भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, टॉस के समय सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, टॉस के समय सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ


India vs Pakistan No Handshake: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी को कायम रखा है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकमुमर यादव ने सलमान आगा को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. 

मेंस क्रिकेट की बात करें, तो यह पहली बार है जब भारतीय कप्तान ने विरोधी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया. यह सिलसिला एशिया कप 2025 से चला आ रहा है, लेकिन किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ऐसा पहली बार किया है. पिछली शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार से हैंडशेक के संबंध में सवाल पूछा गया था. सूर्या का कहना था कि इसके लिए कल (15 फरवरी) का इंतजार करना बेहतर होगा . अब हाथ नया मिलाकर उन्होंने कल पूछे गए सवाल का असली जवाब दिया है. 

भारत की पहले बल्लेबाजी, सूर्यकुमार ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमें पहले बल्लेबाजी करने से कोई दिक्कत नहीं है. असल में हम ऐसा ही करना चाहते थे. हमने यहां के परिणाम देखे हैं, पिछले 2 मैचों में हमने डिफेंड करते हुए मैच जीता है. इसलिए हम कुछ बदलाव नहीं करना चाहते हैं.”

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक

पिछला मैच मिस करने के बाद अभिषेक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वहीं कंडीशंस को देखते हुए टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम-11 में रखा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, भारतीय ओपनर ने मचाई तबाही, 61 गेंद में चेज किया टारगेट



Source link

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, भारतीय ओपनर ने मचाई तबाही, 61 गेंद में चेज किया टारगेट

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, भारतीय ओपनर ने मचाई तबाही, 61 गेंद में चेज किया टारगेट


India vs Pakistan Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद डाला है. महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया. बैंगकॉक में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी टीम मात्र 93 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों केवल 2 विकेट खो कर 10.1 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी. पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर भारत ने टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की है, उससे पहले भारतीय महिलाओं को यूएई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.

8 विकेट से जीता भारत

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज हुमैरा काजी पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. मगर वृंदा दिनेश के बैट ने ऐसा तूफान मचाया कि उन्होंने 25 गेंद में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था. वृंदा दिनेश 29 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद लौटीं. उन्होंने इस विस्फोटक पारी में 12 चौके लगाए. अनुष्का शर्मा ने 24 रन बनाए, वहीं तेजल हसब्निस ने 5 गेंद में 12 रन की कैमियो पारी खेल भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

इससे पहले भारत की ओर से दमदार गेंदबाजी हुई थी. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम के रन रेट पर लगाम कसी हुई थी. टीम इंडिया के लगभग सभी गेंदबाजों ने 6 या उससे काम के इकॉनॉमी रेट से रन दिए. 

इस जीत के साथ भारतीय टीम 2 अंकों के साथ ग्रुप A में दूसरे स्थान पर आ गई है. वहीं पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट भारत से बहुत नीचे है. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को हर हाल में अपना अगला मैच जीतना होगा. टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच 17 फरवरी को नेपाल के साथ होगा. 



Source link

LIVE: आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचीं भारत-पाकिस्तान की टीमें, कैसा है मौसम? जानें टॉस का अपडेट

LIVE: आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचीं भारत-पाकिस्तान की टीमें, कैसा है मौसम? जानें टॉस का अपडेट


आज 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला है. श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग देखने को मिलेगी. यह जंग हथियार से नहीं बल्कि बैट और बॉल से लड़ी जाएगी. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो हर हाल में सलमान अली आगा की पाकिस्तान टीम को धूल चटाना चाहेंगे. 

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी लगभग पक्की है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की वापसी के संकेत दे दिए थे. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. आज भारत एक तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है, दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभा सकते हैं. पिच को देखते हुए आज भारत 3 स्पिनर्स (अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव) के साथ उतर सकता है.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 

भारत और पाकिस्तान के मैच में बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और अबरार अहमद जैसे खिलाड़ियों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहने वाली हैं. ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. 

पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनर्स के लिए मदद रहती है, लेकिन आज मौसम तेज गेंदबाजों को भी मदद कर सकता है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है, ऐसे में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी का रोल बड़ा हो जाएगा. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 200 से अधिक रन बना लेती है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी. गेंदें यहां ज्यादा टर्न होती है, ऐसे में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा.



Source link

उससे भी बुरा हाल करेंगे…, IND vs PAK मैच से पहले स्टेडियम के बाहर गरमाया माहौल, फैंस उत्साहित

उससे भी बुरा हाल करेंगे…, IND vs PAK मैच से पहले स्टेडियम के बाहर गरमाया माहौल, फैंस उत्साहित



IND vs PAK T20 World Cup: उससे भी बुरा हाल करेंगे…, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले स्टेडियम के बाहर गरमाया माहौल, फैंस उत्साहित



Source link

अगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत-पाक मैच, तो दोबारा होगी दोनों की टक्कर? जानें इसको लेकर ICC का नियम

अगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत-पाक मैच, तो दोबारा होगी दोनों की टक्कर? जानें इसको लेकर ICC का नियम


IND vs PAK Weather Report: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. यह मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि मुकाबला खेले जाने के दौरान बारिश आने की काफी अधिक संभावना है. अगर बारिश के कारण यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द हो जाता है, तो क्या इसे दोबारा करवाया जाएगा? यहां जान लीजिए इसको लेकर क्या है ICC का नियम.

सबसे पहले जान लेते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. आज कोलंबो में 96 प्रतिशत बारिश की संभावना है. खासतौर पर भारत-पाक मैच शुरू होने से ठीक पहले तेज बारिश आ सकती है. मुकाबले के दौरान भी निरंतर बारिश आने का अनुमान है.

क्या दोबारा होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

अगर आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत बानाम पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, इस मैच को दोबारा नहीं करवाया जाएगा. इस वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच या फिर सुपर-8 चरण के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है. इसलिए भारत-पाक मैच रद्द हो जाता है, तो ग्रुप A में इन दोनों टीमों का मैच नहीं खेला जाएगा.

IND-PAK मैच पर कप्तान सूर्यकुमार ने क्या कहा?

भारत-पाकिस्तान मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से पाक खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक का सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा, “अच्छा खाइए, सो जाइए, बाकी सब कल देखेंगे.” जब सूर्या  से दोबारा यही सवाल पऊच गया तो उन्होंने कहा, “सारा सस्पेंस कल खत्म करते हैं, मैं इसका जवाब दे दिया है. ज्यादा जरूरी क्या है, मैच अधिक महत्वपूर्ण है इसलिए पहले मैच खेलने पर ध्यान लगाते हैं. टॉस के समय हैंडशेक होगा या नहीं, यह सब कल देखेंगे.”

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK T20 WC: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच? फिर कैसे होगा विजेता का फैसला? जानिए नियम



Source link

श्रीलंका में नहीं हो रही है बारिश, जानें IND vs PAK मैच के समय कैसा रहेगा मौसम?

श्रीलंका में नहीं हो रही है बारिश, जानें IND vs PAK मैच के समय कैसा रहेगा मौसम?


भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यहां आज बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अच्छी बात ये हैं कि दोपहर 2 बजे तक यहां तेज बारिश नहीं हुई है, हालांकि सुबह थोड़ी देर बूंदा बांदी जरूर हुई थी. मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ घंटे बचे हैं, इससे पहले मौसम रिपोर्ट पूरी तरह बदल गई है. जानिए मैच के समय, यानी 7 बजे और उसके बाद मौसम के कैसे रहने के आसार है.

कोलंबो में दोपहर 2 बजे तक तेज बारिश नहीं हुई है. हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ रही है. मैच से पहले बारिश के आसार अधिक है, इस वजह से टॉस (6:30) में देर हो सकती है लेकिन मैच समय (7) और उसके बाद बारिश के आसार कम है. जबकि पहले इस समय बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से भी अधिक दिखाई जा रही थी.

अभी कोलंबो में नहीं हो रही बारिश

एएनआई द्वारा आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि दर्शक स्टेडियम आने लगे हैं. बता दें कि स्टेडियम के गेट 4 से 5 घंटे पहले ही खोल दिए गए हैं, ताकि मैच के समय भीड़ न हो.

भारत बनाम पाकिस्तान टॉस के समय कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूयावेदर के अनुसार कोलंबो में शाम 5 बजे बारिश हो सकती है, इसकी संभावना 63 प्रतिशत तक है. 6 बजे के समय बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है, मतलब टॉस में देरी हो सकती है.

7 बजे कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

कोलंबो में 7 बजे बारिश की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत है, इसके बाद भी बारिश के आसार रहेंगे लेकिन इसकी संभावना कम ही है. वहीं आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर मैच से पहले या बीच में बारिश हुई तो इसके रुकने के बाद सपोर्ट स्टाफ जल्दी ही ग्राउंड को मैच के लिए तैयार भी कर पाएंगे.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp