क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा

क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा


Jammu Kashmir Captain Paras Dogra Fight: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में एक खिलाड़ी पर प्रहार करने के लिए पारस डोगरा को सजा मिली है. उन्हें खराब व्यवहार के लिए मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना चुकाना होगा. पारस, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान हैं और उन्होंने फाइनल मैच के दौरान कर्नाटक के केवी अनीश को हेडबट (सिर से टक्कर) मारा था. फाइनल मैच हुबली (कर्नाटक) में खेला जा रहा है.

यह घटना फाइनल मैच में दूसरे दिन के पहले सेशन में घटित हुई. पारस डोगरा मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. दूसरे दिन 99वें ओवर में पारस दोबारा बैटिंग करने आए. कर्नाटक के गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से टारगेट किया, वहीं फील्डर उन्हें लगातार स्लेज करते रहे.

101वें ओवर में हालात बिगड़े हुए नजर आए. प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद डोगरा के बल्ले से लगकर बाउंड्री की तरफ चली गई थी. इसी बीच कप्तान डोगरा की केवी अनीश के साथ बहस हो गई, जो सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में मौजूद थे. मामला इतना गरमा गया था कि पारस डोगरा ने हेलमेट से ही अनीश को हेडबट लगा दिया. तुरंत मयंक अगरवाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. उसके बाद अंपायरों ने भी मामले को शांत करवाया.

डोगरा ने ओवर समाप्त होने के बाद अनीश से माफी मांग ली थी, लेकिन उन्हें सजा के तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना चुकाना होगा. इस पारी में पारस डोगरा 70 रन बनाकर आउट हुए.

मैच का हाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने मैच में 121 रनों की शतकीय पारी खेली है. उनके अलावा यावेर हसन ने 88 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कप्तान पारस डोगरा ने 70 रन, अब्दुल समद ने 61 रन, कन्हैया वाधवान ने भी 70 रन बानाए और अभी तक साहिल लोतरा जम्मू-कश्मीर की ओर से पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के 5 गुनाहगार, अकेले जिम्मेदार नहीं हैं बाबर आजम; अब PCB लेगा एक्शन



Source link

जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे रिंकू सिंह के पिता, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे रिंकू सिंह के पिता, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट


Rinku Singh Father Health Update: भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह हाल ही में टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौट गए थे. पिता की बिगड़ती तबीयत उनकी घर वापसी का कारण रहा. रिंकू के पिता, खान चंद सिंह स्टेज-4 लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. रिंकू के पिता की हेल्थ पर ताजा अपडेट सामने आया है कि वो इस समय क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं.

रिंकू सिंह के पिता मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही है. खानचंद सिंह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं और उनकी हालत अबही नाजुक बताई जा रही है. बता दें कि रिंकू के पिता का कैंसर ट्रीटमेंट पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है.

सुपर-8 में भारत का अगला मैच चेन्नई में जिम्बाब्वे के साथ होना है. रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ चेन्नई गए थे, लेकिन पिता की तबीयत पर खबर मिलते ही घर की ओर रवाना हो गए थे. उन्होंने चेन्नई में अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया.

रिंकू अगला मैच खेलेंगे या नहीं

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वो घर वापस चले गए थे. कोच ने आगे बताया कि रिंकू आज टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

जहां तक भारतीय टीम की बात है, उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे पर जीत चाहिए. वहीं नेट रन-रेट को बेहतर करने के लिए भारत को जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के 5 गुनाहगार, अकेले जिम्मेदार नहीं हैं बाबर आजम; अब PCB लेगा एक्शन



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, किसी भारतीय का नाम नहीं

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, किसी भारतीय का नाम नहीं


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ईडन गार्ड्न्स में ली. वहीं पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में तीन हैट्रिक देखने को मिली थीं, लेकिन उसमें भी किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं था. तो आइए जानते हैं कि 2007 से लेकर अब तक के टी20 वर्ल्ड कप में किन-किन गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कमाल किया है. 

तो आपको बता दें कि अब तक टी20 विश्व कप में कुल 10 हैट्रिक ली जा चुकी हैं. 2007 में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ केपटाउन में ली थी. इसके बाद दूसरी हैट्रिक देखने के लिए फैंस को 14 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक 2021 में आई. 10 में 9 हैट्रिक 2021 से 2026 के बीच हुईं, जबकि एक हैट्रिक 2007 से 2021 के बीच आई. 

लिस्ट में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में किसी भी भारतीय गेंदबाज का नाम शामिल नहीं है. एक बार ऐसा हुआ है कि जब गेंदबाज ने 4 गेंदों पर 4 विकेट चटकाए हैं. यह कमाल कर्टिस कैंपर ने 2021 में किया था. वहीं लिस्ट में पैट कमिंस इकलौते गेंदबाज हैं, जिनका नाम 2 बार मौजूद है. तो आइए जानते हैं कि अब तक हैट्रिक ले चुके 10 गेंदबाज कौन-कौन हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक की हैट्रिक

खिलाड़ी मैच वेन्यू साल शिकार खिलाड़ी
रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड ईडन गार्डन्स 2026 मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड बनाम यूएसए ब्रिजटाउन 2024 अली खान, नोस्थुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान किंग्सटाउन 2024 राशिद खान, करीम जनत, गुलबदीन नायब
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश नॉर्थ साउंड 2024 महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तौहीद हृदोय
जोश लिटिल आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड एडिलेड 2022 केन विलियमसन, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर
कार्तिक मयप्पन यूएई बनाम श्रीलंका जीलोंग 2022 भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका
कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड शारजाह 2021 क्रिस वोक्स, इयोन मॉर्गन, क्रिस जॉर्डन
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका शारजाह 2021 एडेन मार्कराम, तेम्बा बावुमा, ड्वेन प्रिटोरियस
कर्टिस कैंपर आयरलैंड बनाम नीदरलैंड अबू धाबी 2021 कॉलिन एकरमैन, रयान टेन डोशेट, स्कॉट एडवर्ड्स, रोएलोफ वैन डेर मर्व
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश केप टाउन 2007 शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा, आलोक कपाली

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के 5 गुनाहगार, अकेले जिम्मेदार नहीं हैं बाबर आजम; अब PCB लेगा एक्शन



Source link

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुला तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान? जानें

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुला तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान? जानें


Sri Lanka vs New Zealand Super-8 Rain Equation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होगा. अब तक श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों में बारिश का प्रकोप देखने को मिला है. वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो बारिश के कारण रद्द भी हो चुका है.

अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला सुपर-8 का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो किस टीम को फायदा होगा और किसे इसका नुकसान झेलना पड़ेगा? तो आइए समझते हैं कि बारिश की स्थिति में पूरा समीकरण क्या है. 

बारिश की स्थिति में श्रीलंका लगभग बाहर 

अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो श्रीलंका का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. लिहाजा, रद्द कि स्थिति में श्रीलंका के पास 2 मैच के बाद सिर्फ 1 पॉइंट होगा. इसके बाद टीम अपना आखिरी मैच जीतकर सिर्फ 3 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है, जिसके साथ सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा. 

न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद

वहीं मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड को फायदा पहुंच सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच भी रद्द हुआ था, जिसके बाद कीवी टीम को 1 पॉइंट मिल गया था. अब अगर श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में न्यूजीलैंड का दूसरा मैच भी रद्द होता है, तो मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. इस स्थिति में कीवी टीम सुपर-8 में अपना आखिरी लीग मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल के लिए कदम रख सकती है. 

पाकिस्तान को होगा नुकसान 

न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में बारिश पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में कीवी टीम अपना आखिरी मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हासिल कर लेगी. वहीं पाकिस्तान चाहकर भी 3 पॉइंट्स से आगे नहीं बढ़ पाएगा. इस तरह बारिश पाकिस्तान के लिए मुश्किल बन सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: ये जीते और वो हारे…, इस तरह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान; जानें अजब-गजब समीकरण



Source link

Watch: हेलमेट से सिर पर मारा, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

Watch: हेलमेट से सिर पर मारा, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल


रणजी ट्रॉफी एलिट 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन ग्राउंड पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला. जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश से भिड़ गए, कप्तान ने उन्हें हेलमेट से सिर पर मारा. कर्नाटक के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ये देखकर उनके पास दौड़े और बीच में जाकर खड़े हो गए, वह पारस की इस हरकत को देखकर काफी गुस्से में थे.

क्यों हुई क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई?

यह लड़ाई जम्मू कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. कर्नाटक के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक गेंद जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के बल्ले के किनारे से लगकर चौके के लिए चली गई. इसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट प्लेयर केवी अनीश के बीच बहस हुई. 

बहस करते हुए पारस डोगरा अनीश के पास गए, फील्डर ने भी हेलमेट पहना हुआ था. डोगरा उनके पास गए और उनके सिर पर हेलमेट पहने हुए सिर्फ से मार दिया. अंपायर और अन्य फील्डर उनकी तरफ दौड़े. मयंक अग्रवाल भी तुरंत उनके बीच जाकर खड़े हो गए. वह पारस पर काफी गुस्सा थे, उन्होंने फटकारते हुए उन्हें डांट लगाई. इसके बाद केएल राहुल ने भी पारस से बात की, अंपायर ने भी उन्हें वार्निंग दी.

प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर के बाद पारस डोगरा ने अनीश से माफी भी मांगी. कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी डोगरा से इसको लेकर बात की और उन्हें समझाया. पारस डोगरा ने पहली पारी में 70 रन बनाए, उन्हें श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया.

रणजी ट्रॉफी फाइनल का हाल

24 फरवरी से शुरू हुए फाइनल में जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. खबर लिखे जाने तक जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 500 से अधिक रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा (70) के आलावा हसन खान (88), अब्दुल समद (61), और कन्हैया वाधावन (57) ने अर्धशतक लगाया. साहिल लोटरा अर्धशतक लगा चुके हैं, वह अभी नाबाद हैं.

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं. विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी 1-1 विकेट ले चुके हैं.





Source link

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- ‘राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर न

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- ‘राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर न


द हंड्रेड टूर्नामेंट के आगामी संस्करण के लिए मार्च में ऑक्शन हो सकता है. इससे पहले इस लीग में ड्राफ्ट के जरिए फ्रेंचाइजियां प्लेयर्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाती थी. पहली बार होने जा रहे ऑक्शन को लेकर एक रिपोर्ट की खूब चर्चा हो रही है. इसमें दावा किया गया था कि जिन फ्रेंचाइजियों के मालिक भारतीय हैं, वो ऑक्शन में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. चाहे उनका प्रदर्शन कैसा भी हो. ये इतना वायरल हुआ कि एमआई लंदन टीम को बयान जारी करना पड़ा.

MI London ने जारी किया स्टेटमेंट

मुंबई इंडियंस से जुड़ी फ्रेंचाइजी एमआई लंदन ने इन दावों को खारिज कर भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीयता के आधार पर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. एमआई लंदन ने मंगलवार को जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा, “एमई लंदन इसके लिए प्रतिबद्ध है कि द हंड्रेड एक ऐसा कॉम्पिटिशन हो जो सबको साथ लेकर चलने वाला, स्वागत करने वाला और सभी के लिए खुला हो.”

स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाना चाहिए. बाकी सात टीमों के साथ, हम भी सिर्फ उनके क्रिकेट के प्रदर्शन, उपलब्धता और हर टीम की जरूरतों के आधार पर सिलेक्शन करने के लिए कमिटेड हैं.”

बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी सभी फ्रेंचाइजियों को इससे संबंधित एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्हें खिलाड़ियों से राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव नहीं करने की सलाह दी थी. ईसीबी ने भी इस पर बयान जारी कर भरोसा दिलाया था कि लीग में सभी खिलाड़ियों को एक समान अवसर मिलेंगे.

ईसीबी ने ‘द हंड्रेड’ की सभी 8 टीमों के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, “ईसीबी और द हंड्रेड टीम की सभी आठ फ्रेंचाइजी ने यह पक्का करने का अपना कमिटमेंट दोहराया है कि द हंड्रेड एक ऐसा कॉम्पिटिशन बना रहे जो सबको साथ लेकर चलने वाला, स्वागत करने वाला और सभी के लिए खुला हो.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp