वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने ‘बलि’ का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता

वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने ‘बलि’ का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता


Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi: BCCI ने बीते सोमवार (06 जुलाई) जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. टीम से संजू सैमसन का नाम गायब रहा. बोर्ड ने इस बारे में कुछ साफ नहीं किया कि संजू को क्यों मौका नहीं दिया गया, जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. सवाल यह उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू को बलि का बकरा बनाया गया? 

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू हुआ. वैभव के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. इस तरह पहले भी वैभव के लिए संजू को बलि का बकरा बनाया जा चुका है. 

इसी तरह जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी शायद संजू को बलि का बकरा बनाया गया हो. हालांकि गौर करने वाली बात यह भी है कि टीम इंडिया के लिए पिछली तीन पारियों में संजू फ्लॉप रहे. उन्होंने क्रमश: 05, 00 और 01 रन बनाया. लेकिन 2026 टी20 विश्व कप में संजू टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. ऐसे में उन्हें अचानक ड्रॉप कर देना वाकई बड़े सवाल खड़े करता है. 

संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल करियर 

संजू ने अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 65 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 57 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.01 की औसत और 155.42 के स्ट्राइक रेट से 1405 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 111 रनों का रहा. 

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट



Source link

क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट


IND vs ENG 3rd T20I Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार (07 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह मैच बहुत अहम होगा, क्योंकि जीत हासिल करके ही मेन इन ब्लू सीरीज जीतने के योग्य रहेगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड भी मैच अपने नाम कर करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. 

मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि क्या कही बारिश के कारण मैच रद्द तो नहीं हो जाएगा. यहां आपको मैच के दौरान नॉटिमंघम के मौसम का पूरा अपडेट मिलेगा. 

मैच के दौरान कैसा रहेगा नॉटिंघम का मौसम

पहले तो आपको बता दें कि नॉटिंघम में मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार शाम में साढ़े 5 बजे से शुरू होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात में 10 बजे से होगी. 

एक्यूवेदर के मुताबिक, शाम के वक्त तापमान करीब 17 डिग्री के आसपास रह सकता है. आसमान साफ रहने की उम्मीद है. वहीं हवा 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. बात करें बारिश की, तो सिर्फ 2 फीसद ही बारिश आने का आसार हैं. लिहाजा मैच में बारिश का कोई दखल नहीं होने की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा पाते हैं या नहीं. 

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल करके 1-0 की बढ़त बना ली थी.

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव. 

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड 

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.

 

यह भी पढे़ं: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर



Source link

IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यो

IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यो


लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम इंडिया इस वक्त काफी बड़े संकट में है. टीम इंडिया का ऐसा हाल हो चुका है कि पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब इंग्लैंड के सामने भी भारतीय टीम संघर्ष करती दिख रही है. बता दें कि गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी अब अपनी पहली इंटरनेशनल जीत की तलाश में है. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता बड़ी कमजोरी बनती नजर आ रही है. अब ऐसी परिस्थिति में तीसरे टी20 में फ्लॉप रहे रवि बिश्नोई खेल से बाहर भी हो सकते हैं. दूसरी ओर संभावना है कि संजू सैमसन वापस लौट सकते हैं.

बात टीम इंडिया की गेंदबाजों की करें तो फिलहाल उनका प्रदर्शन ठीक- ठाक दिख रहा है.  इसी वजह से सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह गेंदबाजों की है. हालांकि सबसे बड़ा खतरा रवि बिश्नोई पर मंडरा रहा है. दूसरे टी20 में रवि का प्रदर्शन भारत की सबसे बड़ी हार का वजह माना जा रहा है. दरअसल, लेग स्पिनर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च दिए. इस कारण उनका 17वां ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने कुल 29 रन बटोरकर मैच का रूख ही पलट दिया. यही ओवर भारत के लिए हार का कारण बना.

यह भी पढ़ें- USA Vs Belgium: USA को बेल्जियम से ‘राउंड ऑफ 16’ में मिली शर्मनाक हार, टीम के कोच ने गुस्से में सामने रखे रैक पर मारी लात

अब इस खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि तीसरे मैच में रवि बिश्नोई का पत्ता कट सकता है. हालांकि, अभी भारत के पास स्पिन विभाग में विकल्पों की कमी है. फिलहाल भारत के पास बैंच पर स्पिन के विकल्प के रूप में केवल वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, लेकिन हाल के मुकाबले में वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब ऐसी हालत में टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव को वापस लाने पर विचार कर सकता है. बता दें कि प्रिंस यादव ने पिछले प्रदर्शन में तीन विकेट चटकाकर प्रभावित किया था.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए है. इसके साथ ही संजू सैमसन की वापसी की वकालत भी उन्होंने की. दरअसल, उनका ये मानना है कि टॉप ऑडर में बांए हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता टीम के लिए कमजोरी बन रही है. अगर संजू सैमसन की वापसी होती है तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान



Source link

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला मौका


IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर लगातार निराशाजनक नतीजों के बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने लंबे प्लान से पीछे हटने को तैयार नहीं है. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने साफ किया है कि टीम का फोकस सिर्फ मौजूदा सीरीज नहीं, बल्कि अगले टी20 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार करना है. इसी सोच के तहत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया.

वैभव का डेब्यू पहले से था तय

नॉटिंघम में तीसरे टी20 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ही टीम की योजनाओं का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज को डेब्यू से पहले किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं थी, क्योंकि टीम मैनेजमेंट को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था. कोटक के मुताबिक, टीम में शामिल होने के समय से ही यह तय था कि वैभव को डेब्यू कराया जाएगा.

15 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- USA Vs Belgium: USA को बेल्जियम से ‘राउंड ऑफ 16’ में मिली शर्मनाक हार, टीम के कोच ने गुस्से में सामने रखे रैक पर मारी लात

बदलाव के दौर से गुजर रही है टीम

कोटक ने माना कि नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कमी टीम को महसूस हो रही है. हालांकि, उनका कहना है कि ऐसे दौर में युवा खिलाड़ियों को अवसर देना भविष्य के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें- संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान

अगले वर्ल्ड कप पर है नजर

बैटिंग कोच ने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ मौजूदा सीरीज में जीत हासिल करना नहीं है. भारतीय टीम अगले दो साल बाद होने वाले टी20 विश्व कप का खिताब बचाने की तैयारी कर रही है. इसी वजह से युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार किया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि भविष्य की मजबूत टीम बनाने के लिए अभी से नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना जरूरी है.



Source link

संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दि

संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दि


ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान हो गया है लेकिन इस टीम में वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है. टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे एस श्रीसंत का मानना है कि सूर्यवंशी के आने के बाद अब संजू को और कंसिस्टेंट रहना होगा. श्रीसंत ने रवीश बिष्ट से ख़ास बातचीत की.

सवाल– संजू को बाहर कर दिया गया है और अब लगता है सूर्यवंशी उनकी जगह ले चुके हैं इस बदलाव को आप कैसे देखते हैं.

जवाब– देखिए मुझे तो लगता है संजू को और अच्छा खेल दिखाना होगा. कंसिस्टेंटली जब आप आयरलैंड के ख़िलाफ़ भी परफॉर्म ना करें तो भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कमी तो है नहीं. हम सब को पता है कि सूर्यवंशी ने इस IPL में क्या परफॉरमेंस दिया. उनको तो चांस देना ही था. देर आए पर दुरुस्त आए. उन्होंने जैसे आर्चर को फेस किया वो क्या ग़ज़ब की बैटिंग थी. संजू ने भी बहुत कुछ किया है. वर्ल्ड कप में अच्छा किया ,लेकिन उसके बाद अभी बहुत दिन हो गया परफॉर्म किए हुए, तो जैसे मैंने सूर्या कुमार यादव के बारे में बोला था वैसे ही संजू को जब मौका मिलेगा तो वो भी अच्छा करेंगे. उनको भी पता चल गया है कि इंडियन क्रिकेट में अगर एक दो मौके में परफॉर्म नहीं किया तो कम्पटीशन बहुत है तो ये संजू के लिए भी अच्छा है क्योंकि उनको भी यह पता लग गया उन्हें कंसिस्टेंट रहना होगा.

सवाल– सूर्यवंशी के डेब्यू को कैसे देखते हैं?

जवाब– वैभव सूर्यवंशी फ्यूचर है. मैं चाहता हूँ कि उन्हें और मौक़ा दिया जाए. वो बहुत शानदार हैं. उनका जो माइंड सेट है वो भी ज़बरदस्त है.
मुझे पूरा यकीन है ओलंपिक में भी जब इंडिया भाग लेगी तो गोल्ड मेडल सूर्यवंशी के गले में होगा. सूर्यवंशी और ऐसे लड़कों और ज़्यादा चांस देना चाहिए

सवाल– भारत यूके में क्यों हार रहा है ?

जवाब – हम हार क्यों रहे हैं? मैं तो यही दुआ करूँगा की भारत जीते. प्लेयर्स को यही कहूँगा की बिलीव सिस्टम को ना रोके. क्रिकेट काफ़ी ज़्यादा बदल रहा है.  फ्लैट विकेट की अलग बात होती है इंग्लैंड में गेंद घूमता है. इसलिए तैयारी बहुत अहम है. बल्लेबाजी के लिए आए तो इसमें ये नहीं है कि आप हर बॉल को हिट करना है. 120 गेंदों में आपको यह देखना पड़ेगा किस गेंदबाज़ का बॉल अच्छा जा रहा है. आईपीएल में फ्लैट ट्रैक्स मिलते हैं. गेंद बल्ले पर आ जाती है लेकिन इंडिया के बाहर जब जाते हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा और बॉलर को भी कुछ रिस्पेक्ट देनी होगी. हमारे पास बहुत प्लेयर है जो आराम से मैच जीता सकते हैं.

यह भी पढ़ें- India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल

सवाल– इंग्लैंड में तेज़ गेंदबाज़ों को क्या सलाह देना चाहेंगे ?

जवाब– फ़ास्ट बॉलिंग के बारे में यही बोलूंगा कि तैयारियों से ज़्यादा माइंड सेट बहुत ज़्यादा अहम है.विकेट लेना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है. अगर न्यू बॉल पर विकेट नहीं ले पा रहे हैं तो फिर कुछ ग़लत हो रहा है. एक प्रॉपर प्लान होना चाहिए अगर तीन ओवर सही नहीं गए तो चौथे ओवर में यॉर्कर डालना और फील्ड प्लेसमेंट कहाँ होनी चाहिए, कौन से बैट्समैन को कहा बॉल डालना चाहिए इसका प्रॉपर होमवर्क करके ग्राउंड पर आना चाहिए. आप देश के लिए खेल रहे हो आपका होमवर्क बहुत अच्छा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही

 



Source link

MS DHONI ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड

MS DHONI ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड


आज 7 जुलाई को एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर का जन्मदिन है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी और विकटकीपिंग से पूरी दुनिया का दिल जीता. हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी का जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था. भारत के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज़ एम एस धोनी की गिनती दुनिया के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ियों में होती थी.

आज का दिन धोनी के सभी फैंस के लिए बेहद खास होने है. आज उनका जन्मदिन है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके करियर के बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में.

धोनी के नाम बहुत बड़े-बड़े रिकॉर्ड  रहे और उनका नाम आज भी क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. आइए उनके पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Kapil Dev Yograj Singh Viral News: ‘गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं…’ युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी

एमएस धोनी तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 के सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने कुल 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उनकी कप्तानी की बदौलत भारत ने 178 बार जीत दर्ज की है. इसमें 120 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. धोनी ने 200 वनडे मैच, 75टी20 मैच और 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है.

195 बार स्टम्पिंग

धोनी के नाम एक और बेहद खास रिकॉर्ड है. वो अपनी विकेटकीपिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर थे. उनके नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल स्टम्पिंग का रिकॉर्ड रहा है. 538 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 195 बार स्टम्पिंग की हुई है.

0.08 सेकेंड में स्टंप आउट

उन्होंने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को सबसे तेज 0.08 सेकेंड में स्टंप आउट करके न्यू वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. यह रिकॉर्ड आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज स्पम्पिंग का रिकॉर्ड बना हुआ है.

84 बार बिना आउट हुए प्वेलियन वापस लौटे

महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड भी रहा है. वह 84 बार बिना आउट हुए प्वेलियन वापस लौटे हैं.

 3 आईसीसी ट्रॉफी 

एमएस धोनी के नाम 3 आईसीसी ट्रॉफी रही और ऐसा करिश्मा करने वाले वे इकलौते कप्तान रहे हैं. टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 

यह भी पढ़ें- 14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp