कैसे हुई मामले की शुरुआत?

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में हुई. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे. विकेटकीपर केएल राहुल सुंदर की गेंदों की रफ्तार से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए. इसके बाद राहुल ने सुंदर से कुछ कहा. उसी वक्त कमेंट्री बॉक्स में संजय बांगर के साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरन मौजूद थे.

वरुण एरन ने कमेंट्री के दौरान बताया कि केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर आपस में तमिल भाषा में बात कर रहे थे. एरन के मुताबिक, राहुल ने सुंदर से कहा कि उनकी गेंद की स्पीड किसी मीडियम पेसर जैसी लग रही है. यह बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में चल रही थी.

संजय बांगर की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

इसके बाद वरुण एरन ने मजाकिया लहजे में कहा कि शायद केएल राहुल को सुंदर से तमिल में ही बात करनी पड़े, क्योंकि सुंदर तमिल ज्यादा अच्छे से समझते हैं. राहुल के कहने पर सुंदर ने तुंरत स्पीड 92 पर कर दी. 

एरन ने जब इस पर बांगर की राय जाननी चाही, तो संजय बांगर ने कहा कि वह “राष्ट्रीय भाषा” में ज्यादा विश्वास रखते हैं. यही बयान सोशल मीडिया पर आते ही विवाद की वजह बन गया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

संजय बांगर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई यूजर्स ने कहा कि भारत में कोई एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है और सभी भाषाओं को बराबर सम्मान मिलना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे बांगर की निजी राय बताते हुए उनका समर्थन भी किया. देखते ही देखते यह मुद्दा क्रिकेट से हटकर भाषा और पहचान की बहस में बदल गया.

मैच में भारत की शानदार जीत

विवादों से इतर अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 300 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. जवाब में भारत ने मजबूत शुरुआत की और 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 



Source link

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने जड़ा 650वां छक्का, खुशी से झूम उठे विराट कोहली, देखें वीडि

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने जड़ा 650वां छक्का, खुशी से झूम उठे विराट कोहली, देखें वीडि


Virat Kohli Reaction On Rohit Sharma 650 International Six: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया. रोहित को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत थी जो उन्होंने वडोदरा वनडे में पूरे कर लिए. रोहित के रिकॉर्ड 650वें छक्के को देखकर विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम में बैठकर ताली बजाते दिखे. विराट ने रोहित के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने अंदाज में जश्न मनाकर उन्हें बधाई दी. रोहित 29 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. विराट और रोहित को टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते हुए लंबा समय हो गया है.दोनों ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की डुबती नैया को पार लगाया है.

रोहित ने जेमिसन के गेंद पर पूरा किया 650वां छक्का 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का सामना करते हुए, रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से एक शानदार छक्का लगाकर, अपने इंटरनेशनल करियर में 650 छक्के पूरे किए. उन्होंने एक ऐसा बड़ा मुकाम हासिल किया जो दुनिया में किसी और खिलाड़ी ने पहले नहीं किया है. इसके बाद, विराट कोहली ने दोनों हाथों को उपर उठाकर ताली बजाई और अपने साथी खिलाड़ी को बधाई दिया.

इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं एमएस धोनी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित पहले नंबर पर हैं. वे अब तक 650 छक्के जड़ चुके हैं जबकि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 398 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं जबकि कीवी टीम के ही पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल 383 सिक्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के हैं और वो इस लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद हैं.





Source link

Vijay Hazare Trophy Quarterfinals LIVE: सस्ते में आउट हुए रिंकू सिंह, 13 रन बनाया

Vijay Hazare Trophy Quarterfinals LIVE: सस्ते में आउट हुए रिंकू सिंह, 13 रन बनाया


Vijay Hazare Trophy Quarterfinals LIVE: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुकी है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सोमवार से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो गई है. क्वार्टर फाइनल के पहले दिन दो बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीमें आमने-सामने हैं. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर मुंबई का सामना कर्नाटक से हो रहा है, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें भिड़ रही हैं.

मुंबई बनाम कर्नाटक: बड़ा मुकाबला

मुंबई और कर्नाटक दोनों ही भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं. इस अहम मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सिद्धेश लाड टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान जैसे दिग्गज भी टीम में शामिल हैं. कर्नाटक की बात करें तो मयंक अग्रवाल की कप्तानी में टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. घरेलू हालात का फायदा कर्नाटक को मिल सकता है, जिससे यह मुकाबला और भी रोचक हो गया है.

दोनो टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई: अंगक्रिश रघुवंशी, मुशीर खान, सिद्धेश लाड (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, सैराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे, तनुष कोटियन, ईशान मुलचंदानी, मोहित अवस्थी, ओंकार तुकाराम तरमाले

कर्नाटक: मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजित (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, विध्वथ कावेरीप्पा

यूपी बनाम सौराष्ट्र: जीत की लय बनाम अनुभव

दूसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. उत्तर प्रदेश ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. कप्तान रिंकू सिंह की अगुवाई में यूपी की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है.

वहीं सौराष्ट्र ने अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में उनका अनुभव हमेशा काम आता है. चेतन सकारिया की मौजूदगी से गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है, जबकि हरविक देसाई कप्तान और विकेटकीपर की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं.

दोनो टीमों की प्लेइंग 11

उत्तर प्रदेश: अभिषेक गोस्वामी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), करण चौधरी, प्रशांत वीर, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह (कप्तान), ऋतुराज शर्मा, समीर रिजवी, विनीत पंवार, विप्रज निगम, जीशान अंसारी

सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (कप्तान/विकेटकीपर), चिराग जानी, रुचित आहिर, विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, पार्श्वराज राणा, आदित्य जडेजा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अंकुर पंवार, चेतन सकारिया



Source link

क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये ऑफर

क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये ऑफर


India Vs Bangladesh Cricket Controversy: भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहे क्रिकेट विवाद में अब पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की है. हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में बहुत तनाव आया है. इसकी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने से हुई. रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था. केकेआर के ऐसा करते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैचों को भारत की जगह किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने मांग रखी है. इस टूर्नामेंट का आगाज अगले महीने यानी 7 फरवरी से होने वाला है.

भारत में बांग्लादेश के कहां-कहां हैं मैच?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को लीग चरण के चार मैच भारत में खेलने हैं, जिसमें 3 कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस मांग को आईसीसी ने खारीज कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी मांग पर अड़ा है कि वो सुरक्षा कारणों से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं भेजेगा. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने प्रस्ताव रखा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है. हालांकि, इसकी संभावना बहुत ही कम है कि आईसीसी पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार करेगी.

भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होगा टी20 वर्ल्ड कप

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी. पाकिस्तान ने पहले ही आईसीसी के सामने ये बात कह दी थी. ऐसे में शेड्यूल भी उसी हिसाब से तैयार किया गया. वहीं, बांग्लादेश का मामला पूरी तरह से अलग है. बांग्लादेश ने आखिरी समय पर अपने वेन्यू बदलने की मांग रखी है. ऐसी स्थिति में ये बिल्कुल भी संभव नहीं है.  शेड्यूल के हिसाब होटल और ट्रैवलिंग के लिए टिकट की बुकिंग पहले ही की जा चुकी है. इस वजह से बांग्लादेश की मांग को पूरी नहीं की जा सकती है.

मुस्तफिजुर को क्यों किया गया था IPL 2026 से रिलीज?

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही क्रिकेट विवाद की मुख्य वजह मुस्ताफिजुर रहमान बने हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि रहमान को केकेआर ने खरीदने के बाद क्यों रिलीज किया. दरअसल पूरा मामला ये है कि पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हिंसा का भारत में विरोध हो रहा है. इस विरोध में मुस्ताफिजुर का भी मुद्दा उठ गया और ये मांग की जाने लगी कि आईपीएल में बांग्लादेश खिलाड़ियों का बायकॉट होना चाहिए. ऐसे में फिर बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया था.



Source link

विराट कोहली को फैंस की किस हरकत पर आया गुस्सा, रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला

विराट कोहली को फैंस की किस हरकत पर आया गुस्सा, रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला


IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के दौरान एक दिलचस्प नजारा फिर देखने को मिला, जिस पर खुद विराट कोहली काफी नाराज नजर आए. आमतौर पर जब टीम इंडिया का विकेट गिरता है तो स्टेडियम में मायूसी छा जाती है, लेकिन भारतीय मैदानों पर पिछले कुछ सालों से ठीक उलटा दृश्य देखने को मिल रहा है.

विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठता है स्टेडियम

रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भी यही हुआ. जैसे ही नौवें ओवर में रोहित शर्मा आउट हुए और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा. फैंस की खुशी मानो किसी विकेट गिरने पर नहीं, बल्कि किसी जश्न के मौके पर हो.

फैंस की हरकत पर नाराज दिखे कोहली

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें फैंस का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगता. कोहली ने माना कि दर्शकों का उत्साह समझ में आता है, लेकिन जो खिलाड़ी आउट होकर वापस लौटता है, उसके लिए यह अच्छा अनुभव नहीं होता. विराट ने कहा कि ऐसा ही व्यवहार पहले एमएस धोनी के साथ भी देखा गया है.  उन्होंने साफ कहा कि वे इसे नजरअंदाज कर अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी माना कि फैंस से मिलने वाला प्यार उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.

कोहली ने भावुक अंदाज में कहा कि सिर्फ अपने पसंदीदा खेल को खेलकर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि वह अपना सपना जी रहे हैं और लोगों को खुश देखकर उन्हें भी खुशी मिलती है.

भारत को मिली शानदार जीत

मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में मजबूत शुरुआत कर ली है. विराट कोहली शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला. यह उनका लगातार पांचवां वनडे मैच रहा, जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए.

अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान

विराट के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन और श्रेयस अय्यर ने 49 रन की अहम पारियां खेलीं. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने एक ओवर शेष रहते 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 301 बनाकर मैच जीत लिया.  



Source link

भारत की जीत पड़ी फीकी! IND vs NZ सीरीज में इस स्टार खिलाड़ी के बाहर होने का खतरा

भारत की जीत पड़ी फीकी! IND vs NZ सीरीज में इस स्टार खिलाड़ी के बाहर होने का खतरा


IND vs NZ ODI Series: भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. हालांकि इस खुशी के बीच टीम इंडिया के लिए एक चिंता की खबर भी सामने आई है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद अब ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है.

वाशिंगटन सुंदर की चोट ने बढ़ाई परेशानी

पहले वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई. वह सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए. गेंदबाजी के दौरान अचानक तेज दर्द होने के बाद सुंदर मैदान से बाहर आ गए. हालांकि, टीम की जरूरत को देखते हुए सुंदर दर्द में भी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन मैच के बाद उनकी चोट को लेकर चिंता और गहरी हो गई. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मैच के बाद बताया कि सुंदर को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है.  

ऋषभ पंत के बाद दूसरा बड़ा झटका

इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा नुकसान हुआ था, जो चोट के कारण बाहर हो गए. अब अगर वाशिंगटन सुंदर भी बाहर होते हैं, तो टीम का संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है. सुंदर निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

कैसा रहा पहला वनडे मुकाबला

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. शुभमन गिल के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया. न्यूजीलैंड की शुरुआत संभली हुई रही. कॉन्वे (56), निकोल्स (62) और मिचेल (84) की पारियों की बदौलत कीवी टीम ने 300 रन बोर्ड पर लगा दिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन विराट कोहली की 93 रनों की शानदार पारी ने टीम की जीत की नींव रखी. उनके साथ  चोट से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों का योगदान दिया. अंत में केएल राहुल और हर्षित राणा ने 29-29 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी.
 
आगे की राह पर नजर

टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त तो बना ली है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर की चोट टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अब सभी की नजरें उनके मेडिकल अपडेट पर टिकी हैं, क्योंकि आने वाले दो मैचों में उनकी कमी भारत को खल सकती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp