भारत की जीत पड़ी फीकी! IND vs NZ सीरीज में इस स्टार खिलाड़ी के बाहर होने का खतरा

भारत की जीत पड़ी फीकी! IND vs NZ सीरीज में इस स्टार खिलाड़ी के बाहर होने का खतरा


IND vs NZ ODI Series: भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है. हालांकि इस खुशी के बीच टीम इंडिया के लिए एक चिंता की खबर भी सामने आई है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद अब ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है.

वाशिंगटन सुंदर की चोट ने बढ़ाई परेशानी

पहले वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई. वह सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए. गेंदबाजी के दौरान अचानक तेज दर्द होने के बाद सुंदर मैदान से बाहर आ गए. हालांकि, टीम की जरूरत को देखते हुए सुंदर दर्द में भी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन मैच के बाद उनकी चोट को लेकर चिंता और गहरी हो गई. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मैच के बाद बताया कि सुंदर को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है.  

ऋषभ पंत के बाद दूसरा बड़ा झटका

इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा नुकसान हुआ था, जो चोट के कारण बाहर हो गए. अब अगर वाशिंगटन सुंदर भी बाहर होते हैं, तो टीम का संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है. सुंदर निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

कैसा रहा पहला वनडे मुकाबला

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. शुभमन गिल के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया. न्यूजीलैंड की शुरुआत संभली हुई रही. कॉन्वे (56), निकोल्स (62) और मिचेल (84) की पारियों की बदौलत कीवी टीम ने 300 रन बोर्ड पर लगा दिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन विराट कोहली की 93 रनों की शानदार पारी ने टीम की जीत की नींव रखी. उनके साथ  चोट से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों का योगदान दिया. अंत में केएल राहुल और हर्षित राणा ने 29-29 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी.
 
आगे की राह पर नजर

टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त तो बना ली है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर की चोट टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अब सभी की नजरें उनके मेडिकल अपडेट पर टिकी हैं, क्योंकि आने वाले दो मैचों में उनकी कमी भारत को खल सकती है.



Source link

पहले वनडे में रोमांचक जीत के बाद राजकोट में भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड, कब और कहां देखें लाइव?

पहले वनडे में रोमांचक जीत के बाद राजकोट में भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड, कब और कहां देखें लाइव?


IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है. पहले वनडे में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब दूसरे मुकाबले में सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. यह मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी.

पहले वनडे में भारत का दबदबा

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन केएल राहुल ने संयम और समझदारी दिखाते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया. इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है.

कब और कहां देखें दूसरा वनडे?
 
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी. जबकि टॉस 1:00 बजे किया जाएगा. यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम (खांधेरी) में होगा, जिसकी दर्शक क्षमता करीब 28,000 है. राजकोट की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है.

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच लाइव उपलब्ध रहेगा. 

सीरीज में बढ़त की जंग

सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत जहां जीत के साथ 2-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन और आदित्य अशोक. 



Source link

WPL में अनोखी हैट्रिक, नंदिनी शर्मा बनीं ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी

WPL में अनोखी हैट्रिक, नंदिनी शर्मा बनीं ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी


WPL 2026 DC vs GG: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 11 जनवरी का दिन दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास बन गया. इस मुकाबले में दिल्ली की युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी चर्चा पूरे टूर्नामेंट में होने लगी. गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए नंदिनी ने न सिर्फ हैट्रिक ली, बल्कि पांच विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया.

आखिरी ओवर में बदली मैच की तस्वीर

मुंबई में खेले गए इस मैच में गुजरात जायंट्स की टीम सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ रही थी. उसके बाद पारी का अंतिम ओवर डालने आईं नंदिनी शर्मा ने पूरा खेल ही पलट दिया. उन्होंने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन बल्लेबाजों को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. पहले कनिका आहूजा, फिर राजेश्वरी गायकवाड़ और अंत में रेणुका सिंह उनकी सटीक गेंदों का शिकार बनीं. इस ओवर ने गुजरात की पारी की रफ्तार पूरी तरह रोक दी.

अनकैप्ड खिलाड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड

नंदिनी शर्मा का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह अभी तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली हैं. इसके बावजूद उन्होंने WPL जैसे बड़े मंच पर इतिहास रच दिया. इसी के साथ नंदिनी ने WPL में पांच विकेट लेने वाली पहली अनकैप्ड खिलाड़ी की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है. इससे पहले लीग में हैट्रिक जरूर देखी गई थी, लेकिन किसी अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज का ऐसा दबदबे वाला प्रदर्शन पहली बार सामने आया.

कप्तान और टीम का मिला पूरा साथ

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमाह रोड्रिग्स नंदिनी के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं. हैट्रिक पूरी होते ही उन्होंने मैदान पर आकर नंदिनी को गले लगाया. टीम की बाकी खिलाड़ी भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाती दिखीं. नंदिनी की कसी हुई लाइन-लेंथ और आखिरी ओवर में आत्मविश्वास ने साफ दिखा दिया कि वह बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं.

WPL के खास हैट्रिक क्लब में एंट्री

नंदिनी शर्मा अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने WPL में हैट्रिक ली है. उनसे पहले इश्ते वोंग, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. अब 2026 में नंदिनी ने इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया है.

भारतीय क्रिकेट को मिली नई उम्मीद

महज 24 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन करना नंदिनी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि उनका यह प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचेगा. WPL 2026 का यह मुकाबला न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यादगार रहा, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई सितारा गेंदबाज भी मिल गई.



Source link

कोहली बनाम रोहित ODI क्रिकेट में कौन है असली रन मशीन? देखें दोनो के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोहली बनाम रोहित ODI क्रिकेट में कौन है असली रन मशीन? देखें दोनो के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


Virat Kohli vs Rohit Sharma in ODI: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अगर किसी दौर को सबसे सुनहरा कहा जाएगा, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा. वनडे क्रिकेट में इन दोनों बल्लेबाजों ने न सिर्फ भारत को कई यादगार जीत दिलाईं, बल्कि निजी आंकड़ों के मामले में भी खुद को बाकी खिलाड़ियों से अलग साबित किया है. उनके आंकड़े बताते हैं कि दोनों की बल्लेबाजी शैली अलग है, लेकिन असर एक जैसा- मैच जिताने वाला.

विराट कोहली के आंकड़े

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने 308 मैच खेले हैं और 296 पारियों में बल्लेबाजी की है. उनके नाम 14,557 रन दर्ज हैं, जो उन्होंने 58.46 की शानदार औसत से बनाए हैं. कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता रही है. उन्होंने अब तक 53 शतक और 76 अर्धशतक लगाए हैं, जो यह दिखाता है कि वह बड़ी पारियों को कितनी बार अंजाम तक पहुंचाते हैं. कोहली का सर्वोच्च स्कोर 183 रन है और उनकी स्ट्राइक रेट 93.65 रही है. इस दौरान कोहली के बल्ले से 1356 चौके और 164 छक्के निकले.

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

वहीं रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 279 मैच खेले हैं और 271 पारियों में बल्लेबाजी की है. उनके नाम 11,516 रन हैं, जो उन्होंने 49.21 की औसत से बनाए. रोहित की पहचान बड़े स्कोर और आक्रामक बल्लेबाजी से है. उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. रोहित ने अब तक 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं. 

छक्कों के मामले में रोहित कोहली से काफी आगे हैं. उनके नाम 355 छक्के दर्ज हैं, जबकि चौके 1081 हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 92.85 रही है.

आमने-सामने के आंकड़े

अगर दोनों की तुलना की जाए तो विराट कोहली औसत और शतकों के मामले में आगे दिखते हैं, जबकि रोहित शर्मा बड़े स्कोर और आक्रमक छक्कों के लिए जाने जाते हैं. कोहली जहां मुश्किल परिस्थितियों में पारी संभालते हैं, वहीं रोहित पावरप्ले और बड़े मैचों में गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं.

11 जनवरी से फिर दिखेगा दोनो का जलवा

वनडे क्रिकेट के ये दोनों दिग्गज अब एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों भारतीय टीम का अहम हिस्सा होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार रहा है और ऐसे में फैंस को एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद है.



Source link

WPL 2026: Sophie Devine Stars In Gujarat Giants Thrilling Four-Run Win Over Delhi Capitals

WPL 2026: Sophie Devine Stars In Gujarat Giants Thrilling Four-Run Win Over Delhi Capitals


Sophie Devine struck a majestic 42-ball 95 and then claimed two wickets in a sensational last over to help Gujarat Giants to a narrow four-run victory over three-time finalists Delhi Capitals in Match 4 of Women’s Premier League (WPL) 2026 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai on Sunday.

 

Devine produced a devastating knock, hammering 32 runs in one eventful over as Gujarat Giants posted 209 in 20 overs after they were asked to bat first. Everybody thought they fell short by at least 20-30 runs as the Delhi Capitals’ young medium pacer claimed her maiden five-wicket haul, claiming a hat-trick in the final three balls of the innings.

Add Zee News as a Preferred Source



But Devine produced the final twist in the tale when she prevented the Delhi Capitals from scoring seven runs for victory in the final over, as Jemimah Rodrigues’ side was restricted to 205/5 in 20 overs.

Blazing half-centuries by Lizelle Lee (85 off 54) and Laura Wolvaardt (77 off 38) went in vain as Delhi Capitals slumped to their second defeat in as many matches.

After Lee had laid the foundation, Wolvaardt raised 59 runs for the fourth wicket with skipper Jemimah Rodrigues (15) to drag Delhi Capitals to the verge of victory, needing just seven off the last six balls of the match.

But Devine kept her nerve and claimed the crucial wickets of Rodrigues and Wolvaardt to concede only two runs in the final over to secure a memorable victory at the Dr DY Patil Stadium.

Delhi Capitals, who opted to bowl first, mounted the biggest chase in WPL history with confidence, with Shafali Verma and Lizelle Lee raising 41 runs for the first wicket partnership.

Shafali was the first to get out, playing a shot too many before she was bowled by Rajeshwari Gayakwad. Lee kept the Delhi Capitals in the hunt as she scored a blazing 86 off 54 balls, studded with 12 fours and three sixes.

Lee and Laura Wolvaardt raised 90 runs for the second wicket in quick time, initially milking the bowling before unleashing some superb shots. Lee reached her fifty off 33 balls, hitting eight fours and two sixes.

Just when it looked like Lee would race to her century, Kashvee Gautam thwarted her, getting her to hole out to Sophie Devine at the long-one fence.

But Wolvaardt kept the Delhi Capitals in the hunt despite losing Chinelle Henry (7). She added 59 runs for the fourth wicket with Jemimah Rodrigues (15), reaching her fifty off 29 balls as she dragged Delhi Capitals on the verge of victory. Wolvaardt blasted Ashleigh Gardner for three fours and a six to score 19 runs in the massive 18th over to take them from 48 in 18 balls to 29 in 12. They needed seven from the last over, but then Devine produced the last twist in the match.

Earlier, Devine, the New Zealand all-rounder, set the ball rolling with a majestic knock which set Gujarat Giants on course to reaching the highest-ever total in WPL.

Devine was in devastating form as she took all the bowlers to the cleaners, starting with a four off Chinelle Henry on the first ball of the second over and ended the over with another four edged through the vacant slips. She struck back-to-back fours off Nandini Sharma in her first over and swung the young bowler over her head for her first six of the match.

Then came the most expensive over from Rana as the 36-year-old New Zealander hammered Sneh Rana for two fours and four sixes for 32 runs as she raced to fifty off 25 balls.

The New Zealand all-rounder was at it again by blasting three sixes in an over off N Shree Charani in the 9th over. She fell five runs short of a well-deserved century, getting out for 95 off 42 balls, caught by Shree Charani off Nandani Sharma.

Delhi Capitals pulled things back a bit as Georgia Wareham (3), Anushka Sharma (13) and Bharti Fulmali (3) failed to contribute much. However, GG skipper Ashleigh Gardner smashed a 26-ball 49, hitting four boundaries and three sixes to give the innings some late flourish.

However, there was more drama stored in the match as Delhi Capitals’ Nandani Sharma etched her name into the history books by becoming the fourth bowler to claim a hat-trick in the WPL. She claimed the wickets of Kanika Ahuja (4), Rajeshwari Gayakwad (0) and Renuka Singh (0) to claim a hat-trick and join Issy Wong, Deepti Sharma and Grace Harris as the bowlers to take three-in-three in WPL.

She had earlier claimed the crucial wicket of Devine and Kashvee Gautam (14) for her maiden five-wicket haul, claiming 5-33 in her four-over spell that pulled things back for Delhi Capitals. The 24-year-old medium pacer from Chandigarh became the first uncapped bowler to claim a hat-trick in WPL history.

But in the end, it all was in vain as Devine had the last laugh with a superb last over.

Brief scores: Gujarat Giants 209 all out in 20 overs (Sophie Devine 95, Ashleigh Gardner 49; Nandani Sharma 5-33, Shree Charani 2-42, Chinelle Henry 2-43) beat Delhi Capitals 205/5 in 20 overs (Lizelle Lee 85, Laura Wolvaardt 77; Sophie Devine 2-21, Rajeshwari Gayakwad 2-34) by 4 runs.



Source link

Virat Kohli Creates History, Surpasses Kumar Sangakkara To Becomes 2nd Highest Run-Scorer Of All Time

Virat Kohli Creates History, Surpasses Kumar Sangakkara To Becomes 2nd Highest Run-Scorer Of All Time


India stalwart Virat Kohli surpassed Sri Lankan legend Kumar Sangakkara to become the second-highest run-getter of all time in international cricket, only behind the legendary Sachin Tendulkar, who continues to reign at the top of the list. Kohli crossed the milestone of 28,016 runs during India’s first ODI against New Zealand at the BCA International Stadium in Kotambi, Vadodara, on Sunday.

Tendulkar holds the record for the most runs in international cricket, having scored 34,357 runs in 664 matches and 782 innings, with an average of 48.25, along with 100 centuries and 164 fifties.

Meanwhile, by scoring his 42nd run in the fifth delivery of the 20th over, Kohli surpassed Sangakkara to rise to second in the list of all-time highest run-scorers in cricket.

Add Zee News as a Preferred Source


Sangakkara finished his international career with 28,016 runs across 594 matches and 666 innings, with an average of 46.77, including 63 centuries and 153 half-centuries.

Earlier in his knock, Kohli completed 28000 international runs, becoming the fastest cricketer to reach the milestone in just 624 innings, taking 20 fewer innings than the previous world record holder, Tendulkar, who needed 644 innings to reach the milestone.

Before the ODI series opener, Kohli was only 25 runs short of reaching 28,000 international runs. The right-handed batter had scored 27,975 runs across 556 matches and 623 innings, maintaining a remarkable average of 52.58, with 84 centuries and 145 half-centuries.

Making his 309th ODI appearance for India, Kohli smashed New Zealand’s Adithya Ashok for a boundary off the fifth delivery of the 13th over, and with that, went past the 28000-run mark in international cricket.

Kohli walked out to bat at No. 3 after Rohit Sharma was dismissed in the ninth over off Kyle Jamieson. The two senior cricketer have been in top form in the 50-over format across international and domestic arenas, and continued to showcase their top form as they faced the BlackCaps in the first ODI. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp